Skip to main content

Posts

Showing posts from January 10, 2021

बंद मकान में घुसे चोर सोने-चांदी के गहने और नगदी ले गए

  बीकानेर@ शहर में चोरों की धमा-चौकड़ी थम नहीं रही है। ताजा वारदात बीती रात नयाशहर पुलिस थाना इलाके की मुरलीधर व्‍यास कॉलोनी के सैकंड फैज में हुई है। यहां कैलाश सुथार के बंद मकान में घुसे चोर सोने-चांदी के गहने और नगदी ले गए। पुलिस ने घटनास्‍थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कैलाश सुथार किसी काम से बीकानेर से बाहर गए हुए थे। उनकी पत्‍नी पीहर गई थी। पीछे से बंद मकान में घुसे चोर कीमती सामान चोरी कर ले गए। घटना का पता आसपास रहने वाले लोगों को आज सुबह लगा। घर के बाहर मुख्‍य गेट का ताला टूटा हुआ देख उन्‍होंने मकान मालिक को सूचना दी। आपको बता दें कि मुरलीधर व्‍यास कॉलोनी में इससे पहले भी चोरी की कई वारदातें हो चुकी है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों ने पुलिस प्रशासन से गश्‍त शुरू कराने की मांग की है।

कोटगेट बीकानेर में मिठाई की एक दुकान के छज्जे में आग लगने से धुएं का गुबार छाया

  बीकानेर@ कोटगेट के समीप स्थित मिठाई की एक दुकान के छज्जे में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे दुकान के ऊपर की तरफ रखे मिठाई के डिब्बे, कार्टन सहित सामान खाख हो गया। हालांकि आग की लपटे नहीं उठी, धुएं का गुब्बार छा गया, धुआं रोशनदान से होते हुए लाभूजी कटले के अंदर की तरफ भी फैल गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम समाचार लिखे जाने तक दुकान के अंदर व बाहर से आग पर काबू करने में जुटी थी।

सड़क पे मिली मेडिकल स्टोर संचालक की लाश,धारदार हथियार से की हत्या

  हनुमानगढ़ । जिले के टाउन थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक व्यक्ति की लाश घर से करीब 1 किलोमीटर दूर पड़ी मिली। मृतक के गले पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। शव को सड़क पर पड़ा देख लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। जहां परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। घटना जिले के फतेगढ़ खिलेरी बास की बताई जा रही है। जहां देवासर गांव के रहने वाले धर्मपाल शर्मा की लाश सड़क पर पड़ी मिली। देर रात रास्ते से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद जांच के लिए मौके पर एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम को भी बुलाया गया है। अकेला रहता था मृतक पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक धर्मपाल फतेगढ़ खिलेरी बास में 10 साल से मेडिकल की दुकान चला रहा था। साथ ही दुकान के ऊपर एक कमरे में अकेला रहता था। वहीं, पास की दूसरी दुकान किराए पर दे रखी थी। धर्मपाल शनिवार रात करीब 8 बजे आसपास के लोगों से मिलकर कमरे पर लौट गया था, जिसके बाद आज सुबह शव बरामद किया गया।

विश्नोई समाज सबसे बड़े तीर्थस्थल मुकाम मंदिर में लाखों की चोरी,चोरो की सेंधमारी

  बीकानेर@  मुक्तिधाम मुक़ाम में शनिवार रात्रि में चोरों ने सेंधमारी कर लाखों रुपये की चोरी की। नोखा टाइम्स को प्राप्त जानकारी के अनुसार बिश्नोई समाज के सबसे बड़े तीर्थस्थल मुकाम मन्दिर में चढ़ावे के लाखों रूपये लेकर फरार हो गए। गाड़ी में सवार होकर आए चोरों ने मंदिर के मुख्य दानपात्र को तोड़ा व चोरी की। वही गुरु जम्भेश्वर मन्दिर की समाधि स्थल का ताला तोड़ने में सफल नही हो सके। चोरी की पूरी घटना रात एक बजे के समय पर सीसीटीवी में कैद हो चुकी है। पुलिस वारदात की जांच कर रही है।

अपनों जैसा था ‘चिकित्सकों’ का अपनापन अस्सी वर्षीय कोहरी ने कहा प्रशासनिक मुस्तैदी से बीता ‘बुरा दौर’

