बीकानेर बुलेटिन अकेले रह रहे बुजुर्गों के लिए मददगार बन रही खाकी एसपी प्रीतिचन्द्रा ने शुरू करवाया एक हेल्प डेस्क खुद एसपी कर रही है यहां आने वाले कॉल्स की मॉनिटरिंग आज गंगाशहर थानाधिकारी एक बुजुर्ग महिला की दवा लेकर पहुँचे अकेली रह रही थी वृद्धा, फोन कर मांगी थी मैडिकल हेल्प ऐसे में थानाधिकारी रानीदान उज्जवल ने पहुँचाई दवा और सहायता एसपी प्रीतिचन्द्रा कॉल कर ले रही जानकारी भी अब तक 15 बुर्जुगों तक प्रीतिचन्द्रा ने पहुँचवाई मदद। कानून व्यवस्था बनाने के लिए कठोर रहने वाली पुलिस भी नारियल के समान ही है। ऊपर से जितनी सख्त है अंदर से उतनी ही नर्म। गंगाशहर पुलिस ने आज एक बेसहारा की मदद कर यह साबित कर दिया है। गंगाशहर पुलिस ने मदद के महायज्ञ में ये आहुति देकर खाकी की शान बढ़ा दी है। मामला आज शाम का है, जब गंगाशहर नये बस स्टैंड के सामने चौधरी कॉलोनी निवासी एक वृद्धा ने पुलिस से मदद मांगी। दरअसल, वृद्धा अकेली रहती है, उसके पुत्र बाहर रहते हैं। उसे बुखार हो गया, कोरोना की आशंका लगी तो उसने बीकानेर एसपी ऑफिस के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया। एसपी ऑफिस से सूचना गंगाशहर थानाधिकारी राणीदान चारण क...
Live news,बीकानेर का लोकल चैनल, हर पल की खबरें आप तक