Skip to main content

Posts

Showing posts from May 23, 2021

बीकानेर:पूर्व चैयरमेन रांका ने सेवा कार्यों से कराया अवगत,विकट दौर में सेवा कार्य करना सभी की जिम्मेदारी : वसुंधरा राजे

बीकानेर बुलेटिन विकट दौर में सेवा कार्य करना सभी की जिम्मेदारी : वसुंधरा राजे बीकानेर । नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका ने बताया कि पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने फोन पर वार्ता कर बीकानेर में कोरोना सम्बन्धी फीडबैक लिया। पूर्व सीएम राजे ने वार्ता के दौरान कहा कि विकट दौर में हम सबकी जिम्मेदारी है कि जितना संभव हो सेवा कार्य किए जाएं। राजे ने कहा कि फिलहाल लॉकडाउन के चलते जरुरतमंदों को सूखा राशन पहुंचाया जाए और स्वास्थ्य सम्बन्धी उपकरण, मास्क आदि भी वितरित कर लोगों को संक्रमण से बचाया जा सकता है। वार्ता के दौरान बीकानेर का फीड बैक देते हुए पूर्व चैयरमेन महावीर रांका ने कहा कि बीकानेर में कार्यकर्ता पूर्ण रूप से सेवा कार्यों में जुटे हुए हैं। ऑक्सीजन बैंक,  कोविड मरीजों को भोजन के 600-650 पैकेट, मास्क, सेनेटाइजर तथा विभिन्न स्थानों पर सेनेटाइज छिड़काव आदि कर संक्रमण से बचाव के प्रयास किए जा रहे हैं। पूर्व चैयरमेन रांका ने बताया कि फिलहाल नहरबंदी के चलते पानी की किल्लत को देखते हुए जरुरतमंद क्षेत्रों में पानी के 10 टैंकर द्वारा 50 से 55 फेरों में सप्लाई दी जा रही है।

बीकानेर:सीएमएचओ पद पर डॉ. राजेश कुमार को दिया अतरिक्त कार्यभार

बीकानेर बुलेटिन आगामी आदेशों तक अपने पद के कार्य के साथ सीएमएचओ के पद का अतिरिक्त कार्य सम्पादित करेंगे आरसीएचओ डॉ. राजेश गुप्ता बीकानेर, 23 मई। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार गुप्ता आगामी आदेशों तक अपने पद के कार्य के साथ-साथ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के पद का अतिरिक्त कार्य संपादित करेंगे।  जिला कलेक्टर नमित मेहता ने रविवार को इस संबंध में आदेश जारी किए। उल्लेखनीय है कि शासन उप सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग और पंचायती राज (चिकित्सा) विभाग द्वारा 21 मई को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुकुमार कश्यप को कोविड-19 के समुचित उपचार एवं प्रबंधन के लिए आरयूएचएस अस्पताल, जयपुर में कार्य व्यवस्था के अंतर्गत अग्रिम आदेशों तक तुरंत प्रभाव से लगाया गया है। इसके मद्देनजर डॉ गुप्ता को आगामी आदेशों तक अपने पद के कार्य के साथ-साथ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के पद का अतिरिक्त कार्य संपादित करने के आदेश जारी किए हैं।

राजस्थान में लगा लॉकडाउन 8 जून तक। शादियों पर पाबंदियाँ 30 जून तक रहेंगी जाने पूरी गाइड लाइन

बीकानेर बुलेटिन प्रदेश में 24 मई से 8 जून तक  त्रि-स्तरीय जन अनुशासन लॉकडाउन जयपुर, 23 मई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में शनिवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में जन अनुशासन लॉकडाउन को 15 दिन और बढ़ाने के लिए दिए गए सुझाव के मद्देनजर प्रदेश में 24 मई से 8 जून तक त्रि-स्तरीय जन अनुशासन लॉकडाउन की गाइडलाइन जारी की गई है। मंत्रिपरिषद ने पॉजिटिव केस की संख्या में कुछ कमी आने के बावजूद संक्रमण एवं मृत्यु दर तथा अस्पतालों पर अत्यधिक दबाव होने के कारण लॉकडाउन जैसे सख्त कदमों को जारी रखने का सुझाव दिया था।  त्रि-स्तरीय जन अनुशासन लॉकडाउन के तहत परिवार, वार्ड, ग्राम, शहर एवं राज्य स्तर पर सामाजिक व्यवहार में कोविड प्रोटोकॉल के अनुरूप बदलाव लाने की अपेक्षा की गई है। प्रथम स्तर पर पारिवारिक जिम्मेदारी समझते हुए लोगों को कुछ समय के लिए बाहरी व्यक्तियों का घर में प्रवेश रोकना होगा। अतिआवश्यक होने पर खुले स्थान पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मिला जा सकता है, ताकि परिवार के बुजुर्ग, बच्चे एवं अन्य लोग सुरक्षित रहें। दूसरे स्तर पर गांव और मोहल्ले में ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंक...

