Skip to main content

Posts

Showing posts from March 9, 2021

बीकानेर: फर्जी फार्म बना कर 651 करोड़ का फर्जीवाड़ा

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। राजस्थान स्टेट एंटीइवेजन टीम ने सोने की खरीददारी के बिलों में जीएसटी  की गड़बड़ी के मामले में बीकानेर में व्यापारियों पर दबिश देकर 651 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा  पकड़ा है। फर्जी बिलों से 19 करोड़ 33 लाख रुपये की आईटीसी का दुरुपयेाग भी किया गया। राजस्थान स्टेट एंटीइवेजन के आयुक्त अभिषेक भगोटिया के निर्देशन में की गई कार्रवाई में जीएसटी बिलों में बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा है। शहर की रेनेशा इंटरप्राइजेज पर कार्रवाई की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यंहा पर जीएसटी बिलों में बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा गया है। बीकानेर के सुजानदेशर, गंगाशहर सहित अन्य जगहों पर बनाई गई फर्मों पर यह कार्रवाई की गई है। इसमें सोने की खरीददारी में करीब 20 करोड़ रुपये के टैक्स की चोरी सामने आई है।

बंजर भूमि एवं चारागाह विकास पर कार्यशाला आयोजित

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 9 मार्च। फाउण्डेशन फोर इकोलाॅजिकल सिक्योरिटी के तत्वावधान में मंगलवार को बंजर भूमि एवं चारागाह विकास पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला परिषद सभागार में किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला प्रमुख मोडाराम ने की। इस दौरान शामलात संरक्षण, चारागाह एवं बंजर भूमि विकास के संबंध में चर्चा की गई। उन्होंने चारागाहों पर अतिक्रमण की समस्या पर चिंता व्यक्त की तथा कहा कि अतिक्रमण से बचाने के लिए चारागाह का विकास समिति का गठन होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत अपने परिसंपति रजिस्टर में चारागारर कोे दर्ज करे। चारागाह पर स्थानीय समुदाय का अधिकार होता है। इस दौरान शामलात से होने वाले प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष लाभ के बारे में बताया  गया। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी नरेगा योजना के अंतर्गत चारागाह का विकास के कार्य कराये जा सकते है। बंजर भूमि एवं चरागाह विकास समिति का गठन 2017 के आदेशानुसार जिला स्तर पर ब्लॉक स्तर पर ग्राम पंचायत स्तर पर किया गया है। गांव स्तर पर चारागाह विकास समिति का गठन किया जाना है। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने बंजर भूमि को चारागाह विकास करने ...

बीकानेर: अवैध देशी कट्टे की साथ एक आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए देशी कट्टे के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। यह कार्रवाई खाजूवाला पुलिस ने की हैं। पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना पर जब उसी हुलिये का युवक दिखायी दिया और पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसके बाद उसे काबूकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के पास से अवैध देशी कट्टा मिला। पुलिस ने अवैध हथियार के साथ वार्ड 22 निवासी तेजाराम को गिरफ्तार किया हैं। युवक के पास से पुलिस को 2 कारतूस भी मिले हैं । पुलिस आरोपी से अवैध हथियार की खरीद फरोख्त के सम्बंध में पूछताछ कर रही हैं।

पी.बी.एम. चिकित्सालय के जनाना विंग के सामने प्याऊ का उद्घाटन

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 9 मार्च। पी.बी.एम. अस्पताल के जनाना विंग के सामने मारवाड़ जन सेवा समिति द्वारा जन सहयोग से ठण्डे पानी की प्याऊ शुरू की गई है। इसका उद्घानटन पी.बी.एम. अधीक्षक डाॅ. परमेन्द्र सिरोही ने मंगलवार को किया। चिकित्सालय परिसर में इस प्याऊ के स्थापित होने से यहां आने वाले मरीजों व उसके परिजनों को 24 घन्टे ठण्डा पेयजल उपलब्ध होगा। प्याऊ के उद्घाटन के अवसर पर डाॅ. लवली कपिल, डाॅ. पी.डी.तंवर, समिति अध्यक्ष रमेश व्यास, हरी किशन सिंह राजपुरोहित, श्रीराम जाखड़, बबलू, प्रेम राजपुरोहित आदि लोग उपस्थित थे।

