Skip to main content

Posts

Showing posts with the label समस्या

तीन माह से राशन सामग्री का वितरण नहीं, ग्रामीण बैठे भूख हड़ताल पर

बीकानेर बुलेटिन जोधपुर शहर के निकट स्थित धवा के दादासर गांव में रहने वाले बीपीएल और एपीएल परिवार को पिछले तीन माह से राशन सामग्री नहीं मिली है। ये लोग आज सुबह पंचायत समिति के बाहर भूख हड़ताल पर बैठ गए। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हेें राशन सामग्री नहीं मिलने से भूखों मरने की नौबत आ गई है। इस बाबत एक ज्ञापन भी जिला कलेक्टर के नाम सौंपा गया है। धवा पंचायत समिति के उत्तेसर राजस्व ग्राम दादासर में रहने वाले फरसाराम, लिक्षमणराम, मोटाराम, लिखमाराम, भगाराम सहित गांव की कई महिलाओं ने पंचायत समिति के बाहर प्रदर्शन के साथ धरना दिया। तीन माह से इन लोगों को राशन सामग्री नहीं मिली। आज से राशन सामग्री की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठ गए है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां पर बीपीएल एवं एपीएल के 70-80 परिवार लोग रहते है। मगर उन्हें राशन सामग्री नहीं मिल पाई है। फिलहाल ग्रामीणों की भूख हड़ताल जारी है। अभी तक किसी अधिकारी ने ग्रामीणों की सुध नहीं ली है।

बीकानेर की ऊर्जावान महापौर से पुराने समय से चली आ रही सफाई व्यवस्था में परिवर्तन की आस करता बीकानेर:- एडवोकेट मुकुंद व्यास

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर में पुराने समय से चली आ रही सफाई व्यवस्था में परिवर्तन की आवश्यकता है, देश 21वीं सदी मैं प्रवेश कर गया है लेकिन सफाई व्यवस्था आज भी प्राचीन समय से ही जो चली आ रही है वही चल रही है। बीकानेर में नालियों की सफाई करते वक्त नालियों से जो गंदगी निकलती है उसे वही नाली के बाहर ही रख दिया जाता है और अगर नाली किसी व्यक्ति के घर के आगे से जा रही है और उसकी सफाई होती है तो यह गंदगी व्यक्ति के गेट के आगे ही डाल दी जाएगी।  पुरानी चली आ रही इस व्यवस्था में सफाई तो नाली की होती है लेकिन गंदगी पूरे मोहल्ले में व्याप्त हो जाती है। इस व्यवस्था का चित्रण आप साथ दी गई फोटो में देख सकते हैं। बीकानेर में एक युवा ऊर्जावान महापौर है जो इस व्यवस्था में परिवर्तन कर सकती है, और इस सफाई के नाम पर बढ़ाई जा रही गंदगी की व्यवस्था को बदलने का कुछ नवाचार विवाह पर द्वारा किया जा सकता है। अगर इस नवाचार को महापौर साहिबा अपनाती है तो वाकई एक नया और कारगर प्रयोग उनके द्वारा किया जाएगा जिससे निश्चित रूप से बीकानेर की जनता द्वारा सराहा भी जाएगा।  मैं एडवोकेट मुकुंद व्यास बीकानेर बुलेटिन न्यूज़...

बीकानेर: पूर्व चैयरमेन रांका पानी की शिकायत लेकर मंत्री डॉ. कल्ला के पास पहुंचे

बीकानेर बुलेटिन राजविलास कॉलोनी व रथखाना क्षेत्र में दूषित व खारे पानी की समस्या को लेकर नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका ने ऊर्जा, जन स्वास्थ्य एवं अभियान्त्रिकी मंत्री डॉ. बीडी कल्ला से मुलाकात की। पूर्व चैयरमेन रांका ने बताया कि क्षेत्र में लगातार दूषित व खारे पानी की सप्लाई हो रही है जो दुर्गन्ध भरा है और इससे क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य पर भी दुष्प्रभाव पड़ रहा है। महावीर रांका ने डॉ. कल्ला को बताया कि करीब छह माह पूर्व भी इस सम्बन्ध में आपके समक्ष यह शिकायत की गई थी लेकिन समस्या जस की तस है। हालांकि बीच में कुछेक बार पानी सही आने लगा था लेकिन फिर से दूषित पानी की सप्लाई होने लगी। मंत्री डॉ. कल्ला ने समस्या की गंभीरता को समझते हुए हाथोहाथ जलदाय विभाग के एडिशनल चीफ को बुला कर उन्हें समस्या के समाधान के निर्देश दिए। पूर्व चैयरमेन रांका के साथ पूर्व पार्षद राजेन्द्र शर्मा, ओम राजपुरोहित, लोकेश छाबड़ा, पवन महनोत, रमेश भाटी, राजेश नाथ, महेश कल्ला, नरेन्द्र भादाणी आदि शामिल उपस्थित रहे।

