Skip to main content

Posts

Showing posts from September 3, 2022

बीकानेर के केईएम रोड पर अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा

बीकानेर बुलेटिन संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने केईएम रोड स्थित तीन मंजिला व्यावसायिक प्रतिष्ठान में अवैध निर्माण की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करवाते हुए इस निर्माण को ध्वस्त करवाया। संभागीय आयुक्त ने बताया कि शनिवार को केईएम रोड के एक प्रतिष्ठान में अवैध तरीके से बालकनी बनाए जाने की शिकायत मिली। इस शिकायत की जांच की गई तथा बालकनी का यह निर्माण नियम विरुद्ध पाए जाने पर अविलंब इसे रोकते हुए, जेसीबी मौके पर भिजवाई और अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। उन्होंने कहा कि शहर में अवैध निर्माण को किसी स्तर पर सहन नहीं किया जा सकेगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

दो ट्रकों की भिड़ंत में खलासी की मौत, पूनरासर रास्ते मे बस की टक्कर से युवक की मौत

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर । दो सड़क हादसे में दो जनों ने जान गंवा दी गजनेर के एनएच 11 नवोदय तिराहा के पास शनिवार सुबह दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत हुई। जिसमें ट्रक में सवार खलासी की मौत हो गई। सूचना मिलने पर गजनेर पुलिस मौके पर पहुंची। खलासी के शव को सीएचसी मोर्चरी में रखवाया गया। वही एक बस ने बाइक सवार को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसा सेरूणा और पूनरासर के बीच का बताया जा रहा है। सेरूणा से पूनरासर के बीच मोटरसाइकिल सवार तीन श्रद्धालुओं को सामने से आ रही बस ने टक्कर मारी थी।इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीकानेर के  हनुमान स्वामी, अमित सोनी व भुवनेश सुथार के रूप में हुई है। वहीं घायल का नाम विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी भुवनेश सुथार बताया जा रहा है। 21 वर्षीय युवक अमित सोनी  की मौके पर ही मौत हो गयी। दुर्घटना में घायल भुवनेश गंभीर रूप से घायल हुआ है। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटनास्थल पर सेरूणा थाने के एएसआई राजकुमार अपनी टीम के साथ पहुंच गए है।

घर मे घुस करीब 30 लाख के नकदी व गहने की लूट, बाहर सोते रहे घर वाले

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर के लोडेरा गांव में शुक्रवार देर रात एक घर में सेंधमारी करके चोर करीब तीस लाख रुपए का सामान लेकर फरार हो गए। मजे की बात है कि परिजन घर के बाहर ही सो रहे थे और चोर अंदर से चार महिलाओं का सोने चांदी का सारा सामान लेकर चले गए। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदप्रकाश ने भास्कर को बताया कि बजरंग पुत्र गणपतराम गोदारा के घर पर चोरी हुई है। एक कार में सवार होकर ये लोग पहुंचे थे। कार में पांच लोग सवार थे, घर के अंदर घुसकर वहां रखे सोने चांदी के जेवरात और नगदी रुपए लेकर फरार हो गए। सुबह दस बजे तक तो परिवार ये पता लगाने में ही जुटा था कि सोने-चांदी के क्या जेवरात निकल गए हैं। पुलिस ने भी चोरी हुए सामान का मूल्य अभी नहीं बताया है। माना जा रहा है कि लाखों रुपए के जेवरात चोर ले गए हैं। आठ परिवारों के जेवर थे घर में आठ महिलाओं के जेवरात रखे हुए थे। इन सभी महिलाओं के जेवरात की लंबी-चौड़ी लिस्ट पुलिस को सौंपी गई है। इसमें लिक्ष्मा पत्नी रामचंद्र साहू का साढ़े चार लाख रुपए का सामान चोरी हुआ है। इसमें सोने की गलसरी, सोने का पलड़ा, टीक...

