Skip to main content

जिला उद्योग संघ चलाएगा ब्लैक फंगस के विरूद्ध जागरुकता अभियान

बीकानेर बुलेटिन





ऊर्जा मंत्री डाॅ. कल्ला ने किया पोस्टर विमोचन

बीकानेर, 23 मई। बीकानेर जिला उद्योग संघ द्वारा ब्लैक फंगस के विरूद्ध आमजन को जागरुक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। ऊर्जा तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डाॅ. बी. डी. कल्ला ने रविवार को संघ के रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित कार्यालय में इसके पोस्टर का विमोचन किया।

इस दौरान डाॅ. कल्ला ने कहा कि ब्लैक फंगस के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा इसे महामारी घोषित किया गया है तथा संक्रमण को रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। कोरोना से रिकवर हुए लोगों का घर-घर जाकर सर्वे किया जाएगा, जिससे लक्षण वाले मरीजों की पहचान करते हुए उन्हें चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके। इन टीमों द्वारा आॅक्सीजन थेरेपी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों से भी अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा ब्लैक फंगस के इलाज के लिए प्रदेश के 20 अस्पतालों को अधिकृत किया गया है। इनमें बीकानेर का पीबीएम अस्पताल भी शामिल है। उन्होंने कहा कि जिला उद्योग संघ द्वारा इसके प्रति जागरुकता से उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है। संस्था द्वारा अधिक से अधिक लोगों तक जागरुकता का यह संदेश पहुंचाया जाए।

जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया ने कहा कि ब्लैक फंगस की रोकथाम के लिए रखी जाने वाली सावधानियों की जानकारी पोस्टर, हाॅर्डिंग और बैनर के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाई जाएगी। इस दौरान सलीम सोढा, डाॅ. प्रकाश ओझा, विनोद गोयल, निर्मल पारख, राजकुमार पचीसिया, अशोक बिठू, किशन मूंधड़ा तथा मनमोहन गहलोत आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

गंगाशहर सहित 17 स्थानों पर निकलेगी धर्मयात्रा,कोरोना एडवाइजरी की होगी अनुपालन

बीकानेर बुलेटिन नव संवतसर पर सामूहिक रूप से निकलने वाली हिन्दु धर्मयात्रा इस बार अलग अलग खंड़ों में निकाली जाएगी। इसके लिये 17 ब्लॉक निर्धारित किये गये। जहां के कार्यकर्ता अपने ब्लॉकों में धर्मयात्रा निकालकर पूजा अर्चना करेंगे। हिन्दु जागरण मंच के जिला संयोजक जेठानंद व्यास ने बताया कि 13 अप्रैल को नववर्ष पर निकलने वाली हिन्दु धर्मयात्रा इस बार एक साथ नहीं निकलेगी। उन्होंने बताया कि बढ़ते कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिला कलेक्टर नमित मेहता को एक पत्र देकर अवगत करवा गया है कि नववर्ष पर निकलने वाली हिन्दु धर्मयात्रा को17 क्षेत्रों में विकेन्द्रीकरण किया गया है। जिसके तहत शहर में 17 स्थानों पर अपने-अपने क्षेत्रों में रैली निकाली जाएगी और बाद में उसी क्षेत्र में महाआरती होगी। व्यास ने बताया कि जूनागढ़ पर महाआरती का आयोजन तो होगा लेकिन यहां वे लोग ही आरती करेंगे जो इसी क्षेत्र से आते है। उन्होंने बताया कि हिन्दु धर्मयात्रा के लिए तैयारियां जोरों पर है, लोगों में उत्साह है परंतु कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार उत्साह थोड़ा फीका जरू...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...