Skip to main content

Posts

Showing posts with the label crime

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

गंगाशहर में ज्वेलर्स से 3 करोड़ रुपए की फिरौती की मांग

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। बीकानेर में फिरौती मांगने का बड़ा मामला सामने आया है। जहां एक ज्वेलर के घर किसी ने लिफाफा फेंका, जिसमें तीन करोड़ रुपए की फिरौती देने की बात लिखी हुई है। फिरौती नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई है। यह लिफाफा मिलने के बाद ज्वेलर के घर में हड़कंप मच गया। मामला गंगाशहर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार नई लाईन गंगाशहर करनाणी मौहल्ला निवासी जयकिशन सोनी पुत्र जेठमल सोनी ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि 15 अप्रैल सुबह सात-आठ बजे उसके मकान के अंदर कोई एक लिफाफा फेंक गया। जिसमें तीन करोड़ रुपए की फिरौती देने की मांग की गई है। फिरौती नहीं देने पर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। जिसकी जांच प्रोब्शनर एसआई सुरेश भादु कर रहे हैं।

सुरक्षा व्यवस्था को धत्ता बताते हुए फिर मोटर साइकिलें चोरी, एक ही दिन में दो मोटरसाइकिल गायब

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। बीकानेर में चोरियां इतनी बढ़ गई कि अब तो चोर सुरक्षा व्यवस्था को धत्ता बताते हुए मोटर साइकिलें उड़ा रहे है। बीकानेर में फिर दो मोटर साइकिलें चोरी हो गई। सुदर्शना नगर निवासी किरण पत्नी मोहन ने पुलिस को रिपोर्ट दी है कि उसकी मोटर साइकिल बेसिक स्कूल के पीछे गली में खड़ी थी। जिसको 14 अप्रैल को अज्ञात चुरा ले गया। वहीं किसमीदेसर भीनासर निवासी किशन गहलोत ने बताया कि पांच अप्रैल को उसकी मोटरसाईकिल म्यूजियम सर्किल स्टेट पुस्तकालय के सामने खड़ी थी। जिसको कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया।

72 लाख की ऑनलाइन ठगी के बाद, अब यूट्यूब के लिंक से उड़ाए लाखो रुपये

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर में अंतरजाल ( internet ) के माध्यम से जाल बिछाकर एक व्यक्ति से लाखों की धोखाधड़ी की गई ऐसा मामला बीकानेर के कोतवाली थाना क्षेत्र में सामने आया है। इस इलाके के एक व्‍यक्ति ने यू ट्यूब पर लाइक करने की आड़ में 26 लाख रुपए से ज्‍यादा की धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाते हुए अज्ञात शख्‍स के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कोतवाली थानाप्रभारी संजय सिंह को सौंपी है । पुलिस के अनुसार, कोतवाली एरिया के बैदों की प्रोल क्षेत्र निवासी महिपाल नाहटा पुत्र बसंतपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके मोबाइल पर अज्ञात शख्‍स ने मैसेज कर मेराथन एडवर्स कारपोरेशन की मिसेस बक्‍शी की ओर से जॉब ऑफर देते हुए कहा कि हमारी कंपनी की ओर से आपको यू ट्यूब वीडियो भेजे जाएंगे। आपको इन वीडियो पर लाइक करने होंगे जिससे आपको पैसे मिलेंगे। इस प्रकार अज्ञात शख्‍स ने मेरे से 26 लाख 88 हजार 328 रुपए की धोखाधड़ी कर दी। पुलिस ने अज्ञात शख्‍स के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 406 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

