Skip to main content

Posts

Showing posts with the label प्रशासन

संभागीय आयुक्त की नेक पहल, आमजन को इस गर्मी मिलेगी राहत

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर,13 अप्रैल। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के.पवन की पहल पर यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर शहर के सभी बस शेल्टर एवं बस बे'ज पर पीने के पानी की मटकियां रखी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि शहर के सभी बस शेल्टर पर अगले चार दिनों में पंखे भी लगा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अन्य किसी भी स्थान पर पीने के पानी की मटकियां रखवाने की आवश्यकता हो तो, आमजन संभागीय आयुक्त कार्यालय को सूचित कर सकते हैं। आवश्यकता के अनुसार उचित प्रबंध करवाया जाएगा।

साकार हुई देश की बहुरंगी संस्कृति, सजे-धजे ऊंटों के साथ थिरके देशी-विदेशी ‘पावणे’

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर कार्निवल के साथ हुई 29वें अंतराष्ट्रीय ऊंट उत्सव की शुरूआत साकार हुई देश की बहुरंगी संस्कृति, सजे-धजे ऊंटों के साथ थिरके देशी-विदेशी ‘पावणे’ बीकानेर, 13 जनवरी। बीकानेर कार्निवल के साथ शुक्रवार को 29वां अंतराष्ट्रीय ऊंट उत्सव प्रारम्भ हुआ। कार्निवल की शुरूआत लक्ष्मी निवास पैलेस से हुई। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन और जिला कलक्टर ने रंग-बिरंगे गुब्बारे हवा में उड़ाकर और झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। जिला कलक्टर ने उत्सव की शुरूआत की घोषणा की। कार्निवल की शुरूआत मश्क वादन से हुई। इस दौरान पारम्परिक वेशभूषा में सजे-घजे रोबीलों ने राजस्थान की बहुरंगी संस्कृति को साकार किया। बीएसएफ के ऊंटों का दस्ता विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा। इसका नेतृत्व सीआई संजू ने किया। इस दौरान एक हजार मीटर लम्बे साफे का प्रदर्शन किया गया। कार्निवल में टेबूलो थीम के साथ फेस्टिवल के मस्कट ‘फेलिक्स’ ने दर्शकों की वाहवाही लूटी। इस दल में विंटेज कारें और रॉयल इनफील्ड बाइक्स को भी सम्मिलित किया गया। इन पर पारम्परिक वेशभूषा में सज-धज बैठे विदेशी पर्यटकों ने सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। सेठ तोलाराम...

हैप्पीनेस इंडेक्स बढ़ाने के लिए नवाचार करें नगरीय निकाय -राज्य वित्त आयोग, अनुपस्थित अधिशासी अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

बीकानेर बुलेटिन संभाग के शहरी स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों के साथ संवाद आयोजित बीकानेर, 21 दिसंबर। छठे राज्य वित्त आयोग के सदस्यों ने बुधवार को संभाग के विभिन्न जिलों के शहरी स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद कर शहरों के ढांचागत व सुविधाओं के विकास पर विस्तार से चर्चा की। संभागीय आयुक्त कार्यालय की ओर से पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय आडिटोरियम में आयोजित बैठक में छठे राज्य वित्त आयोग के सदस्य डॉ लक्ष्मण सिंह रावत ने कहा कि यदि निकाय बाध्यकारी कर वसूल नहीं करेंगे तो संबंधित निकाय का अनुदान रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय अपने नियमित कार्यों के साथ- साथ आमजन का हैप्पीनैस इंडेक्स बढ़ाने के लिए नवाचार भी करें। नवाचार और अनुकरणीय कार्य करने वाले शहरी स्थानीय निकाय को 10 प्रतिशत इनसेंटिव देने की सिफारिश पर आयोग द्वारा गंभीरता से विचार किया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि निकाय कर के माध्यम से आय बढ़ाने की दिशा में कार्य करें।  केवल अनुदान पर निर्भर ना रहें।मितव्ययता अपनाने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि कार्य की नियमित मानिटरिग हों। सोलिड वेस...