बीमारियों को दावत देता वार्ड नं 29, नाली व्यवस्था नहीं होने से मौहल्ले में दिनों दिन बढ़ रही है गंदगी

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर: घड़सीसर रोड स्थित श्रीराम कॉलोनी वार्ड नं 29 में चौधरी कॉलोनी के अंदर नाली व्यवस्था नहीं होने से मौहल्ले में दिनों दिन बढ़ रही है गंदगी। मोहल्ले वाशियो ने बताया कि आए दिन मौहल्ले वासीयों के साथ राहगीर भी इस अनचाही गंदगी से परेशान हो रहे हैं।  मौहल्ले वासियों ने बताया कि इस वजह से गंदगी में मच्छरों सहित किड़े-मकोड़े बढ़ रहे हैं। इस बढ़ती गंदगी व इससे फैलने वाली बिमारियों की जकड़ में आये दिन मौहल्ले के बच्चों व बुर्जुगों को अपनी गिरफ्त में ले रही हैं। स्थानीय निवासी शिवदयाल बच्छ ने बताया कि वार्ड 29 के पार्षद को नाली निर्माण कार्य के लिए अनेकों बार अवगत करवाया गया लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इस दौरान आज मौहल्ले वासीयों ने महापौर सुशीला कंवर व उपमहापौर राजेन्द्र पंवार को भी इस समस्या से अवगत करवातें हुए जल्द पानी निकासी की व्यवस्था करवाने की गुजारिश करते।

मृतक गिरिराज अग्रवाल के आश्रित को मिले सहायता, मंत्री कल्ला से लगाई गुहार

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। श्री अग्रवाल सभा संस्थान का प्रतिनिधिमंडल गिरिराज अग्रवाल की विधवा को वित्तीय सहायता व राज्य सरकार में नौकरी दिलाने की मांग हेतु जिला कलक्टर नमित मेहता से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि 23 अक्टूबर 2020 को युवा उद्यमी गिरिराज अग्रवाल की आदतन अपराधियों द्वारा हत्या कर दी गयी थी जिसके विरोध में अग्रवाल समाज के लोगों, व्यापारिक, सामाजिक एवं राजनैतिक संगठनों व आमजन द्वारा कोटगेट पर धरना प्रदर्शन किया गया था। जिस पर जिला कलक्टर नमित मेहता व पुलिस अधीक्षक प्रहलाद सिंह कृष्निया ने वार्ता करते हुए मृतक के आश्रितों को 5 लाख रूपये व मृतक की पत्नी को स्थाई नौकरी दिलवाने का आश्वासन दिया गया था लेकिन आज तक आश्रिता को कुछ भी नहीं मिला है। समाज द्वारा आग्रह करते हुए बताया गया कि मृतक गिरिराज अग्रवाल की पत्नी एम. काॅम व एमफिल के साथ उच्च शिक्षित है और उसकी योग्यता को देखते हुए मंत्री बी.डी. कल्ला को राज्य सरकार से सिफारिश कर कार्मिक विभाग द्वारा योग्यतानुसार विभाग में नौकरी प्रदान की जाए ताकि आश्रिता अपने बच्चों सहित बाक़ी का जीवन यापन कर सके। साथ ही संस्थान द्वारा ऊर्जा एवं जन...

सीएम से की फायर सेस टेक्स हटाने की मांग

  बीकानेर@  बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया, बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के सचिव वीरेंद्र किराडू ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व स्वायत शासन मंत्री शान्ति धारीवाल को पत्र लिखकर फायर सेस टेक्स हटाने की मांग की। पत्र में बताया गया कि राज्य सरकार की और से जनवरी से फायर सेस के नाम से नया कर सभी औद्योगिक व वाणिज्यिक भवनों पर लगाया गया है। यह कर 15 मीटर की ऊंचाई तक के भवनों पर 50 रूपये प्रति वर्गमीटर व 15 मीटर से 40 मीटर तक 100 रूपये प्रति वर्गमीटर, 40 से 60 मीटर ऊंची बिल्डिंग पर 150 रूपये प्रति मीटर व 60 मीटर से ऊंची बिल्डिंग पर 200 रूपये प्रति वर्गमीटर है । इन दरों से गणना करने पर प्रत्येक औद्योगिक भवन पर लाखों रूपये फायर सेस व फायर अनापत्ति प्रमाण पत्र के बनेंगे और साथ ही एक ही मद में दोहरा कर लिया जा रहा है।वर्तमान में जहां एक और सभी औद्योगिक व व्यापारिक प्रतिष्ठान कोरोना महामारी के कारण आर्थिक हानि से जूझ रहे हैं ऐसे में एक और नया कर उसी मद में लगाना उचित नहीं है । ऐसे में राज्य सरकार को औद्योगिक व व्यापारिक हितों को ध्यान में रखते हुए यह कर तुरंत प्रभाव स...

