बीकानेर बुलेटिन कोविड-19 प्रथम चरण का वैक्सीनेशन प्रारंभ, पांच स्थानों पर एक साथ हुआ वैक्सीनेशन सूचीबद्ध हेल्थ वर्कर्स को लगाया गया टीका संभागीय आयुक्त और जिला कलेक्टर ने की हौसला-अफजाई बीकानेर, 16 जनवरी। कोविड-19 रोकथाम की दिशा में अहम पड़ाव के रूप में शनिवार को जिला मुख्यालय पर पांच स्थानों पर एक साथ कोरोना वैक्सीनेशन प्रारंभ हुआ। चिन्हित व्यक्तियों में वैक्सीन लगवाने को लेकर उत्साह स्पष्ट रूप से नजर आया। वरिष्ठ चिकित्सक और मेडिकल स्टूडेंट अपने-अपने नियत स्थान पर समय से पूर्व ही पहुंच गए। संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा और जिला कलक्टर नमित मेहता ने वैक्सीनेशन स्थल पर पहुंच कर चिकित्सकों और मेडिकल स्टूडेंट की हौसला अफजाई की और टीका लगने के बाद हेल्थ वर्कर्स के स्वास्थ्य की जानकारी ली। संभागीय आयुक्त ने सभी चिकित्सकों से कहा कि आप अब और लोगों को भी बताएं कि यह टीका लगने के बाद आप खुद को कितना सुरक्षित और एनर्जेटिक महसूस कर रहे है। अब टीका लगने के बाद आप सेफ हो गए और घर परिवार और समाज के लिए भी सेफ हो गए हैं तथा इस टीके के लगने के तुरंत बाद भी आप लगातार कार्य कर रहे हैं, यह सारी बातें भी आप ...
Live news,बीकानेर का लोकल चैनल, हर पल की खबरें आप तक