महिला मंडल के पास अतिक्रमण हटाने को लेकर तनाव, संभागीय आयुक्त नीरज के पवन और अन्य अधिकारी पहुंचे मौक़े पर

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। शहर में संभागीय आयुक्त के निर्देश पर अतिक्रमण तोडऩे की चल रही कार्यवाही के दौरान आज हंगामा हो गया। नगर निगम का अतिक्रमण निरोधक दस्ता जैसे ही महिला मंडल स्कूल के सामने अवैध कब्जे तोडऩे पहुंचा तो स्थानीय लोगों ने कार्यवाही का विरोध शुरू कर दिया। मामला बिगड़ता देख पुलिस को बुलाना पड़ा। मौके पर सदर थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह मय जाब्ता पहुंचे और लोगों को समझाईश का प्रयास किया। किन्तु स्थानीय लोग मानने को तैयार नहीं हुए। हालात बिगड़ता देख संभागीय आयुक्त नीरज के पवन सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने विरोध करने वालों से बातचीत करनी चाही लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं था। ऐसे में संभागीय आयुक्त ने पांच मौजिज लोगों को ऑफिस में वार्ता के लिये बुलाया। हालांकि विरोध के चलते एक बारगी अतिक्रमण तोडऩे की कार्यवाही रोक दी गई। बताया जा रहा है कि यह महिला मंडल संस्था की पट्टेशुदा जमीन है।

सुजानदेसर गोचर क्षेत्र में विकसित होगा ‘सिटी फोरेस्ट’, पहले चरण में चार बीघा में पौधारोपण शुरू,आमजन लगांएगे पौधे, करेंगे देखभाल, शहर को हरा-भरा बनाने में रहेगी भागीदारी

बीकानेर बुलेटिन जिला कलक्टर ने की ‘एडॉप्ट ए ट्री-मेक ऑवर सिटी ग्रीन’ अभियान की शुरूआत आमजन लगांएगे पौधे, करेंगे देखभाल, शहर को हरा-भरा बनाने में रहेगी भागीदारी बीकानेर, 10 जुलाई। सुजानदेसर गोचर की 6200 बीघा भूमि को चरणबद्ध तरीके से सिटी फोरेस्ट के रूप में विकसित किया जाएगा। पहले चरण में रविवार को चार बीघा क्षेत्र में सघन पौधारोपण कार्यक्रम की शुरूआत जिला कलक्टर और नगर विकास न्यास अध्यक्ष भगवती प्रसाद कलाल ने की। उन्होंने 'एडॉप्ट ए ट्री-मेक ऑवर सिटी ग्रीन' अभियान की शुरूआत भी की। जिला कलक्टर ने बताया कि सुजानदेसर की गोचर भूमि शहर के नजदीक है। यह क्षेत्र हरा-भरा हो, संरक्षित रहे और सघन वन क्षेत्र विकास में आमजन की भावनात्मक भागीदारी हो, इसके लिए ‘एडॉप्ट ए ट्री’ कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया है। इसके तहत पौधारोपण के इच्छुक शहरवासी को पौधा तथा इस पर लगने वाली एडोप्टर की पट्टिका नगर विकास न्यास द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी। पौधा लगाने के बाद भविष्य में इसके संरक्षण की संबंधित एडोप्टर की होगी। उन्होंने कहा कि शहरवासी अपने अथवा अपने परिजन के जन्म दिन, विवाह की वर्षगांठ अथवा ऐसे किसी अन्य ...

बाल श्रम के विरुद्ध की औचक कार्यवाही, कोटगेट थाने में एफआईआर दर्ज

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 8 जुलाई। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशानुसार बाल श्रम उन्मूलन के लिए गठित जिला स्तरीय टीम ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण करते हुए एक नाबालिग बच्चे को बाल श्रम मुक्त करवाया।  दल प्रभारी तथा रीपा अतिरिक्त निदेशक अरुण प्रकाश शर्मा ने बताया कि किशोर न्याय बोर्ड सदस्य किरण गौड के साथ भेरुजी मंदिर के पास सोनू फुटवियर पर औचक कार्यवाही की गई। मालिक द्वारा बच्चे को भगाए जाने पर कोटगेट थाने धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई। इसी प्रकार लाभूजी कटला स्थित गोपाल टेक्सटाइल्स में नाबालिग बच्चा कार्य करता पाया गया। बच्चे का रेस्क्यू करके बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया और गोपाल टेक्सटाइल्स के मालिक के खिलाफ कोटगेट थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई। औचक निरीक्षण के दौरान श्रम निरीक्षक आदित्य भार्गव, कोटगेट थाने से बाल कल्याण अधिकारी कमला एवं चाइल्ड लाइन से ललिता सांखला मौजूद रहे। शर्मा ने बताया बाल श्रम उन्मूलन के लिए यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

