बीकानेर बुलेटिन वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें इंटरनेशनल केमल फेस्टिवल के दूसरे दिन ऊंटों ने जमकर करतब दिखाए। राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र के मैदान पर बारह बजे से चार बजे तक ऊंटों की दौड़ और डांस जैसे अनूठे कार्यक्रम हुए। इस दौरान बीएसएफ के जवान भी पारम्परिक राजस्थानी पोशाक के साथ ऊंटों पर नजर आए तो कुछ जवान हाथ में हथियार लिए बता रहे थे कि सीमा पर किस तरह दिन-रात ऊंटों की सवारी करते हुए चौकसी की जाती है। अब शाम को डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। ठुमक ठुमक नाचे ऊंट अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव का दूसरा दिन ऊंटों की प्रतियोगिताओं के नाम रहा। ढोल की थाप पर ठुमक-ठुमक नाचते ऊंटों ने देशी-विदेशी पर्यटकों का मन मोहा। वहीं ऊंट की कमर पर कैची के माध्यम से की गई आकर्षक फर कटिंग भी विशेष रही। ऊंट पालकों द्वारा ऊंट की कमर पर लोक देवी-देवताओं, परंपराओं और यहां की स्थापत्य कला पर आधारित चित्र उकेरे, जिन्हें देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध रह गए। कैमरे में कैद करने की होड राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं को देखने के लिए बड़ी संख्या में आमजन पहुंचे। दू...
Live news,बीकानेर का लोकल चैनल, हर पल की खबरें आप तक