बर्ड फ्लू: मृत पक्षियों के मिलने पर प्रशासन सतर्क, तीन कंट्रोल रूम स्थापित

  बीकानेर, 4 जनवरी । जिले में कुछ स्थानों पर मृत पक्षियों के सूचना के बाद बर्ड फ्लू की आशंका को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर नमित मेहता ने संबंधित विभागों को समन्वय करते हुए ऐसी किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने इस संबंध में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित कर ये निर्देश दिए। मेहता ने कहा कि ऐसी सूचना पर ऐसे स्थानों की पहचान करने के साथ-साथ मरे हुए पक्षियों की सैम्पलिंग व उचित निस्तारण के लिए वन, पशुपालन विभाग के साथ-साथ पंचायती राज और चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग उचित समन्वय करते हुए सुनिश्चित करें कि बर्ड फ्लू का संक्रमण मनुष्य तक ना पहुंचे। मेहता ने कहा कि ऐसी सूचना के बाद सैंपलिंग की व्यवस्था करने और मृत शरीर के उचित प्रक्रिया की अनुपालना करवाते हुए निस्तारण होना सुनिश्चित हो। पक्षियों की अप्राकृतिक मौत की सूचना देने के लिए तीन कन्ट्रोल रूम हुए स्थापित-जिला कलेक्टर ने बताया कि जिले में पक्षियों (कौआ) की अप्राकृतिक मृत्यु के मद्देनजर 3 कन्ट्रोल रूम स्थापित कर सतर्कता बरती जा रही है।...

बीकानेर:- शनिवार को 100 से ज्यादा क्षेत्रों में रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित

  बीकानेर, 1 जनवरी । विद्युत उपकरणों के रखरखाव हेतु शनिवार को दोपहर 1.30 बजे से 4.30 बजे तक म्यूजियम सर्किल, जयपुर रोड, कोठी न. 30 सादुल गंज, विद्युत काॅलोनी, वाटर वक्र्स, जे.एन.वी. काॅलोनी सेक्टर 1,2,3,4, अम्बेडकर काॅलोनी, गांधी काॅलोनी, चाण्क्या नगर, पटेल नगर, महिला थाना, मरूधर काॅलोनी, पवनपूरी, वल्लभ गार्डन सुदर्शना नगर, करनी नगर, सेक्टर-6,7 पीबीएम हास्पिटल, मेंिडकल काॅलेज, आखों का अस्पताल अम्बेडकर काॅलोनी, एक्स रे गली, मारवाड हास्पिटल डी आर एम आॅफिस, मार्डन मार्केट, रेल्वे क्वार्टर, ट्रेफिक थाना पटेल नगर, पंचशती सर्किल, मंजू काॅलोनी, कलेक्ट्रेट, कचेरी, धोबी धोरा, पब्लिक पार्क एरिया, तुलसी सर्किल, सर्किट हाउस तीर्थंभ, मेंहरों का बास, कोरियों का मौहल्ला, अग्रवाल स्कूल, आकाशवाणी, सरकारी प्रेस रोड, पुराना फोर्ट स्कूल, गंगा गार्डन फलेम गैस,, हरीजन बस्ती, राजपूत हाॅस्टल, बीएसएनएल आॅफिस, सदर थाना, माजिसा बास, नवल सागर आरसीपी काॅलोनी बीछवाल गांव, आरटीओ आॅफिस, बीकानेर जेल, रिको काॅलोनी, लालगढ पैलेस, करनी सिंह स्टेडियम, सेक्टर सी(समतानगर) समता नगर, करनी नगर करनी नगर गोधी नगर, दरदर्शन कैल...

