Skip to main content

Posts

Showing posts from August 10, 2021

अफगानिस्तान में रह रहे भारतीयों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी, 'तत्काल' स्वदेश लौटने की सलाह

बीकानेर बुलेटिन काबुल, 10 अगस्त।  अफगानिस्तान में तालिबान का आतंक बढ़ता ही जा रहा है, अमेरिकी सैनिकों की घर वापसी के बाद से तालिबानी आतंकी कई शहरों पर कब्जा जमा चुके हैं। अफगानिस्तान में रह रहे अपने नागरिकों की सुरक्षा के मद्देनजर आज भारतीय दूतावास ने एक सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। इसमें भारतीय मूल के लोगों से 'तत्काल' यात्रा व्यवस्था करने की सलाह दी है। इसके अलावा दूतावास ने भारतीय कंपनियों को अफगानिस्तान में प्रोजेक्ट साइट से अपने भारतीय कर्मचारियों को 'तुरंत वापस बुलाने' की सलाह दी है। भारतीय दूतावास ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि अफगानिस्तान में जैसे-जैसे कई हिस्सों में हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे शहरों में हवाई यात्र सेवाएं और अन्य परिवहन विकल्प बंद हो रहे हैं। अफगानिस्तान में आने, रहने और काम करने वाले सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वह वर्तमान में मौजूद वाणिज्यिक उड़ानों की उपलब्धता से खुद को अपडेट रखें और मौका मिलते ही यात्रा व्यवस्था कर लें। किसी भी सूरत में वाणिज्यिक हवाई सेवाओं के बंद होने से पहले भारत लौटने के लिए तत्काल यात्रा व्यवस्था...

बीकानेर:एनएसयूआई छात्रों का उग्र प्रदर्शन,फीस वापस लौटाने की रखी मांग

बीकानेर बुलेटिन कोरोना काल में एग्जाम नहीं लेने और स्टूडेंट्स को सीधे प्रमोट करने के मामले में NSUI ने महाराजा गंगा सिंह युनिवर्सिटी से फीस वापस लौटाने की मांग रखी है। इस मांग के समर्थन में मंगलवार को NSUI ने इतना उग्र प्रदर्शन किया कि कुलपति सचिवालय के बाहर रखे गमलों को तोड़ दिया और करीब आधा घंटे तक नारेबाजी की। NSUI के पूर्व अध्यक्ष रामनिवास कूकणा के नेतृत्व में आए स्टूडेंट्स ने पहले कुलपति सचिवालय के बाहर नारेबाजी की। फिर वार्ता के लिए सब अंदर जाने की जिद करने लगे। पुलिस अधिकारियों ने पांच सदस्यों को ही जाने की अनुमति दी लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं था। ऐसे में नारेबाजी उग्रह हो गई। पुलिस कांस्टेबल्स के साथ जोर जबर्दस्ती का प्रयास भी हुआ। कुछ स्टूडेंट्स ने नाराज होकर गमले तोड़ने शुरू कर दिए। एक के बाद एक करके करीब दस गमलों को तोड़ दिया गया। कुलपति सचिवालय के बारह लगे लोहे के गेट पर भी स्टूडेंट्स ने जोर आजमाइश की। दरअसल, युनिवर्सिटी ने ग्रेजुएशन के फर्स्ट व सेकंड इयर के स्टूडेंट्स के एग्जाम कराने के बजाय उन्हें प्रमोट कर दिया था। ऐसे में इन स्टूडेंट्स पर युनिवर्सिटी का कोई खास खर्च नही...

