Skip to main content

Posts

Showing posts with the label i

एक और अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे, रोहित गोदारा के इशारों पर काम करता था सोनू, प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। जिला पुलिस ने बाल संप्रेषण गृह में एक बाल अपचारी पर जानलेवा हमला करने के आरोपी अभिषेक कोली उर्फ सोनू मराठा को सदर थाना पुलिस मंगलवार देर रात जयपुर से बीकानेर लेकर पहुंची। आरोपी को जयपुर की केंद्रीय जेल से बीकानेर पुलिस प्रोडक्शन वारंट गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अभिषेक पर 12 फरवरी 2023 को बीकानेर के बाल संप्रेषण गृह में सो रहे एक किशोर पर जानलेवा हमला किया था। इसके बाद उसके खिलाफ सदर थाने में जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया। घटना के बाद आरोपी अभिषेक कोली जयपुर जेल शिफ्ट कर दिया गया। गिरफ्तार आरोपी कोली को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। सदर थाने के एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि आईजी ओम प्रकाश, एसपी तेजस्वनी गौतम और सीओ सदर शालिनी बजाज के निर्देश पर आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

मेडिकल होलसेलर से 10 लाख की धोखाधड़ी

बीकानेर बुलेटिन दवाई थोक विक्रेता के साथ 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में परिवादी ने एसपी को परिवादी दिया। एसपी कार्यालय के आदेश पर कोटगेट पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। मुकदमें में तीन लोगों नामजद है। पुलिस के अनुसार परिवादी विनय मित्तल है। जिसने रिपोर्ट में बताया कि वह मित्तल फार्मा, मोर्डन मार्केट का प्रोपराइटर है तथा फर्म मित्तल फार्म दवाईयों के थोक विक्रय का कार्य करती है। अभियुक्त शीनू रस्तोगी दिल्ली, रूचि रस्तोगी प्रोपराइटर व प्रबंधक नीरज रस्तोगी फार्मा इनकॉरपोरेशन देहरादून ने उसको दवाई बाजार से कम भाव में उपलब्ध करवाने का झांसा देकर बईमानीपूर्वक आशय से उसे धोखा देने की नीयत से फर्जी एवं कूटरचित जीएसटी के बिल बनाकर उसके द्वारा अदा किये गये 10 लाख रुपए को हड़प लिये। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

चौपाटी, सेल्फी प्वाइंट, सुंदर फुलवारी, बैठने की व्यवस्था के साथ दीपावली पर बीकानेर वासियों को संभागीय आयुक्त देंगे एक और तोहफा

बीकानेर बुलेटिन दीपावली पर बीकानेर वासियों को मिलेगा लिलीपॉन्ड  का तोहफा संभागीय आयुक्त ने निरीक्षण कर कार्य को जल्द पूर्ण करने के दिए निर्देश बीकानेर,  6 अक्टूबर। दीपावली पर बीकानेर वासियों को लिलीपोन्ड नए और आकर्षक स्वरूप में मिल सकेगा। संभागीय आयुक्त डॉ नीरज के पवन ने गुरुवार को लिलीपॉन्ड और फ्लावर्स पार्क के लिए चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर इस कार्य को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।  संभागीय आयुक्त ने बताया कि नगर विकास न्यास द्वारा लिलीपॉन्ड को  प्राइवेट कांट्रेक्टर के जरिए विकसित और मेंटेन करवाया जाएगा इससे न्यास को हर माह 76000 की आय भी होगी। इसे 5 साल के लिए लीज पर दिया गया है। यहां आमजन के लिए   पैलेस ऑन व्हील्स की थीम पर आधारित टेस्ट ऑन व्हील्स तैयार की जा रही है, जिसमें चौपाटी पर 40 तरह के व्यंजन आमजन के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे। साथ ही जोर बिंगबॉल, जोरबिंग रोलर, बच्चों के लिए हैंडल बोट सहित डांसिंग बुल राइड, बूंजी जंपिंग, 360 डिग्री साइकिल राइड जैसी आकर्षक गतिविधियां भी उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि पूरे परिसर को साफ सुथरा रखने और आक...

