Skip to main content

Posts

Showing posts from January 5, 2021

गंगाशहर में युवक ने फाँसी लगाई

  बीकानेर@ गंगाशहर के युवक ने आत्महत्या कर ली है। गंगाशहर के कुम्हारों की मोड़ निवासी 25 वर्षीय लालचंद कुम्हार ने फांसी लगा ली। मृत अवस्था में उसे पीबीएम ले जाया गया। उसका शव पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया गया है। सूत्रों के अनुसार आरोप है कि हथियार मामले में पुलिस पूछताछ से परेशान होकर उसने जीवनलीला समाप्त कर ली।

तेज रफ्तार बनी कहर, ट्रेलर ने एक दर्जन से ज्यादा लोगों को कुचला, तीन की दर्दनाक मौत

  जयपुर@  जयपुर में दिल्ली बाईपास रोड पर मंगलवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रेलर पलट गया, जिसके चलते रफ्तार का कहर नज़र आया। हादसे में बाइक सवार 2 लोगों समेत 3 की ट्रक की चपेट में आने से मौत गई, जबकि दर्जनभर से ज्यादा को कुचला। यह हादसा ब्रह्मपुरी इलाके में धोबी घाट मोड़ पर बंगाली बाबा आश्रम सर्किल पर हुआ। लोगों को तड़पते हुए लोगों ने सड़क पर देखा तो पुलिस और एम्बुलेंस को खबर दी।   शाम करीब 7 बजे तेज रफ्तार ट्रेलर जयपुर में ट्रांसपोर्ट नगर से दिल्ली की तरफ जा रहा था। इसमें चावल के कट्‌टे (बोरियां) भरे थे। धोबीघाट मोड़ पर तेज रफ्तार में होने से घुमाव पर ट्रेलर बेकाबू होकर पलट गया। हादसे के वक्त धोबीघाट मोड़ पर स्थित बस स्टैंड पर सवारियां बसों के इंतजार में खड़ी थी। गनीमत रही कि इनमें कोई नहीं दबा। वहीं, ट्रक की चपेट में आने से नजदीक चल रहे बाइक सवार दो लोगों समेत 3 की मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद पुलिस ने कंट्रोल रूम को सूचना दी।  घटनास्थल से स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने कट्‌टों को हटवाया। क्रेन बुलवाई गई। इस घटना के चलते जयपुर से दिल्ली जाने वाला ट्रैफिक जाम...

18 जनवरी से खुलेंगे स्कूल, कॉलेज एवं कोचिंग सेंटर मेडिकल, डेंटल, नसिर्ंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज 11 जनवरी से खुलेंगे

  जयपुर, 5 जनवरी । मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि देश और प्रदेश में कोविड-19 के नये स्ट्रेन के मामले सामने आना चिंता का विषय है। इसके प्रति किसी भी तरह की लापरवाही बड़ा संकट खड़ा कर सकती है। इसे देखते हुए इस वायरस से अत्यधिक प्रभावित इंग्लैण्ड सहित अन्य देशों से प्रदेश में आए यात्रियों पर विशेष नजर रखी जाए। इन यात्रियों का कोविड टेस्ट एवं सघन स्क्रीनिंग की जाए।  श्री गहलोत मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंस से कोविड-19 की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नये स्ट्रेन के कारण इंग्लैण्ड में जिस तरह की भयावह स्थिति पैदा हो गई है और वहां फिर लॉकडाउन लगाना पड़ा है। उससे सबक लेते हुए हमें विशेष एहतियात बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि नये स्ट्रेन को लेकर प्रदेश की ओर से केन्द्र सरकार को आवश्यक सुझाव जल्द भेजे जाएं।    मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतरीन प्रबंधन और प्रदेशवासियों के सहयोग से राजस्थान में कोरोना की स्थिति काफी नियंत्रण में है। रिकवरी रेट बढ़कर अब तक की सर्वाधिक 96.31 प्रतिशत हो गई है। कुछ जिलों में पॉजिटिव केस शून्य होने के साथ ही अन...

