Skip to main content

Posts

Showing posts from April 8, 2023

बीकानेर स्थापना दिवस पर देखेंगे अलग रंग, झूमे बीकानेर का टीजर लॉन्च, पोस्टर का हुआ विमोचन

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 8 अप्रैल। बीकानेर स्थापना दिवस के अवसर पर राम फिल्म प्रोडक्शन द्वारा तैयार वीडियो एल्बम झूमे बीकानेर का टीजर शनिवार को लांच हुआ। साथ ही इसके पोस्टर का विमोचन भी किया गया। प्रोडक्शन के रामप्रताप पाणेचा ने बताया कि बीकानेर की बहुरंगी संस्कृति, यहां की परंपराओं और बेहतरीन स्थापत्य कला से आमजन को रूबरू करवाने के उद्देश्य से यह गीत तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके फिल्मांकन के दौरान परकोटे की समृद्ध विरासत का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने बताया कि फिल्मांकन की नवीन तकनीकों का प्रयोग करते हुए इसे प्रभावी बनाया गया है। गाने को अपनी आवाज देने वाले गायक विशाल सिंह भाटी ने बताया कि 16 अप्रैल को जिला उद्योग कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इस वीडियो फिल्म को लांच किया जाएगा। इस दौरान जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक हरि शंकर आचार्य, गोपाल जोशी, सुनील शर्मा, आरजे मयूर और दीपिका सिंह भाटी मौजूद रहे।

बीकानेर पुलिस की क्रिमिनल्स पर बड़ी स्ट्राइक, एक ही दिन में रेंज में पकड़े 791 अपराधी, गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। एडीजी क्राइम दिनेश एमएन के सख्त आदेशों के बाद पुलिस ने अलग अलग रेंज में कार्रवाई शुरू की है। बीकानेर रेंज में पुलिस ने बदमाशों पर शिकंजा कसने के लिए एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस की 520 टीमों ने शनिवार सुबह 1240 स्थानों पर एक साथ दबिश देते हुए अब तक करीब सात सौ से अधिक बदमाशों को दबोच लिया। इनमें अधिकांश नशा करते और बेचते हैं। वहीं, कुछ के पास अवैध हथियार मिले हैं तो कुछ दूसरी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है। बीकानेर रेंज के आईजी ओमप्रकाश के नेतृत्व में बीकानेर में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई। इसमें बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू के 1200 से ज्यादा स्थानों पर एक साथ दबिश दी गई। इस दौरान नशा करने वाले युवकों की धरपकड़ की गई। इस दौरान बीकानेर में 50, श्रीगंगानगर 267, हनुमानगढ़ में 91 और चूरू में 69 लोगों को दोपहर तीन बजे तक गिरफ्तार किया जा चुका था। जबकि शाम तक इस संख्या में बढ़ोतरी होने की उम्मीद की जा रही है। बीकानेर पुलिस ने सबसे कम पचास बदमाशों को अब तक पकड़ा है। बीकानेर आईजी ओमप्रकाश ने बताया- सुबह चार बजे सभी पुलिसकर्मियों क...

चाय की दुकान पर युवक पर जानलेवा हमला, लेन देन को लेकर हुई तनातनी

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। देर रात शहर खुली रहने वाली दुकानों पर आये दिन किसी ने किसी बात को लेकर मारपीट व अन्य घटनाएं सामने आ रही है उसके बाद भी बीकानेर पुलिस शहर की इन दुकानों को रात को बंद नहीं करवाती है जिससे इलाके में रहने वाले लोगों में भय बना रहता है। पहले भी कई बार मारपीट व अन्य घटनाएं हो चुकी है कुछ मामले पुलिस तक पहुंचे लेकिन कुछ पुलिस तक नहीं पहुंचकर आपस में ही समझौते हो जाते है। इन दुकानों को पूर्व एसएचओ नवनीत सिंह ने इनको दुकान बंद करवाई जिससे मौहल्लेवासियों ने राहत की सांस ली। लेकिन फिर राजनैतिक दबाब के चलते दुकानें खोल दी और उसका नतीजा सामने आया कि फिर वहीं देर रात दुकाने खुली रहती है जिससे आये दिन झगड़े व मारपीट की घटनाएं होती है। इन दुकानों पर देर रात तक बदमाशों पृवत्ति के लोग बैठ रहते है। ऐसा ही एक मामला और सामने आया है नया शहर पुलिस ने बताया कि मनीष कुमार डागा पुत्र देव किशन डागा जाति डागा निवासी मावा पट्टी के पास रहने वाले मामला दर्ज करवाया कि मै मोहता चौक में चाय की दुकान पर बैठा तभी मौके पर गट्टा महाराज नामक युवक आया और लेन देन की बात की बात को लेकर गट्टा महाराज से...

आपस में भिड़े दो गुट, आधा दर्जन एम्बुलेंस के तोड़े शीशे

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। आपस में दो गुट भिड़ने की खबर सामने आ रही है बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र में मामूली बात को लेकर हुए झगड़े में आधा दर्जन एम्बूलेंस सेवा के शीशे तोड़ दिए। जानकारी मिली है कि पीबीएम अस्पताल के आगे खड़ी एम्बूलेंस सेवा की गाडिय़ों के आगे गन्ने के ज्यूस का गाड़ा लगाने से मना करने की बात को लेकर दो जनों में कहासुनी हो गई। आमनफानन में हुए इस घटनाक्रम से क्षेत्र में खलबली मच गई। वारदात को अंजाम देकर युवक फरार हो गये। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और आरोपियों की तलाश में जुट गई। फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है कि आखिर तोडफ़ोड़ करने वाले युवक कौन थे ?

