Skip to main content

Posts

Showing posts from July 31, 2022

पब्लिक पार्क में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव,देखे वीडियो

बीकानेर बुलेटिन पब्लिक पार्क में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना सदर थाना क्षेत्र के पब्लिक पार्क में स्थित ट्राय ट्रेन पार्क से जुड़ी है। जहां पर करीब 6 बजे के आसपास पुलिस को किसी राहगीर ने सूचना दी पब्लिक पार्क में अज्ञात व्यक्ति का शव है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया है। मौके से थानाधिकारी सदर विकास विश्रोई ने बताया कि करीब 40 वर्ष के उम्र के व्यक्ति का शव मिला है। जो कि देखने में 7-8 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है।

कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों के लिए आयी ये ख़बर

बीकानेर बुलेटिन 16 अगस्त तक हो सकेंगे कक्षा 9 से 12 तक में प्रवेश   बीकानेर।  प्रदेश मे 2022-23 हेतु राज्य के समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 के लिये प्रवेश की अंतिम तिथि 31.07.2022 निर्धारित की गई थी। इस क्रम में लेख हैं कि नामांकन अभिवृद्धि तथा अनामांकित एवं ड्रॉप आउट बच्चों को विद्यालय से जोड़ने हेतु प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 16.08.2022 तक निर्धारित की जाती है तथा कक्षा 1 से 8 के प्रवेश सत्रपर्यन्त हो सकेंगें। यह आदेश रविड़ को गौरव अग्रवाल आई.ए. उस निदेशक, माध्यमिक शिक्षा राजस्थान,  बीकानेर ने जारी किये है।

बीकानेर में संविधान पार्क का लोकार्पण, आजादी का अमृत महोत्सव जन जुड़ाव का उत्सव बना

बीकानेर बुलेटिन महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर में संविधान पार्क का लोकार्पण आजादी का अमृत महोत्सव जन जुड़ाव का उत्सव बना स्वाधीनता आंदोलन के नायकों की जीवनियां घर-घर तक पहुंचाएं  - राज्यपाल बीकानेर, 31 जुलाई। राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि भारत की स्वाधीनता के 75 वें वर्ष में मनाया जा रहा आजादी का अमृत महोत्सव राष्ट्र निर्माण से जुड़ने का अनूठा पर्व है। उन्होंने आमजन से अपील की कि स्वाधीनता आंदोलन के नायकों की जीवनियों को अभियान चलाकर घर-घर तक पहुंचाएं। राज्यपाल श्री मिश्र रविवार को आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर में संविधान पार्क  लोकार्पण के अवसर पर सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर ऑक्सीजन पार्क का लोकार्पण एवं सोलर पार्किंग का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि पहली बार देश में स्वाधीनता सेनानियों की स्मृति को जीवंत रखने और आजादी आंदोलन से जुड़ी घटनाओं, देश की संस्कृति और गौरवशाली इतिहास को अक्षुण्ण रखने का पर्व देशभर में मनाया जा रहा है। यह अब जन जुड़ाव के उत्सव का रूप ले चुका है।  राज्यपाल श...

फायरिंग की सूचना पर सड़क के किनारे मिले कारतूस और मैगजीन

बीकानेर बुलेटिन अवैध हथियार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हथियार पकड़े है। यह कार्रवाई नापासर पुलिस ने की है। पुलिस ने एनएच-11 जीएसएस के पास गुसाईंसर में की गयी है। जहां पर पुलिस को सूचना मिली की गुसाईंसर में फायरिंग हुई है। मौके पर पुलिस टीम पहुंची तो पुलिस को ऐसी कुछ घटना घटित नही हुई हालांकि पुलिस को मौके पर 1 खाली मैग्जीन व 3 जिंदा कारतूस मिला। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हथियार जब्त कर लिया है।

ऊंट गाड़े में हवा भरते हुए टायर फटने एक किशोर की मौत

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर में रविवार को ऊंट गाड़े में हवा भरते हुए टायर फटने से एक सत्रह साल के किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। उसका शव अब लूणकरनसर अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। पीपेरां गांव में रहने वाला भागु भारती पुत्र शिव भारती रविवार सुबह ऊंट गाड़े मलकीसर गांव की तरफ जा रहा था। रास्ते में उसने एक दुकान पर ऊंट गाड़ा रोका। वो टायर में हवा भरने लगा। टायर में पर्याप्त हवा भरने के बाद भी उसने हवा भरना जारी रखा और अचानक से ट्यूब और टायर दोनों फट गए। ट्यूब व टायर में भरी हवा से फटे टायर के टूकड़े उसके सिर व अन्य हिस्सों पर लगे। उसने कुछ ही सैकंड में मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुकानदार भागकर उसके पास पहुंचा तब तक वो मर चुका था। आसपास के लोगों ने लूणकरनसर पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया, जहां अब पोस्टमार्टम किया जाएगा। खेत जा रहा था बताया जा रहा है कि भागु ऊंट गाड़े पर अपने खेत की तरफ जा रहा था। जब घर से गाड़े पर रवाना हुआ तब उसे हवा कम लगी थी तो रास्ते में दुकान दिखने पर खुद ही हवा भरने लगा। हवा का दबाव इतना जबर्दस...