लिफ्ट देने के बहाने महिला के साथ दुष्कर्म

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर के खाजूवाला में एक विवाहित महिला का अपहरण करके दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना के बारे में बुधवार देर रात पुलिस को रिपोर्ट दी गई है, जिसके बाद से आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि कुछ युवकों को पुलिस ने राउंड अप किया है। एफआईआर के मुताबिक महिला अपने दादा और साढ़े चार साल के बेटे के साथ नरमा चुगाई के लिए जा रही थी, तभी मोटर साइकिल पर एक युवक ने लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बिठा लिया। रास्ते में दादा को तीन सवारी होने की बात कहते हुए उतार दिया। आगे ले जाकर महिला के साथ करीब एक घंटे तक दुष्कर्म किया। बाद में महिला को वहीं छोड़कर फरार हो गया। महिला ने परिजनों को इस बारे में जानकारी दी। पुलिस ने विक्रम बिश्नोई नामक युवक के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। थानाधिकारी अरविन्द सिंह ने घटना की जानकारी मिलने के बाद ही दस बीडी में रहने वाले विक्रम बिश्नोई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस अब तक हिरासत में लेने की पुष्टि नहीं की है। महिला के समुदाय स...

देर रात डांडिया महोत्सव के बाद हुई चाकू बाजी गंगाशहर के युवक पर किया हमला

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। रेलवे ग्राउंड में चल रहे डांडिया महोत्सव के बीच चाकूबाजी की घटना सामने आई है। नई लाइन गंगाशहर निवासी 20 वर्षीय मधु मोदी पुत्र दिनेश मोदी को कुछ बदमाशों ने चाकू मारा है। मधु का ट्रोमा सेंटर में इलाज चल रहा है।  दिनेश मोदी के अनुसार मधु व उसके कुछ दोस्त, दोस्तों की बहनें आदि रेलवे ग्राउंड में डांडिया खेलने गए थे। वहां पर 10-15 लड़के लड़कियों से छेड़खानी कर रहे थे। इसी को लेकर दोनों पक्षों के युवकों में बातचीत हुई। कार्यक्रम के बाद जब मधु व उसके दोस्त जाने‌ लगे, तभी आरोपी पक्ष के युवकों ने घेरकर मधु के पेट में चाकू घोंप दिया। आरोपियों की पुष्ट पहचान अब तक नहीं हुई है। हालांकि उनमें से एक दो बदमाश धोबी तलाई के होने की बात भी कही जा रही है। ख़बर लिखने तक परिवाद दिया जा रहा था।

व्हाट्सएप क्लोन से रहे सावधान, आपका डेटा नही सुरक्षित, बीकानेर में ठगी का हुवे शिकार, पढ़े पूरी ख़बर

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। (पत्रकार रोशन बाफना) ऑनलाइन ठगों ने ऐसा तांडव मचा रखा है कि डिजिटल इंडिया की बात अब बेमानी लगने लगी है। फेसबुक क्लोनिंग के माध्यम से ठगी रुकी नहीं थी कि अब वाट्सएप पर भी ठग गैंग जाग चुका है। ताज़ा मामला सदर थाना क्षेत्र निवासी संजय शर्मा से जुड़ा है। किसी ठग ने संजय के मोबाइल का डेटा चुरा लिया। उनकी कॉन्टेक्ट लिस्ट सहित उनके फोटो आदि भी ठग के पास किसी तरह गए हैं। शुक्रवार को पूरे दिन संजय के नाम से उसके दोस्तों से पैसे मांगे गए। मोबाइल नंबर 8133817272 नंबर से बने वाट्सएप पर संजय की डीपी लगी थी। उसका नाम भी लिखा था। ठग ने वाट्सएप मैसेज कर संजय के नाम से 10-15 हजार रूपए मांगे। कहा कि वह अस्पताल में भर्ती हैं। सबूत के तौर पर अस्पताल में भर्ती होने का एक फोटो भी भेजा। संजय का पड़ोसी धर्मेंद्र तो इस ठग की चपेट में आ ही गया। अज्ञात नंबर देखकर भी उसने दस हजार रूपए ठग द्वारा भेजे के क्यू आर कोड पर भेज दिए। फोटो जर्नलिस्ट दिनेश गुप्ता के पास भी यही मैसेज आया। अस्पताल में भर्ती होने का फोटो भेजा गया। गुप्ता ने कहा कि वह अस्पताल ही आ जाएंगे, बताओ कौनसी अस्पताल में भर्ती ह...