बीकानेर संभाग में मिग-21 प्लेन क्रैश, पायलट की हुई सुरक्षित लेंडिंग

  श्रीगंगानगर@ पाकिस्तान सीमा के पास सूरतगढ़ एयर बेस पर मंगलवार देर शाम एक मिग-21 फाइटर जेट क्रैश हो गया। उड़ान भरते ही इसके इंजन में आग लग गई। पायलट ने थोड़ी ऊंचाई पर जाकर इजैक्ट कर लिया और वह सुरक्षित है। मिग-21 में आग लगने के बाद एयरबेस के परिसर में ही गिर गया। एयरफोर्स सूत्रों के मुताबिक, आज शाम करीब पौने नौ बजे एक मिग-21 बायसन फाइटर जेट ने सूरतगढ़ एयरबेस से उड़ान भरी। उड़ान भरते ही इसके इंजन से आग की लपटें निकलना शुरू हो गई। सिंगल सीट वाले इस फाइटर के पायलट ने सावधानी बरतते हुए इजैक्ट करने के लायक ऊंचाई तक ले जाकर पहले विमान को जमीन की तरफ मोड़ा और इजैक्ट कर लिया। पायलट के इजैक्ट करने तक विमान आग से पूरी तरह से घिर चुका था। आग का गोला बना यह विमान एक धमाके के साथ एयर बेस के परिसर में ही गिरा। इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गया। एयरफोर्स ने इस हादसे की जांच का आदेश दिया है।

नगर निगम बीकानेर व कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में शिविर भीड़ को देखते हुए प्रत्येक वार्ड में शिविर लगाने का संकल्प

  बीकानेर@  नगर निगम बीकानेर व कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन तथा स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिले इसी उद्देश्य से वार्ड नंबर 24 श्रीरामसर स्थित सामुदायिक भवन में शिविर लगाया गया। कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि शिविर का उद्घाटन कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी के संरक्षक राजकुमार किराडू ओम सोनगरा पार्षद मुकेश पंवार गौरी शंकर गहलोत के कर कमलों से हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। शिविर में लोगों का उत्साह चरम पर था और वहां आए आने वाली भीड़ को देखते हुए प्रत्येक वार्ड में शिविर लगाने का संकल्प किया गया। कन्हैया लाल भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वयं सहायता समूह के अंतर्गत 40 महिलाओं ने आवेदन किया दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत 45 लाभार्थियों ने आवेदन किया। सोसायटी की प्रदेश प्रभारी उमा सुथार ने बताया कि शिविर में आने वाले लाभार्थियों को फ़ोटो स्टेट ऑनलाइन फार्म सेंट्रल नोटेरी आय प्रमाण पत्र की सुविधा नि:शुल्क दी...

आरबीआई ने बजाज फाइनेंस पर लगाया 2.5 करोड़ का जुर्माना

  नई दिल्ली@ रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने रेग्युलेटरी नियमों का उल्लंघन करने पर देश की सबसे बड़ी नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) पर 2.5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। केंद्रीय बैंक ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी। बैंक के मुताबिक बजाज फाइनेंस ने रिस्क मैनेजमेंट और एक खास फेयर प्रैक्टिस कोड का उल्लंघन किया। आरबीआई ने कहा कि कंपनी को एक कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था कि नियमों का पालन नहीं करने पर उस पर जुर्माना क्यों नहीं लगाया जाना चाहिए। नोटिस पर कंपनी के जवाब पर गौर करने के बाद व्यक्तिगत सुनवाई के दौरान मामले की और पड़ताल की गई। इसके बाद केंद्रीय बैंक इस नतीजे पर पहुंचा कि कंपनी ने उसके दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया और इस कारण उस पर जुर्माना लगाने की जरूरत है। कंपनी का शेयर गिरा केंद्रीय बैंक ने कहा कि कंपनी पर जुर्माना रेग्युलेटरी अनुपालन में खामियों के कारण किया गया है और इसका कंपनी द्वारा अपने ग्राहकों के साथ किए गए किसी भी लेनदेन या समझौते से कोई लेनादेना नहीं है। इस बीच मंगलवार को बजाज फाइनेंस का शेयर 1.83 फीसदी की गिरावट के सा...

