Skip to main content

Posts

Showing posts from June 7, 2021

राजस्थान:15 आईपीएस के हुवे तबादले

बीकानेर बुलेटिन जयपुर। राज्य सरकार ने आज देर रात आदेश जारी कर 15 आईपीएस अफसरोंं को बदला है उसमें सिरोही, नागौर और सवाईमाधोपुर के एसपी प्रमुख है। सिरोही व नागौर के एसपी पर आरोप लग रहे थे। सिरोही तो जांच टीम तक सरकार ने भेजी थी, जबकि नागौर में सांसद हनुमान बेनीवाल ने गंभीर आरोप लगाए थे। सवाईमाधोपुर एसपी कृषि मंंत्री लालचंद कटारिया के दामाद है जिन्हें अब राजसमंद भेजा गया है जबकि नागौर की एसपी श्वेता धनकड़ को जयपुर में यातायात का उपायुक्त लगाया गया है। सिरोही एसपी को हिम्मत अभिलाष टांक को किशनगढ़ के पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र में भेज दिया गया है। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेशाों के अनुसार राजेश सिंह सवाईमाधोपुर, राजेन्द्र प्रसाद गोयल को चित्तौडग़ढ़ एसपी बनाया गया है। अभी हाल में बहाल हुए पंकज कुुमार चौधरी को कमाण्डेन्ट स्टेट डिजास्टर रेस्पोन्स फोर्स, जयपुर में नियुक्ति दी गई है। इसी प्रकार दीपक भार्गव को पुलिस अधीक्षक एसओजी जयपुर, भुवन भूषण यादव को पुलिस उपायुक्त पुलिस आयुक्तालय जोधपुर, प्रहलादसिंह किशनियां पुलिस उपायुक्त जयपुर शहर पूर्व पुलिस आयुक्तालय जयपुर, आर्दश सिंधूं पुलिस अधीक्षक प्...

गंगाशहर:नगर निगम कर्मियों ने किया छाजेड़ का सम्मान

बीकानेर बुलेटिन नगर निगम वार्ड नम्बर 47 से भाजपा पार्षद और सक्रिय सामाजिक-राजनैतिक कार्यकर्ता श्रीमती सुमन छाजेड को भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर आज गंगाशहर नगर निगम के जमादार अशोक तेजी व उनकी टीम ने छाजेड़ पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी, इस दौरान संजय तेजी,जूगल पंडित सरवन लोहिया, खुर्रम खान अकिल जावेद, मो.अख्तर ,मुनिम मीणा,नत्थूराम,मौसम देवी, सरिता, रीना, गौरी,बेबी देवी,दूरी देवी,नीतू सियोता आशा देवी  इत्यादि कर्मी उपस्थित रहे,, सभी ने उनकी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी।

गृह विभाग ने जारी की गाइडलाइन मॉडिफाइड लॉकडाउन 2.0, हर बिंदु को आसानी से समझे

बीकानेर बुलेटिन जयपुर, 07 जून। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में रविवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए निर्णयों के क्रम में गृह विभाग ने सोमवार को प्रदेश में त्रिस्तरीय जनअनुशासन मॉडिफाइड लॉकडाउन 2.0 की गाइडलाइन जारी कर दी है। इस गाइडलाइन के अनुसार प्रतिबंधों में मंगलवार 8 जून की प्रातः 5 बजे से छूट और बढ़ाने के संबंध में निर्णय लिया गया है। राज्य में कोविड पॉजिटिव केसोें एवं पॉजिटिविटी दर में लगातार गिरावट, ऑक्सीजन, आईसीयू एवं वेंटीलेटर बेड के उपयोग में आई कमी तथा रिकवरी रेट तेजी से बढ़ने को दृष्टिगत रखते हुए व्यावसायिक एवं अन्य गतिविधियों में और शिथिलता दिए जाने को मंजूरी दी गई है।  राज्य में संक्रमण की दर कम हुई है, लेकिन अभी संक्रमण पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसको ध्यान में रखते हुए सभी प्रदेशवासियों से कोविड प्रोटोकॉल की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने की अपेक्षा की गई है। जन सामान्य की सुविधा एवं आवश्यक सेवाओं और वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दृष्टि से विभिन्न गतिविधियों में और छूट दी गई है। छूट का दायरा धीरे-धीरे और बढ़ाया जा सकेगा। त्रि-स्तरीय ज...