मानवता को शर्मशार करने का मामला सामने आया, युवक को पीटते हुए नंगा कर वीडियो बनाया

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर. कोलायत के मढ से मानवता को शर्मशार करने का मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक के साथ तालिबानी सलूक किया गया। एक युवक के साथ कुछ लड़कों ने लात घूंसो से मारपीट की। आरोपीयों का इतने से भी मन नहीं भरा उन्होंने युवक को पीटते हुए नंगा कर दिया और वीडियो भी बनाया। आरोपियों की इस पिटाई से युवक मानसिक रूप से तनाव में चला गया। वहीं नया शहर पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। तहरीर में युवक ने बताया कि ये घटना 23 अगस्त की है। जब युवक मुक्ताप्रसाद कालोनी में किराए के मकान पर था। इस दौरान आरोपी सद्दाम, रामलाल उसके घर आए और उसे जबरन शराब पिलाई। उस दौरान आरोपियों उसे कार में जबरन बिठाया और अगवा करके मढ गांव के क्रिकेट ग्राउंड ले गए। आरोपियों ने उसे बेरहमी से मारा पीटा और रिवॉल्वर दिखाकर कपड़े उतारने को कहा वहीं इस दौरान उसका वीडियो भी बनाया। इस दौरान दो अन्य आरोपी श्यामदास, राहुल ने युवक की जेब में रखे 5 हजार रुपए भी निकाल लिए। वहीं इस मामले को लेकर कुम्हार समाज ने आक्रोश जताया है। संयोजक अशोक प्रजापत व जिलाध्यक्ष त्रिलोक ने कहा दबाव के बाद चार आरोपि...

अवैध संबंध का था शक, पति ही हो गया शिकार, बदले में मिली दर्दनाक मौत

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर.  जयपुर-जोधपुर बाइपास पर दो दिन पहले रेत के टीले पर अधजली अवस्था में मिले युवक के शव के मामले का पुलिस ने पटाक्षेप कर दिया है। अब तक की पुलिस जांच में सामने आया है कि अवैध संबंधों के शक में युवक की हत्या की गई। बाद में सबूत मिटाने के उद्देश्य से आरोपियों ने पेट्रोल छिड़क कर शव को जला दिया। अधजला शव जयपुर-जोधपुर बाइपास पर सड़क किनारे रेत के टीले पर फेंक गए। पुलिस अधीक्षक योगेश यादव ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ के ऊपनी गांव निवासी मनोज जाट व रामनिवास जाट को इस संबंध में गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। आरोपियों से पूछताछ में अवैध संबंधों के चलते बाबूलाल की हत्या की बात सामने आई। यह थी हत्या की वजह, यूं दिया अंजाम एएसपी ग्रामीण ने बताया कि मृतक बाबूलाल को शक था कि मनोज जाट उसकी पत्नी के संपर्क में है। इस बात को लेकर करीब चार-पांच महीने पहले दाेनों में झगड़ा भी हुआ था। 29 अगस्त को बाबूलाल पीबीएम आया हुआ था। तब मनोज से उसकी मुलाकात हो गई। तब मनोज ने अपने दोस्त रामनिवास जाट को भी बुला लिया। सुलह कराने का झांसे देकर ...

अधिकारियों ने देखे सर्किल, चौराहे और स्मारक, तीन दिन रहेगी विशेष साज-सज्जा और लाइटिंग

बीकानेर बुलेटिन संभागीय आयुक्त और जिला कलेक्टर के साथ बस में बैठकर अधिकारियों ने देखे सर्किल, चौराहे और स्मारक तीन दिन रहेगी विशेष साज-सज्जा और लाइटिंग बीकानेर, 3 सितम्बर। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के पवन और जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल के नेतृत्व शनिवार को जिले के आला अधिकारियों ने बस में बैठकर शहर के विभिन्न सर्कल्स, स्मारकों, टैंक्स और मूर्तियों का अवलोकन किया। संभागीय आयुक्त की पहल पर तीन से पांच सितंबर तक इन स्थानों विशेष साज-सज्जा और  लाइटिंग की गई है। इस अवसर पर संभागीय आयुक्त ने कहा कि सर्कल्स, स्मारक, टैंक्स और मूर्तियां आमजन की अभिरुचि के केंद्र बनें। ज्यादा से ज्यादा लोगों का इनसे भावनात्मक जुड़ाव हो। बच्चे हमारी ऐतिहासिक विरासत को समझें और जानें, इस उद्देश्य से यह पहल की गई है। उन्होंने शहरवासियों से अगले तीन दिन इन स्थानों का अधिक से अधिक भ्रमण करने का आह्वान किया। उन्होंने सर्कल्स सौंदर्यकरण से संबंधित बचे हुए कार्य अविलंब पूर्ण करने के निर्देश दिए और कहा कि इस दौरान सभी फव्वारें चालू रहें और रात के समय यहां आकर्षक लाइटिंग की जाए। उन्होंने इन सर्कल्स पर रंगोली सजाने क...