बीकानेर बुलेटिन जोधपुर-पोकरण-जोधपुर, जोधपुर-रामदेवरा-जोधपुर (02 जोड़ी), जोधपुर-मारवाड़-जोधपुर एवं लालगढ़-रामदेवरा-लालगढ़ के मध्य चलेगी स्पेशल रेलसेवाऐं बीकानेर। रेलवे द्वारा रामदेवरा में आयोजित वार्षिक मेले में होने वाले अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए जोधपुर-पोकरण-जोधपुर, जोधपुर-रामदेवरा-जोधपुर (02 जोड़ी), जोधपुर-मारवाड़-जोधपुर एवं लालगढ़-रामदेवरा-लालगढ़ के मध्य स्पेशल रेलसेवाऐं संचालित की जा रही है।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसारः- 1. जोधपुर-पोकरण-जोधपुर मेला स्पेशल रेलसेवा गाडी संख्या 04803, जोधपुर-पोकरण मेला स्पेशल 25.08.22 से 09.09.22 तक जोधपुर से 02.55 बजे रवाना होकर 07.35 बजे पोकरण पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04804, पोकरण-जोधपुर मेला स्पेशल 25.08.22 से 09.09.22 तक पोकरण से 08.25 बजे रवाना होकर 14.00 बजे जोधपुर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में राई का बाग, महामंदिर, मंडोर, मारवाड़ मथानिया, तिवरी, ओसियां, मारवाड लोहावट, फलौदी व रामदेवरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी। 2. जोधपुर-रामदेवरा-जोधपुर मेला स्पेशल रेलसेवा गाडी संख्या 04807, जोधपुर-राम...