मंगल टीका जागरूकता अभियान सरकारी कार्मिकों को दी वैक्सीनेशन प्रक्रिया की जानकारी

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर 9 मार्च। कोविड वैक्सीनेशन के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला कलक्टर नमित मेहता की पहल पर चल रहे ‘मंगल टीका जागरूकता अभियान’ के तहत मंगलवार को जिले के सभी सरकारी कार्यालयों के कार्मिकों को वैक्सीनेशन की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। अभियान का मुख्य कार्यक्रम कलक्ट्रेट सभागार में हुआ। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक ने कहा कि आमजन में कोविड वैक्सीनेशन के प्रति किसी भी तरह की कोई भ्रांति ना रहे तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति वैक्सीनेशन करवाए, इसके लिए यह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सरोकार रखते हुए प्रत्येक कार्मिक अपने परिजनों और परिचितों को भी जागरूक करें। उन्होंने कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है, इसको ध्यान में रखते हुए प्रत्येक व्यक्ति मास्क लगाए तथा कोरोना एडवाइजरी की पालना करे। जागरूकता अभियान समन्वयक राजेंद्र जोशी ने बताया कि 5 मार्च से शुरू हुए इस अभियान के तहत जागरूकता की सघन गतिविधियां चलाई जाएंगी। जागरूकता अभियान के कारण जिले में वैक्सीनेशन की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। सभी मिलकर प्रयास कर...

डाॅ. अग्रवाल ने किया सोलर इकाईयों का अवलोकन जिला कलक्टर मेहता रहे साथ

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 9 मार्च। राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डाॅ. सुबोध अग्रवाल ने मंगलवार को नूरसर और दाऊदसर में सोलर इकाईयों का अवलोकन किया। इस दौरान जिला कलक्टर नमित मेहता भी साथ रहे। डाॅ. अग्रवाल ने नूरसर में 350 मेगावाट क्षमता की निर्माणाधीन अबादा प्राइवेट लिमिटेड सोलर इकाई की कार्यप्रगति के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि इकाई का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए, जिससे जिले में अधिक से अधिक विद्युत उत्पादन हो सके।  उन्होंने दाऊदसर में एजुर प्राइवेट लिमिटेड का अवलोकन किया। इस इकाई में 300 मेगावाट विद्युत उत्पादन हो रहा है। वहीं 300 मेगावाट अतिरिक्त विद्युत उत्पादन के लिए इकाई निर्माण का कार्य प्रगतिरत है। उन्होंने कहा कि बीकानेर क्षेत्र में सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। राज्य सरकार, सोलर ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में गंभीरता से कार्य रही है। वर्तमान में कोलायत और गजनेर क्षेत्र में सोलर ऊर्जा की विभिन्न इकाईयां कार्यरत हैं। परियोजना अधिकारी गोपेश शर्मा साथ रहे। इससे पहले डाॅ. अग्रवाल ने जिला कलक्टर के साथ बैठक करते हुए जिले में सौलर ऊर्जा के ...

बीकानेर जिले के आईजीएनपी क्षेत्र के 1 हजार किसानों को 32 करोड़ 60 लाख रूपए एवं नाॅन-आईजीएनपी क्षेत्र के 454 किसानों को 8 करोड़ 70 लाख रूपए का होगा अनुदान भुगतान

बीकानेर बुलेटिन डिग्गी निर्माण के लम्बित अनुदान भुगतान के लिए 92 करोड़ रूपए जारी जयपुर, 9 मार्च। राज्य सरकार ने केन्द्रीय अंश नहीं मिलने से तीन जिलों में डिग्गी निर्माण का अटका लम्बित भुगतान करने के लिए 92 करोड़ रूपए जारी किए है। इससे करीब 4 हजार से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा। कृषि मंत्री श्री लालचंद कटारिया ने बताया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2018-19 में गंगानगर, हनुमानगढ़ एवं बीकानेर जिलों में किसानों ने डिग्गियों का निर्माण कराया था, जिन पर 50 फीसदी अनुदान एवं 25 प्रतिशत टाॅप अप राशि देने का प्रावधान था। अनुदान की केन्द्रीय अंश के रूप में मिलने वाली 60 प्रतिशत राशि नहीं मिलने से किसानों का भुगतान अटक गया था।  श्री कटारिया ने बताया कि राज्य सरकार ने किसानों को राहत देने के लिए केन्द्रीय अंश सहित पूरे अनुदान का भुगतान करने का निर्णय लिया है। इससे इन तीन जिलों के 4 हजार 21 किसानों को 92 करोड़ 19 लाख रूपए का भुगतान हो सकेगा। उन्होंने बताया कि गंगानगर जिले के 2 हजार 242 किसानों को 44 करोड़ 42 लाख रूपए, हनुमानगढ़ जिले के 324 किसानों को 6 करोड़ 46 लाख, बीकानेर ...

