बीकानेर बुलेटिन आज दिनांक 16.6.2021 को वक्त 11.20 एएम पर थाना पर जरिये मोबाईल इतना मिली की वृंदावन इन्कलेव कालोनी में कार में एक व्यक्ति पड़ा हुआ है जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए मय अरविन्द भारद्वाज मय श्रीमती सुषमा उनि रोहिताश भारी हैडकानि, सुर्यप्रकाश कानि, रघुवीरदान कानि, बृजपाल काल आवरमल डीआर के तुरंत मौका पर रवाना हुआ। पुलिस की तत्परता के चलते महज कुछ ही घंटों में हत्या के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गये। जिन्हें राउण्डअप कर जेएनवीसी थाने ले जाया गया है। जानकारी मिली है कि जयपुर रोड स्थित वृन्दावन एनक्लेव के सुनसान स्थान पर उदासर निवासी चतराराम साटिया की हत्या करने वाले दो जनों को पुलिस ने दबोच लिया है। थानाधिकारी अरविन्द भारद्वाज ने बताया कि दो जनों को रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया है। जो बीकानेर से भागने की फिराक में थे। बताया जा रहा है कि इन दोनों ने रूपयों के लेनदेन के चलते चतराराम की हत्या की थी। आपको बता दे कि चतराराम का शव एक कार में जयपुर रोड स्थित वृन्दावन एनक्लेव स्थित सुनसान जगह पर पड़ा मिला था। जिसकी गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही थी। इस मामले में पुलिस न...
Live news,बीकानेर का लोकल चैनल, हर पल की खबरें आप तक