कोरोना अपडेट:- आज आये संक्रमित इन इलाकों से

  बीकानेर@  जिले में कोरोना अब दम तोड़ता नजर आ रहा है। जिसके चलते पिछले एक सप्ताह से कोरोना की संख्या दस से नीचे आ रही है। लेकिन अभी तक खतरा टला नहीं है। मंगलवार को 02 कोरोना पॉजिटिव केस मिले है। कोरेाना पॉजिटिव की संख्या में हो रही लगातार कमी से प्रशासन ने राहत की सांस ली है। अब तक बीकानेर में अब तक कोरोना का कुल आंकड़ा 29018 तक पहुंच गया है।

भीमसेन चौधरी को किया नमन, बीकानेर में प्रतिमा स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित, सर्वधर्म प्रार्थना हुई

  बीकानेर@ मरूधरा में हरित क्रांति के प्रणेता व पूर्व मंत्री भीमसेन चौधरी के 97 वें जन्म दिवस पर बीकानेर, लूणकरणसर व नापासर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम व सर्वधर्म प्रार्थना सभा हुई। बीकानेर शहर में पूर्व मंत्री भीमसेन चौधरी के प्रतिमा स्थल पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां पर आयोजित कार्यक्रम में सहित बड़ी संख्या में राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने किसान हितैषी भीमसेन चौधरी के प्रतिमा स्थल पर पुष्प अर्पित किए और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अर्जुनराम कूकणा ने सर्वधर्म प्रार्थना सभा करवाई। इस मौके पर पूर्व गृह राज्य मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल ने कहा कि उनके पिता व पूर्व मंत्री भीमसेन चौधरी ने जीवनपर्यन्त लोगों के बीच रहकर क्षेत्र की समृद्धि और चहुँमुखी विकास के भागीरथी प्रयास किये और हमेशा किसान और मजदूर वर्ग के लिए संघर्ष किया। बेनीवाल ने कहा कि वे अपने पिता पूर्व मंत्री भीमसेन चैधरी के पदचिन्हों पर चलते हुए उनके सपनों को साकार करने के लिये प्रतिबद्ध हैं. कार्यक्रम में बीकानेर पंचायत समिति के प्रध...

एमबीए व एमसीए पाठ्यक्रम में एडमिशन की डेट बढ़ी

  बीकानेर@ स्थानीय रामपुरिया महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पंकज जैन ने अनुसार इस वर्ष राजस्थान सरकार द्वार एमबीए व एमसीए में स्पेशल राउंड से सीधे प्रवेश की प्रक्रिया चालू कर दी है। इच्छुक विध्यार्थी संस्थान में सम्पर्क कर दिनांक 15 जनवरी 2021 को 12 बजे तक रेजिस्ट्रेशन करवाकर प्रवेश ले सकते हैं । इस वर्ष एमबीए पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु मिनिमम प्राप्तांक की प्रतिबद्धता में छूट दी गई है, अतः मात्र स्नातक उत्तीर्ण अभ्यार्थी भी एमबीए में प्रवेश ले सकता है। एमबीए व एमसीए दोनों ही पाठ्यक्रमो में एडमिशन हेतु सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग राजस्थान सरकार के सेंटर ऑफ ई-गवर्नेंस, जयपुर द्वारा की जाती है।   डॉ. जैन ने बताया की एमबीए में प्रवेश चालू है तथा इस वर्ष इस पाठ्यक्रम में महिला अभ्यर्थियों का रुझान ज्यादा है। रुझान का मुख्य कारण भविष्य में कंपनियों द्वारा अधिकाधिक कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा देना तथा माननीय प्रधानमंत्री द्वारा बताए गए आत्मनिर्भर भारत अभियान के चलते देश में बढ़ती उद्यमिता की लहर है। प्रदेश के सबसे पुराने व् प्रतिष्ठित रामपुरिया महाविद्यालय में एमबीए प्रवेशित ...

