Skip to main content

Posts

Showing posts with the label स्वास्थ

कैंसर दिवस पर शनिवार को आयोजित होगा निःशुल्क शिविर

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 3 फरवरी। राजकीय जिला चिकित्सालय में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला एनसीडी इकाई एवं जिला चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में जन जागरूकता एवं कैंसर स्क्रीनिंग कैंप आयोजित किया जाएगा। राजकीय जिला चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ प्रवीण चतुर्वेदी ने बताया कि कैंसर रोग के बचाव के प्रति लोगों मे जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संपूर्ण विश्व में 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि शिविर में एनसीडी शिविर प्रभारी डॉ संजय खत्री के निर्देशन में विषय विशेषज्ञों की टीम द्वारा रोगियों की जांच की जाएगी तथा डायबिटीज, हाइपरटेंशन, सामान्य पुरुष एवं महिलाओं के कैंसर संबंधित मरीजों की स्क्रीनिंग कर आवश्यक बचाव तथा उपचार उपलब्ध करवाएं जाएंगे। उन्होंने बताया कि शिविर में डॉ अनीता सिंह, डॉ इशीका वशिष्ठ, डॉ इंदु दायमा चि.अ.दन्त, डॉ अमिक हसन सहित अन्य चिकित्सक एवं जिला एनसीडी इकाई के उमेश पुरोहित, सुमन आचार्य, पुनीत रंगा, गिरधर गोपाल किराडू एवं इंद्रजीत ढ़ाका सेवाएं प्रदान करेंगे।

बीकानेर:कर्फ़्यू में जीवनदाता बनें चाण्डक, निभाया एक रक्तदाता का फर्ज।

बीकानेर बुलेटिन वैश्विक महामारी कोरोना के कारण बीकानेर में पिछले 2 दिनों से कर्फ्यू  लगा हुआ है उसके बावजूद बीकानेर ब्लड सेवा समिति द्वारा किसी अनजान पीड़ित की पुकार पर लगातार पीबीएम रक्तकोष में रक्तदाता उपलब्ध कराए जा रहे है। समिति के रक्तप्रभारी विक्रम इछपुल्याणी (अरोड़ा) ने बताया की आज दोपहर में एक आपात केस में रक्त की मांग होने पर समिति से जुड़े युवा रक्तवीर मोहित चाण्डक ने अपने रक्तदान से एक जीवनदान  देने की परिकल्पना साकार की और हम सभी के लिए एक मिशाल बनें। बीकानेर में बढ़ते कोरोना के कारण पीबीएम कोविड अस्पताल में मरीजों के लिए प्लाज्मा की मांग बढ़ी है। इस आपात काल मे समिति के संचालक रवि व्यास पारीक ने बीकानेर की जनता से प्लाज्मा दान देने के लिए आगे आने की विनम्र अपील की। प्लाज्मा दान के लिए वह व्यक्ति सक्षम होंगे, जिन्हें कोरोना से स्वस्थ हुए 28 दिन हो गए है। समिति के सह संचालक इन्द्र कुमार चाण्डक के अनुसार आप प्लाज्मा दान के लिए अपना पंजीकरण समिति के फेसबुक खाते बीकानेर ब्लड सेवा समिति और समिति के  रक्तमित्र तरूण सिंह शेखावत, चंचल शर्मा, सुमित शर्मा, नरेश सारस्वत, भैरू...

राजस्थान:अब भी नही करवाया रजिस्ट्रेशन तो 30 अप्रेल के बाद 3 महीने नही मिलेगी ये सुविधा