जिला कलेक्टर ने गोलरी में मॉडल आंगनबाड़ी निर्माण कार्य और खिलौना बैंक का किया शुभारंभ

बीकानेर बुलेटिन श्रीकोलायत के आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचेंगे हजारों खिलौने बीकानेर, 7 जुलाई। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने गुरुवार को गोलरी में माॅडल आंगनबाड़ी कार्य का शुभारम्भ और खिलौना बैंक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिले के 500 से अधिक आंगनबाड़ी केन्द्रों को माॅडल केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। इनमें दीवारों पर आकर्षक ज्ञानवर्धक जानकारी प्रदर्शित करने के साथ यहां खिलौना बैंक स्थापित किया जा रहा है। भामाशाहों के सहयोग से एलईडी भी उपलब्ध करवाई जा रही है। साथ ही यहां पानी, बिजली सहित सभी आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी 200 आंगनबाड़ी केन्द्रों को माॅडल केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। इनमें 20 से अधिक स्थानों पर कार्य पूर्ण हो चुका है। इन केन्द्रों पर पोषण वाटिकाएं स्थापित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि यहां प्राप्त खिलौने श्रीकोलायत के सभी केंद्रों पर भेजे जाएंगे।  जिला कलक्टर ने इन केन्द्रों के विकास के लिए भामाशाहों से आगे आने का आह्वान किया और विकास में भागीदारी निभाने वाले भामाशाहों का सम्मान भी किया। इस द...

वाहन चालकों के लिए खारा टोल नाके पर नेत्र जांच शिविर आयोजित, जिला कलेक्टर ने किया निरीक्षण

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 6 जुलाई। राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों तथा अन्य सड़कों पर होने वाले सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए किए जाने वाले कार्यों की श्रृंखला में बुधवार को खारा टोल नाके पर वाहन चालकों के लिए नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान 100 चालकों की आंखों की जांच की गई। इनमें से 4 की आई साइट्स ठीक नहीं मिली। इन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने शिविर का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि रोड ऐक्सिडेंट पर प्रभावी अंकुश के लिए सभी संबंधित विभागों को विभिन्न कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया है। इसी श्रृंखला में यह शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने टोल नाके पर बने मेडिकल एड  कक्ष का निरीक्षण किया तथा यहां नॉर्म्स के अनुसार सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रादेशिक परिवहन अधिकारी नेमी चंद पारीक, अतिरिक्त प्रादेशिक परिवहन अधिकारी जुगल किशोर माथुर, पुलिस उपाधीक्षक अजय सिंह, यातायात निरीक्षक प्रदीप चरण, निरीक्षक सुनील कुमार सहित एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी, एनएच के अधिकारी और एएसजी अस्पताल के चिकित्सक ...

संभागीय आयुक्त से मिले न्यायिक एवं विधि परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थी

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 6 जुलाई। निःशुल्क कोचिंग के माध्यम से आरजेएस, एपीओ और जेएलओ की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों ने बुधवार को संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन से मुलाकात की। इस अवसर पर संभागीय आयुक्त ने बताया कि इन विद्यार्थियों को 24 फरवरी से ज्ञान विधि पीजी महाविद्यालय में आयोजित कोचिंग में न्यायिक एवं विधि से जुड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जा रही है। इसका उद्देश्य है कि विद्यार्थी, इन सेवाओं में सफल हों तथा बीकानेर का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि न्यायिक एवं विधि सेवाओं में बीकानेर का भरपूर प्रतिनिधित्व रहा है। युवा इस परम्परा को आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि युवाओं के निःशुल्क कोचिंग का यह प्रयास मील का पत्थर साबित होगा। संभागीय आयुक्त ने प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए टिप्स साझा किए तथा कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कानून की जानकारी के साथ अधिकारों एवं दायित्वों का बोध भी होना चाहिए। संभागीय आयुक्त ने बताया कि बीकानेर की तर्ज पर पूरे प्रदेश में ऐसी निःशुल्क कोचिंग व्यवस्था के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए कोचिंग व्यवस्था के नोडल अधिकारी एड. धनराज सोनी द्वारा मु...

