Skip to main content

नगर निगम बीकानेर व कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में शिविर भीड़ को देखते हुए प्रत्येक वार्ड में शिविर लगाने का संकल्प

 


बीकानेर@ नगर निगम बीकानेर व कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन तथा स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिले इसी उद्देश्य से वार्ड नंबर 24 श्रीरामसर स्थित सामुदायिक भवन में शिविर लगाया गया।

कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि शिविर का उद्घाटन कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी के संरक्षक राजकुमार किराडू ओम सोनगरा पार्षद मुकेश पंवार गौरी शंकर गहलोत के कर कमलों से हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी।

शिविर में लोगों का उत्साह चरम पर था और वहां आए आने वाली भीड़ को देखते हुए प्रत्येक वार्ड में शिविर लगाने का संकल्प किया गया। कन्हैया लाल भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वयं सहायता समूह के अंतर्गत 40 महिलाओं ने आवेदन किया दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत 45 लाभार्थियों ने आवेदन किया। सोसायटी की प्रदेश प्रभारी उमा सुथार ने बताया कि शिविर में आने वाले लाभार्थियों को फ़ोटो स्टेट ऑनलाइन फार्म सेंट्रल नोटेरी आय प्रमाण पत्र की सुविधा नि:शुल्क दी गई। बैंक खाता भी मोके पर खोले गये।

उमा सुथार ने बताया कि संस्था द्वारा आगामी 8 जनवरी को वार्ड नंबर 1 भादू मार्केट, 9 जनवरी को वार्ड नंबर 2 में लिटिल पब्लिक स्कूल, 11 जनवरी को वार्ड नंबर 3 में सामुदायिक भवन बाबा रामदेव जी मंदिर के पास 12 जनवरी को वार्ड नंबर 4 में सामुदायिक भवन चांदमल जी बाग के पास तथा 13 जनवरी को वार्ड नंबर 5 जवाहर स्कूल में आगामी शिविर आयोजित किए जाएंगे।

शिविर में सेवाएं देने वालों में प्रमुख अर्चना नांगल, इंदु कुमार राठौड़ दीपशिखा अरोड़ा मेघराज भाटी आकाश सांखला प्रदीप स्वामी पन्नालाल सोलंकी मूलचंद पवार सांवरलाल पवार लोकेश पवार सरवण गहलोत विशाल गहलोत कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से प्रेम गहलोत अनंत श्रीमाली अशोक कच्छावा मुरली गहलोत मनोज सोलंकी ताहिर हुसैन पार्षद शिव शंकर बिस्सा ओथ कमिश्नर दिनेश कुमार अचार्य ने अपनी सेवाएं दी।

योजना के तहत 3 लाख वार्षिक आय के शहरी गरीब परिवार इसका लाभ उठा सकते हैं। इसमें मतदाता पहचान पत्र आधार कार्ड बैंक पासबुक पासपोर्ट फोटो व आय प्रमाण पत्र जरूरी दस्तावेज है।


Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।