बीकानेर बुलेटिन चिरंजीवी योजना में 30 अप्रेल तक रजिस्ट्रेशन ना करवाने पर अगले 3 महीने तक रजिस्ट्रेशन नहीं हो सकेगा। योजना में अन्य बीमारियों के साथ कोरोना का भी पांच लाख रुपये तक का बीमा शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में राजस्थान के सभी परिवारों को चुने गए निजी एवं सभी सरकारी अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध होगा। इसका रजिस्ट्रेशन किसी भी ई-मित्र पर निशुल्क करवाया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन शुल्क राज्य सरकार वहन करेगी। पूर्व में संचालित महात्मा गांधी आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना के पात्र परिवारों को रजिस्ट्रेशन करवाने की आवश्यकता नहीं है। लघु एवं सीमान्त किसानों तथा संविदाकर्मियों को रजिस्ट्रेशन करवाना होगा लेकिन इनका  प्रीमियम राज्य सरकार भरेगी इसलिए इन सभी का बीमा भी निशुल्क होगा। आर्थिक रूप से सक्षम परिवारों को रजिस्ट्रेशन करवाने पर 850 रुपये प्रतिवर्ष में 5 लाख रुपये का बीमा मिलेगा। इन परिवारों के प्रीमियम का आधा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। इस योजना में अतिशीघ्र रजिस्ट्रेशन करवाएं जिससे कठिन समय में इलाज का भारी खर्च परेशान...

इस्माईल खोखर ने किया चूरू निवासी अम्बालाल पांडे के लिए प्लाजमा दान, फिक्र मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन के 23वे प्लाजमा डोनर बने

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर- हाल ही में देश में फिर से कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है और बहुतायत में कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। कोरोना एक ऐसी बीमारी है जिसका संक्रमण संक्रमित मरीज के शरीर में बहुत तेजी से फैलता है, ओर स्थिति यहां तक बन आती है कि संक्रमित मरीज जिंदगी ओर  मौत से जंग लड़ने पर मजबूर हो जाता है। ऐसी स्थिति उतपन्न होने के बाद  प्लाज़्मा थैरेपी ही एकमात्र इलाज है जो मरीज की स्थिति को सुधारने हेतु काफी हद तक लाभदायक बताई जाती है,ओर प्लाज़्मा सिर्फ वही इंसान दान कर सकता है जो खुद कोरोना नामक बीमारी से संक्रमित होने से नेगेटिव होने  के 28 दिन बाद प्लाजमा दान कर सकता है। उसके बाद कोरोना संक्रमित मरीज को चढ़ाया जाता है। रक्तदान,प्लेटलेट्स और प्लाज़्मा दान करवाने में फ़िक़्र-ए-मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन सोसायटी ®️गुज़िश्ता 1 साल से लगातार अपनी सक्रियता दर्ज करवा रही है। टीम फ़िक़्र-ए-मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन सोसायटी बीकानेर®️ के सचिव अबरार रोशन ने जानकारी देते हुए कहा कि चुरू निवासी अम्बालाल जो कोरोना संक्रमित है जिनको O पॉजिटिव प्लाज़्मा की आवश्यकता थी जो पिछले तीन दिन से लगातार...

बीकानेर को जल्द ही मिल सकती है जनता क्लीनिक की सौगात

बीकानेर बुलेटिन तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे सीएमएचओ बीकानेर,। मुख्यमंत्री के महत्वाकांक्षी निरोगी राजस्थान अभियान के अंतर्गत बीकानेर को जल्द ही अपने पहले जनता क्लीनिक की सौगात मिल सकती है। स्वास्थ्य निदेशालय व मंत्रालय से अनुमति मिलते ही चौपड़ा कटला क्षेत्र के बाशिंदों के लिए नई स्वास्थ्य सेवा शुरू हो जाएगी। चौपड़ा कटला भवन में ही उक्त जनता क्लीनिक खोला जा रहा है जिसे धनवंतरी जनता क्लीनिक नाम दिया गया है। इसके लिए सीएमएचओ व दानदाता के मध्य फाइनल एमओयू पर हस्ताक्षर भी हो चुके हैं। जल्द ही इसके सम्भावित लोकार्पण को देखते हुए तैयारियों व व्यवस्थाओं का जायजा लेने सीएमएचओ डॉ सुकुमार कश्यप चोपड़ा कटला पहुंचे। उन्होंने दानदाताओं व व्यवस्थापको के साथ भवन का निरीक्षण व बैठक कर शेष तैयारियों को अंतिम रूप दिया। इस अवसर पर कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के महासचिव सतीश मैनी, राजीव शर्मा व दिनेश वत्स बंधु मौजूद रहे। डॉ कश्यप ने बताया कि जनता क्लीनिक भवन में आवश्यक सिविल कार्य, रंग रोगन व फर्नीचर की व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई है। राज्य सरकार से अनुमति मिलने के साथ ही जल्द ही जनता क्लीनिक का परिचालन श...