आपसी रंजिश के चलते युवक पर चलाई गोली, गंभीर घायल

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। पांचू थाना क्षेत्र के जेडी मगरा गांव में गुरुवार को कुछ बदमाशों ने सरेआम एक युवक पर गोली चलाई, जिससे वह गंभीर घायल हुआ है। घायल युवक को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पांचू एसएचओ मनोज यादव ने बताया कि जेडी मगरा निवासी सुभाष बिश्नोई गुरुवार शाम को पिथरा बस स्टैंड पर खड़ा था। तभी एक बोलेरो कैम्पर गाड़ी में पांच-सात लोग आए। गाड़ी में बैठे लोगों को देखकर सुभाष अपने डंफर की तरफ भागा और उस पर चढ़ गया। तभी बोलेरो कैम्पर में सवार विजयपाल व उसके साथियों ने उस पर फायरिंग की। सुभाष ने बचने की कोशिश की, इसके बावजूद एक गोली उसके कंधे पर लग गई, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। मौके पर गिर पड़ा। सुभाष घायलावस्था में ही अपना डम्फर लेकर भागा। आरोपियों ने बोलेरो गाड़ी से उसका पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। भीड़ बढ़ने पर बोलेरो सवार बदमाश भाग गए। पिथरासर बस स्टैंड पर बीच बाजार हुई फायरिंग की घटना से लोग सहम गए। बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग दुकानों में दुबक गए। बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। वारदात का पता चलने पर पांचू थाना...

पंजाब जा रही डोडा पोस्त से भरी जीप को किया जब्त, जीप से एक क्विंटल डोडा पोस्त किया बरामद

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार छतरगढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाही करते हुए पंजाब जा रही जीप से एक क्विंटल डोडा-पोस्त बरामद किया है। बताया जा रहा है की इस कार्रवाई के दौरान तीन जनो को गिरफ्तार भी किया गया है। नाकेबंदी के दौरान छतरगढ़ थाना पुलिस ने यह कार्रवाही की है। पुलिस नाकेबंदी के दौरान पंजाब जा रही डोडा-पोस्त से भरी जीप को जब्त किया है।

दो गुटों में फायरिंग, एक युवक के लगी गोली युवक को लाया गया PBM अस्पताल

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। बीकानेर जिले में युवक पर फायरिंग का मामला सामने आया है। मामला पांचू थाना क्षेत्र के पिथरासर बस स्टैंड का है। यहां जेडी मगरा निवासी 24 वर्षीय सुभाष पुत्र गंगाबिशन विश्नोई पर कुछ युवकों ने फायरिंग की। सुभाष के बाएं कांधे पर छर्रे लगे। उसे पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के बाद वह खतरे से बाहर है। पांचू थानाधिकारी मनोज यादव ने बताया कि सुभाष की जेडीमगरा निवासी विजयपाल से रंजिश है। पहले भी दोनों के बीच मारपीट हुई थी। आज सुभाष पिथरासर से 4-5 किलोमीटर पहले एक ट्रक में चढ़ा। पिथरासर बस स्टैंड पर वह जैसे ही ट्रक से उतरने लगा, तभी एक गाड़ी में आए बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने विजयपाल, कमल व दो अन्य कई तलाश‌ शुरू की है।  अनुमान है कि आरोपी पहले ही रैकी करके आए थे। गनीमत रही कि सुभाष वापिस ट्रक में बैठने में कामयाब हो गया। आरोपी विजयपाल पांचू थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है।

पुलिस ने आज चार सक्रिय बदमाशों की खोली हिस्ट्रीशीट

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। अपराध के खिलाफ एक्शन में कार्रवाई कर रही पुलिस टीम ने आज फिर सक्रिय बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली है। ये चारों आदतन अपराधी कोटगेट थाना क्षेत्र के है। पुलिस टीम ने ऑपरेशन वज्र प्रहार के तहत चौतीना कुंआ खादी मंदिर के पास रहने वाले रवि मोदी पुत्र लक्ष्मीनारायण मोदी, बागीनाड़ा हनुमान जी मंदिर के पास छींपो के मोहल्ले के रहने वाले आवेश खान पुत्र गुलाम मुस्तफा, किसान छात्रावास के पीछे रानी बाजार के रहने वाले रामचन्द्र पुत्र लेखराम और पंचमुखा हनुमान जी मंदिर के पास रहने वाले धनराज पुत्र सत्यनारायण माली की हिस्ट्रीशीट खोली है। पुलिस के अनुसार रवि मोदी के खिलाफ हत्या का प्रयास, चोरी, नकबजनी, मारपीट जैसे एक दर्जन मुकदमें दर्ज है। वहीं आवेश खान के खिलाफ हत्या का प्रयास, अवैध हथियार,लूट,फिरौती,मारपीट जैसे 10 मुकदमें दर्ज है। धनराज के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट, चोरी, जैसे एक दर्जन मुकदमे दर्ज है। 