बेपटरी सफाई व्यवस्थाएं, निगम, सरकार-प्रशासन बेपरवाह

बीकानेर बुलेटिन नगर निगम संबंधित व्यवस्थाएं बदहाल हैं। सड़कों पर कचरे की ढेरियां और पशुओं का जमावड़ा आम बात हो गई है। कचरा परिवहन के नाम पर हरसाल लाखों रुपए खर्च होने के बाद भी आमजन कचरे व गंदगी से परेशान है। सीवरेज, सड़क और नाला सफाई के लिए करोड़ों रुपए की मशीनें है, लेकिन उचित मॉनटिरिंग नहीं है। हर गली, मोहल्ले और कॉलोनी में कुत्तों की संख्या बढ़ रही है। सड़कों पर खुले में बेसहारा पशु घूम रहे हैं। प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत लोग पट्टों के लिए निगम के चक्कर निकाल रहे हैं। निगम में तीन आरएएस अधिकारी नियुक्त होने के बाद भी न कार्यालयी व्यवस्थाओं से आमजन संतुष्ट है और न ही धरातल पर हो रहे कार्यों से। नियम और प्रक्रिया ताक पर है। पार्षद भी छोटे-छोटे कार्यों के लिए निगम के चक्कर निकाल रहे हैं। पार्षदों-आमजन में आक्रोश अंदर ही अंदर उबाल मार रहा है। कब यह आंदोलन के रूप में सामने आ जाए, कहा नहीं जा सकता। जिला अधिकारी बने मूकदर्शक जिला प्रशासन में कार्यरत अधिकारी निगम की व्यवस्थाओं से वाकिफ हैं, फिर भी आमजन को हो रही परेशानियों को लेकर मूकदर्शक बने हुए हैं। कोई कदम न उठाते हुए यहां की उ...

गंगाशहर वासियों के लिए राहत की खबर, अब मिलेगी 24 घँटे इमरजेंसी सुविधा,सयुक्त संघर्ष समिति के संघर्षों की ऐतिहासिक ज

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। उपनगर गंगाशहर स्थित सैटेलाइट अस्पताल में अब 24 घंटे आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं शुरू होने जा रही है। अब गंगाशहर व आसपास के निवासियों को इमरजेंसी चिकित्सा सुविधा के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। सयुक्त संघर्ष समिति के अथक प्रयासों से यह ऐतिहासिक काम संभव हो पाया है। समिति के हेमंत कातेला ने बताया कि 16 अप्रेल से 24 घंटे के लिए इमरजेंसी सुविधा शुरू हो जाएगी। अब तक केवल दिन में ही इमरजेंसी सुविधा चालू थी। कातेला ने बताया कि गंगाशहर हमारे द्वारा काफी समय से इमरजेंसी व 24 घंटे प्रसूति विभाग शुरू करने हेतु प्रयास किए जा रहे थे। इमरजेंसी शुरू करवाने में सफलता मिल गई है। अब 24 घंटे प्रसूति सुविधाओं चालू करवाने हेतु और अधिक प्रयास किए जाएंगे। इमरजेंसी शुरू करने के आदेश आते ही सयुक्त संघर्ष समिति की टीम ने अस्पताल अधीक्षक डॉ मुकेश वाल्मीकि का आभार जताया। समिति ने संभागीय आयुक्त नीरज के पवन व मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ गुंजन सोनी का भी आभार जताया है। बता दें कि गंगाशहर सैटेलाइट अस्पताल गंगाशहर, भीनासर, उदयरामसर सहित आसपास के कई गांवों की जरूरत है। ऐसे में यहां 24 घंटे प्रसू...

बेख़ौफ़ बदमाशों का आतंक, रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हुवे दो युवक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। शहर में छीना झपटी की घटनाएं आम हो गई है, वहीं आए दिन हो रही इन घटनाओं के बाद भी पुलिस के हाथ खाली ही नजर आ रहे हैं। ताज़ा मामला नया शहर थाना इलाके का है जहां कल देर रात को दूध की सप्लाई कर लौट रहे टैक्सी चालक से रुपयों से भरा बैग छीन कर दो युवक भाग गए। छीना झपटी की यह वारदात बीच बाजार में हुई। सर्वोदय बस्ती के पास उरमूल डेयरी बूथ में दूध सप्लाई करने वाला युवक सोनू पुत्र रेनबक्श देर शाम पैसों का कलेक्शन कर अपनी टैक्सी में बैठा वैसे ही पास की गली में से आए दो युवकों ने टैक्सी में रखे हुए 35 हजार रूपये छीनकर भाग गए। अचानक हुई इस वारदात से सोनू भौंचक्का रह गया। उसने शोर भी मचाया लेकिन दोनों युवक तब तक रफूचक्कर हो गए। टैक्सी चालक ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी तुरंत टैक्सी मालिक कपिल पारीक एवं नया शहर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची नयाशहर थाना पुलिस ने पूरे इलाके में नाका बंदी करवाई और आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, फुटेज में दो युवक संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस इन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं।