Skip to main content

Posts

Showing posts from September 5, 2022

पुलिस महानिदेशक के नाम पर पुलिस में नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। पुलिस महानिदेशक को अपना खास परिचित बताकर पुलिस में नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों रुपए हड़पने का मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कोलायत के दासोड़ी निवासी प्रीतदान पुत्र रामदान को पकड़ा है। जो बीएसएफ हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में कार्यरत है। जिसने नागौर के मिठड़ी हालपता जयपुर रोड निवासी सुनील कुमार पुत्र भंवरलाल कड़वासरा से ठगी कर पांच लाख से ज्यादा रूपये हडप लिये। नयाशहर थाने में मामला दर्ज कराया है। घटना करीब चार महीने पहले की है।नयाशहर पुलिस के अनुसार पीडि़त ने कोलायत के दासोड़ी निवासी बीएसएफ 185 बटालियन के कर्मचारी प्रीतदान पुत्र रामदान रतनू, हरपाल मांडया, आसुसिंह, राकेश भौमिक उर्फ पियूष अग्रवाल व दिलीप के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। प्रीतदान की पोस्टिंग हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में थी। उसने रिपोर्ट में बताया कि 10 अप्रेल 2022 को जैसलमेर रोड सिथित जाट धर्मशाला के पास आरोपी प्रीतदान से मुलाकात हुई। आरोपी ने कहा वह बीएसएफ में है और कमांडेंट का खास है। पुलिस महानिदेशक एमएल लाठर से अचछी जान-पहचान है। पुलिस में नौकरी लगना हो, तो बता देता। पीडि...

एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के अलावा हत्या सहित कई मामलों में वांटेड ईनामी गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर के पूगल में सरपंच प्रतिनिधि से एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के अलावा हत्या सहित कई मामलों में वांटेड ईनामी युवक जितेंद्र सिंह को बीकानेर पुलिस न गिरफ्तार कर लिया है। डीएसटी और पूगल पुलिस ने चार महीने की मशक्कत के बाद गिरफ्तारी की है। जितेंद्र पर दो हजार रुपए का इनाम भी है। आरोप है कि 20 मई को व्यापारी व सरपंच प्रतिनिधि जयप्रकाश ज्याणी से 1 करोड़ की फिरौती मांगने वालों में जितेंद्र सिंह शामिल था। इतना ही नहीं बाद में ज्याणी के घर पर फायरिंग भी की। इसी मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद से जितेंद्र फरार चल रहा था। पुलिस ने साइबर टीम के सहयोग से कई बार गिरफ्तारी का प्रयास किया लेकिन वो भागने में सफल हो गया। इस बार पुलिस ने उसे दबोच ही लिया। कई राज्यों में काटी फरारी जितेंद्र पिछले चार महीने से देश के कई हिस्सों में घूमता रहा। वो बीकानेर से जम्मू-कश्मीर गया। जहां कुछ दिन रहने के बाद हरिद्वार गया। हनुमानगढ़, नोहर, जयपुर, चूरू, जोधपुर, फलौदी व रामदेवरा तक पहुंच गया। अंतत: पुलिस ने उसे जोधपुर के भोजासर से गिरफ्तार किया है। पुलिस को देख बाजरे के खेत में भाग गया। बाजरे की ...

गंगाशहर में गैस सिलेंडर में आग लगने से एक पुरुष सहित तीन महिलाएं झुलसी

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर ।  गैस सिलेंडर में आग लगने से एक परिवार के चार लोग झुलस गए । जिनको पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है । घटना गंगाशहर स्थित बालबाड़ी स्कूल के पास की है । आग से तीन महिलाएं व पुरुष झुलसे है । जानकारी के अनुसार सिलेंडर में रेगुलेटर लगा रहे थे लेकिन वह सही लगा नहीं और गैस लीकेज होने लगी । जिसने आग पकड़ ली । आग घर में मौजूद तीन महिलाओं व एक पुरुष के कपड़ों में लगी जिससे झुलस गए। घायल हुई महिलाओं में शकुंतला देवी, कोमल और शिवानी है। इन तीनों काे बचाने के लिए शिवानी के पति रोहित ने जलते हुए सिलेंडर को बाहर निकाला। इस दौरान वो भी आग की चपेट में आ गया। पहले अफवाह फैली कि सिलेंडर फट गया है, जबकि हकीकत में सिलेंडर फटा नहीं था, बल्कि रिसाव से आग लगी थी

अग्निवीर बनने के लिए तपस्या कर रहे हैं युवा, रातभर लगाई दौड़, दिखाया दमखम

बीकानेर बुलेटिन भारतीय सेना में भर्ती के लिए रविवार रात बीकानेर में शुरू हुई भर्ती रैली के पहले दिन तीन हजार से ज्यादा युवाओं ने दमखम दिखाया। न सिर्फ दौड़ लगाई बल्कि सेना की ओर से तय कई बाधाओं को पार करके खुद को देश के लिए मजबूत सैनिक बनने का हौंसला भी दिखाया। दूसरे दिन सोमवार रात चार हजार से ज्यादा युवा हिस्सा लेंगे। ये भर्ती 26 सितम्बर तक चलेगी और सत्तर हजार से ज्यादा युवा इसमें हिस्सा ले रहे हैं। स्वामी केशवानन्द एग्रीकल्चर युनिवर्सिटी के खेल मैदान पर रविवार रात ग्यारह बजे दौड़ शुरू हुई। स्टेडियम में ही इसके लिए ट्रेक बनाया गया था। लगभग सभी युवाओं ने दौड़ पूरी की। दौड़ से पहले सभी को एक जगह बिठा दिया गया था, जहां से पंजे पर बैठने के लिए कहा गया। सभी केंडिडेट्स के बैठने के साथ ही इन्हें दौड़ने के आदेश दिए गए। कुछ शुरूआत में धीरे दौड़े तो बाद में गति पकड़ी, वहीं कुछ शुरू से अंत तक तेज ही दौड़े। इसी दौड़ के आधार पर केंडिडेट्स का पहला चयन होना है। वहीं केंडिडेट्स का मेडिकल भी हुआ। आंखों की स्थिति देखने के लिए मशीन लगाई गई, जिससे आंखे स्केन कर ली गई। वहीं रिकार्ड्स जांचने के लिए फिंगर प्रिंट भी ल...

जा रहे मंदिर तो रहे सचेत, महिला के गले से अज्ञात महिला ने चुराई सोने की चेन

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। मंदिर से महिला के गले से सोने की चैन चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोलायत थाने में खतूरिया कॉलोनी निवासी पूजा पुरोहित ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना सियाणा भैरव मंदिर में 2 सितम्बर को सुबह करीब ग्यारह बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि वह भैरवनाथ के मंदिर में दर्शन करने के लिए गयी हुई थी। इसी दौरान मंदिर में अत्यधिक भीड़ का फायदा उठाते हुए अज्ञात महिला ने उसके गले से सोने की चैन चोरी कर ली। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।