Skip to main content

Posts

Showing posts with the label क्रिकेट

क्रिकेटर, कमेंटेटर, अंपायर सब नकली.. फेक IPL नेटवर्क, स्पेशल-26 को भी किया फेल

बीकानेर बुलेटिन एक नकली क्रिकेट लीग, नकली मैदान, नकली क्रिकेटर और कमेंटेटर लेकिन उसपर सट्टा असली का लगाया जा रहा है और वो भी विदेश से. ये कहानी फिल्मी लगती है, लेकिन ऐसा असली में हुआ है. गुजरात के वडनगर के एक गांव में कुछ लोग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तर्ज पर एक नकली क्रिकेट लीग चला रहे थे, जिसमें रूस से सट्टा लगाया जा रहा था और अब इसका भांडा फूट गया है.  मेहसाणा पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. चारों पर धोखाधड़ी, सट्टेबाजी समेत अन्य मामलों में केस दर्ज किया गया है. अभी इस मामले में एक आरोपी की तलाश है, जो कि रूस में रहता है और वहां से ही सट्टेबाजी के पूरे खेल को चला रहा था.  आरोपियों के पास से मिला ये सामान जानकारी के मुताबिक, वडनगर के मॉलीपुर गांव में कुठ लोगों ने एक फार्म खरीदा. यहां उसे क्रिकेट मैदान में तब्दील किया, फ्लड लाइट लगाई गई और पिच भी तैयार की गई. मल्टी कैम सैटअप, कमेंट्री बॉक्स समेत हर तरह की व्यवस्था की गई, ताकि ये पूरा आईपीएल की तरह ही लगे. इतना ही नहीं एक मोबाइल ऐप पर मैच भी लाइव होता था.  इसके लिए गांव के लड़कों को किराये पर लि...

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन बजे शुरू होगा टेस्ट का महामुकाबला

बीकानेर बुलेटिन इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज इंग्लैंड के साउथैंप्टन में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेला जाना है. इस मैच को टेस्ट क्रिकेट के सबसे मुकाबले के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि पहली बार क्रिकेट को लंबे फॉर्मेट का बादशाह मिलने जा रहा है. टीम इंडिया एक दिन पहले ही प्लेइंग 11 से पर्दा हटाकर साफ कर चुकी है कि वह फाइनल के लिए आत्मविश्वास से भरी हुई है. तेज गेंदबाजों के हक में रहने वाले हालात को देखते हुए न्यूजीलैंड की टीम को किसी भी कीमत पर कम नहीं आंका जा सकता है. भारत ने गुरुवार को ही डब्लूटीसी फाइनल के लिए प्लेइंग 11 का एलान कर दिया था. इंडिया ने दो स्पिनर्स और तीन तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरने का फैसला किया है. मोहम्मद सिराज को हालांकि प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिल पाई है. टीम इस प्रकार है शुभमन गिल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी. फैंस के लिए हालांकि साउथैंप्टन से अच्छी खबर सामने नहीं आ रही है. कल से ही साउथैंप्टन में लगातार बारि...

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, शिखर धवन को सौंपी गई कप्तानी

बीकानेर बुलेटिन श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान गुरुवार को कर दिया गया। शिखर धवन को श्रीलंका दौरे के लिए टीम का कप्तान बनाया गया है। ऑल इंडिया सीनियर सलेक्शन कमेटी ने टीम का ऐलान किया। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। भारतीय क्रिकेट टीम 13 से 25 जुलाई के बीच श्रीलंका में तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। 20 सदस्यीय भारतीय टीम में नीतीश राणा को पहली बार टीम में जगह मिली है। इनके अलावा देवदत्त पडिक्कल और ऋतुराज गायकवाड को भी टीम में जगह मिली है। श्रीलंका दौरे के लिए चुनी गई टीम में सबसे चौंकाने वाला तेज गेंदबाज चेतन सकारिया का है। टीम में ऑलराउंडर कृष्णा गौतम को भी शामिल किया गया है। टीम इंडिया ने 4 नेट बॉलरों को भी श्रीलंका दौरे के लिए चुना है। इशान पोरेल, संदीप वारियर, अर्शदीप सिंह, साई किशोर और सिमरनजीत सिंह को नेट बॉलर के तौर पर टीम में चुना गया है।  भारतीय टीम 13 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेलेगी। वहीं टी 20 सीरीज की शुरुआत 21 जुलाई से होगी। विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर है। उसे वहा...

भारत में ही हो सकता है T20 वर्ल्ड कप!

बीकानेर बुलेटिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आज बेहद ही अहम बैठक करने जा रहा है. इस बैठक में बीसीसीआई के अधिकारी आईपीएल, टी20 वर्ल्ड और घरेलू क्रिकेट पर चर्चा करेंगे. दरअसल, भारत में कोरोना वायरस के कहर ने बीसीसीआई की मुश्किलें बढ़ा रखी हैं. बीसीसीआई आज होने वाले मीटिंग में वर्ल्ड कप की मेजबानी अपने पास रखने का तरीका खोजने की कोशिश करेगा. सामने आई जानकारी के मुताबिक बीसीसीआई इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के सामने सिर्फ तीन शहरों में वर्ल्ड कप के आयोजन की पेशकश कर सकता है. मुंबई, पुणे और अहमदाबाद वो तीन जगह हैं जहां इस साल टी20 वर्ल्ड कप खेला जा सकता है. यूएई हो सकता है बैकअप वेन्यू बीसीसीआई हालांकि वर्ल्ड कप के आयोजन के लिए बैकअप प्लान भी तैयार करेगा. अगर भारत में वर्ल्ड कप का आयोजन नहीं होता है तो बीसीसीआई यूएई को बैकअप के तौर पर पेश कर सकता है. यूएई में तीन मैदान हैं और वहां कोरोना के कहर के बीच पिछले साल आईपीएल का सफल आयोजन हुआ था.