अनलॉक-2 की गाइडलाइन जारी कल से 4 बजे तक खुलेंगे बाजार

बीकानेर बुलेटिन मंगलवार सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक सभी तरह की दुकानें खुलेंगी. सार्वजनिक उद्यान सुबह 5 से 8 बजे तक खुलेंगे. प्रदेश में पब्लिक ट्रांसपोर्ट शुरू होगा. वहीं शादी समारोह पर 30 जून तक रोक रहेगी. विवाह से संबंधित किसी तरह का समारोह आयोजित नहीं हो सकेगा. राजस्थान में अनलॉक-2: -सभी सरकारी कार्यालय 50 फीसदी उपस्थिति के साथ खुलेंगे -निजी कार्यालय भी 50 फीसदी उपस्थिति के साथ खुलेंगे -सभी शैक्षणिक संस्थान कार्मिकों की 50 फीसदी उपस्थिति के साथ खुलेंगे -हालांकि शैक्षणिक गतिविधियां नहीं होगी -प्रदेश में 10 जून से हो सकेगा रोडवेज बसों का संचालन -प्राइवेट बसें भी 10 जून से हो सकेंगी संचालित -शहरों में चलने वाली सिटी बस अभी शुरू नहीं होगी -प्राइवेट गाड़ियों से लोग सुबह 5 से शाम को 5 बजे तक आ जा सकेंगे -पब्लिक पार्क सुबह 5 बजे से 8 बजे तक खुलेंगे -पेट्रोल पंपों पर प्राइवेट गाड़ियों के लिए ईंधन देने का समय बढ़ाया -सुबह 5 से शाम 5 बजे तक निजी वाहनों में भर सकेंगे तेल

बीकानेर:फांसी लगा कर व्यक्ति ने इहलीला समाप्त की

बीकानेर बुलेटिन गांव बापेऊ में 40 वर्षीय रामप्रताप ने अपने घर के कमरे में ही रविवार रात फांसी लगा कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक के चाचा कालूराम बावरिया ने थाने में मर्ग दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि उसका भतीजा रामप्रताप मानसिक रूप से अस्वस्थ था जिसका उपचार भी चल रहा है। सोमवार को घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

बीकानेर:कल यहाँ लगेगा 45+ को टिका

बीकानेर बुलेटिन 45+ मंगलवार (8.6.2021) को 19 बीकानेर शहरी सहित 97 केंद्रों पर होगा 45 प्लस आयु वर्ग (45 वर्ष से अधिक आयु के सभी) का कोविड टीकाकरण। अधिकांश शहरी केन्द्रों पर को-वैक्सीन रहेगी उपलब्ध। को-वैक्सीन  की दूसरी डोज पहली डोज के 28 दिन बाद व कोविशील्ड की दूसरी डोज 84 दिन बाद। 18+ मंगलवार (8.6.2021) को नहीं होगा 18 प्लस आयु वर्ग (18 से 44 वर्ष) का कोविड टीकाकरण। लिहाजा आज रात ऑनलाइन स्लॉट/ अप्वाइंटमेंट बुकिंग नहीं खुलेगी।

बीकानेर:उत्तर मेट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं से संबंधित नवीन दिशा निर्देश जारी