टीकाकरण का मिशन इन्द्रधनुष-3 अभियान का प्रथम चरण का 22 को चिकित्सा मंत्री करेंगे शुभारंभ

बीकानेर बुलेटिन जयपुर, 21 फरवरी।  प्रदेश में टीकाकरण कार्यक्रम के तहत् सघन मिशन इन्द्रधनुष-3 का प्रथम चरण 22 फरवरी से आयोजित किया जायेगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा सोमवार को भीलवाड़ा जिले से टीकाकरण के इस विशेष अभियान का शुभारंभ करेंगे। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशानुसार दो चरणों में यह अभियान 15-15 दिन संचालित किया जायेगा और नियमित टीकाकरण से छूट रहे एवं वंचित रह रहे बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को संबंधित टीके निःशुल्क लगाये जायेंगे। सघन मिशन इन्द्रधनुष 3 अभियान के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। प्रथम चरण में प्रदेश के 24 जिलों को शामिल किया गया है एवं इन जिलों में कुल 3 हजार 963 टीकाकरण सत्र आयोजित किये जायेंगे। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सचिव श्री सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि जन्म से 2 वर्ष की उम्र के 23 हजार 980 बच्चों और 6 हजार 268 गर्भवती महिलाओं को संबंधित टीके लगाकर प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी के कारणवश विगत् महीनों में टीकाकरण कराने से वंचित रहे बच्चे व गर्भवती महिलाओं को भी सघन म...

जीवदया फाउंडेशन के तत्वावधान में इंटरनेशनल चाइल्डहुड केंसर दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह आयोजित

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। 15 फरवरी ,जीवदया फाउंडेशन के तत्वावधान में इंटरनेशनल चाइल्डहुड केंसर दिवस पर आचार्य तुलसी केंसर रिसर्च हॉस्पिटल सभागार में कैंसर उपचाराधीन बच्चो व केंसर जैसी बीमारी को पराजित कर चुके बच्चो का सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर निगम की महापौर सुशीला कंवर ने अपने उद्बोधन में कहाँ की डॉ धरती के भगवान है और बीकानेर का कैंसर हॉस्पिटल और यहाँ के उपचार पर देशभर में लोगो का भरोसा है साथ ही उन्होंने ये कहा कि ये छोटे छोटे बच्चे जिन्होंने कैंसर से लड़कर उसको पराजित कर जीवन की जंग को जीत लिया सही मायनों में वे ही योद्धा है,महापौर ने कहा कि स्वच्छता भी स्वास्थ्य के लिए अनिवार्य है अतः अपने आस पास किसी भी स्तर पर गंदगी न रहने दे।कार्यक्रम समन्वयक जीवदया फाउंडेशन की सुधा पारीक ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्षपर्यंत संस्था द्वारा  जरूरतमंद गरीब मरीजों के लिए जांच व दवाओं की व्यवस्था की जाती है साथ ही उपचार के दौरान रखने वाली सावधानियों व आहार विहार सम्बन्धी जानकारी एक्सपर्ट द्वारा उपलब्ध कराई जाती है,इस अवसर पर केंसर जैसी ...