20 जिलों के 90 निकायों में चुनाव की घोषणा,लगी आचार संहिता

  आचार संहिता लागू, प्रदेश के 90 निकायों में होंगे चुनाव, 28 जनवरी को है मतदान, अध्यक्ष पद के लिए 7 फरवरी को मतदान, उपाध्यक्ष पद के लिए 8 फरवरी को मतदान  घोषणा के साथ लगी आचार संहिता 11 जनवरी से होंगे नामांकन दाखिल  15 तक दाखिल हो सकेंगे नामांकन 28 को मतदान, 31 को मतगणना होगी निकाय प्रमुख का चुनाव 7 फरवरी और  निकाय उप प्रमुख का चुनाव 8 को होगा

नियम विरुद्ध राशि वसूलने पर ई मित्र केंद्र पर 5 हजार का जुर्माना

  बीकानेर 5 जनवरी। ग्राम पंचायत जलालसर के ई-मित्र संचालक कानाराम जाट द्वारा नियम विरुद्ध शुल्क वसूलने पर ई मित्र केंद्र को 15 दिन के लिए निलंबित कर 5000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उपखंड अधिकारी बीकानेर ने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग की टीम द्वारा इस आधार केंद्र का औचक निरीक्षण 28 दिसम्बर को किया गया। निरीक्षण के दौरान आधार केंद्र संचालक कानाराम जाट द्वारा राशन कार्ड में आधार की सीडिंग हेतु 100 रुपए की राशि ली गई,जबकि यह सुविधा नियमानुसार निःशुल्क दी जाती है । साथ ही ई मित्र संचालक रजिस्टर्ड पते के अलावा अन्य स्थान पर ई-मित्र का संचालन करते हुए पाया गया। इस पर ई मित्र केंद्र को 15 दिन के लिए निलंबित करते हुए 5000 का जुर्माना लगाने के साथ-साथ पाबंद करने की कार्रवाई की गई।

बुधवार को आयोजित होगा कैंसर रोग पहचान, जांच व परामर्श शिविर

  बीकानेर, 5 जनवरी । जिला चिकित्सालय में बुधवार को कैंसर रोग की पहचान, जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जायेगा। अधीक्षक डाॅ सी एल सोनी ने बताया कि एनसीडी शिविर प्रभारी डाॅ संजय खत्री व अन्य विशेष विशेषज्ञों द्वारा रोगियों की जांच की जायेगी व आवश्यक उपचार उपलब्ध करवाया जायेगा। शिविर में डाॅ जसविंदर गिल, डाॅ हिमांशु दाधिच, डाॅ विजय लक्ष्मी व्यास, डाॅ इशीका वशिष्ठ व अन्य चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे।

रोजाना 1200 सैंपल लेने के निर्देश,बर्ड फ्लू होने की संभावना पर फाॅर्म से पक्षी, अंडे की बिक्री तत्काल रोक दी जाए- कलक्टर

  बीकानेर, 05 जनवरी । जिला कलक्टर नमित मेहता ने कहा कि कोरोना को लेकर वर्तमान में हमें अधिक सजगता व सावधानी बरतनी होगी। मेहता ने जिले में प्रतिदिन 1200 सैंपल लेने के निर्देश दिए। जिले की प्रत्येक पंचायत समिति में 100 सैंपल तथा जिला मुख्यालय पर 500 सैंपल लिए जाएं, साथ ही पीबीएम अस्पताल सहित जिले की अन्य सभी अस्पतालों में कोरोना के इलाज के सभी संसाधन तथा दवा आदि का पुख्ता इंतजाम रहे। मेहता मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 तथा पल्स पोलियो की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पीबीएम अस्पताल में अन्य रोगियों के उपचार की स्थिति भी सामान्य बन जाए तथा कोरोना गाइडलाइन की पालना भी होती रहे। जिला कलक्टर ने कहा कि संक्रमितों की संख्या गत 4 दिनों में बहुत कम है, ऐसे में सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में उन सभी रोगियों को भी भर्ती किया जाएं, जिस कंसेप्ट को लेकर इस भवन का निर्माण तथा उपकरण आदि लगाए गए। उन्होंने कहा कि एमसीएच विंग को कोरोना रोगियों के लिए आरक्षित रखा जाए तथा यहां डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ सहित अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी राउंड द क्लॉक रखी जाए, साथ ही करोना की जांच का कार्य...

