बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा आ गया है। फेस्टिव सीजन परवान चढ़ रहा है। मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं, लेकिन स्वास्थ्य महकमा अब तक सुस्त है। मावे की सबसे बड़ी मंडी बीकानेर जिले में मिलावट की बुराई पर जीत का अब तक कोई अभियान शुरू नहीं हुआ है। वजह यह है कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी नहीं है। पहले जो थे उनका तबादला हो गया। नए आए जो अभी बाड़मेर गए हुए हैं। वे आएंगे तो दशहरा बाद शुद्ध के लिए युद्ध अभियान शुरू करने की उम्मीद की जा सकती है। संभागीय मुख्यालय पर ऐसे हाल तब हैं जब लम्पी के बाद दूध और दूध से बने खाद्य पदार्थों की कमी चल रही है। करीब एक महीने पहले जिला प्रशासन की सक्रियता से जिले में नकली दूध बनाने की फैक्ट्री भी पकड़ी जा चुकी है। अब अभियान शुरू होगा तो सैंपल की रिपोर्ट दिवाली के आसपास तब मिलेगी जब उसकी खपत हो चुकी होगी। दूसरे शहरों में पहुंच गई बीकानेर की मिठाइयां दीपावली पर दूध एवं मावे की बिक्री भी अधिक होती है। पिछले साल विभाग ने कई दुकानों, मिठाई के कारखानों एवं मावा रखने के कोल्ड स्टोरेज पर छापेमारी की थी। गत वर्ष दीपावली से एक माह पहले ही अभियान ...
Live news,बीकानेर का लोकल चैनल, हर पल की खबरें आप तक