  बीकानेर@ फड़ बाजार में रहने वाले अब्दुल मोहिद कोहरी के परिवार के छह सदस्य कोरोना पाॅजिटिव हुए। इनमें अस्सी साल के कोहरी और उनकी 78 वर्षीय धर्मपत्नी खातून भी शामिल थी। वह कोरोना संक्रमण के फैलाव का ‘पीक टाइम’ था। ऐसे में सभी के मन में भय जायज था और प्रत्येक संक्रमित व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य की फिक्र थी। चिकित्सकों की सलाह के बाद अब्दुल मोहिद और उनकी पत्नी कोविड अस्पताल में भर्ती हो गए। परिवार के बाकी सभी सदस्य होम क्वारेंटाइन हुए। इन प्रतिकूल परिस्थितियों में वृद्ध दंपति को चिंता सता रही थी, कि परिजन उनकी देखभाल कैसे कर पाएंगे? दवाई, खाना-पीना और अन्य व्यवस्थाएं कैसे होंगी? लेकिन कोविड अस्पताल में जिला प्रशासन द्वारा की गई बेहतरीन व्यवस्थाएं और चिकित्सकों का समर्पण उनके लिए बड़ा वरदान बन गया। उनकी चिंता की लकीरें काफूर हो गईं। कोहरी ने बताया कि डाॅक्टर दिन में दो-तीन बार आते और संभालते। उनका अपनापन, अपनों जैसा ही था। अस्पताल में दवाईयां समय पर मिलती। साफ-सफाई अच्छी थी। गुणवत्तायुक्त खाना मिला। खुद कोहरी तो जल्दी ही स्वस्थ हो गए, लेकिन उनकी पत्नी को पांच-छह दिन लगे। इस दौरान किसी प्...

बीकानेर संत श्री खेतेश्वर मंदिर के 18 वे स्थापना दिवस पर होगें इस बार अनेक कार्यक्रम

बीकानेर संत श्री खेतेश्वर मंदिर के 18 वे स्थापना दिवस पर होगें इस बार अनेक कार्यक्रम कमेटी की और से आयोजित कार्यक्रम में इस बार मारवाड़ होस्पीटल, जीवन रक्षा होस्पीटल ,गोविंदम होस्पीटल और अमरजेंसी लैब सहयोगी रहेगी बीकानेर आज पीबीएम हेल्प कमेटी की मिटिंग कार्यालय खेतेश्वर बस्ती में हुई मिटिंग मैं कमेटी अध्यक्ष सुरेन्द्र सिह राजपुरोहित ने बताया की हेल्प कमेटी की और से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बीकानेर संत श्री खेतेश्वर मंदिर की 18 वी मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा दिवस समारोह के उपलक्ष्य में 19  मार्च को कमेटी की ओर से कला, पेटिंग, शिक्षा, समाज सेवा, गौ सेवा मैं अग्रणीय रहने वाले युवाओं का स्व राम सिह देसलसर आत्मानंद गौरव सम्मान , गरीब विधवाओं को शिलाई मशीनें भेट, रक्त दान शिविर, कोविड के दौरान लोक डाउन के तहत जनता रसोई केंद्र मै सहयोग करनेवाले कार्यकर्ता और भामाशाहों का कर्मवीर सम्मान समारोह से सम्मान और राजपुरोहित समाज के नव निवाचित सरपंच, उप सरपंच , प्रधान उप प्रधान का राजपुरोहित गौरव सम्मान का आयोजन किया जायेगा इस कार्यक्रम को लेकर कमेटी ने अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी तो वही इस कार्यक्रम मे...