बीकानेर:18+ टीकाकरण के लिये क्या आज रात करीब 9 बजे ऑनलाइन स्लॉट खुलेगा

बीकानेर बुलेटिन आरसीएचओ डॉ. राजेश गुप्ता से मिली सूचना के अनुसार सोमवार को 18+ (18 से 44 आयु वर्ग) वालो के लिए बीकानेर शहर की सभी यूपीएचसी, हॉस्पिटल्स में टीकाकरण के सेशन आयोजित किये जायेंगे वंही ग्रामीण क्षेत्रों में नापासर, श्रीडूंगरगढ़, मोमासर व देशनोक में भी 18+ के सेशन लगाये जायेंगे । ऐसे में आज रात करीब 9 बजे ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग ओपन होगी । वंही विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को जिले में 45+ वालों के लिए वेक्सीनेशन के सेशन की संभावना कम ही बताई जा रही है जंहा तक एक्का दुक्का केंद्रों पर ही वेक्सीन की डोज लगेगी।

बीकानेर:रसद विभाग ने कहा जल्द निपटा ले ये कार्य वरना होगी कार्यवाही

बीकानेर बुलेटिन दाल के व्यापारी उपलब्ध दालों के स्टॉक व गोदाम की सूचना अतिशीघ्र प्रेषित करें, अन्यथा जांच दलों द्वारा की जाएगी कार्यवाही बीकानेर , 23 मई । खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा दालों की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर राजस्थान व्यापारिक वस्तु (अनुज्ञापन तथा नियत्रंण) आदेश 1980 के अन्तर्गत साबुत या दली हुई यथा उड़द, मूंग, अरहर, मसूर, मोठ, लोबिआ, चना, मटर और अन्य दाल को अनुसूची 2  शामिल करने की अधिसूचना जारी की है। जिला रसद अधिकारी द्वितीय भागुराम महला ने इस संबंध में  बताया कि जिले के दाल के समस्त व्यापारी (मिलो, भण्डारगृहों, व्यापारियों) को  वर्तमान में दाल का 20 मई की शाम तक उनके पास उपलब्ध स्टॉक एवं गोदाम की सूचना शुक्रवार, 21 मई तक जिला रसद अधिकारी बीकानेर को मेल आईडी dsofood-bik-rj@nic.in प्रेषित की जानी थी किन्तु अभी तक केवल 245 व्यापारियों ने ही स्टॉक की घोषणा कर सूचना जिला रसद कार्यालय को उपलब्ध करवाई है। यदि कोई व्यापारी जिसके पास साबुत या दली हुई दाल का स्टॉक 5 क्विंटल से अधिक है, वे तुरंत स्टॉक की सूचना अविलम्ब जिला रसद अधिकारी की ईमेल आई डी पर प्रेषित क...

बीकानेर:दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बच्ची के पिता को दिए इक्यावन हजार,16 करोड़ की है जरूरत,हर एक से यही अपील देखे वीडियो

बीकानेर बुलेटिन ऊर्जा मंत्री की मौजूदगी में सौंपा चैक बीकानेर, 23 मई। स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी टाइप-1नामक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित मोहल्ला चूनगरान की सात माह की बच्ची नूर फातिमा को लगने वाले 16 करोड़ रुपये के टीके के लिए आर्थिक सहयोग को लोग आगे आने लगे हैं। रविवार को ऊर्जा मंत्री डाॅ. बी. डी. कल्ला की मौजूदगी में बीकानेर जिला उद्योग संघ परिसर में राठौड़ आयरन स्टोर देशनोक के संचालक मंजूर अली राठौड़ ने बच्ची के पिता जिशान अली को इक्यावन हजार रुपये का चैक सौंपा। इस दौरान हाजी मोहम्मद सलीम पटवारी, शौकत अली राठौड़, पूर्व पार्षद हसन अली गौरी आदि मौजूद रहे।

कोरोना अपडेट:लॉकडाउन के डर से कम हुआ क्या आना, आज आये संक्रमित

बीकानेर बुलेटिन दिनांक: 23-5-2021 कुल सेम्पल- 1665 पॉजिटिव- 241 रीकवर-. 679 कुल एक्टिव केस- 4042 इंस्टिट्यूशनल आइसोलेट- 47 होम क्वारेन्टइन- 3271 कन्टेन्टमेंट जोन- 09 143  माइक्रो कंटेनमेंट बीकानेर:बीकानेर में आज सुबह की पहली रिपोर्ट में 161 मरीज सामने आये थे वही अभी आई दूसरी रिपोर्ट में 80 मरीज सामने आये है, आज कुल 241 मरीज रिपोर्ट हुए है।चिकित्सा विभाग के अनुसार आज कुल 1665  सेम्पल लिए गए थे उसमे से 241 मरीज पॉजिटिव पाए गए है।  