मोटरसाइकिल भिड़त में एक नर्सिग कर्मी की मौत

  बीकानेर@ दो बाइक की टक्कर में एक नर्सिग कर्मी की मौत हो गयी हैं। घटना हनुमानगढ़ के टाउन थाना क्षेत्र की हैं। जहां पर दो बाइक की टक्कर में एक नर्सिंग कर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर मृतक का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। बावरियों की ढाणी के रहने वाले गुरप्रकाश सिंह पुत्र गुरचरण सिंह निवासी वार्ड 3 सतीपुरा ने पुलिस को बताया कि जंक्शन में बेनीवाल हॉस्पिटल में कंपाउडर उसका चचेरा भाई निर्मल सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी वार्ड तीन सतीपुरा अस्पताल में ड्यूटी के बाद रात्रि करीब 9.30 बजे बाइक पर पारिवारिक कार्य से फतेहगढ़ रिश्तेदारी में जा रहा था। इस दौरान फतेहगढ़ रोड पर बावरियों वाली ढाणी की तरफ रामसरा की तरफ से आ रहे बाइक सवार अनिल कुमार पुत्र राजकुमार निवासी चक 18 एचएमएच ने बाइक को तेज व लापरवाही से चलाते हुए उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे निर्मल सिंह की मौत हो गई।

रिश्वत के मामले में गिरफ्तार तत्कालीन कलक्टर सस्पेंड,

  जयपुर@ गहलोत सरकार ने भ्रष्टाचार  के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुये रिश्वत के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजे गये बारां के तत्कालीन कलक्टर आईएएस इंद्र सिंह राव को सस्पेंड कर दिया है. इंद्रसिंह का निलंबन काल 23 दिसंबर से माना जाएगा. रिश्वत के मामले में आईएएस इंद्र सिंह राव फिलहाल न्यायिक अभिरक्षा में हैं. निलंबन काल के दौरान आईएएस इंद्र सिंह राव का मुख्यालय प्रमुख शासन सचिव कार्मिक विभाग सचिवालय रहेगा. राज्य के कार्मिक विभाग ने राव के निलंबन के आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं. राज्य सरकार ने सोमवार देर रात जारी की गई तबादला सूची में राजेंद्र विजय को बारां का नया कलक्टर नियुक्त कर दिया है. एसीबी ने नहीं की सस्पेंड करने की अनुशंसा एसीबी ने इस मामले में राज्य के कार्मिक विभाग को आईएएस निलंबन करने की अनुशंसा नहीं की थी. आमतौर पर एसीबी निलंबन करने की अनुशंसा करती है. लेकिन इस मामले में एसीबी ने कार्मिक विभाग को सिर्फ एफआईआर की कॉपी भेजी थी. लेकिन मुख्यमंत्री कार्यालय ने इंद्र सिंह को सस्पेंड करने के निर्देश दे दिए. मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर राज्य के कार्मिक विभाग ने इंद्र सिंह क...

REET 2021:- रीट लेवल 1 में शामिल नहीं हो सकेंगे बीएड वाले, नहीं बढ़ाया शुल्क

  जयपुर@ राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) (रीट) का नोटिफिकेशन आज जारी होने की उम्मीद है. इस आशय की जानकारी राज्य के शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने दी और कहा कि राजस्थान बोर्ड की ओर से आज रीट का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा. सबसे अहम बात यह है कि राज्य के शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि रीट लेवल-1 में बीएड वाले शामिल नहीं हो सकेंगे. उन्होंने कहा कि लेवल-1 में बीएसटीसी (डीएलएड) वाले ही शामिल होंगे. बीएड वालों को रीट लेवल-2 में रखा जाएगा. अब यूजी या पीजी किसी एक स्तर में 50% या अधिक अंक वाले अभ्यर्थी भी शामिल हो सकेंगे. रीट परीक्षा के माध्यम से राजस्थान में तकरीबन 32000 शिक्षकों की भर्तियां होनी हैं. 11 जनवरी से आवेदन शुरू जानकारी के मुताबिक 11 जनवरी 2021 से राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो सकता है. अंतिम तिथि 8 फरवरी रहेगी. रीट परीक्षा 25 अप्रैल को होगी, जिसके लिए 14 अप्रैल से प्रवेश पत्र जारी होंगे. नहीं बढ़ाया शुल्क रीट परीक्षा का आवेदन शुल्क नहीं बढ़ाया गया है. विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ...