‘स्वच्छ बीकाणा, स्वस्थ बीकाणा’ अभियान : अब देर रात तक चलेगा स्वच्छता कैम्पेन

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 11 फरवरी । ‘स्वच्छ बीकाणा, स्वस्थ बीकाणा’ अभियान के तहत अब रात के समय भी स्वच्छता कैम्पेन चलेगा। इस दौरान जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि भी देर रात तक सड़कों पर सफाई करते हुए आमजन को साफ-सफाई रखने का संदेश देंगे। जिला कलक्टर नमित मेहता की पहल पर अभियान के पहले चरण में रात्रि कालीन स्वच्छता कार्यक्रम भी सम्मिलित किए गए हैं। अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक ने बताया कि इसके लिए पहले चरण का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके अनुसार 22 फरवरी को कोटगेट और 28 फरवरी को उरमूल सर्किल के पास रात्रि 9ः15 बजे से स्वच्छता का अभियान चलाया जाएगा। वहीं 13 फरवरी को गंगाशहर, 17 को गोकुल सर्किल, 20 को जयनारायण व्यास काॅलोनी, 24 को मुरलीधर व्यास नगर तथा 27 को मेडिकल काॅलेज चैराहा पर प्रातः 8 बजे से कार्यक्रम होंगे। उन्होंने बताया कि शिक्षण संस्थाओं में होने वाले कार्यक्रम पूर्ववत ही रहेंगे। बनाएंगे जन-जन का अभियान अभियान समन्वयक राजेन्द्र जोशी ने बताया कि पहले चरण की शुरूआत में अनेक संस्थाएं इससे जुड़ी। शीघ्र ही इसे जन-जन का अभियान बनाने ...

32 बूथों पर पुलिस के 1,471 जवानों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन,एक भी साइड इफेक्ट का केस नहीं

बीकानेर बुलेटिन 8 को शेष रहे कार्मिकों को व 10 फरवरी को पंचायती राज विभाग कार्मिकों को लगेगी वैक्सीन 11 फरवरी को शेष रहे हेल्थ केयर वर्कर्स को टीकाकरण एक और मौका बीकानेर, 6 फरवरी । कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान के अंतर्गत शनिवार को गृह विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए 32 स्थानों पर टीकाकरण बूथ लगाए गए। इन केंद्रों पर कुल 1,471 ने कोरोना वैक्सीन लगाई गई। सीएमएचओ डॉ सुकुमार कश्यप ने बताया कि कुल 2,526 के लक्ष्य के विरुद्ध 1,471 फ्रंटलाइनर पुलिस जवानों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। 869 को कोविशील्ड की व 602 पुलिस कर्मियों को कोवैक्सीन की डोज दी गई। कुल 99 वैक्सीन वायल कोविशील्ड की जबकि 35 वायल कोवेक्सीन का उपयोग किया गया।  यूपीएचसी सर्वोदय बस्ती, इंदिरा कॉलोनी, रामपुरा व यूपीएचसी नं 4 के बूथ सुविधा के लिए पुलिस लाइन महिला बैरक में ही लगाए गए जिनमें से एक बूथ पर सर्वाधिक 142 को वैक्सीन लगी। एक भी फ्रंटलाइनर को किसी प्रकार के साइड इफेक्ट नहीं आए। यूपीएचसी न 1 पर सीओ सिटी सुभाष चंद्र शर्मा व एसएचओ सिटी कोतवाली नवनीत सिंह ने व अभय कमांड सेंटर प्रभारी धरम पूनियां ने जिरियाट्रिक सेंटर पर वै...