जिला उद्योग संघ चलाएगा ब्लैक फंगस के विरूद्ध जागरुकता अभियान

बीकानेर बुलेटिन ऊर्जा मंत्री डाॅ. कल्ला ने किया पोस्टर विमोचन बीकानेर, 23 मई। बीकानेर जिला उद्योग संघ द्वारा ब्लैक फंगस के विरूद्ध आमजन को जागरुक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। ऊर्जा तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डाॅ. बी. डी. कल्ला ने रविवार को संघ के रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित कार्यालय में इसके पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान डाॅ. कल्ला ने कहा कि ब्लैक फंगस के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा इसे महामारी घोषित किया गया है तथा संक्रमण को रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। कोरोना से रिकवर हुए लोगों का घर-घर जाकर सर्वे किया जाएगा, जिससे लक्षण वाले मरीजों की पहचान करते हुए उन्हें चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके। इन टीमों द्वारा आॅक्सीजन थेरेपी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों से भी अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा ब्लैक फंगस के इलाज के लिए प्रदेश के 20 अस्पतालों को अधिकृत किया गया है। इनमें बीकानेर का पीबीएम अस्पताल भी शामिल है। उन्होंने कहा कि जिला उद्योग संघ द्वारा इसके प्रति जागरुकता से उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है। सं...

अलौकिक फाउण्डेशन ट्रस्ट ने निःशुल्क वितरित किया 1008 थाली भोजन

बीकानेर बुलेटिन जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध करवाना संवित् सोमगिरि के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि-डाॅ. कल्ला बीकानेर, 23 मई। ऊर्जा तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डाॅ. बी. डी. कल्ला ने रविवार को अलौकिक फाउण्डेशन ट्रस्ट द्वारा संवित् सोमगिरि महाराज की स्मृति में कोरोना संक्रमित मरीजों तथा उनके परिजनों के लिए निःशुल्क 1008 थाली भोजन वितरण कार्यक्रम में भागीदारी निभाई। इस दौरान डाॅ. कल्ला ने कहा कि संवित् सोमगिरि महाराज ने धर्म, कर्म, आध्यात्म, शिक्षा, खेल और साहित्य के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। वे वैज्ञानिक सोच के धनी थे। उनकी तार्किक क्षमता अद्भुत थी। संवित् सोमगिरि हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत और राजस्थानी भाषा के प्रखर ज्ञाता थे। संवित् शूटिंग संस्थान के माध्यम से खेलों के विकास में भरपूर योगदान दिया। संवित् सोमगिरि का निधन हमारे लिए अपूरणीय क्षति है। डाॅ. कल्ला ने कहा कि संवित् सोमगिरि ने अन्नदान को महादान माना। उनकी स्मृति में अलौकिक फाउण्डेशन ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क भोजन उपलब्ध करवाना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के वर्तमान दौर में राज्य सरकार...

ऊर्जा मंत्री ने किया ‘नो मास्क, नो मूवमेंट’ स्टीकर का विमोचन

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 23 मई। ऊर्जा तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डाॅ. बी. डी. कल्ला ने रविवार को बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल तथा बीकानेर सर्राफा समिति द्वारा प्रकाशित स्टीकर ‘नो मास्क, नो मूवमेंट’ का विमोचन किया। इस दौरान डाॅ. कल्ला ने कहा कि मास्क लगाकर और दो गज की दूरी रखकर, कोरोना के खतरे को कम किया जा सकता है। प्रत्येक व्यक्ति को मास्क की अहमियत समझने तथा इसके लिए दूसरों को प्रेरित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाई गई ‘नो मास्क, नो मूवमेंट’ मुहिम के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। पिछले एक सप्ताह से प्रदेश और जिले में कोरोना के नए और एक्टिव मामलों में लगातार कमी आ रही है। इसके बावजूद हमें पूर्ण सतर्कता रखनी जरूरी है। कोई भी बेवजह घरों से बाहर नहीं निकलें तथा बार-बार हाथ धोएं। उन्होंने कहा कि जागरुकता के इस अभियान में विभिन्न संस्थाओं की प्रभावी भूमिका रही है। इस दौरान बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के उपाध्यक्ष अनिल सोनी, बीकानेर सर्राफा समिति अध्यक्ष सुनील कुमार सोनी, पार्षद दुर्गादास छंगाणी, ओमप्रकाश जोशी आदि मौजूद रहे। कोषाध्यक्ष मनोज सोलंकी...