बाल विकास एवं संरक्षण विकास समिति की बैठक आयोजित

बीकानेर बुलेटिन व्यक्तित्व विकास एवं कॅरियर निर्माण के प्रति बालिकाओं को करें जागरुक बीकानेर, 6 जुलाई। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल की अध्यक्षता में बुधवार को बाल विकास एवं संरक्षण समिति की बैठक नारी निकेतन में आयोजित हुई। इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि बालिका गृह की आवासित बालिकाओं को शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ इन्हें व्यक्तित्व विकास और कॅरियर निर्माण के प्रति जागरुक किया जाए। जिला कलक्टर ने कहा कि बालिकाएं नियमित योगाभ्यास के साथ व्यायाम की आदत विकसित करें, जिससे वे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकें और जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव का सामना करने का हौसला भी आए। जिला कलक्टर ने बताया कि बालिका गृह में वर्तमान में शतरंज प्रशिक्षण चल रहा है। बालिकाओं की रुचि के अनुसार इन्हें बास्केटबॉल, पेंटिंग, नृत्य एवं संगीत जैसी विधाएं सीखाएं, जिससे इन बालिकाओं को कॅरियर चुनने में मदद मिले। उन्होंने बालिकाओं को गुड टच बैड टच की जानकारी देने के निर्देश भी दिए। साथ ही बालिकाओं को समय-समय पर भ्रमण करवाने के लिए भी कहा। जिला कलक्टर ने कहा कि बालिकाओं को गणित और व...

घर-घर सर्वे, फोगिंग और एंटी लार्वल गतिविधियों को बढ़ाया जाएगा

बीकानेर बुलेटिन जिला कलक्टर मेहता ने की डेंगू की स्थिति की समीक्षा बीकानेर, 12 अक्टूबर। डेंगू से बचाव के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा एन्टी लार्वल गतिविधियों तथा फोगिंग का दायरा बढाया जाएगा। जिले के तीनों नगरीय निकायों तथा सभी ग्राम पंचायतों में जागरूकता की गतिविधियां संचालित होंगी। पीबीएम प्रशासन द्वारा डेंगू सहित अन्य मौसमी बीमारियों के लिए नया वार्ड प्रारम्भ किया जाएगा। जिला कलक्टर नमित मेहता ने मंगलवार को जिले में डेंगू की स्थिति की समीक्षा के लिए कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में एंटी लार्वा एक्टिविटी, कीटाणु नाशक स्प्रे छिड़काव व फोगिंग की गति बढ़ाई जाए तथा आमजन को भी घरों में विशेष सतर्कता रखने के लिए जागरूक किया जाए। शहर के प्रत्येक क्षेत्र में फोगिंग सुनिश्चित करने के लिए  नगर निगम द्वारा 2 फोगिंग मशीनें, अस्थाई रूप से कार्मिकों के साथ स्वास्थ्य विभाग के सुपुर्द की जाएगी तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा फोगिंग का कार्यक्रम निर्धारित करते हुए, इसके अनुरू...