70% उपलब्धि के साथ राजस्व विभाग के 447 फ्रंट लाइनर ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर@ कोविड 19 टीकाकरण महा अभियान के दूसरे चरण की बीकानेर में दमदार शुरुआत हुई है। गुरुवार को राजस्व विभाग के लक्षित 640 लाभार्थियों के विरुद्ध 447 यानी कि 70% फ्रंटलाइनर ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। मेडिकल कॉलेज व पीबीएम अस्पताल के जिरियाट्रिक सेंटर सहित सभी उपखंड मुख्यालयों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर यानिकि कुल 10 टीकाकरण बूथ पर वैक्सीनेशन ड्राइव चलाई गई। मेडिकल कॉलेज व जिरियाट्रिक सेंटर पर 27 हेल्थ केयर वर्कर को भी वैक्सीन लगाई गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुकुमार कश्यप ने बताया कि दूसरे चरण की दमदार शुरुआत जिरियाट्रिक सेंटर पर संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा और जिला कलेक्टर नमित मेहता के टीकाकरण से हुई। जिला मुख्यालय, नोखा तथा श्री डूंगरगढ़ में कोविशील्ड जबकि शेष केंद्रों पर भारत बायोटेक आईसीएमआर की स्वदेशी कोवैक्सीन लगाई गई। इस प्रकार कोविशील्ड वैक्सीन की कुल 33 जबकि कोवैक्सीन की 11 वायल उपयोग में ली गई। सबसे सुखद बात यह भी रही कि दूसरे चरण के पहले दिन एक भी व्यक्ति को किसी प्रकार के साइड इफेक्ट नहीं आए। आर सी एच ओ डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने जानकारी ...

संभागीय आयुक्त व कलेक्टर मेहता ने टीका लगावाकर की दूसरे चरण की शुरूआत

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण गुरुवार से शुरू हो गया है। जिसके तहत संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा और जिला कलेक्टर नमित मेहता ने पीबीएम हॉस्पिलट के जिरियाट्रिक सेंटर पहुंचकर कोरोना का टीका लगवाया। इस दौरान संभागीय आयुक्त ने बीएल मेहरा ने अपील की कि सभी लोगों को निसंकोच वैक्सीन में भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले चरण में हेल्थ वर्कर्स का वैक्सीनेशन हुआ जिसमें जिले में 70 प्रतिशत हेल्थ वर्कर्स ने कोरोना का टीका लगवाया। गुरुवार को दूसरा चरण शुरू हुआ जिसकी शुरूआत सर्वप्रथम उन्होंने टीका लगवाकर की है। इस मौके पर जिला कलेक्टर नमित मेहता ने कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाते हुए कहा कि पहले चरण में जिले में 16 हजार हेल्थ वर्कर्स में से 12 हजार लोगों ने कोरोना वैक्सीनेशन करवा लिया है जो कि 70 प्रतिशत के लगभग है। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन को लेकर लोगों में कई तरह की भ्रांतिया थी, लेकिन हम लगातार देखते आ रहे है हर वर्ग के लोग वैक्सीनेशन करवा रहे हैं जो कि बिल्कुल स्वस्थ है और साइड इफेक्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि यह भी एक भ्रांति है कि जो लोग कोरोना पॉजीटिव हुए है उनको वैक्स...

संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा और जिला कलेक्टर नमित मेहता गुरुवार को कोवीशील्ड वैक्सीन लगवाएंगे

बीकानेर बुलेटिन संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा और जिला कलेक्टर नमित मेहता गुरुवार को पीबीएम हॉस्पिटल के जिरियाट्रिक सेंटर में सुबह 10:30 बजे कोवीशील्ड वैक्सीन लगवाएंगे। साथ ही जिले के उपखंड मुख्यालय पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिन्हित उपखण्ड अधिकारी सहित राजस्व कार्मिक कोवीशील्ड वैक्सीन लगवाएंगे।

अभी नहीं तो कभी नहीं स्वास्थ्य कर्मियों के लिए कॉविड वैक्सीन लगवाने का आख़री मौका