राजस्थान:तीज पर आधे दिन का अवकाश घोषित

बीकानेर बुलेटिन जयपुर, 10 अगस्त। राज्य सरकार ने आदेश जारी कर बुधवार 11  अगस्त  2021 को तीज के उपलक्ष्य में जयपुर शहर स्थित राज्य सरकार के समस्त कार्यालयों एवं राजकीय उपक्रमों  तथा शिक्षण संस्थाओं में मध्यान्ह 1ः30 बजे से आधे दिन का अवकाश घोषित किया है

बीकानेर:पति को था पत्नी के चरित्र पर शक,दोस्त के सहारे करवा दी हत्या

बीकानेर बुलेटिन दिनांक 4 अगस्त को परिवादी विक्रम सिंह ने डाबला पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट अनुसार विक्रम ने बताया कि मेरी बहिन भावाना की शादी अमनचैन के साथ 25.11.2015 को हुई थी। 3 अगस्त 2021 को मेरी बहन भावना को मेरे जीजा दवाई दिलाने के बहाने हनुमानगढ़ लेकर आया, फिर षडयन्त्र रचकर किसी अन्य व्यक्ति को साथ लेकर गुरूसर के पास नहर के पुल के पास ले जाकर गाड़ी नहर में गिराकर भावना को डूबोकर कत्ल कर दिया।   अमनचैन व उसके परिजनों व उसके साथी मुकेश ने मेरी बहन भावना को दान-दहेज के लिए तंग, परेशान व प्रताडित कर 3 अगस्त को नहर में डुबोकर मार दिया। पुलिस ने अभियोग संख्या 204/21 धारा 498ए, 304बी, 323, 120बी भादस. में मामला दर्ज कर जांच के देवानन्द आरपीएस के सुपुर्द कर दी। वारदात का खुलासा- अपराध की गंभीरता को देखते हुए प्रफुल्ल कुमार महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज के निर्देशन में जसाराम बोस के सुपरविजन में तीन विशेष टीम गठित की गई। अनुसंधान अधिकारी टीमों द्वारा गहन अनुसंधान कर प्रकरण की वास्तविकता का मालूमात कर पाया गया कि अमनचैन को पत्नी भावना के चरित्र पर शक होने के कारण उसने अपने स...

बीकानेर:बेटिकट यात्रियों के विरुद्ध सघन टिकट चैकिंग अभियान

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर  मंडल पर बेटिकट यात्रियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के तहत श्री अनिल रैना,वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक, बीकानेर के निर्देश पर दिनांक 09.08.21 को बीकानेर-चूरू-रेवाड़ी-सिरसा खण्डोंं पर सघन टिकट चैकिंग अभियान सहायक वाणिज्य प्रबंधक -प्रथम, बीकानेर श्री जितेन्द्र शर्मा ने 16 टीटीई स्टाफ के साथ मिलकर चलाया । इसमें बिना टिकट के 180 मामलों से रु. 76335/- यात्रियों से वसूल किए गए।बिना मास्क के 25 मामलों में रु. 4000/-सहित कुल 205 मामलों में रु. 80335/- वसूले गए । जिसमें बीकानेर खंड पर 04 स्टाफ की सहायता से 58 मामलों से रु. 30260/-, चूरू पर 02 स्टाफ की सहायता से 21 मामलों से रु. 7965/- व बिना मास्क के 02 मामलों में रु. 200/- सहित कुल रु. 8165/- ,रेवाड़ी पर 03 स्टाफ की सहायता से 27 मामलों से रु. 9290/-,भिवानी पर 04 स्टाफ की सहायता से 36 मामलों से रु. 14230/- व बिना मास्क के 23 मामलों में रु. 3800/- सहित कुल रु. 18030/- एवं सिरसा 03 स्टाफ की सहायता से 38 मामलों से रु. 14590/- वसूले गए । रेलवे बेटिकट यात्रा को हतोत्साहित करने के लिए लगातार एसे अभियान चलाती रहेगी

