बीकानेर । सदर थाना इलाके की एक विवाहिता ने मकान के सौदागर पर देह शोषण का आरोप लगाते हुए उसके दोस्तों पर भी गैंगरेप का आरोप लगाते हुए पुलिस केस दर्ज कराया है। अपने पति के साथ हाजिर थाना हुई पीडि़ता ने पुलिस को दी रिपोर्ट मे बताया कि हमारे मकान की बेचवानी के सिलसिले में संपर्क में आया विक्रम सिंह ने एक बार डरा धमका कर मेरे साथ दुष्कर्म किया और पति बेटों को जान से मरवाने का भय दिखाकर बीते कई महिनों से लगातार देह शोषण कर रहा है। इस दरमयान आरोपी ने मेरे अश्लील फोटो खींच लिये और बलैकमेल करने लगा। इसके बाद बदनामी का भय दिखाकर मुझे रायसर के पास एक रिसोर्ट में ले गये जहां अपने दोस्तों के साथ मिलकर मेरे साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया इससे मेरी हालत बिगड़ गई। पुलिस ने इस मामलें पीडि़ता की रिपोर्ट पर आरोपी विक्रम सिंह, रायसर निवासी राजूसिंह और एक अन्य के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया है। पीडि़ता ने बताया कि मेरे पति ने विक्रम सिंह को मकान बेचा था, इसके सिलसिले में वह हमारे घर आने जाने लगा मैंने उसे कई बार टोका कि पति की मौजूदगी में हमारे घर आया करो लेकिन वह नहीं माना और एक दिन घर में ...
Live news,बीकानेर का लोकल चैनल, हर पल की खबरें आप तक