बीकानेर बुलेटिन बुधवार को एक साथ 60 केंद्रों पर लगेगा मंगल टीका  4 फरवरी को राजस्व तथा 5 व 6 फरवरी को नगर निकायों के कर्मचारियों को मिलेगी कोविड वैक्सीन बीकानेर, 2 फरवरी। कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान का पहला चरण बुधवार को पूरा होने जा रहा है। 16 जनवरी से शुरू विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के अंतर्गत पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों व स्वास्थ्य से जुड़े अन्य फ्रंटलाइन कार्मिकों को कोविड टीकाकरण करवाने का अवसर दिया गया। जिले के समस्त सरकारी निजी चिकित्सा संस्थानों, आईसीडीएस कार्मिकों के लिए बुधवार का दिन अंतिम अवसर के रूप में रहेगा जब वह कोविड 19 के विरुद्ध वैक्सीन लगवा सकेंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुकुमार कश्यप ने बताया कि जिला कलेक्टर नमित मेहता के निर्देशानुसार बुधवार को एक साथ 60 केंद्रों पर कोविड टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे। शहरी क्षेत्र के लिए एसडीएम जिला अस्पताल, गंगशहर अस्पताल, कोठारी हॉस्पिटल, समस्त शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सीएचसी व पीएचसी पर टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जो भी कार्मिक,चाहे किस...

बीकानेर में 2 लाख 80 हजार 570 बच्चों ने बूथों पर गटकी 2 बूँद जिंदगी की अब घर-घर पिलाई जाएगी पोलियो वैक्सीन

बीकानेर बुलेटिन जिला कलक्टर ने जिला अस्पताल में बच्चों को पोलियो वैक्सीन पिलाकर किया शुभारंभ बीकानेर,31 जनवरी । स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को पल्स पोलियो महाअभियान के तहत पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को बूथों पर ओरल पोलियो वैक्सीन की 2 बूँदें रविवार को पिलाई गई। महाअभियान का जिला स्तरीय शुभारम्भ एसडीएम सेटेलाईट जिला अस्पताल में स्थापित बूथ पर जिला कलक्टर नमित मेहता ने बच्चों को बाईवेलेंट पोलियो ड्रॉप्स पिलाकर पूरे जोश के साथ किया।   उन्हांेने बताया कि पोलियो जैसा अभिशाप फिर से देश में न फैले इसके लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग 31 जनवरी से 2 फरवरी 2021 तक पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी। तीन दिन तक चलने वाले इस पोलियो अभियान के प्रथम दिन रविवार को बूथ पर दवाई पिलाई जाएगी तथा दूसरे व तीसरे दिन बूथ से वंचित रहे बच्चों को घर-घर जाकर दवाई पिलाई जाएगी। ए डी एम (शहर) अरुण प्रकाश शर्मा, सीएमएचओ डॉ सुकुमार कश्यप, आरसीएचओ डॉ राजेश कुमार गुप्ता, पीएमओ डॉ सी.एल. सोनी ने भी बच्चों को वैक्सीन पिलाई। इस अवसर पर डॉ प्रवीण चतुर्वेदी, डॉ विजयलक्ष्मी व्यास, डॉ अनुरोध ति...

अगर धूम्रपान करते है तो रहे सावधान, कट सकता है आपका चालान

बीकानेर बुलेटिन सीएमएचओ डॉ सुकुमार कश्यप ने बताया कि प्रत्येक माह के अंतिम दिन को नो टोबैको डे के रूप में मनाते हुए समस्त चिकित्सा अधिकारी प्रभारियों को सघन चालानिंग के निर्देश जारी किए गए हैं। पल्स पोलियो अभियान के साथ साथ क्षेत्र के तंबाकू विक्रेताओं से कोटपा एक्ट के शत-प्रतिशत पालन की समझाइश भी की जाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों, नाबालिगों को तंबाकू उत्पाद बेचने वालों तथा संबंधित साइन बोर्ड न लगाने वालों पर कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