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 7 जून । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित विभिन्न उत्तर मेट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं यथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अति पिछड़ा वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक पिछड़ा वर्ग, घुमंतु, अर्धघुमंतु, मुख्यमंत्री सर्वजन उच्च शिक्षा छात्रवृति योजनाओं के लिए शैक्षणिक सत्र 2021- 22 से 2025-26 तक नवीन दिशा निर्देश जारी किए गए हैं । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल. डी. पंवार ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए विभागीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर पंजीकृत सभी शिक्षण संस्थानों को निर्धारित समयावधि में छात्रवृत्ति आवेदन पत्रों की जांच कर ऑनलाइन जमा करवानी होगी। निर्धारित समयावधि बाद लंबित आवेदन पत्रों को निरस्त कर दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित शिक्षण संस्थान जिम्मेदारी होगी। इसी तरह शैक्षणिक सत्र 2021- 22 के लिए शिक्षण संस्थानों को विद्यार्थी की उपस्थिति आधार आधारित दर्ज करवानी होगी। विभागीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर शिक्षण संस्थानों के पंजीयन हेतु  एआईएसएचई, यूडीआईएसई कोड अनिवार्य होगा। वहीं उच्च शिक्षण संस्थानों को सत्र 2024 से पूर्व नेक एवं एनबीए...

कोरोना के कम होते प्रभाव के बाद विकास कार्यों में लाएं गति-जिला कलक्टर

बीकानेर बुलेटिन साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित बीकानेर, 7 जून। जिला कलक्टर नमित मेहता ने कहा कि शहर की कोई भी स्ट्रीट लाइट बंद नहीं रहे, इसके लिए नगर विकास न्यास एवं नगर निगम आगामी दस दिनों में संयुक्त कार्यवाही सुनिश्चित करे। जिला कलक्टर सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक व सपंर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के कम होते प्रभाव के बाद विकास कार्यों में तेजी लाई जाए। सभी विभाग बजट घोषणा की अनुपालना को सर्वोच्च प्राथमिकता दें तथा इनकी नियमित समीक्षा हो। उन्होंने मानसून से पूर्व शहर के सभी नालों की साफ-सफाई व इन्हें दुरूस्त करवाने के निर्देश दिए। आवारा पशुओं को पकड़ने की मुहिम फिर से चलाने तथा रात्रिकालीन सफाई प्रारम्भ करवाने एवं इसकी प्रतिदिन की रिपोर्ट भेजने के लिए निर्देशित किया। जिला कलक्टर ने कहा कि मनरेगा के तहत श्रमिक संख्या बढ़ाई जाए। इस दौरान कोविड एडवाइजरी का ध्यान रखें। आवश्यकता के अनुसार कार्यों की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन, राजीव गांधी जल संचय योजना, सीमान्त क्षेत्र विक...

बीकानेर:मंगलवार को लगेगा निशुल्क रैपिड एंटीजन टेस्ट शिविर

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के उपाध्यक्ष अनिल सोनी झूमर सा ने बताया कि बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल तथा बीकानेर सर्राफा समिति द्वारा 8 जून 2021 मंगलवार को कोविड.19 संक्रमण के मद्देनजर रैपिड एंटीजन टेस्ट शिविर सुबह 10:00 बजे से 3:00 बजे तक सर्राफा बाजार तेलीवाड़ा रोड काशी भवन के पास लगाया जाएगा। झूमर सा ने कहा गत शुक्रवार दिनांक 4 जून को भी के ई एम रोड पर व्यापार उद्योग मंडल मॉडर्न मार्केट द्वारा रैपिड एंटीजन टेस्ट शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें टेस्ट के दौरान तुरंत परिणाम का सर्टिफिकेट देकर किया गया था, अब दिनांक 8 जून को राजस्थान का दूसरा निशुल्क रैपिड एंटीजन टेस्ट का शिविर बीकानेर शहर के भीतर आम जनता के लिये लगाया जा रहा है।

कोरोना अपडेट:सोमवार को आये पॉजिटिव इन इलाकों से

बीकानेर बुलेटिन कुल सेम्पल- 744 पॉजिटिव-  35 रीकवर-.  166 कुल एक्टिव केस- 445 कोविड-केयर सेंटर- 13 हॉस्पिटल- 230 होम क्वारेन्टइन- 202 कन्टेन्टमेंट जोन- 09 19  माइक्रो कंटेनमेंट आज सुबह की जारी लिस्ट में 29 पॉजिटिव सामने आए थे। वही अभी मिली जानकारी के अनुसार दूसरी लिस्ट में 6 पॉजिटिव आए हैं इस प्रकार आज कुल 35 पॉजिटिव रिपोर्ट हो चुके हैं। जो खाजूवाला ब्लाॅक के रावला, खाजूवाला, दंतौर, पुगल बीकानेर ब्लाॅक के गाडवाला और उदरामसर, कोचरो का चौंक, सुदर्शना नगर, रथखाना काॅलोनी,के के काॅलोनी 

बीकानेर:बांठिया के जन्मदिन पर हुआ रक्तदान, युवाओं में दिखा उत्साह

बीकानेर बुलेटिन रक्तदान किसी के जीवन को बचा सकता है -उच्च शिक्षा मंत्री भाटी बीकानेर, 07 जून। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि भारत में दान की प्रथा है, धन व अन्न दान से भी अधिक महान रक्तदान है, क्योंकि यह जीवनदान करता हैं। हम सभी को जीवन में रक्तदान अवश्य करना चाहिए।        उच्च शिक्षा मंत्री भाटी सोमवार को समाजसेवी दिलीप बांठिया के 45 वें जन्म दिवस के अवसर पर आचार्य तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान, आशीर्वाद भवन में आयोजित रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बढ़कर संसार में कोई भी दान नहीं होता है। मानव उपकार के लिए यह सबसे बड़ा कर्तव्य है। जन्मदिन पर रक्तदान जैसा अनुकरणीय कार्य लोगों में नई प्रेरणा जगाता है। आपके द्वारा किया गया रक्तदान किसी के जीवन को बचा सकता है।         भाटी ने कहा कि इसी रक्त के दान करने से किसी न किसी मनुष्य को जीवनदान भी मिलता है। शिविर में रक्तदाताओं ने कोविड-19 के समय में भी उत्साह के साथ बढ़ चढ़ कर भाग लिया। पीबीएम अस्पताल की रक्तकोष टीम ने डाॅ. कुलदीप मेहरा व डाॅ. का...

बीकानेर:प्री डी.एल.एड. परीक्षा, 2021 के लिए 9 जून से आवेदन कर सकेंगे

बीकानेर बुलेटिन प्रारम्भिक शिक्षा में अध्यापक बनने के लिए इन्तजार कर रहे लाखों आशार्थियों के लिए राज्य सरकार का महत्वपूर्ण फैसला। द्विवर्षीय अध्यापक शिक्षा पाठ्यक्रम, डी.एल.एड. में प्रवेश हेतु प्री डी.एल.एड. परीक्षा, 2021 के लिए 9 जून से आशार्थी आवेदन कर सकेंगे अंतिम तिथि 10 जुलाई निश्चित की गई। 

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर बोले केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री

बीकानेर बुलेटिन नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है. इसको लेकर आज केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि इसकी मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों का बढ़ना है, जहां कच्चे तेल की कीमत 70 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से अधिक है. उन्होंने कहा कि भारत 80 फीसदी तेल आयात करता है, यही वजह है कि उपभोक्ताओं पर असर पड़ता है. पेट्रोलियम पदार्थ को जीएसटी के दायरे में लाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह इस विचार से सहमत हैं. उन्होंने कहा, "इस कमोडिटी की कीमत वैश्विक बाजार द्वारा नियंत्रित होती है. मेरी राय है कि ईंधन को जीएसटी के तहत लाया जाना चाहिए. लेकिन, यह तभी किया जाएगा जब जीएसटी परिषद के सदस्य आम सहमति पर पहुंचेंगे.'' कांग्रेस का निशाना कांग्रेस ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर सोमवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि ‘कर वसूली महामारी की लहरें’ लगातार आती जा रही हैं. पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘कई राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो रही है. पेट्रोल पम्प पर बिल देते समय आपको मोदी...

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर अक्षय पात्र फाउंडेशन ने वितरित किए भोजन पैकेट

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 7 जून। जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल ने विश्व खाद्य सुरक्षा सुरक्षा दिवस के अवसर पर अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंदों को दिए जाने वाले भोजन पैकेट वितरित किए। फाउंडेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कौशिक ने बताया कि सोमवार को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर संस्था द्वारा पौष्टिक एवं गुणवत्तायुक्त भोजन दिया गया।  इस अवसर पर जिला प्रमुख ने बताया कि संस्था द्वारा सेवाभाव से कार्य किया जा रहा हैं। उन्होंने संस्था की इस पहल की सराहना की।    इस अवसर पर ईएसआईसी के शाखा प्रबंधक गंगा सिंह, पंकज, अक्षय पात्र फाउंडेशन के ब्रांच मैनेजर चंपाराम चौधरी, क्वालिटी मैनेजर दीपक कुमार सोनी, चंद्रप्रकाश एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

पीएम मोदी: 21 जून से सबको फ्री टीका, राज्यों को खरीद कर देंगे वैक्सीन, 80 करोड़ लोगों को दीवाली तक मिलेगा मुफ्त अनाज

बीकानेर बुलेटिन पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना को दीवाली तक बढ़ाया गया. इसके बाद 80 करोड़ लोगों को पहले की तरह ही मुफ्त अनाज मिलता रहेगा. उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार को भूखे नहीं सोना पड़ेगा. पीएम नरेंद्र मोदी ने कोपनरोना संकट को लेकर देश को संबोधित करते हुए कहा कि आज भी देश इससे लड़ रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि हमने पिछले दिनों कोरोना की दूसरी लहर का पीक देखा, जिसमें हमने बड़ी संख्या में लोगों को खोया है। तेजी से मेडिकल ऑक्सीजन की मांग बढ़ी थी, जिसकी आपूर्ति के लिए सेना तक को लगाया गया। विदेशों से भी ऑक्सीजन की सप्लाई की गई। इसके अलावा जरूरी दवाओं के उत्पादन से लेकर विदेश से लाने तक में कोई कसर नहीं छोड़ी गई। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना जैसे अदृश्य दुश्मन से लड़ाई में सबसे कारगर हथियार कोविड प्रोटोकॉल है। मास्क और दो गज की दूरी ही सबसे अच्छा उपाय है। पीएम मोदी ने कहा कि वैक्सीन इस संक्रमण से जंग के लिए एक सुरक्षा चक्र है, लेकिन यह भी समझना होगा कि दुनिया में वैक्सीन की सप्लाई कम है। ऐसे बहुत कम देश और कंपनियां हैं, जहां दवाएं बन रही हैं। पीएम मोदी ने पोलियो और चेच...

गंगाशहर: गौ माता को लगाया छप्पन भोग

बीकानेर बुलेटिन उप नगर गंगाशहर मे गौमाता को छपपन भोग लगाए गया। काजू किसमिस बादाम कई तरह के ड्राई फ्रूट सहित सेब केला अनार पपीता खरबूजा आम तथा अनगिनत तरह की हरी सब्जियां के अलावा गौ माता के पसंद के जो भी स्वादिष्ट खाने की वस्तुएं होती है सबको गौ माता के लिए परोसा गया।  यह अनूठा कार्य गंगाशहर बस स्टैंड के सामने सेन मंदिर के प्रांगण में रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता और वंदे मातरम टीम के राष्ट्रीय संयोजक विजय कोचर वार्ड नंबर 29 के पार्षद भंवर लाल साहू, पार्षद रामदयाल पंचारिया ,तथा मालचंद जोशी, गोतम सेवा ट्रस्ट  शिव दयाल जी बच्छ,  रामेश्वर पानेचा,  शिवराज पंचारिया,  और गौतम नारायण सेना  108 के अध्यक्ष   माणक बच्छ,दिनेश जोशी ,धीरज पंचरिया ने इस अनूठे कार्य के लिए युवा ब्रिगेड टीम को प्रोत्साहित किया बधाई के पात्र है सबको साधुवाद दिया विजय कोचर ने अपने उद्बोधन में कहा गौ सेवा के इस तरह के कार्यक्रम पूरे बीकानेर ही नही पूरे हिंदुस्तान में होना चाहिए । गौ सेवा गंभीर से गंभीर बीमारी भी ठीक कर सकती है टीम प्रमुख लक्ष्मन उपाध्याय (गो भक्त) ...

पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन शुरू, देखे लाइव

बीकानेर बुलेटिन

बीकानेर:शरारती तत्वों ने पुलिस टीम पर किया हमला

बीकानेर बुलेटिन पुलिस टीम के साथ र्दुव्यवहार करने और हमले का प्रयास करने का मामला सामने आया है। घटना छतरगढ़ के सत्तासर 5 जून की दोपहर 2 बजे के आसपास की है। इसा सम्बंध में एएसआई हरजीराम ने मुनसब, कालुखां, लियाकत, बरकत, रामदेव, कदुस के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। इस सम्बंध में एएसआई ने बताया कि हमें मुस्लिम मौहल्ला सत्तासर में झगड़े की सूचना मिली। जिस पर प्रार्थी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान आरोपियेंा ने पुलिस की गाड़ी को रोक लिया और अभद्रता करने लगे। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने गाड़ी के चालक के साथ थाप मुक्कों से मारपीट की और एक कांस्टेबल से डंडा छीनकर ले गए। पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने का मामला दर्ज किया है। एसआई रतनलाल मामले की जांच में जुटे है।

PM मोदी के देश को संबोधन से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का केंद्र सरकार पर हमला

बीकानेर बुलेटिन आज शाम पांच बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे. मोदी के संबोधन से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर हमला बोला है.  मुख्यमंत्री गहलोत ने सोमवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि इस प्रकार की असत्य खबरें फैलायी गई हैं कि 18 से 44 आयुवर्ग को वैक्सीन राज्यों द्वारा खरीदकर लगाने दी जाए. केन्द्र सरकार ने इस आयुवर्ग के वैक्सीनेशन के संबंध में राज्य से कोई चर्चा नहीं की एवं अपने स्तर पर फैसला किया. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे देश को संबोधित करेंगे

बीकानेर बुलेटिन देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम पांच बजे देश को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट करके ये जानकारी दी है. हालांकि पीएम मोदी किस मुद्दे पर अपनी बात देश से साझा करेंगे, इसकी अभी कोई सटीक जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन माना जा रहा है कि पीएम मोदी का संबोधन कोरोना वायरस और टीकाकरण अभियान को लेकर हो सकता है. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी कोरोना के संकट काल में कमजोर पड़ रही अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कोई बड़ा एलान कर सकते हैं. इसके अलावा पीएम मोदी अनलॉक 2.0 को लेकर बात कर सकते हैं. वह लोगों से कोरोना को लेकर सावधानी बरतनें और लापरवाही नहीं करने की भी अपील कर सकते हैं.

बीकानेर:ट्रैन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

बीकानेर बुलेटिन जिले के डूंगरगढ़ से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है सूडसर गांव के पास रेलवे फाटक पर एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया ।जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक 40 वर्षीय केशव राम पुत्र तेजाराम जाट निवासी सूडसर सुबह नित्य कर्म के लिए जा रहा था।इस दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बीकानेर की डॉ मेघना शर्मा ने रखे इतिहास विषयक अंतरराष्ट्रीय वेबिनार में विचार, इक्कीसवीं सदी में हमें पूरे विश्व को एक संयुक्त परिवार मानकर इतिहास लिखना होगा - गुलब्रांडसेंन