12 घंटों में विकराल होगा तूफान 'यास', बढ़ रहा आगे: 25-26 मई को इन इलाकों में बरपा सकता है कहर

बीकानेर बुलेटिन चक्रवात 'यास' (Cyclone Yaas) अगले 12 घंटों में विकराल रूप ले सकता है. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के भुवनेश्वर केंद्र के उप निदेशक ने बताया कि बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी के ऊपर कम दबाव का निशान बना हुआ है. अगले 12 घंटों के दौरान इसके उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने की संभावना है. उन्होंने बताया कि चक्रवाती तूफान 24 मई तक तेज होगा और 26 मई को उत्तरी ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश तट से टकराएगा. IMD ने अपनी ताजा बुलेटिन में कहा है कि पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जो मध्य क्षोभमंडल तक फैला हुआ है. इसके अगले 12 घंटों के दौरान एक डिप्रेशन में केंद्रित होने और उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की तीव्र संभावना है. विभाग के मुताबिक यह दबाव तेज होकर चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा. IMD के मुताबिक, 24 मई तक चक्रवाती तूफान बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा. यह उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ना जारी रखेगा और 26 मई की सुबह के आसपास पश्चिम बंगाल और आसपास के उत्तरी ओडिशा और बांग्लादेश के तटों से टकराएगा.  विभाग ने कहा है कि तूफान 26 मई, 2021 की श...

राजस्थान में लॉकडाउन को लेकर बड़ी खबर

बीकानेर बुलेटिन कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए जन अनुशासन लॉकडाउन बढ़ाने का सुझाव जयपुर,। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रदेश में कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण एवं सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए जन अनुशासन को व्यापक रूप देने पर बल दिया गया। पॉजिटिव केस की संख्या में कुछ कमी होने के बावजूद अभी संक्रमण दर 15 प्रतिशत से अधिक होने तथा मृत्यु दर भी अधिक होने के कारण लॉकडाउन जैसे सख्त कदमों को जारी रखने पर विचार विमर्श किया गया। मंत्रिपरिषद ने संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए प्रदेश में जन अनुशासन लॉकडाउन को 24 मई से 15 दिन और आगे बढ़ाने का सुझाव दिया।  बैठक में बताया गया कि चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार दूसरी लहर का खतरा अभी टला नहीं है। अस्पताल और चिकित्सा संसाधन अभी भी मरीजों के दबाव का सामना कर रहे हैं। दूसरे देशों के अनुभव बताते हैं कि संक्रमण की दूसरी और तीसरी लहर में ज्यादा अंतर नहीं रहने की आशंका है। ऐसे में लॉकडाउन जैसे कदमों को जारी रखना उचित होगा। विशेषज्ञों ने पहली लहर के बाद कोविड प्रोटो...

बीकानेर:शिवबाड़ी मंदिर के महंत का आवास सहित कई स्थानों को देवस्थान विभाग ने सीज किया

बीकानेर बुलेटिन शिवबाड़ी स्थित लालेश्वर महादेव मंदिर के महंत एवं अधिष्ठाता सोनगिरी महाराज के ब्रह्मलीन होने के बाद यह पद रिक्त हो गया है। देवस्थान विभाग के अधीन होने के कारण इस मंदिर के महंत का आवास, पूजा कक्ष, स्टोर व अन्य सामान उन्होंने अपने कब्जे में ले लिया है। 2 जून को ब्रह्मलीन सोमगिरि महाराज का षोडशोपचार पूजन होगा।इसी दिन राज परिवार के सदस्य के साथ ही अन्य मठों के साधु-संत नए महंत की घोषणा करेंगे। नए महंत की घोषणा होने के बाद उसके प्रस्ताव देवस्थान विभाग को भेजे जाएंगे। विभाग इन्हें राज्य सरकार को भेजेगा। उसके बाद अधिकृत रूप से लालेश्वर महादेव मंदिर के महंत की घोषणा की जाएगी।देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त ओपी पालीवाल का कहना है कि यह एक प्रक्रिया है। महंत के मुख्य कक्ष, स्टोर एवं अन्य सामान को सील किया गया है जिसे नए महंत की नियुक्ति के साथ ही खोल दिया जाएगा। पूजा के लिए विभाग ने अपनी तरफ से पुजारी भी नियुक्त कर दिया है।पूर्व राज परिवार की तरफ से विमर्शानंद महाराज को बनाया गया उत्तराधिकारी संवित सोमगिरि महाराज के ब्रह्मलीन होने पर उनके शिष्य विमर्शानंद महाराज को पूर्व राज परिवार...