Skip to main content

जिला कलक्टर रहे लूणकरणसर के दौरे पर, अधिकारियों की ली बैठक, स्वास्थ्य केन्द्रों का लिया जायजा

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर, 18 मई। जिला कलक्टर नमित मेहता ने मंगलवार को लूणकरणसर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उपखण्ड अधिकारियों की बैठक ली। हँसेरा में कोरोना पॉजिटिव दम्पति के घर पहुंचकर दवाइयों की उपलब्धता का जायजा लिया और यहां डोर-टू-डोर सर्वे की स्थिति जानी।
लूणकरणसर पंचायत समिति सभागार में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में पॉजिटिव मामले रिपोर्ट हो रहे हैं। इसके मद्देनजर अगले कुछ दिनों तक विशेष सतर्कता रखने की जरूरत है। उन्होंने डोर-टू-डोर सर्वे को महत्वपूर्ण बताया तथा कहा कि ग्राम लेवल टीमों को एक्टिव रखें। यह टीमें प्रत्येक घर तक पहुंचें और सर्दी, जुकाम तथा आईएलआई श्रेणी के मरीजों को आवश्यक दवाइयां तत्काल उपलब्ध करवाई जाएं। उन्होंने उपखण्ड स्तर पर ऑक्सीजन सिलेंडर तथा कन्संट्रेटर की उपलब्धता की जानकारी ली तथा कहा कि इनके अनुसार ऑक्सीजन युक्त बेड की व्यवस्था की जाए।  उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में प्रोनिंग प्रक्रिया का प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए तथा कहा कि उपखण्ड क्षेत्र में प्रत्येक विवाह एवं सामाजिक कार्यक्रम का निरीक्षण किया जाए। इनमें कोविड एडवाइजरी की अवहेलना नहीं हो, यह सुनिश्चित किया जाए। लॉक डाउन की गाइडलाइन के अनुरूप सख्ती बरतने तथा अनुमत श्रेणी और समय के अलावा कोई भी प्रतिष्ठान खुला होने की स्थिति में कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी पॉजिटिव मरीज द्वारा होम क्वारेन्टीन नियमों की अवहेलना नहीं की जाए। 'कोविड क्वारेन्टीन अलर्ट सिस्टम' पर इस सम्बंध में प्राप्त शिकायतों का वेरीफिकेशन किया जाए। उन्होंने पंचायत स्तर पर बनाए गए क्वारेन्टीन सेंटर्स के बारे में जाना।

जिला कलक्टर ने नहरबंदी के दौरान पेयजल वितरण की स्थिति जानी तथा कहा कि कोई भी व्यक्ति पेयजल के अभाव में नहीं रहे, यह सुनिश्चित किया जाए। विभाग का प्रत्येक पेयजल सोर्स  दुरुस्त रहे तथा उपखण्ड स्तरीय अधिकारी आपसी समन्वय बनाए रखें। 

इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओम प्रकाश, प्रशिक्षु आईएएस सिद्धार्थ पलानिचामी, उपखण्ड अधिकारी भागीरथ साख, तहसीलदार शिव प्रसाद गौड़, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हीराम नाथ सिद्ध, विकास अधिकारी भोम सिंह इंदा, पुलिस वृताधिकारी गिरधारी चौधरी मौजूद रहे।

कोविड केयर सेंटर का किया अवलोकन

जिला कलक्टर ने लूणकरणसर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का अवलोकन किया तथा यहां स्थापित कोविड केयर सेंटर की व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने कहा कि यहां कोविड प्रोटोकॉल के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं हों। इससे पूर्व उन्होंने हँसेरा में सर्वे की स्थिति जानी तथा कहा कि टीमें प्रत्येक ढाणी तक पहुंचे। उन्होंने हँसेरा में पॉजिटिव कोरोना मरीज कमला देवी और पुरखाराम के घर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना। दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी ली और होम आइसोलेशन नियमों की पालना के निर्देश दिए।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।