बीकानेर:- नाराज युवा गांव में पानी की टंकी पर चढ़े

  कड़कड़ाती ठंड में भी ग्रामीण इलाकों में नागरिक पेयजल आपूर्ति के संकट से त्रस्त है और कहीं सुनवाई नहीं होने से आहत है। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड से मात्र 21 किलोमीटर दूरी पर स्थित गांव रिड़ी के लिए अधिकारियों ने जवाब दिया गांव है कहां? इसे खासे नाराज युवा गांव में पानी की टंकी पर चढ़ गए है और टंकी के नीचे ग्रामीण लगातार जमा हो रहे है। गांव रिड़ी में ये युवा गांव पेयजल आपूर्ति के लिए गांव के आक्रोशित है और समाधान नहीं किए जाने तक नहीं उतरने की बात कह रहे है। गांव के युवा तुलछीराम जाखड़, पुरनाथ सिद्ध, ओमप्रकाश जाखड़, नंदराम, बलराम, करणाराम, आरएलपी रिड़ी अध्यक्ष मनोज टंकी पर चढें है व पानी की व्यवस्था नहीं होने तक नहीं उतरने की घोषणा की है। सभी युवाओं ने टाइम्स को बताया कि गांव में एक माह से पानी नहीं आ रहा है और आर्थिक मंदी के इस दौर में परिवार के लिए पानी की व्यवस्था करें या राशन लेकर आएं। ये युवा निजी काम धंधे से जुड़ें है और सात सौ रूपए में टैंकर से पानी खरीद खरीद कर परेशान हो गए है। आरएलपी से जुड़े मनोज ने बताया कि प्रशासन को बार बार सूचना करने पर भी सुनवाई नहीं हो रही है और गांव में 6...

CM Gehlot ने PM Modi को लिखा पत्र, किसानों के बकाया ऋण को माफ करने की मांग

  जयपुर : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को पत्र लिखकर राष्ट्रीयकृत, वाणिज्यिक और भूमि विकास बैंकों से किसानों के बकाया ऋणों (Farmer Loan) को माफ करने की मांग की है. सीएम ने पत्र में लिखा है कि पिछले दिनों एक आरटीआई के जवाब से पता चला है कि मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में कुल 7.95 लाख करोड़ रुपये के उद्योगपतियों के कर्ज राइट ऑफ हुए हैं, लेकिन मोदी सरकार ने किसानों के लिये कोई कर्जमाफी नहीं की है. 2018 में कांग्रेस सरकार बनने के बाद राजस्थान में 20 लाख 56 हजार से ज्यादा किसानों के कर्ज माफ किए हैं. राज्य सरकार ने कुल 14 हजार करोड़ माफ किया है जिसमें 6000 हजार करोड़ बीजेपी सरकार द्वारा घोषित कर्जमाफी के भी शामिल हैं. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मुझे प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर राजस्थान के किसानों की कर्जमाफी के बारे में पुन: ध्यान दिलाना पड़ा क्योंकि 18 दिसंबर को पीएम ने बीजेपी की ओर से आयोजित मध्य प्रदेश के किसान सम्मेलन में कहा कि राजस्थान में किसान कर्जमाफी का इंतजार कर रहे हैं। जबकि ऐसा नहीं है, वास्तविकता दुसरी है. को...

जिला परिवहन कार्यालय में लोग खड़े रहे रहे और इंतजार करते रहे कि इंटरनेट चले और हमारा लाइसेंस बने

  बीकानेर@   जिला परिवहन कार्यालय बीकानेर में दो दिन के अवकाश के बाद जब आज ऑफिस खुला तो सुबह से ही सर्वर डाउन होने से इंटरनेट की चाल धीमी रही और दोपहर तक तो बिल्कुल ही बन्द हो गया। जिससे लाइसेंस शाखा का काम बिल्कुल ठप्प सा रहा और सुबह से शाम तक लम्बी दूरी तय करके आये महिलाएं, पुरूष, युवक सभी लंबी-लंबी कतारों में खड़े रहे रहे व इंतजार करते रहे कि !इंटरनेट चले और हमारा लाइसेंस बने। अधिकारियों को मालूम होने पर भी डोंगल से इंटरनेट चलाने की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नही करते। इस संदर्भ में आरटीआई एशोसिएशन के जिला अध्यक्ष एडवोकेट हनुमान प्रसाद शर्मा ने बताया कि बार-बार इंटरनेट ठप्प होने की पूर्व में कई शिकायतें की जा चुकी हैं,विभाग केवल बीएसएनल इंटरनेट सेवा पर निर्भर रहता हैं। जनहित में कोई वैकल्पिक व्यवस्था नही करता। रविवार को मुख्यालय से आये अपर परिवहन आयुक्त भी छुटी के दिन ऑफिस का निरीक्षण करके लीपा-पोती करके चले गए एडवोकेट शर्मा ने मुख्यमंत्री,परिवहन मंन्त्री एवं परिवहन प्रमुख शासन सचिव को पत्र लिखकर इंटरनेट सेवा को दुरुस्त करवाने के लिये लिखा।