सीएम से की फायर सेस टेक्स हटाने की मांग

  बीकानेर@  बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया, बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के सचिव वीरेंद्र किराडू ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व स्वायत शासन मंत्री शान्ति धारीवाल को पत्र लिखकर फायर सेस टेक्स हटाने की मांग की। पत्र में बताया गया कि राज्य सरकार की और से जनवरी से फायर सेस के नाम से नया कर सभी औद्योगिक व वाणिज्यिक भवनों पर लगाया गया है। यह कर 15 मीटर की ऊंचाई तक के भवनों पर 50 रूपये प्रति वर्गमीटर व 15 मीटर से 40 मीटर तक 100 रूपये प्रति वर्गमीटर, 40 से 60 मीटर ऊंची बिल्डिंग पर 150 रूपये प्रति मीटर व 60 मीटर से ऊंची बिल्डिंग पर 200 रूपये प्रति वर्गमीटर है । इन दरों से गणना करने पर प्रत्येक औद्योगिक भवन पर लाखों रूपये फायर सेस व फायर अनापत्ति प्रमाण पत्र के बनेंगे और साथ ही एक ही मद में दोहरा कर लिया जा रहा है।वर्तमान में जहां एक और सभी औद्योगिक व व्यापारिक प्रतिष्ठान कोरोना महामारी के कारण आर्थिक हानि से जूझ रहे हैं ऐसे में एक और नया कर उसी मद में लगाना उचित नहीं है । ऐसे में राज्य सरकार को औद्योगिक व व्यापारिक हितों को ध्यान में रखते हुए यह कर तुरंत प्रभाव स...

मां-बेटी से बलात्कार, विडियो वायरल, दो आरोपी समेत तीन गिरफ्तार

  नई दिल्ली@ भारत नगर इलाके में मां-बेटी से रेप की हैरतअंगेज वारदात सामने आई है। पति के छोड़कर गांव जाने के बाद सड़कों पर 18 साल की बेटी के साथ गुजर-बसर कर रही महिला को 30 तारीख की रात दो नशेड़ियों ने घेर लिया। आरोप है कि दो युवकों ने जान से मारने की धमकी देकर मां और बेटी से रेप किया। इस बात का खुलासा इलाके में एक विडियो के वायरल होने के बाद हुआ। घटना का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल विडियो में एक शख्स हाथ में पत्थर लिए महिला पर हमला करने की पॉजिशन में दिख रहा है। विडियो के संज्ञान में आने के बाद पुलिस हरकत में आई। पीड़ित मां-बेटी को मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना का एक शख्स ने विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इस मामले में पुलिस पहले विडियो बनाने वाले तक पहुंची। उसके बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। महिला का पति से चल रहा था झगड़ा पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 35 साल की महिला का अपने पति से झगड़ा चल रहा था। पति उसे छोड़कर गांव चला गया। लेकिन महिला और उसकी 18 साल की बेटी नहीं गई। वह किराए के मकान से सड़क पर आ गई। वह सड़क पर सोती थी और कूड़ा बीनकर अपना और अपनी बेटी का...

बीकानेर: फांसी लगा कर जीवनलीला समाप्त की

  बीकानेर@  श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के कालूबास के वार्ड 28 में 45 वर्षीय मांगीलाल ने अपने ही घर मे फांसी लगा कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को मोर्चरी में रखवाया व जांच की जा रही है।

बीकानेर आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत

  बीकानेर@  आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गयी, वही दो जने घायल हो गए। जानकारी के अनुसार खाजूवाला के 28KJD एक खेत में मंगलवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को CHC खाजूवाला पहुंचाया गया। इस हादसे में 28KJD निवासी श्रवण सिंह की मौत हो गयी। वही खीयाराम जाखड़ व चंद्रा सिंह हुए घायल हो गए।