तुषार आचार्य बने जिलाध्यक्ष

  बीकानेर@ तुषार अचार्य बने जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय युवा संघ बीकानेर की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए वूमेन पावर सोसाइटी के सदस्य ने तुषार अचार्य को बीकानेर संभाग का जिला अध्यश घोषित किया इस अवसर पर वूमेन पावर सोसायटी की अध्यक्ष अर्चना सक्सेना ने शुबकमनाए देते हुए कहा कि समाज के उत्थान ओर हित में युवा वर्ग सदेव अग्रणी रहे हे राष्ट्रीय युवा मंच वूमेन पावर सोसायटी के सदस्यों ने कामनाएं प्रेषित की

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस : कोरोना प्रोटोकॉल के साथ 90 अस्पतालों में हुई 2,467 गर्भवतियों की एएनसी जांचें

  बीकानेर । हर माह की तरह शनिवार 9 तारीख को चिकित्सा विभाग द्वारा फिजिकल डिस्टेसिंग के साथ प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में विशेष एएनसी शिविर आयोजित किए गए। गर्भवतियों को खून की जांच, हीमोग्लोबिन, रक्तचाप, शुगर, पेशाब की जांच, सोनोग्राफी, वजन की जांच, ऊंचाई, पेट की जांच इत्यादि जांचों सहित आवश्यक औषधियांे की निशुल्क सेवाएं उपलब्ध करायी गई। सीएमएचओ डॉ. सुकुमार कश्यप ने बताया कि कड़ाके की ठंड के बावजूद इस माह अभियान पिछले 1 साल में सबसे सफल अभियानों में रहा। समस्त सीएचसी, पीएचसी, यूपीएचसी, शहरी डिस्पेंसरी और जिला अस्पताल सहित जिलेभर के 90 अस्पतालों में चिकित्सकों द्वारा कुल 2,467 गर्भवतियों की गुणवत्तापूर्ण एएनसी जांचें की गई। जिला अस्पताल में 54 गर्भवतियों की एएनसी की गई, 9 की एचआईवी जांच हुई। आरसीएचओ डॉ आर.के. गुप्ता ने बताया कि शहरी यूपीएचसी में 264, खण्ड बीकानेर में 334, श्रीडूंगरगढ़ में 307, नोखा में 543, कोलायत में 390, लूणकरणसर में 380 व खाजूवाला में 195 गर्भवतियों की जांचे हुई। मातृ व शिशु मृत्युदर में कमी लाने विशेषकर एनीमिया की जांच कर एनेमिक महिलाओं को आवश्यकतानुसार ...

रवि शंकर बोहरा और राहुल शर्मा को प्रदेश सचिव राजस्थान बजरंग सेना मनोनीत

  बीकानेर@  बजरंग सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष रणवीर पटेरिया राष्ट्रीय महासचिव अशोक शर्मा राष्ट्रीय मंत्री धर्म रक्षा संत दास त्यागी जी महाराज,प्रदेश अध्यक्ष राजेश शर्मा, प्रदेश प्रभारी महेंद्र राव,प्रदेश महासचिव शांति लाल सोलंकी की सहमति से श्री रवि शंकर बोहरा और राहुल शर्मा को प्रदेश सचिव (प्रभार बीकानेर और टोंक) राजस्थान बजरंग सेना मनोनीत किया । बजरंग सेना प्रदेश महासचिव राजस्थान शांति लाल सोलंकी ने बताया मोदी के संस्कार, नम्रता,राष्ट्रहित, हिन्दू समाज के प्रति श्रद्धा और समाज के प्रति भावनाओं को देखते हुए आशा करते है कि आप गौ रक्षा, धर्म रक्षा, देश की पवित्र नदी गंगा, नर्मदा, यमुना स्वच्छ सुरक्षा, नारी सुरक्षा, हिंदू राष्ट्र की स्थापना करने के लिये सदैव तत्पर रहेंगे। बोहरा और शर्मा का मनोनय होने पर बजरंग सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा चंद्रकला शर्मा प्रदेश सयोजक सुरेन्द्र शर्मा, प्रदेश मंत्री मदनमोहन चतुर्वेदी, प्रदेश मंत्री धर्म रक्षा महंत नरोत्तम दास, प्रदेश प्रभारी युवा संजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष युवा चन्दू मानपुरा, प्रदेश उपाध्यक्ष गौ रक्षा प्रिया शर्मा चेतन चौहान ...

कोटगेट पुलिस ने पकडा रघुपति गोपिपति मंदीर मे चोरी करने वाले चोर

  बीकानेर@  दिनांक 06.01.2021 को परिवादी दीपक भोजक निवासी बेणीसर बारी के अन्दर बीकानेर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि कोटगेट के पास गोपीपति मन्दिर को मे दिनाकं 05.01.21 को शाम 08 बजे मन्दिर बन्द करके घर पर चला गया था। सुबह 06.30 बजे मन्दिर आया तो पीछे के दरवाजे का ताला नही था मन्दिर के अन्दर से भगवान श्री रामचन्द्र जी के चांदी के तीर व धनुष भगवान श्री कृष्ण जी की चांदी की बासुरी, प्रसाद की पांच कटोरी चादी की, मुर्तीयों के पहनाए हुवे चांदी के मुकुट, दो सिहासन चांदी के एक छोटा व एक बड़ा मुर्तियों को पहनाऐ चांदी के गहने आदि को कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा कर ले गया जिसपर मुकदमा दर्ज कर तफतीश रामकरण सिंह सउनि के सुपुर्द की गई। पुलिस ने टीम का किया गठन:- उक्त चोरी के सम्बन्ध में विश्व हिन्दु परिषद व आम जन में काफी आक्रोस था व धरना प्रर्दशन की काफी सम्भावना को दृष्टिगत रखते हुवे। पुलिस अधीक्षक जिला बीकानेर, अति. पुलिस अधीक्षक शहर बीकानेर व सुभाष चन्द्र शर्मा आरपीएस वृत्ताधिकारी वृत्त नगर के निर्देशानुसार रात्री में चोरी की वारदातो को रोकने के लिए थानाधिकारी सजंय सिह उनि पुलिस थाना कोटगेट के द्व...

अडानी-अंबानी के लिए काम कर रही है केन्द्र सरकार : डॉ. बी.डी. कल्ला

  कार्यकर्ता द्वितीय क्रांति के लिए तैयार रहे : हेम सिंह शेखावत बीकानेर । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा 28 दिसम्बर से प्रारम्भ किसान संघर्ष यात्रा कल शाम बीकानेर पहुंची एवं महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को नमन कर रात्रि विश्राम बीकानेर में किया। सुबह 10 बजे रैली गोगागेट घूमचक्कर से रेलवे स्टेशन, कोटगेट, जोशीवाड़ा एवं शहर के अन्दरूनी क्षेत्र से होते हुए डागा चौक स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय में पहुंची जहां सभा का रूप लिया। कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर सेवादल के तमाम कार्यकर्ताओं ने डॉ. बी.डी. कल्ला के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया व राष्ट्रगान गाकर मातृभूमि को नमन किया। ध्वजारोहरण के पश्चात सभा को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने किसान विरोधी काले कानून की खामियों के बारे में उपस्थित कार्यकर्ताओं को जानकारी दी एवं किस तरह से केन्द्र सरकार दमनकारी नीति अपनाते हुए अम्बानी-अडानी को कृषि बिल के माध्य से फायदा पहुंचाने का प्रयास कर रही है उस ओर ध्यान आकर्षित कराया। कल्ला ने आह्वान किया कि अब समय आ गया है कि जनजागरण किया जाए और लोगों तक इस कानून की खाम...

अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा दुष्कर्म, मामला दर्ज

  बीकानेर@ जिले के महाजन थाना क्षेत्र में अश्लील वीडियो बनाकर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो साल तक ब्लैकमेल करके दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महाजन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना अधिकारी सत्यनारायण गोदारा अब इस मामले की जांच करेंगे आरोपी मलकीसर निवासी बताया जा रहा है।

डबल मर्डर महिला और पुरुष के सिर में गोली मारकर हत्या

  जयपुर@ जयपुर के कोटपूतली इलाके में सुबह एक डबल मर्डर का केस सामने आया है। घटना कोटपूतली के शालू रावत की ढाणी के पास शिव कॉलोनी के एक मकान में हुई। यहां लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले एक महिला और पुरुष की सिर में गोली मारकर हत्या की गई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्कवायड को मौके पर बुलाया। जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शंकरदत्त शर्मा ने बताया कि घर में सुमन चौधरी (38), डॉ. मातादीन शेखावत (41) की लाश पड़ी थी। दोनों के सिर में गोली मारकर हत्या की गई है। वारदात के बाद से मृतक महिला का 20 साल का बेटा फरार है। आशंका है कि मां के अवैध संबंध से खफा होकर उसने ही वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल, जांच के बाद ही सही वजह सामने आएगी। बेटे की तलाश की जा रही है। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस एसपी और पुलिस टीम के अन्य सदस्य स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतक महिला का नाम सुमन चौधरी (38) था। वह शिव कालोनी के एक मकान में अपने बेटे पंकज के साथ रहती थी। महिला जिस मकान में रहती थी उसे डॉ. मातादीन शेखावत ने ही दिलवाया था।मरने की सूचना मृतका की बहन मनीषा को मृतका के पुत्र पंकज ने फोन करके दी।तब ...