गंगाशहर में प्राइवेट स्कूल संचालक के साथ मारपीट एवं अभिभावक को टीसी ना देने के मामले में आया हाइकोर्ट का आदेश

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। गंगा शहर पुलिस थाना के पुलिसकर्मियों द्वारा टीसी ना देने की बात पर स्कूल में जाकर स्कूल संचालक के साथ मारपीट करने और जबरन गाड़ी में बैठाकर थाने में धमकाने के आरोप में पुलिसकर्मियों एवम अभिभावक गोविंद सोनी पर हुई एफ आई आर और टीसी के बदले  पचास हजार रुपए मांगने के मामले में अभिभावक गोविंद सोनी के द्वारा स्कूल संचालक पर दर्ज करवाई गई एफ आई आर पर हाई कोर्ट जोधपुर ने आज एक साथ दोनों ही एफआईआर में अभिभावक गोविंद सोनी और स्कूल संचालक लोकेश कुमार मोदी की गिरफ्तारी पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है। मामले के अनुसार 1 साल पूर्व टीसी ना देने की बात पर हुए विवाद में गंगाशहर पुलिस थाना के पुलिसकर्मियों ने स्कूल परिसर में जाकर टीसी ना देने की बात पर स्कूल संचालक के साथ दुर्व्यवहार किया था। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिस पर तत्कालीन पुलिस अधीक्षक ने 4 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया था। बाद में  स्कूल संचालक ने पुलिसकर्मियों सहित गोविंद सोनी के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।  वही बाद में अभिभावक गोविंद सोनी ने भी स्कूल संचालक के खि...

IPL पर सट्टा लगाते दो गिरफ्तार, पुलिस ने मौके से लाखों का हिसाब सहित नगदी, मोबाइल, लैपटॉप किए ज़ब्त

बीकानेर बुलेटिन इन दिनों जहा बीकानेर पुलिस अपराधियों के खिलाफ चलाये अभियान में नित रोज नए झंडे गाड़ रही है वही दूसरी और आईपीएल सीजन में शहर में सट्टा परवान पर है। विशेष से आमजन की पहुंच तक पहुंच चुके इस अवैध कारोबार में रूपयों का हिसाब किताब लगाना तक मुश्किल है। फिलहाल जिले की नयाशहर पुलिस ने एक कार्रवाई को अंजाम देकर दो बुकियों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार नयाशहर थाना क्षेत्र के रामदेव पार्क के पास बने एक मकान में क्रिकेट सट्टे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर दो युवकों के साथ सट्टे में उपयोग में लिए जा रहे मोबाइल, नो हजार नगद और करोड़ो का हिसाब किताब के लेनदेन का खुलासा भी हुआ। मुखबिर की सूचना पर दबोचे गए दो बुकी जिनमें नत्थूसर बास निवासी सुभाष चन्द्र पुत्र लालचंद और सिंगियो क चोक के रहने वाले अरुण व्यास पुत्र राहुल व्यास को दबोचा है। यह कार्रवाई सीआई वेदपाल श्योराण के निर्देश पर हुई। जिसे सब इंस्पेक्टर धर्मवीर, कांस्टेबल राकेश और सुनील ने अंजाम दिया।

एक और अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे, रोहित गोदारा के इशारों पर काम करता था सोनू, प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। जिला पुलिस ने बाल संप्रेषण गृह में एक बाल अपचारी पर जानलेवा हमला करने के आरोपी अभिषेक कोली उर्फ सोनू मराठा को सदर थाना पुलिस मंगलवार देर रात जयपुर से बीकानेर लेकर पहुंची। आरोपी को जयपुर की केंद्रीय जेल से बीकानेर पुलिस प्रोडक्शन वारंट गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अभिषेक पर 12 फरवरी 2023 को बीकानेर के बाल संप्रेषण गृह में सो रहे एक किशोर पर जानलेवा हमला किया था। इसके बाद उसके खिलाफ सदर थाने में जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया। घटना के बाद आरोपी अभिषेक कोली जयपुर जेल शिफ्ट कर दिया गया। गिरफ्तार आरोपी कोली को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। सदर थाने के एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि आईजी ओम प्रकाश, एसपी तेजस्वनी गौतम और सीओ सदर शालिनी बजाज के निर्देश पर आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

