Skip to main content

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना: गांव विशेष की आवश्यकताओं का आकलन कर विकास कार्य करवाए जाए- मुख्य सचिव

बीकानेर बुलेटिन



जयपुर, 16 जून। मुख्य सचिव श्री निरंजन आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अन्र्तगत गांव विशेष की आवश्यकताओं का आकलन कर विकास कार्य करवाए जाएं। श्री आर्य बुधवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के लिए गठित राज्य सह संचालन एवं मानीटरिंग समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि इस योजना के अन्र्तगत किसी भी गांव में अनूसूचित जाति की 500 से अधिक संख्या होने पर गांवों में विकास कार्य करवाये जाते है। इन कार्याें में पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज सुरक्षा, डिजीटलाइजेशन, विद्युत सहित विभिन्न विकास कार्य इन गांवों में करवाये जाते है। उन्होंने कहा कि योजनान्र्तगत करवाये जाने वाले कार्याें का विभाजन किया जाना चाहिए जिससे गांवों में विकास कार्याें की प्राथमिकता का निर्धारण हो सकें। उन्होंने विभाग को निर्देश दिए कि केन्द्र सरकार द्वारा आवंटित राशि तथा गांव के विकास कार्यों का संबधित विभागों में उच्च स्तर तक जानकारी दी जाए जिससे विकास कार्याें में दोहराव न हो साथ ही सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ योजना को पूर्ण करने में भूमिका निभाएं।

श्री आर्य ने कहा कि इस योजना के लिए अनुसूचित जाति बाहुल्य ग्रामीण जनता को पूरी जानकारी हो इसके लिए प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी कलेक्टरों द्वारा यह सुनिश्चित किया जाए कि जो कार्य अन्य योजनाओं में इन गांवो में नही हो रहे है, उन कार्याें के लिए इस योजना से राशि प्राप्त कर गैप फिलिंग की जाए। उन्होंने विभाग को निर्देश दिए कि अब इस योजना की बैठक नियमित होनी चाहिए जिससे योजना के बारे में सभी को ज्यादा से ज्यादा जानकारी मिल सकें।

इस अवसर पर सामाजिक न्याय विभाग के सचिव श्री डॉ. समित शर्मा ने आदर्श ग्राम योजना, इसकी प्रगति तथा कार्याें की जिलेवार प्रस्तुतिकरण के माध्यम से जानकारी दी। बैठक में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधांशु पंत, गृह विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री अभय कुमार, सूचना प्रौद्योगिकी के प्रमुख शासन सचिव श्री आलोक गुप्ता वन एंव पर्यावरण विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती श्रेया गुहा, ग्रामीण विकास के सचिव श्री के. के. पाठक, पंचायती राज की सचिव श्रीमती मंजू राजपाल, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री सिद्वार्थ महाजन ने भी अपने सुझाव दिए। बैठक में सामाजिक न्याय, शिक्षा, ऊर्जा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी वीडियो कांन्फ्रेंसिग के माध्यम से जुड़े हुए थे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।