बीकानेर:बुधवार को इन क्षेत्रों में रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 10 अगस्त। राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड 220 केवी. सागर सब स्टेशन में विद्युत उपकरणों के आवश्यक रख-रखाव के लिए बुधवार को प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।  बी.के.ई.एस.एल. सहायक अभियंता ने बताया कि बुधवार को प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक विभिन्न क्षेत्रांे में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि म्यूजियम सर्किल, जयपुर रोड, कोठी न. 30 सादुल गंज, विद्युत कॉलोनी, वाटर वर्क्स, जे.एन.वी. कॉलोनी (सेक्टर 1- 8), अम्बेडकर कॉलोनी, गांधी कॉलोनी, चाण्क्य नगर, पटेल नगर, मरूधर कॉलोनी, पवनपूरी, वल्लभ गार्डन, सुदर्शना नगर, करणी नगर सेक्टर-6 व 7, एक्स रे गली, डी आर एम ऑफिस, मार्डन मार्केट, रेल्वे क्वार्टर, ट्रेफिक थाना, पटेल नगर, पंचशती सर्किल, मंजू कॉलोनी, कलेक्ट्रेट, कचहरी, पब्लिक पार्क एरिया, तुलसी सर्किल, तीर्थंभ, मेंहरों का बास, कोरियों का मौहल्ला, आकाशवाणी, सरकारी प्रेस रोड, पुराना फोर्ट स्कूल, हरीजन बस्ती, बीएसएनएल ऑफिस, सदर थाना, माजिसा बास, नवल सागर, आरसीपी कॉलोनी, बीछवाल गांव, आरटीओ ऑफिस, बीकानेर जेल, रिको कॉलोनी, लालगढ पैल...

समन्वित कृषि पद्धति अपनाने से आय में बढ़ोत्तरी की प्रबल संभावनाएं’-डॉ.साहू

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 10 अगस्त।  जनजातीय क्षेत्रों के पशुपालकों हेतु स्थानीय स्तर पर उपलब्ध दूध, पशु और कृषि उपज के विपणन की उचित व्यवस्था करने पर उन्हें इस व्यवसाय को ठोस आधार देने में अधिक सुविधा मिल सकेगी। साथ ही पशुपालक, यदि समन्वित कृषि पद्धति की ओर अपना रूझान बढ़ाएं तो इससे उनकी आय में बढ़ोत्तरी की प्रबल संभावनाएं विद्यमान हैं। ये विचार भाकृअनुप-राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र (एनआरसीसी) के निदेशक डॉ. आर्तबन्धु साहू ने मंगलवार को गांव मोरड़ू, आबू रोड़ सिरोही में आयोजित पशु स्वास्थ्य शिविर एवं कृषक वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम में व्यक्त किए गए। एनआरसीसी द्वारा जनजातीय उप-योजना तहत आयोजित इस कैम्प में मोरड़ू गांव के 104 महिला एवं पुरुष पशुपालकों ने अपने पशुओं (गाय 95, भैंस 122, बकरी 233, भेड़ 12, मुर्गी 55) सहित सक्रिय सहभागिता निभाते हुए शिविर में प्रदत्त पशु स्वास्थ्य सुविधाओं का भरपूर लाभ लिया। डॉ.साहू ने कृषक-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम में पशुपालकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में पशुपालक मुर्गी, दुग्ध उत्पादन हेतु भैंस व गाय एवं मांस उत्पादन के लिए बकरी एवं भेड़ प...

गाडिया लोहारो से भवन निर्माण एवं स्वरोजगार के लिए आवेदन आमंत्रित

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 10 अगस्त। गाडिया लोहारों से महाराणा प्रताप भवन निर्माण योजना के तहत भवन निर्माण एवं स्वरोजगार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल.डी. पंवार ने बताया कि गाडिया लोहारों को स्थाई आवास की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार द्वारा महाराणा प्रताप भवन निर्माण योजनान्तर्गत पात्रता रखने वाले परिवार जिन्हें, स्वयं के नाम से निःशुल्क भूमि का पट्टा जारी हो रखा हो तथा स्वयं का पक्का मकान नहीं हो, उन्हें तीन किश्तो में मकान निर्माण हेतु अनुदान सहायता  के लिए 70 हजार रुपये (क्रमशः 25 हजार, 25 हजार एवं 20 हजार) दिये जाने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार के लिए कच्चा माल क्रय अनुदान सहायता योजना के तहत नियमानुसार पात्रता रखने वालों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए (जिन्होंनें पूर्व में उक्त योजनान्तर्गत सहायता प्राप्त नहीं की हो) कच्चा माल क्रय के लिए पांच हजार रूपये प्रति परिवार कच्चा माल संबंधित फर्म के माध्यम से उपलब्ध करवाये जाने का भी प्रावधान है। योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी विभागीय पोर्टल sje.rajasth...