ट्रेलर टैक्सी हादसे में मरने वालों की संख्या हुई तीन, दो की हालत अभी भी नाजुक

बीकानेर बुलेटिन शहर के बिछवाल थाना एरिया में जैसलमेर बाइपास पर मंगलवार शाम हुए सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ रही है। देर रात दो और लोगों की मौत हो गई। इससे पहले एक घायल ने अस्पताल ले जाते हुए दम तोड़ दिया। अब तक इस हादसे में तीन की मौत हो गई है। वहीं दो और घायलों की  स्थति नाजुक बनी हुई है, वे ट्रोमा में रेड एरिया में भर्ती है। कल मंगलवार शाम बीछवाल थाना क्षेत्र में जैसलमेर बाईपास पर ट्रेलर ने टैक्सी को टक्कर मार दी। हादसे में कुल 9 लोग घायल हो गए थे।टैक्सी वाहन जामसर से बीकानेर आ रहा था। मृतकों में यारू खान, सत्यवीर और गौरव हैं। इन तीनों के शव अब पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखे गए हैं। जहां आज इनके शवों के पोस्टमार्टम किये जाएंगे । हादसे में टैक्सी में सवार फत्तू खान, शब्बीर, तबस्सुम, तनवीर, रजब अली और खुशबू, घायल हैं। तिपहिया में आटे के थैले और पशु आहार रखा हुआ था। हादसे में तिपहिया में रखा सारा सामान सड़क पर बिखर गया। तिपहिया वाहन भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे के बाद ट्रेलर को लेकर ड्राइवर भाग गया। उसे पकड़ने के लिए बीछवाल और नाल पुलिस ने पीछा गया। ट्रेलर ड्रा...

स्कूल बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत

बीकानेर बुलेटिन खेत से स्कूटी पर सवार होकर लौट रहे व्यक्ति का चर्च के पास सड़क पर अचानक बैलेंस बिगड़ गया। स्कूटी अचानक ही एकदम दाहिनी ओर घूमते हुए डिवाइडर से टकराकर गिर गई। स्कूटी सवार उछलकर डिवाइडर के पार दूसरी ओर की सड़क पर जा गिरा। इसी दौरान सामने से आई एक बस की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे का पता चलने पर जेएनवीसी पुलिस और बाद में सदर पुलिस भी मौके पर पहुंची। हादसा सदर थाना क्षेत्र में होने के कारण पुलिस ने शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। सदर सीआइ लक्ष्मणसिंह राठौड़ ने बताया कि नयाशहर थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा गेट क्षेत्र निवासी कमलसिंह (42) पुत्र नथमलसिंह राजपूत सोमवार की अपरान्ह करीब चार बजे रायसर िस्थत अपने खेत से स्कूटी पर घर लौट रहे थे। जयपुर रोड चर्च के पास उनकी स्कूटी सड़क पर चलते हुए अचानक ही एकदम से दाहिनी ओर घूमने लगी और कुछ ही दूर आगे जाकर डिवाइडर पर चढ़ कर पलट गई। स्कूटी का बैलेंस बिगड़ने से कमलसिंह उछल कर रॉन्ग साइड (दूसरी ओर की सड़क) पर जा गिरा। सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि दूसरी सड़क पर सामने से आ रहे स्कूल बस के चालक को ब्रेक आदि लगाने ...

बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में मिला अज्ञात शव, मौके पर पहुंची पुलिस

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। शहर के नया शहर थाना क्षेत्र में शव मिलने की खबर सामने आ रही है।पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है। पुलिस ने बताया कि दशनाम मोहल्ला के पास खानों में ये शव मिला है। शव के आस पास बदबू फैली हुई है जिससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है शव कुछ दिन पुराना हो सकता है। खबर मिलने के बाद आस पास लोग की भीड़ इकट्ठा हो गई है।शव की शिनाख्त अभी तक नही हो पाई है शव पुरुष का बताया जा रहा है जिसकी उम्र लगभग 50 वर्ष की अधिक हो सकती है।