पल्स पोलियो महाअभियान रविवार को 2 बूँद जिंदगी की गटकेंगे पौने 4 लाख बच्चे

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। पोलियो से देश के भविष्य की रक्षा के लिए प्रदेश के साथ पूरे जिले मे पल्स पोलियो बूथों पर रविवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिला कर राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पूरे जोर-शोर के साथ मनाया जाएगा। अभियान का जिला स्तरीय उद्घाटन सेटेलाईट जिला अस्पताल स्थित बूथ पर जिला कलेक्टर नमित मेहता द्वारा बच्चों को ओरल पोलियो वेक्सीन पिला कर किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुकुमार कश्यप ने बताया कि इस बार पल्स पोलियो महाभियान में जिले के 0 से 5 वर्ष तक के करीब 3 लाख 76 हजार बच्चों को पोलियो वैक्सीन पिलाने का लक्ष्य निर्धारित है। भारत 27 मार्च 2014 को पोलियो मुक्त घोषित हो चुका है लेकिन पड़ौसी पकिस्तान में अब भी पोलियो केस निकल रहे है इसलिए बीकानेर जिले को खासकर खाजूवाला व कोलायत क्षेत्र में अभियान को विशेष गंभीरता से संचालित करने की आवश्यकता है ताकि देश का सुरक्षा चक्र कोई न भेद पाए। उन्होने बताया कि ये दवा हर अभियान में हर बार पिलानी जरूरी है चाहे पहले दवा पिला रखी है। उन्होने जनता से आह्वान किया कि सभी माता-पिता और परिजन अपनी जिम्मेदा...

वरदान हॉस्पिटल में निःशुल्क - चिकित्सा शिविर रविवार को

बीकानेर बुलेटिन   एन,आर. असवाल चेरीटेबल संस्था बीकानेर द्वारा 31.01.2021 वरदान हॉस्पीटल एवं रिसर्च सेंट, आईटीआई सर्किल जेएनवी, सेक्टर प्रथम में विशाल मेडिकल कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।  संस्था के सचिव डॉ० सिद्धार्थ असवाल ने बताया कि शिविर में निशुल्क परामर्श दिया जायेगा एवं रियायती दरो पर ब्लड से संबंधित जांचे की जायेगी। शिविर में फिजिशियन डॉ० वी0के0 असवाल, द्वारा थायराइड, मलेरिया, डेगू, टाईफायड, हृदय रोग, लकवा, पेट व लीवर एवं गुर्दे संबंधित रोगो का उपचार व परामर्श दिया जायेगा। इसके अलावा कान, नाक, गला रोग विशेषज्ञा डॉ0 श्रीमती अविरल असवाल, द्वारा कान, नाक, गला, मुँह के छाले एवं कैंसर, थाईराइड रोग, गले की गांठ, आवाज का भारी होना, कान के पर्दे में छेद, कान की हड्डी गलना, नाक की हड्डी बढना, नाक में मास बढना, नाक से खून आना आदि रोगों का निदान के लिये परामर्श देगी।  शिविर में मनोचिकित्सक डॉ0 सिद्धार्थ असवाल  घबराहट, चिंता, उदासी, सरदर्द, पढाई में मन नहीं लगना, नींद नहीं आना, तरह-तरह के नशे जैसे बिडी, सिगरेट, शराब, डोडा-पोस्ट, अफीम, स्मेक के आदी मरीजों को नशे से मुक्त ...

जिले के पांच टीकाकरण केन्द्रों पर समन्वयक नियुक्त

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 15 जनवरी । जिला कलक्टर नमित मेहता ने कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के पर्यवक्ष्ण के लिए पांच अधिकारियों को कोविड वैक्सीनेशन संेटर पर नियुक्त किया है।   मेहता ने बताया कि शनिवार को वीडियो काॅन्फ्रेस के माध्यम से दोपहर 12 बजे टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ होगा और पांच टीकाकरण केन्द्रों के निगरानी कक्ष में इस कार्यक्रम सीधा प्रसारण होगा।  उन्होंने बताया कि बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के जैरियेटिक सेन्टर पर प्रशिक्षु आईएएस कनिष्क कटारिया (9413389523), डायबिटिज सेन्टर में नगर विकास न्यास के सचिव नरेन्द्र सिंह राजपुरोहित, सरदार पटेल मेडिकल काॅलेज में जिला परिषद के मुख्र्यकारी अघिकारी ओम प्रकाश (9983219251) व अतिरिक्त आयुक्त उपनिवेशन (अपील) रामरतन सोकरिया (9828550661) और जिला अस्पताल (सेटेलाइट) में नगर निगम आयुक्त पंकज शर्मा (9414292018) को समन्वयक नियुक्त किया है। ये सभी अधिकारी टीकाकरण के बाद प्रतिदिन जिला कलक्टर को रिपोर्ट देंगे।