समाज मे जनजागृति व सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रयासरत है उत्थानएवर फाउंडेशन - गोविन्द भादू

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। उत्थानएवर फाउंडेशन के फाउंडर गोविंद भादू ने कहा कि उत्थानएवर फाउंडेशन समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास कर रहा है, उत्थानएवर फाउंडेशन व्यक्तिगत विकास से सामाजिक विकास की संकल्पना पर कार्य कर रहा है यह बात आज उत्थानएवर फाउंडेशन की तरफ से होटल मरुधर पैलेस में आयोजित एक प्रेस वार्ता में संस्था के संस्थापक गोविन्द भादू ने कही। उन्होंने बताया कि उत्थानएवर फाउंडेशन की मुख्य अवधारणा है प्रोत्साहन से उत्थान है जिसके अंतर्गत समय-समय पर सघन वृक्षारोपण करवाकर प्रकृति की देखभाल की जाती है, साथ ही बालिका साइकिल प्रतियोगिता का आयोजन करवा कर बच्चियों के आत्मविश्वास को मजबूत करने की कोशिश की जाती है, समय-समय पर संगीत के कार्यक्रम करवाकर नवोदित प्रतिभाओं को मंच उत्थानएवर फाउंडेशन द्वारा दिया जाता है, समय-समय पर योग शिविरों का आयोजन करवा कर हमारे देश के पारंपरिक योग  से अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है, देश के युवा सेल्फ मेड एंटरप्रेन्योर और उत्थानएवर फाउंडेशन के फाउंडर  गोविंद भादू अपने साथ एक मिशन लेकर चल रहे हैं जिसका उद्देश्य है...

उज्ज्वला योजना 2.0: जानिए कैसे लाभदायक है ये सरकारी योजना और आप कैसे उठा सकते हैं इसका फायदा

बीकानेर बुलेटिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आज उत्तर प्रदेश में एलपीजी कनेक्शन सौंपकर उज्ज्वला योजना के दूसरे चरण (प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना - पीएमयूवाई) का शुभारंभ कर दिया है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों से बातचीत भी की। आइए उज्ज्वला योजना के बारे में विस्तार से जानते हैं- क्या है प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सरकार गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले लाभार्थियों को एलपीजी का कनेक्शन बांटती है। इस योजना का लाभ केवल महिलाएं उठा सकती हैं। आवेदक महिला की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए। साथ ही एक ही घर में इस योजना के तहत कोई अन्य एलपीजी कनेक्शन नहीं होना चाहिए। उज्ज्वला 1.0 से उज्ज्वला 2.0 तक की यात्रा वर्ष 2016 में शुरू किए गए उज्ज्वला योजना 1.0 के दौरान, गरीबी रेखा से नीचे जीवन बिताने वाले परिवारों की पांच करोड़ महिला सदस्यों को एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया था। इसके बाद, अप्रैल 2018 में इस योजना का विस्तार कर इसमें सात और श्रेणियों (अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति, पीएमएवाई...

बीकानेर:ट्रैन के आगे कूदकर युवक ने दी जान

बीकानेर बुलेटिन जिले में ट्रेन के आगे आकर खुदकुशी करने की घटनाएं बढ़ी रही है। मामला नापासर पुलिस थाना क्षेत्र का है। 28 वर्षीय युवक ने ट्रेन के आगे आकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक के भाई वैदप्रकाश पुत्र हजारीराम ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसमें बताया कि उसका भाई लीलाधर (28) स्वयं ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम का करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

जल्द स्कूल खुलने वाले है! स्कूल खोलने की प्रक्रिया को लेकर मंत्रियों की कमेटी की बैठक संपन्न