डीएससी के जवान ने किया सुसाइड, सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर में हथियार रखने के डिपो पर तैनात सेना के एक जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। साथी जवान उसे पीबीएम अस्पताल भी लेकर पहुंचे, लेकिन वो दम तोड़ चुका था। घटना कैंट एरिया की है। सुसाइड करने वाला जवान लक्ष्मण सिंह उत्तराखंड का रहना वाला था। वो बीछवाल थाना क्षेत्र में कैंट एरिया में हथियार रखने के डिपो (आयुध डिपो) पर तैनात था। हथियारों को रखने के लिए बने इस डिपो पर लक्ष्मण सिंह खुद परेशान बताया जा रहा है। गोली चलने की आवाज सुनने के बाद साथी जवान दौड़कर उसके पास पहुंचे। तब तक वो अचेत हो चुका था। उसे लेकर अस्पताल भी पहुंचे लेकिन डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

बीकानेर में बैंक अकाउंट से 72 लाख की साईबर चोरी,साइबर क्राइम रेस्पॉन्स टीम रात से एक्शन मोड पर

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। बीकानेर से साइबर चोरी की बड़ी ख़बर सामने आ रही है। वूलन मिल के बैंक अकाउंट से 72 लाख का साईबर चोरी होने की बात सामने आई है। घटना बीती रात 11 बजे की बताई जा रही है। एम एल वूलन इंडस्ट्री के मालिक सुरेश राठी ने मामले में पुलिस को शिकायत की है। बीकानेर की साइबर क्राइम रेस्पॉन्स टीम रात से एक्शन मोड पर है।  प्राथमिक जानकारी के अनुसार यह काम हैकर्स का है। इंडस्ट्री मालिक की धा तो किसी से बात हुई, ना ही ओटीपी बताई गई, फिर भी एक अकाउंट से 72 लाख निकल गए। दरअसल, रात 11 बजे मिल मालिक के मोबाइल में एक ओटीपी आई। कंप्यूटर पर अकाउंट चैक किया तब तक तो धड़ाधड़ एक के बाद एक तीन बार में 72 लाख पार हो गए।  एसपी तेजस्वनी गौतम ने मामले को गंभीरता से लिया है। साईबर क्राइम रेस्पॉन्स सैल प्रभारी देवेंद्र सोनी मय टीम को जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि कुछ माह पहले कोठारी वूलन मिल वालों के अकाउंट से 36 लाख का साईबर फ्रॉड हुआ था। लेकिन उस वक्त सीधे पैसे नहीं निकले थे। ऐसे में यह घटना चिंता का विषय बनी हुई है। माना जा रहा है कि बैंक अकाउंट से साईबर चोरी का राजस्था...

देर रात पिकअप लेकर पहुंचे, खेजड़ी के पचास पेड़ काट डाले

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर. जयमलसर गांव से पूर्व दिशा में खेतों में शनिवार देर रात पिकअप लेकर पहुंचे बीस-पच्चीस लोगों ने पचास से ज्यादा खेजड़ी के पेड़ काट दिए। ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंचे लेकिन पेड़ काटने वाले हथियारों से लैस होने के चलते वह रोक नहीं पाए। रविवार सुबह ग्रामीणों ने पहले पुलिस थाना नाल में शिकायत की लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना कर मौके पर बुलाया। ग्रामीण मानवीर सिंह, प्रभुसिंह, सूरजपाल सिंह, कोजूराम, राजकुमार आदि ने खेजड़ी के हरे पेड़ों रात के समय चोरी छिपे काटकर ले जाने पर आक्रोश जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि एक कम्पनी यहां वन माफिया से सांठगांठ कर पेड़ कटवा रही है। वन विभाग के कर्मचारी किशोर सिंह, हनुमत सिंह, राजकुमार आदि ने मौका और वीडियोग्राफी करवाई। ग्रामीणों ने वन माफिया के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हुवे दोनों युवक 24 घँटे में गिरफ्तार, नशे के लिए देते थे वारदात को अंजाम