बीकानेर एसपी होंगी प्रीति चन्द्रा ,56 आईपीएस के तबादले

  बीकानेर@   राज्य सरकार के कार्मिक (क-1) विभाग की ओर से सोमवार देर रात 56 आईपीएस के तबादले किए गए। बीकानेर पुलिस अधीक्षक आईपीएस श्रीमति प्रीति चन्द्रा को लगाया है। वही हाल ही में बीकानेर लगाए गए पुलिस अधीक्षक प्रहलादसिंह कृष्णियां को झुंझुनूं लगाया है। कार्मिक विभाग के संयुक्त शासन सचिव डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने आदेश जारी किए। आईपीएस प्रीति चन्द्रा को भीलवाड़ा से यहां लगाया गया है। वहीं करीब दो साल से खाली पड़े भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बीकानेर के पद पर आईपीएस डॉ. गगनदीप सिगला को लगाया गया है। पिछले कई दिनों से प्रदेश मुख्यालय पर आईपीएस के तबादलों को लेकर माथापच्ची चल रही थी जो अब पूरी हो गई है। सोमवार को बीकानेर मुख्यालय के अलावा बीकानेर रेंज के हनुमानगढ़ और चूरू के पुलिस अधीक्षकों को भी बदला गया है। विदित रहे कि पिछले काफी समय से बीकानेर में बढ़ रहे अपराधों के कारण पुलिस अधीक्षक को बदलने की सुगबुगाहट शुरू हो गई थी।

कुंभ मेला 2021: शिवरात्रि के पर्व पर होगा कुंभ मेला का पहला शाही स्नान

  हरिद्वार@ कुंभ मेला की तैयारियां अंतिम चरण में है. इस वर्ष कुंभ मेला हरिद्वार में लगने जा रहा है. कुंभ का मेला इस वर्ष 11वें साल बाद पड़ रहा है. 12 साल में कुंभ मेले का आयोजन होता है, लेकिन साल 2022 में गुरु, कुंभ राशि में नहीं होंगे. इसलिए इस बार 11वें साल में कुंभ का आयोजन हो रहा है. इस वर्ष 11 मार्च 2021 में शिवरात्रि के अवसर पर कुंभ मेला का पहला शाही स्नान आयोजित किया जाएगा. कुंभ मेला का तीसरा शाही स्नान 14 अप्रैल 2021 को मेष संक्रांति के अवसर पर होगा. कुंभ स्नान का महत्व हिंदू धर्म में कुंभ स्नान का विशेष धार्मिक महत्व है. ऐसा माना जाता है कि कुंभ स्नान करने से सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिल जाती है, वहीं मोक्ष भी प्राप्त होता है. कुंभ स्नान से पितृ भी शांत होते हैं और अपना आर्शीवाद प्रदान करते हैं. कुंभ मेला 2021 का शुभ मुहूर्त और तिथि पहला शाही स्नान: 11 मार्च शिवरात्रि दूसरा शाही स्नान: 12 अप्रैल सोमवती अमावस्या तीसरा मुख्य शाही स्नान: 14 अप्रैल मेष संक्रांति चौथा शाही स्नान: 27 अप्रैल बैसाख पूर्णिमा इस बार एक वर्ष पहले लग रहा है कुंभ कुंभ का आयोजन ज्योतिष गणना के आधार...

6 महीने बाद आए सबसे कम मरीज, देश में अब तक करीब डेढ़ लाख मरीजों की मौत, एक करोड़ ठीक हुए

  नई दिल्ली : भारत में कोरोना वैक्सीनेशन का काम शुरू होने से पहले ही नए केस में गिरावट दर्ज की जा रही है. बीते दिन भी भारत में अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और ब्राजील से कम केस आए हैं. देश में छह महीने बाद सबसे कम कोरोना केस आए हैं और लगातार दूसरे दिन 17 हजार से कम मामले आए. पिछले 24 घंटे में 16,375 नए संक्रमित मरीज आए हैं, 201 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए. अच्छी बात ये है कि बीते दिन 29,091 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 1 करोड़ तीन लाख 56 हजार हो गए हैं. इनमें से अब तक एक लाख 49 हजार 850 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. कुल एक्टिव केस घटकर 2 लाख 31 हजार पर आ गए. अब तक कुल 99 लाख 75 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं. 17 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, तीन जनवरी तक कोरोना वायरस के लिए कुल 17 करोड़ 65 लाख कोरोना के सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 8.96 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए. देश में पॉजिटिविटी रेट सात फीसदी है. 33 राज्यों औ...