बीकानेर बुलेटिन राजस्थान में सक्रिय पश्चिम विक्षोभ का असर अभी चार से पांच तक रहेगा। जिसकी वजह से राजस्थान के कुछ भागो में 40 से 50 किमी रफ्तार की हवाओं के साथ हल्की व मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार पश्चिम विक्षोभ का ये असर दोपहर बाद ही देखने को मिलेगा। आंधी व बारिश से तापमान में हल्की गिरावट भी दर्ज होगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को पूर्वी राजस्थान के अजमेर, अलवर, भरतपुर, बूंदी, डूंगरपुर, जयपुर, सीकर व झुंझुनू जिलों में कहीं-कहीं पर मेघ गर्जन व हल्की बरसात के साथ 40 से 50 किलोमीटर गति की हवा चल सकती है। वहीं, पश्चिम राजस्थान में बीकानेर, चूरु, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, जोधपुर, नागौर व गंगानगर जिले में धूलभरी आंधी व वज्रपात के साथ 40 से 50 किलोमीटर गति की हवा चलने की संभावना है। दो दिन यहां बरसात व आंधी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को अजमेर, अलवर, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, सीकर, झुंझुनू जिले में वज्रपात के साथ 40 से 50 किलोमीटर गति की हवा व बरसात होने की संभावना है। इसी तरह पश्चिम राजस्थान में बीकानेर, हनुमानगढ़, जैसलमे...