Skip to main content

Posts

Showing posts with the label यात्रा

प्रभु श्रीराम के जीवन से जुड़े तीर्थस्थलों की यात्रा करने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए एक सुनहरा मौका

बीकानेर बुलेटिन आईआरसीटीसी रामायण यात्रा ट्रैन (यात्रा दिनांक 24.08.2022 से 12.09.2022) प्रभु श्रीराम के जीवन से जुड़े तीर्थस्थलों की यात्रा करने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए एक सुनहरा मौका है। जून माह मे श्री रामायण यात्रा के लिए चलायी गई भारत गौरव पर्यटक ट्रेन की अति लोकप्रियता को देखते हुए , इस टूर का पुनः संचालन होने जा रहा है। भारतीय रेलवे के उपक्रम आईआरसीटीसी ने इस ट्रेन को 24 अगस्त से दोबारा चलाने का निर्णय किया है।  आईआरसीटीसी के संयुक्त महाप्रबंधक/पर्यटन श्री योगेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि, इस अनूठी यात्रा के दौरान यात्रियों को भारत के विविधताओं से भरपूर धार्मिक और विरासत स्थलों जैसे अयोध्या, जनकपुर, सीतामढ़ी, वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट, नासिक, हम्पी, रामेश्वरम, कांचीपुरम, भद्राचलम का दर्शन लाभ प्राप्त होगा। यात्रा को और अधिक सुगम बनाने के लिए इसकी अवधि को 18 दिनों से बढ़ाकर 20 दिनों का कर दिया गया है।   इस पूर्णतया वातानुकूलित पर्यटक ट्रेन में ऐसी तृतीय श्रेणी के कोच होंगे। साथ ही आधुनिक किचन कार से यात्रियों को उनकी बर्थ पर ही शाकाहारी स्वादिष्ट भोजन परोसा जाए...