नशे ने बना दिया पत्नी का हत्यारा, खुद भी था मौत को गले लगाने की फिराक में

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पहले एक मकान में अचेत अवस्था में पलंग पर पड़े मिले दंपति मामले में पुलिस छानबीन में नया खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि पति ने रूपयों की तंगी के चलते पहले पत्नी की हत्या कर खुद आत्महत्या का प्रयास किया। मामले की जांच कर रहे आरपीएस गिरधारी लाल ढ़ाका ने बताया कि आरोपी बिरकाली, नोहर, हनुमानगढ़ निवासी 25 वर्षीय दीपक पुत्र सत्यनारायण कुम्हार के खिलाफ जुर्म प्रमाणित पाए जाने पर बीती रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया। ढाका के अनुसार आरोपी ने दो माह पहले ही बैटरी की दुकान की थी। वह शादी से पहले से ही बीकानेर में बैटरी की दुकान में काम करता था। बाद में उसी दुकान को खरीद लिया। पैसों की तंगी आ गई थी। उसने कंचन को पीहर से पैसे लाने को कहा, मगर वह नहीं लाई। जांच में सामने आया है कि आरोपी दीपक ने पहले नशा किया। फिर पत्नी कंचन का गला घोंटकर उसे मार डाला। इसके बाद आत्महत्या के लिए रसोई गैस खोल दी। उसने पत्नी के साथ खुद को भी कमरे में बंद कर लिया।  आपको बता दे कि 13 सितंबर को रंगा कॉलोनी स्थित किसनाराम विश्नोई के मकान में किराए पर रह रहा नवविव...

नकली नोटों की बड़ी खेप बरामद, दो गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन File Photo बीकानेर। बीकानेर संभाग के चूरू जिले में सुजानगढ़ तहसील के गांव कानूता के पास शनिवार शाम को चूरू पुलिस ने नकली नोट के साथ दो जनों को पकड़ा। हालांकि, उनका एक साथी फरार होने में कामयाब हो गया। आरोपी कलर प्रिंटर के जरिए असली नोटों की फोटोकॉपी करते और उसमें चमकीली टेप लगा कर हूबहू असली जैसा बना देते थे। इनके कब्जे से एक कलर प्रिंटर, नोट कटिंग करने वाले कटर सहित कई उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस ने बाइक व कार भी जब्त कर ली है। बीकानेर में पिछले दिनों हो चुकी है गिरफ्तारी पिछले दिनों कोटगेट पुलिस ने जाली नोट गिरोह से जुड़े मनोज को बीकानेर से व लुधियाना से कुलदीप को दबोचा था। उनसे पूछताछ के दौरान पता चला कि मुक्तसर पंजाब के बादल गांव निवासी मंदीप सिंह पुत्र अवतार सिंह भी इनके नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। मनोज ने मंदीप को जाली नोटों की खेप भेजी थी। मामले की जांच कर रहे कोटगेट के एसआई राजेन्द्र ने बताया कि मंदीप को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया है, जिसे रविवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। गौरतलब है कि बीकानेर में तीन करोड़ के जाली नोटकांड का खुलासा करने वाली ...