एज्योर पावर ने भेंट की 30 बाईपैप मशीनें

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 11 जून। एज्योर पावर द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रेस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के तहत पीबीएम अस्पताल के लिए 30 बाईपैप मशीनें शुक्रवार को जिला कलक्टर नमित मेहता को भेंट की गई। इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि कोविड संक्रमण के दौर में विभिन्न कारपोरेट सेक्टर्स द्वारा मानव हित में भरपूर सहयोग दिया गया, जो कि सराहनीय है। सरकार और प्रशासन द्वारा इस दिशा में बेहतर प्रबन्धन किया गया। इसमें भामाशाहों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा कॉरपोरेट सेक्टर्स की भूमिका महत्वपूर्ण है। इससे महामारी जैसे संकट में मरीजों के त्वरित इलाज में सहयोग मिला है।  एज्योर पावर के सिक्योरिटी हेड कर्नल मोहन सिंह ने कहा कि एज्योर पॉवर जनहित के कार्यों में सदैव तत्पर रही है। आगे भी इसके सतत प्रयास किए जाएंगे। नगर निगम आयुक्त एएच गौरी ने कहा कि एज्योर पॉवर की यह पहल दूसरों के लिए प्रेरणादाई रहेगी।  इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक, एसपी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ मुकेश आर्य, जागरुकता अभियान समन्वयक राजेंद्र जोशी, एज्योर पावर के प्रोजेक्ट इंचार्ज अमरेश श्रीवास्तव तथा एडमिन मैनेजर बनेश ...

तीसरी लहर के मद्देनजर छोटे बच्चों के लिए एमसीएच विंग में तैयार होंगे पीकू और नीकू वार्ड

बीकानेर बुलेटिन जिला कलक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा बीकानेर, 31 मई। जिला कलक्टर नमित मेहता ने कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर छोटे बच्चों के लिए कोविड अस्पताल में की जाने वाली पूर्व तैयारियों की सोमवार को समीक्षा की। एमसीएच विंग के वार रूम में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों के मुताबिक कोरोना की तीसरी लहर के दौरान छोटे बच्चे अधिक प्रभावित हो सकते हैं। इसके मद्देनजर पीबीएम प्रशासन द्वारा छोटे बच्चों के इलाज से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं 10 जून तक कर ली जाएं।  उन्होंने बताया कि एमसीएच विंग में बच्चों के लिए 50 आईसीयू बैड के विशेष वार्ड तैयार किए जाएंगे। इनमें 25-25 बैड के पीडियाट्रिक इंटेसिव केयर यूनिट (पीकू) तथा  नियो नेटल इंटेसिव केयर यूनिट (नीकू) वार्ड होंगे। आवश्यकता पड़ने पर पीकू वार्ड में 15-16 साल तक के बच्चों को एडमिट किया जाएगा। वहीं नीकू वार्ड में नवजात बच्चों को रखा जाएगा।   जिला कलक्टर ने बताया कि एमसीएच विंग में 50 आईसीयू बैड के अलावा बच्चों के लिए आॅक्सीजन युक्त 100 बैड भी विकसित किए जाएंगे। इन वार्डों के लिए वेंटीलेट...

बीकानेर:रविवार तक पूर्ण करें डोर-टू-डोर सर्वे, मंगलवार से शुरू होगा नया चरण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

बीकानेर बुलेटिन जिला कलक्टर ने ली बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश बीकानेर, 27 मई । जिला कलक्टर नमित मेहता ने कहा कि डोर टू डोर सर्वे का वर्तमान चरण रविवार तक पूर्ण कर लिया जाए। सर्वे के दौरान बीएलओ के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहयोगिन भी रहें। मंगलवार से अगले चरण का सर्वे प्रारम्भ किया जाएगा। जिला कलक्टर ने गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र की जिन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) क्षेत्रों में सर्वे की गति धीमी है, वहां इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। कम्यूनिटी हैल्थ आॅफिसर्स (सीएचओ) को भी सर्वे से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण के दौरान सर्वे सतत रूप से किया जाएगा। इस दौरान प्रत्येक घर तक पहुंच सुनिश्चित की जाए। वर्तमान सर्वे को रविवार तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके बाद मंगलवार को अगले चरण का सर्वे शुरू कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि जिले में पर्याप्त दवाइयां रहें। सर्वे के दौरान आवश्यकता के अनुसार इनका तत्काल वितरण सुनिश्चित किया जाए। सर्वे के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहयोगिन भी रहे। संबंधित यूपीएचसी प...