बीकानेर बुलेटिन शिवरती विद्यापीठ संस्थान एवम् तक्षशिला विद्यापीठ संस्थान,उदयपुर के सयुक्त तत्वाधान में रविवार को "इतिहास दर्शन व इतिहास लेखन के विभिन्न आयाम", विषय पर ऑनलाइन अंतर्राष्ट्रीय वेबीनार संपन्न हुई जिसमें बीकानेर का प्रतिनिधित्व करते हुए एमजीएसयू की डॉ मेघना शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। प्रारम्भ मे वेबिनार का विषय प्रवर्तन करते हुए वरिष्ठ इतिहासकार प्रो. के. एस. गुप्त ने कहा की मराठा इतिहास बक्खर मे मिलता है, तो गुजरात का इतिहास रासो साहित्य( रासमाला) व आसाम के अहोम वंश के राजाओं का इतिहास हेतु चीन से  मंगोल कुलीन  विद्वानों से इतिहास लिखवाते थे, जिसको बूरिंज कहते है। अरब लेखकों द्वारा लिखा इतिहास को ईबर कहते है।  मुस्लिम युग में इतिहास ग्रंथो को फारसी भाषा में  तवारिख लिखने की परम्परा थी।                    संयोजक डॉ अजात शत्रु सिंह शिवरती ने कहा कि इतिहास नवीन आयाम वैश्विक दृष्टिकोण लेखकों को स्मरण कराया की अब जब सारे विश्व में प्रजातांत्रिक व लोकतांत्रिक व्यवस्था है, तो ऐतिहासिक तथ्यो को पारदर्शिता और वि...

देश का पहला Electric Vehicle शहर बनेगा केवड़िया, यहां चलेंगी सिर्फ बैटरी वाली कारें-बसे

बीकानेर बुलेटिन गुजरात का केवड़िया  इलाका स्टैच्यू ऑफ यूनिटी  के रूप में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 182 मीटर लंबी मूर्ति के लिए ही नहीं, बल्कि देश के ऐसे पहले शहर के रूप में भी जाना जाएगा, जहां केवल इलेक्ट्रिक वाहन चलेंगे. इलेक्ट्रिक व्हीकल-ओनली एरिया बनेगा केवड़िया स्टैच्यू ऑफ यूनिटी क्षेत्र विकास और पर्यटन संचालन प्राधिकरण (SOUADTGA) ने रविवार को कहा कि वह गुजरात के केवड़िया में ‘देश का पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल-ओनली एरिया’ विकसित करेगा, जहां केवल इलेक्ट्रिक वाहनों को आवाजाही की अनुमति होगी. विश्व पर्यावरण दिवस  पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के आदिवासी बहुल नर्मदा जिले के केवड़िया क्षेत्र को देश का पहली इलेक्ट्रिक वाहन शहर बनाने की घोषणा की थी. उसके एक दिन बाद प्राधिकरण ने इस योजना की जानकारी दी है. 'इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर मिलेगी सब्सिडी' प्राधिकरण ने कहा, 'हमारे अधिकार में आने वाले इलाके में केवल इलेक्ट्रिक वाहनों को आवाजही की अनुमति होगी. पर्यटकों को भी डीजल की जगह बैटरी वाली बसें उपलब्ध कराई जाएंगी. स्थानीय निवासियों को तीन पहिया ई-वाहन खरीदने के लिए सहायता प...

जयपुर RAS अधिकारी ने आत्महत्या की

बीकानेर बुलेटिन राजस्थान प्रशासनिक सेवा (अरएएस) के अफसर मोहन सिंह चारण ने जयपुर के करधनी इलाके में सोमवार को ट्रेन के सामने आकर खुदकुशी कर ली। उनका शव रेलवे ट्रेक पर क्षतविक्षत हालत में देखकर किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद करधनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर तलाशी के दौरान मृतक अफसर की जेब में एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें मानसिक अवसाद में होने और उनकी मौत के बाद किसी को परेशान नहीं करने की बात लिखी है। करधनी थानाप्रभारी राजेश बाफना ने बताया कि मोहन सिंह चारण (53) गांधी नगर स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग में पदस्थापित थे। वे वैशाली नगर इलाके में नेमी सागर कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे। थानाप्रभारी के मुताबिक सुबह करीब 8:30 बजे कनकपुरा फाटक के पास उनका शव रेलवे ट्रेक पर मिलने की सूचना आई थी। तब घटनास्थल पर रेलवे ट्रेक के पास एक कार खड़ी मिली। इसके रजिस्ट्रेशन नंबरों और जेब में मिले ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर पुलिस ने शव की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। इसके बाद मोहन सिंह का बेटा अश्विनी और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। तब एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें मोबाइल नंबर और पता भी ल...