बीकानेर बुलेटिन जयपुर: राजस्थान में स्कूल खोलने को लेकर बिंदुओं पर कैबिनेट सब कमेटी की आम सहमति बनी हैं. सहमति के बाद मुख्यमंत्री को रिपोर्ट सौंपी जा रही है. बड़े बच्चों के लिए स्कूल खोलने पर ज्यादा जोर हैं. छोटे बच्चों को फिलहाल मुक्ति दी जा सकती है. बड़े बच्चों के लिए कमेटी के सदस्य ज्यादा सहमत नजर आए. बैठक के बाद शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा ने कहा कि रिपोर्ट के बाद मुख्यमंत्री जल्द निर्णय करेंगे.  आपको बता दें कि स्कूल खोलने को लेकर कैबिनेट कमेटी की बैठक हुई. बैठक में बिंदुओं पर सहमति हुई. इस आधार पर सीएम को रिपोर्ट दी जा रही है. आज शाम तक सीएम फैसला कर सकते है. बैठक में मंत्री रघु शर्मा, मंत्री गोविंद डोटासरा,सुभाष गर्ग,भंवर सिंह भाटी मौजूद रहे. बैठक की अध्यक्षता रघु शर्मा ने की. यह बैठक में सचिवालय में आयोजित हुई.  बैठक में दूसरे राज्यों का अध्ययन किया गया है. सीबीएसई ने अभी निर्णय नहीं लिया है,उस पर भी विचार हुआ. छोटे बच्चों के लिए कम सहमति बनी. स्कूल्स खुलेंगे तो उचित गाइडलाइन की पालना करनी होगी. ऑफलाइन क्लासेस शुरू हो सकती है.  जानकार सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर...

सुप्रीम कोर्ट के अहम निर्देश: सांसदों-विधायकों के खिलाफ मामला हाईकोर्ट की मंजूरी के बगैर वापस नहीं होगा

बीकानेर बुलेटिन सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवारों के अपराधीकरण से जुड़े एक मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। इसके तहत अब सभी राजनीतिक पार्टियों को उम्मीदवारों के एलान के 48 घंटे के भीतर मुकदमों की जानकारी जारी करनी होगी। सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि सांसदों और विधायकों के खिलाफ कोई आपराधिक मामला संबंधित हाईकोर्ट की मंजूरी के बगैर वापस नहीं लिया जा सकता है। शीर्ष अदालत के इस फैसले का उद्देश्य राजनीति में अपराधीकरण को कम करना है। जस्टिस आरएफ नरीमन और बीआर गवई की पीठ ने इस संबंध में अपने 13 फरवरी, 2020 के फैसले में निर्देश को संशोधित किया है। बता दें कि पीठ बिहार विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के आपराधिक इतिहास को प्रकाशित करने में विफलता का आरोप लगाते हुए दायर अवमानना याचिकाओं में अपना फैसला सुना रही थी। गौरतलब है कि फरवरी 2020 के फैसले के पैरा 4.4 में, सुप्रीम कोर्ट ने सभी राजनीतिक पार्टियों को आदेश दिया था कि उम्मीदवारों के चयन के 48 घंटों के भीतर या नामांकन दाखिल करने की पहली तारीख से कम से कम दो सप्ताह पहले उनका विवरण प्रकाशित करना होगा। लेकिन आज के फ...

बीकानेर:बंद मकान में चोरो ने की सेंधमारी

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।  झझू गांव में घर से सामान चोरी होने का मामला श्रीकोलायत थाने में दर्ज करवाया गया है। थानाधिकारी अजय कुमार ने कि झझू निवासर मूलाराम पुत्र आईदानराम नायक ने मामला दर्ज करवाया कि रात्रि को वह परिसर सहित खेत पर गया था। उसके चाचा ने फोन कर सूचना दी कि उसके घर के ताला टूट है। घर आकर देखने पर पायल मंगलसूत्र, कड़ला व अन्य आभूषण गायब थे। घर का सामान चारों तरफ बिखरा था पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