शिविर में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी शहरी आजीविका मिशन योजना

  बीकानेर@ नगर निगम बीकानेर व कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन तथा स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिले इसी उद्देश्य से वार्ड नंबर दो मैं लिटिल पब्लिक स्कूल मुरलीधर व्यास नगर में शिविर लगाया गया. कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष कन्हैया लाल भाटी ने बताया की  शिविर का उद्घाटन पार्षद सुधा आचार्य कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी के ओम सोनगरा एवं राजकुमार किराडू के कर कमलों से हुआ. जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी.  शिविर में लोगों का उत्साह चरम पर था और वहां आने वाली भीड़ मैं महिलाओं की बड़ी संख्या को देखते हुए प्रत्येक वार्ड में शिविर लगाने का संकल्प किया गया. कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष कन्हैया लाल भाटी ने जानकारी देते हुवे बताया कि स्वयं सहायता समूह के अंतर्गत महिलाओं तथा दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गतकुल 112 लाभार्थियों ने आवेदन किया. शिविर में आने वाले लाभार्थियों को फ़ोटो स्टेट ऑनलाइन फार्म सेंट्रल नोटेरी आय प्रमाण पत्र की सुविधा निशुल्क...

गंगाशहर से 28 वर्षीय युवक लापता, दो मासूम बच्चियों का है पिता, रो रो के बुरा हाल, करें मदद

  बीकानेर । गंगाशहर का 28 वर्षीय युवक लापता हो गया है। पवन सोनी पुत्र बुलाकी सोनी बीती रात करीब डेढ़ बजे अस्पताल का कहकर घर से निकला था, जो अभी तक वापिस नहीं लौटा है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार पवन अपने रिश्तेदार की एक्टिवा लेकर गया था। अभी तक एक्टिवा व पवन दोनों ही लापता है। परिजनों ने गंगाशहर थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई है। पवन की हाइट 5 फीट 8 इंच है तथा रंग गोरा है। जिस एक्टिवा में वह गया, उसका रंग सफेद तथा नंबर RJ07 BS 0231 है। बताया जा रहा है कि पवन शादीशुदा है तथा उसके दो मासूम बच्चियां हैं। अगर आपको कहीं भी पवन अथवा उसकी एक्टिवा दिखे तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन अथवा इन नंबरों 9950029036/08209211242 पर सूचना दें।

अवैध अफीम, पिस्तौल सहित एक गिरफ्तार

  बीकानेर@ बज्जू पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को एक किलो अवैध अफीम, एक पिस्तौल व तीन कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी नरेश निर्वाण ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस प्रफुल्ल कुमार व पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रीति चंद्रा द्वारा चलाए जा रहे नशे के खिलाफ अभियान के मद्देनजर यह कार्रवाई की है। जिसमें बज्जू निवासी श्यामलाल विश्नोई को 1 किलो अवैध अफीम, एक पिस्तौल तथा तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। निर्वाण ने बताया कि आरोपी रामलाल बिश्नोई द्वारा लाई गई अफीम, पिस्तौल व कारतूस की खरीद-फरोख्त करने के संबंध में पूछताछ जारी है। प्रकरण का अनुसंधान कोलायत थानाधिकारी अजय कुमार करेंगे जिसमें और अधिक खुलासे होने की संभावना है। ज्ञात रहे कि थाना बज्जू द्वारा बीती रात्रि भी एक एनडीपीएस में कार्यवाही करते हुए 1 क्विंटल डोडा के साथ एक पिक अप को बरामद किया था जिसका अनुसंधान भी कोलायत थानाधिकारी अजय कुमार कर रहे हैं।