जिला कलक्टर ने जानी ग्रामीण विकास से संबंधित योजनाओं की प्रगति

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 27 मई । जिला कलक्टर नमित मेहता ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्रामीण विकास व पंचायतीराज विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा मनरेगा के कार्यों को पुनः प्रारंभ करने की अनुमति दी गई है। इसके मद्देनजर ग्रामीण क्षेत्रों में अनुमत संख्या के आधार पर अधिकतम श्रमिकों का नियोजन हो। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल की पूर्ण पालना की जाए। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा ग्रेवल सड़क, खेल मैदान, नाडी आदि कार्यों के प्रस्ताव बनाए जाएं। जिला कलक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन तथा प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की तथा कहा कि सभी अनुमोदित कार्य शीघ्र प्रारंभ किए जाएं। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 31 मई तक सभी परिवारों का पंजीयन करवाया जाए, जिससे इस योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिल सके। उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग के संविदा कार्मिक का परिवार पंजीकरण से वंचित नहीं रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। जिला कलक्टर मेहता ने राज्य सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रारंभ क...

तीनों फर्म प्रतिदिन कर सकेंगी लगभग ढाई हजार ऑक्सीजन सिलेंडर की रीफिलिंग,जिला कलक्टर ने किया अधिग्रहित फर्मों का अवलोकन

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 20 अप्रैल। जिला कलक्टर नमित मेहता ने आॅक्सीजन गैस की सुचारू सप्लाई और पर्याप्त उपलब्धता के लिए अधिग्रहित फर्मों का अवलोकन मंगलवार को किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन फर्मों द्वारा आॅक्सीजन रीफिलिंग अनवरत रूप से की जाए, जिससे आॅक्सीजन आपूर्ति को लेकर को लेकर कोई परेशान नहीं हो। पीबीएम अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा सहायक औषधि नियंत्रक की देखरेख में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्राथमिकता से इसकी आपूर्ति की जाएगी। सक्षम अधिकारियों की अनुमति के बिना सिलैण्डर की सप्लाई नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। इसके लिए आपसी समन्वय रखने के निर्देश दिए। इन फर्मों का किया अवलोकन  जिला कलक्टर ने करणी औद्योगिक क्षेत्र स्थित दिलीप गैस एंटरप्राइजेज तथा विश्वकर्मा इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित बीकानेर गैसेज के प्लांट का अवलोकन किया। दिलीप गैस एंटरप्राइजेज की भराव क्षमता एक हजार तथा बीकाणा गैसेज की क्षमता 850 सिलेण्डर प्रतिदिन है। उन्होंने सिलैण्डर की उपलब्धता तथा सिलेण्डर भरने की प्रक्रिया भी देखी। वहीं जिला कलक्टर के निर्देश पर अतिरिक्त आयुक्त (आबकारी...

बीकानेर:लगातार तीसरे दिन जिला कलक्टर ने किया सिटी राउंड देखे वीडियो..

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 19 अप्रैल। जिला कलक्टर नमित मेहता ने सोमवार को लगातार तीसरे दिन कर्फ्यू की पालना की समीक्षा के लिए पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा व जॉइंट एनफोर्समेंट टीमों के साथ शहर का दौरा किया। जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक ने कलक्ट्रेट से केईएम रोड, कोटगेट, दाऊजी रोड, सोनगिरी कुआं, जस्सूसर गेट, नत्थूसर गेट, शीतला गेट, मोहता सराय, गंगाशहर, गोगागेट, रेलवे स्टेशन, रानी बजार आदि क्षेत्रों का जायजा लिया। इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि सभी कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर अपनाएं। उन्होंने एरिया मजिस्ट्रेटों द्वारा दिन भर में कई गई कार्यवाही की समीक्षा की। अधीक्षक प्रीति चंद्रा ने थानाधिकारियों को निर्देश दिए कि गाइडलाइन की पालना न करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाए।

जन अनुशासन पखवाड़ा, एनफोर्समेंट की प्रभावी कार्यवाही तथा मेडिकल प्रोटोकाॅल की हो पूर्ण अनुपालना-जिला कलक्टर