ऊर्जा मंत्री ने विधायक कोष से जिला अस्पताल को भेंट की दो एम्बूलेंस

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 10 अगस्त। ऊर्जा तथा जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने मंगलवार को एस.डी.एम. राजकीय जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ. प्रवीण चतुर्वेदी को दो एम्बूलेंस की चाबी सौंपी। डॉ. कल्ला द्वारा यह एम्बूलेंस विधायक निधि से 30 लाख रुपये की लागत से उपलब्ध करवाई गई हैं। इस अवसर पर डॉ. कल्ला ने कहा कि शहरी क्षेत्र के मरीजों को जिला अस्पताल में अत्याधुनिक और स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं मिलें, इसके लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। यहां विधायक कोष से 45 लाख रुपए की लागत से ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट बनाया जा रहा है। इसके बाद अस्पताल ऑक्सीजन उपलब्धता की दृष्टि से आत्मनिर्भर हो जाएगा। यहां सिक चाइल्ड केयर यूनिट का निर्माण किया गया है। निजी क्षेत्र की कम्पनियां  भी यहां 1 करोड़ 40 लाख रुपये के कार्य सीएसआर के तहत करवा रही हैं। डॉ. कल्ला ने अस्पताल अधीक्षक को कोरोना की तीसरी सम्भावित लहर के मद्देनजर सभी संसाधनों का आंकलन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कॉविड की दूसरी लहर के दौरान बेहतर प्रबन्धन से इस पर प्रभावी अंकुश पाया जा सका है। उन्होंने इसके बावजूद ...

बीकानेर:मीराबाई धोरा परिसर में बनाई जाएगी पानी की नई टंकी

बीकानेर बुलेटिन जलदाय मंत्री डॉ. कल्ला ने किया पौधारोपण बीकानेर, 10 अगस्त। सुजानदेसर के मीराबाई धोरा परिसर में पानी की नई टंकी बनाई जाएगी तथा आवश्यकता के अनुसार नई पाइप लाइन डाली जाएगी। ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ बी. डी. कल्ला ने मंगलवार को यहां पौधारोपण के दौरान यह जानकारी दी। भागीरथ नन्दिनी संस्था के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. कल्ला ने कहा कि मीराबाई धोरा का ऐतिहासिक महत्व हैं। यह स्थानीय लोगों की आस्था का केंद्र है। यहां आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बीकानेर शहर में वर्ष 2052 तक की पेयजल आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बनाई गई लगभग 600 करोड रुपए की वृहद पेयजल परियोजना के तहत मीराबाई धोरा पर पानी की टंकी बनाई जाएगी तथा यहां पर लगाए गए पौधों को पर्याप्त पानी मिले के मध्य नजर पाइप लाइन डाली जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाना तथा उनकी देखभाल करना पर्यावरण संरक्षण के लिए अति महत्वपूर्ण है। युवाओं को इसमें भागीदारी निभानी चाहिए। डॉ. कल्ला ने राज्य सरकार के वृहद वृक्षारोपण अभियान और घर-घर ...

