मां करणी जी के दर्शन कर बीकानेर दौरे की शुरुआत, अपार जनसमूह ने किया पूर्व सीएम राजे का स्वागत, देखे वीडियो
बीकानेर बुलेटिन गढ़ गणेश के किए दर्शन देवी सिंह भाटी व महावीर रांका के नेतृत्व में हुआ अभिनन्दन पूर्व सीएम राजे ने सूरसागर की दुर्दशा पर जताई चिंता कहा- सूद सहित लेंगे हिसाब बीकानेर। रविवार को पूर्व सीएम वसुंधरा राजे देवदर्शन यात्रा के तहत बीकानेर दो दिवसीय दौरे पर पहुंची। सुबह करीब 11 बजे देशनोक में माँ करणी के दर्शन करने के बाद शाम करीब 5 बजे जूनागढ़ पर पूर्व सिचाई मंत्री देवी सिंह भाटी व भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका के नेतृत्व में अभिनन्दन किया गया। अपार जनसमूह के मध्य वसुंधरा राजे जिंदाबाद तथा जय जय राजस्थान का उद्घोष गूंज रहा था। पूर्व सीएम राजे का मंच पर देवी सिंह भाटी, महावीर रांका, एमएलए सिद्धि कुमारी, पूर्व संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, गंगानगर सांसद निहालचंद मेघवाल, सांसद राहुल कस्वां ने माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया। पूर्व सीएम राजे ने अभिनन्दन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमने अपनी सरकार में बीकानेर में अनेक विकास कार्य करवाए लेकिन अब जब सूरसागर के हालात और मुख्य मार्गों की सड़कें भी जब टूटी हुई देखती हंू तो बहुत दुख होता है। सूरसागर की ...