बीकानेर बुलेटिन जिला कलक्टर ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से दिए निर्देश बीकानेर, 19 अप्रैल। जन अनुशासन पखवाड़ा के प्रावधानों की जिले भर में शत-प्रतिशत अनुपालना सुनिश्चित करवाने के लिए जिला कलक्टर नमित मेहता ने सोमवार को उपखण्ड स्तर के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की तथा सख्त हिदायत दी कि इस दौरान पूर्ण सतर्कता बरती जाए। प्रत्येक व्यक्ति कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर की अनुपालना करे। अवहेलना पर सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाए। अनुमत श्रेणी के अलावा कोई भी व्यक्ति सड़कों पर नहीं रहे, यह सुनिश्चित किया जाए। जिला कलक्टर ने कहा कि कोरोना पाॅजिटिव मरीज, होम आइसोलेशन के नियमों की अवहेलना नहीं करें, इसके लिए प्रोपर माॅनिटरिंग हो। प्रत्येक क्षेत्र में पटवारी, ग्राम सेवक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिन तथा अध्यापक आदि को मुस्तैद किया जाए तथा डोर-टू-डोर सर्वे में और गति लाएं। कोई भी व्यक्ति स्क्रीनिंग से वंचित नहीं रहे। उन्होंने चैक पोस्टों को अधिक सतर्क करने को कहा। साथ ही निर्देश दिए कि इन क्षेत्रों से आने वाले प्रत्येक वाहन का रिकाॅर्ड संधारित किया जाए। प्रत्येक यात्री की स्क्रीनिंग हो तथा जर...

जिला कलक्टर ने लगातार दूसरे दिन लिया सिटी राउंड,अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश देखे वीडियो...

बीकानेर बुलेटिन किसी भी स्तर पर ना हो ढिलाई, अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारी रहे साथ बीकानेर,17 अप्रैल। जिला कलक्टर नमित मेहता ने शनिवार को लगातार दूसरे दिन पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा तथा वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सिटी राउंड लेकर वीकेंड एवं नाइट कर्फ्यू की पालना का जायजा लिया। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि कर्फ्यू के प्रावधानों का किसी भी स्तर पर उल्लंघन नहीं हो, यह सुनिश्चित किया जाए। नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें। जीवन रक्षा के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। इसमें किसी स्तर पर ढिलाई सहन नहीं होगी।बेवजह सड़कों पर घूमने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जाए। सभी एरिया मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों में मुस्तैदी से रहें और कर्फ्यू के दौरान जीरो मोबिलिटी सुनिश्चित की जाए। इसमें कोई कोताही नहीं हो।  जिला कलक्टर ने कलक्ट्रेट परिसर से पुराना आरटीओ, दुर्गादास सर्किल, गजनेर रोड पुलिया, भुट्टा चौराहा, सर्वोदय बस्ती, मुक्ता प्रसाद नगर, पूगल रोड तथा करमीसर रोड से होते हुए मुरलीधर व्यास कॉल...

होम आइसोलेट मरीजों को समय पर मिले दवाई, डोर-टू-डोर सर्वे में लाएं गति, रेलयात्रियों की हो प्रॉपर स्क्रीनिंग-नमित मेहता

बीकानेर बुलेटिन जिला कलक्टर ने ली समीक्षा बैठक, एमसीएच विंग सहित अस्पतालों और क्वारेंटाइन व्यवस्था का लिया जायजा बीकानेर, 17 अप्रैल। जिला कलक्टर नमित मेहता ने शनिवार को कोविड प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों की बैठक ली तथा स्थिति की समीक्षा की। एमसीएच विंग, एमएन हाॅस्पिटल, किसान घर एवं जिला अस्पताल का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं देखी। सभी अधिकारियों को पूर्ण सतर्कता के साथ काम करने के निर्देश दिए। जिन क्षेत्रों में पाॅजिटिव मरीज पाए जाते हैं, वहां प्रोपरली कांटेक्ट ट्रेसिंग करने को कहा। अब तक के डोर-टू-डोर सर्वे पर नाराजगी जताई और इसमें अधिक गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्वे टीमों की संख्या बढ़ाई जाए। इनमें अध्यापकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा सहयोगिन को जोड़ा जाए। किसी भी स्थिति में कोई भी घर सर्वे से नहीं छूटे। होम आइसोलेट मरीजों को आवश्यक दवाइयां समय पर मिले। इसके लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की मशीनरी को मुस्तैद करने के निर्देश दिए तथा कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही सामने आई तो संबंधित के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। बाहरी राज्यों से आने वाली रेलयात्रियों की ...