रिकवरी में फिलहाल टॉप पर चल रहा राजस्थान,फिर ना बढ़ें उन्हीं स्थितियों की ओर

बीकानेर बुलेटिन जयपुर. देश की तीसरी लहर की आशंका के बीच राजस्थान में पंचायत चुनावों की जल्दबाजी यहां कोविड नियंत्रण के लिए किए गए कार्यों को फिर से मुश्किल में डाल सकती है। दरअसल, अभी तक प्रदेश मृत्यु दर और रिकवरी दर के लिहाज से देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों में हैं, यानि यहां नियंत्रण अच्छा है। लेकिन तीसरी लहर आने और चुनावों जैसी गतिविधियां होने पर यहां के लोगों के लिए फिर से मुश्किलें खड़ी हो सकती है। देश के सभी राज्यो और केन्द्र शासित प्रदेशों में दादरा एवं नागरा हवेली को छोड़कर राजस्थान की रिकवरी दर सबसे बेहतर है। यहां रिकवरी दर 99.04 और दादरा में 99.89 प्रतिशत है। वहीं, रिकवरी दर में भी प्रदेश एक प्रतिशत से कम वाले 11 राज्यों में शामिल है। प्रदेश की यह दर 0.94 है, जबकि सबसे कम 0.04 दादरा की है। सर्वाधिक 2.11 प्रतिशत मृत्यु दर महाराष्ट्र की है। देश भर में अभी तक कुल 3,11,39,457 मरीज स्वस्थ हुये रिकवरी दर वर्तमान में 97.40 प्रतिशत है पिछले 24 घंटों के दौरान 39,686 रोगी रिकवर हुए भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान 35,499 नए मामले दर्ज किए गए भारत में...

बीकानेर से अजमेर, जयपुर और हिसार के लिए रोडवेज की नई बसें आज से

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर डिपाे अजमेर व हिसार के लिए मंगलवार से नई बसें शुरू करेगा। अजमेर की बस वाया नागाैर और हिसार की बस वाया लूणकरणसर हाेकर संचालित की जाएगी। साथ ही दासाेड़ी के लिए बस चलाई जाएगी। बीकानेर ट्रैफिक इंचार्ज अंकित शर्मा ने बताया कि हिसार के लिए सुबह पाैने आठ बजे बस चलाई जाएगी, जाे शाम काे पाैने पांच बजे पहुंचेगी। शाम पाैने पांच बजे अजमेर के लिए बस चलाई जाएगी, जाे रात में पाैैने बारह बजे पहुंचेगी। वापसी में यह बस सुबह साढ़े सात बजे रवाना हाेकर दाेपहर साढ़े बारह बजे बीकानेर आएगी। इसके अलावा दासाैड़ी के लिए बस शाम सवा चार बजे रवाना हाेगी, जाे बरसिंहसर, सियाना हाेकर साढ़े पांच बजे गंतव्य पर पहुंचेगी। वापसी में सुबह सात बजे रवाना हाेकर दस बजे आएगी। ऐसे ही नाेखा से जयपुर के लिए सुबह नाै बजे बस चलाई जाएगी, जाे सालासर हाेकर शाम पांच बजे जयपुर पहुंचेगी।

बीकानेर: आपसी रंजिश के चलते मारपीट

बीकानेर बुलेटिन लूट की झूठी सूचना मिलने पर नोखा पुलिस की रातभर परेड हो गई। पांचू थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी रातभर दौड़ते रहे। सुबह जाकर पता चला कि लूट जैसा कुछ नहीं थी। आपसी रंजिश के चलते हुए मारपीट की घटना को पेट्रोल पंप लूट बताया गया था। लूट नहीं होने से पुलिस ने राहत की सांस ली, लेकिन अब मारपीट को लूट बताने वाले के खिलाफ ही कार्रवाई हो सकती है। दरअसलर, कक्कू के पास साधुना गांव में रहने वाले धर्मेंद्र भांभू व एक दूसरे पक्ष में आपसी मनमुटाव को लेकर झगड़ा हो गया। तीन चार दिन पहले दोनों में मारपीट भी हुई थी। तब धर्मेंद्र भांभू का पक्ष भारी था। दूसरे पक्ष के लोगों को पीट दिया। उन्हें गंभीर चोट भी आई। इसी से नाराज होकर सोमवार देर रात कुछ लोगों ने धर्मेंद्र पर हमला कर दिया। एक गाड़ी से उसे टक्कर मारने का प्रयास भी किया। जैसे-तैसे धर्मेंद्र अपनी जान बचाकर भाग पाया। बाद में पुलिस को सूचना दी गई कि वो जिस पेट्रोल पंप पर काम करता है, उसके रुपए लेकर जा रहा था। रास्ते में रुपए लूटने का प्रयास किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इधर-उधर पुलिस ने भागदौड़ की। नोखा सहित अन्य पुलिस ...