बीकानेर बुलेटिन नयाशहर थाना पुलिस ने ऑटो ड्राइवर के साथ हुई लूट का 24 घंटे में खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों नशे के आदी हैं और नशे की खरीद के लिए ही उन्होंने लूट की घटना को अंजाम दिया था। एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि 8 अप्रैल को दूध सप्लाई करने के बाद कैश कलेक्शन कर लौट रहे ऑटो ड्राइवर सोनू के साथ सर्वोदय बस्ती में लूट की घटना संबंधी रिपोर्ट नयाशहर थाने में दर्ज हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। इसमें दो आरोपी थैला लेकर भागते दिखाई दे रहे थे। पुलिस की स्पेशल टीम ने शनिवार को सर्वोदय बस्ती निवासी समीर पुत्र शफीक मोहम्मद तथा समीर दीन पुत्र रहसूद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने नशे की खरीद के लिए ऑटो ड्राइवर का थैला लूटा था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से लूटी गई राशि की बरामदगी होनी शेष है। दोनों आरोपी प्रवेश चौहान उर्फ परमेश्वर माली, अरमान अली, विजय मेघवाल, नबी, शोहेब, असगर, साहिल पठान आदि गैंग के सदस्य हैं। थाने के एएसआई सुरेश कुमार, हेड कांस्टेबल नरेश सिंह, कांस्टेबल ध...

बीकानेर पुलिस की क्रिमिनल्स पर बड़ी स्ट्राइक, एक ही दिन में रेंज में पकड़े 791 अपराधी, गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। एडीजी क्राइम दिनेश एमएन के सख्त आदेशों के बाद पुलिस ने अलग अलग रेंज में कार्रवाई शुरू की है। बीकानेर रेंज में पुलिस ने बदमाशों पर शिकंजा कसने के लिए एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस की 520 टीमों ने शनिवार सुबह 1240 स्थानों पर एक साथ दबिश देते हुए अब तक करीब सात सौ से अधिक बदमाशों को दबोच लिया। इनमें अधिकांश नशा करते और बेचते हैं। वहीं, कुछ के पास अवैध हथियार मिले हैं तो कुछ दूसरी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है। बीकानेर रेंज के आईजी ओमप्रकाश के नेतृत्व में बीकानेर में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई। इसमें बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू के 1200 से ज्यादा स्थानों पर एक साथ दबिश दी गई। इस दौरान नशा करने वाले युवकों की धरपकड़ की गई। इस दौरान बीकानेर में 50, श्रीगंगानगर 267, हनुमानगढ़ में 91 और चूरू में 69 लोगों को दोपहर तीन बजे तक गिरफ्तार किया जा चुका था। जबकि शाम तक इस संख्या में बढ़ोतरी होने की उम्मीद की जा रही है। बीकानेर पुलिस ने सबसे कम पचास बदमाशों को अब तक पकड़ा है। बीकानेर आईजी ओमप्रकाश ने बताया- सुबह चार बजे सभी पुलिसकर्मियों क...

चाय की दुकान पर युवक पर जानलेवा हमला, लेन देन को लेकर हुई तनातनी

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। देर रात शहर खुली रहने वाली दुकानों पर आये दिन किसी ने किसी बात को लेकर मारपीट व अन्य घटनाएं सामने आ रही है उसके बाद भी बीकानेर पुलिस शहर की इन दुकानों को रात को बंद नहीं करवाती है जिससे इलाके में रहने वाले लोगों में भय बना रहता है। पहले भी कई बार मारपीट व अन्य घटनाएं हो चुकी है कुछ मामले पुलिस तक पहुंचे लेकिन कुछ पुलिस तक नहीं पहुंचकर आपस में ही समझौते हो जाते है। इन दुकानों को पूर्व एसएचओ नवनीत सिंह ने इनको दुकान बंद करवाई जिससे मौहल्लेवासियों ने राहत की सांस ली। लेकिन फिर राजनैतिक दबाब के चलते दुकानें खोल दी और उसका नतीजा सामने आया कि फिर वहीं देर रात दुकाने खुली रहती है जिससे आये दिन झगड़े व मारपीट की घटनाएं होती है। इन दुकानों पर देर रात तक बदमाशों पृवत्ति के लोग बैठ रहते है। ऐसा ही एक मामला और सामने आया है नया शहर पुलिस ने बताया कि मनीष कुमार डागा पुत्र देव किशन डागा जाति डागा निवासी मावा पट्टी के पास रहने वाले मामला दर्ज करवाया कि मै मोहता चौक में चाय की दुकान पर बैठा तभी मौके पर गट्टा महाराज नामक युवक आया और लेन देन की बात की बात को लेकर गट्टा महाराज से...