कोरोना वैक्सीन की पहली खेप गुरुवार शाम बीकानेर पहुंची, मंत्रोचार-जयकारों व पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 14 जनवरी । बहुप्रतीक्षित कोरोना वैक्सीन की पहली खेप गुरुवार शाम बीकानेर पहुंची। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की रिसर्च पर आधारित तथा सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया व एस्ट्रेजनेका द्वारा निर्मित कोवीशील्ड वैक्सीन की 18,490 डोज 7 बक्सों में बीकानेर पहुंची। ब्लॉक सीएमओ श्रीडूंगरगढ़ डॉ संतोष आर्य के नेतृत्व में पूरे पुलिस जाब्ते के एस्कोर्ट के साथ वैक्सीन जयपुर स्थित राज्य वैक्सीन स्टोर से रवाना होकर बीकानेर स्वास्थ्य भवन स्थित जिला वैक्सीन स्टोर में पहुंचाई गई। वैक्सीन का स्वागत करने एडीएम सिटी अरुण प्रकाश शर्मा, सीएमएचओ डॉ सुकुमार कश्यप, आरसीएचओ डॉ आरके गुप्ता, डिप्टी सीएमएचओ डॉ योगेंद्र तनेजा, उपनिदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विकास हर्ष, यूएनडीपी के योगेश शर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन के उच्चाधिकारी पहुंचे। स्वास्थ्य भवन स्थित शिव मंदिर के आगे पूर्ण मंत्रोच्चार के साथ वैक्सीन को उतारा गया। तिलक लगाकर व पुष्प वर्षा से वैक्सीन का स्वागत सत्कार किया गया। मिठाइयां बांटी गई। भारत माता के जयकारों से स्वास्थ्य भवन गूँज उठा। वैक्सीन को जिला वैक्सीन स्टोर में बने वॉक इन कूलर में ...

बीकानेर में प्रतिदिन 5 स्थानों पर व सप्ताह में 4 दिन होगा कोविड-19 टीकाकरण

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर जिले में कोविड-19 टीकाकरण प्रतिदिन 5 बूथों पर ही होगा वह भी सप्ताह में सिर्फ 4 दिन। यह सिलसिला जनवरी माह तक रहेगा। इसके लिए जनवरी माह में तय दिनांक 16, 18, 19, 22, 23, 25, 27, 29, 30 व 31 तारीख को ही सत्र प्लान किए जाएंगे। 16 जनवरी को उद्घाटन सत्र भी तय पांच स्थानों पर ही आयोजित किए जाएंगे। जहां प्रत्येक बूथ पर प्रतिदिन 100 लाभार्थियों का टीकाकरण लक्ष्य रहेगा। इस प्रकार टीकाकरण के स्वरूप व माइक्रो प्लान को लेकर समस्त बिंदु स्पष्ट हो गए हैं। सीएमएचओ डॉ सुकुमार कश्यप ने बताया कि राज्य स्तर से प्राप्त योजना व निर्देशानुसार जिले में सिर्फ पांच स्थानों पर ही उद्घाटन सत्र आयोजित होंगे और पूरे माह प्रतिदिन 5 से अधिक सत्र आयोजित नहीं होंगे हालांकि जिला कलेक्टर नमित मेहता के नेतृत्व में जिले में 12 स्थानों पर उद्घाटन सत्र आयोजित करने की संपूर्ण तैयारियां ड्राई रन सहित कर ली गई थी। बात करें राजस्थान की तो पहले जहां 282 सत्र उद्घाटन के लिए तय थे उसके स्थान पर अब 161 सत्र पूरे राज्य भर में होंगे जो पूरे जनवरी माह पर्यंत 161 ही रहेंगे। उद्घाटन सत्र के बाद भी उन्हीं स्थानों प...