भोले की फौज करेगी मौज,जूना मठ पातालेश्वर महादेव मंदिर मे महाशिवरात्रि पर होगा जागरण और प्रसादी कार्यक्रम

बीकानेर बुलेटिन शिवरात्रि के पावन पर्व पर महंत विकास गिरी जी के सान्निध्य मे जूना मठ पातालेश्वर महादेव मंदिर मे महाशिवरात्रि को सभी भक्त भोले बाबा के जागरण भजन और प्रसादी कार्यक्रम होगा। आयोजकों ने बाबा के भजन जागरण मे अधिक से अधिक संख्या में पहुचने का आह्वान किया है।  आयोजनकर्ता बजरंग सेना जिला बीकानेर सरंक्षक महंत विकास गिरी जी,शान्ति लाल सोलंकी प्रदेश महासचिव, राकेश श्रीमाली प्रदेश प्रवक्ता, सत्यनारायण अग्रवाल प्रदेश सचिव , दीपेश सिंह सोलंकी जिलाध्यक्ष,श्रवण छिंपा युवा मोर्चा अध्यक्ष, राजेन्द्र जी टाक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नवरतन सोलंकी , राजकुमार , नवीन सांखला,भवानी शंकर सोलंकी,दीपक टाक, जॉनी सैन,गोकुल प्रसाद उपाध्याय,ओम प्रकाश भादाणी,देवेश पांडीया,कमल गहलोत,महेश सारण , पंकज तंवर,राजा सोलंकी, अनिल टांक,रामदेव बडगुजर, शिव छिंपा,ओम प्रकाश,भैरु भादाणी, मदन लाल छिंपा , मनोज चौधरी, मनोज छिंपा,झन्वर लाल जोशी,अनंत कुमार पुरोहित,अनुज सोलंकी , आशीष सोलंकी,लक्ष्मण सिंह , भंवर सिंह,दिलीप सिंह,मोहन सिंह,भोम सिंह,सुमेर सिंह , नारायण छिंपा ,कैलाश छिंपा ,मनफूल टांक महिला मोर्चा अध्यक्षा,निशा पंवार...

बीकानेर: कल शाम से गायब चार बच्चे आखरी कार में....

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। यहां गंगानगर रोड पर झुग्गी झौपड़ी में रहने वाले चार बच्चे सोमवार शाम को गायब हो गए। रात को पुलिस को सूचना दी गई तो हडकंप मच गया। पुलिस अधीक्षक से लेकर थाने के कांस्टेबल बच्चों को ढूंढने में लगे रहे। रातभर तो कोई सफलता नहीं मिली, लेकिन सुबह ये बच्चे एक खराब हुई कार में फंंसे हुए मिल गए। दरअसल, यह बच्चे सोमवार शाम छह बजे गायब हो गए थे। घर वाले इन्हें इधर-उधर ढूंढते रहे लेकिन कहीं नजर नहीं आये। रात करीब आठ बजे बीछवाल थाने को इस आशय की सूचना दी गई। जहां से मामला पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा तक पहुंच गया। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खुद मौके पर पहुंची। चारों बच्चों के माता-पिता से बात करके इधर-उधर छानबीन की गई। आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए। एक जगह तक तो बच्चे नजर आ रहे थे लेकिन इसके बाद नहीं दिखे। रात भर चले सर्च अभियान के बाद भी सफलता नहीं मिलने से पुलिस के हाथ पांव फूलने लगे। एक बार फिर पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र का दौरा किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह के साथ सीओ सदर पवन भदौरिया व थानाधिकारी मनोज शर्मा भी बच्चों को ढूंढने में लग गए। सुबह ...

बीकानेर:फोन पर अश्लील भाषा का प्रयोग कर युवती को...

बीकानेर बुलेटिन जिले के खाजूवाला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती को कुछ लोगों ने मिलकर उसको फोन कर अश्लील भाषा का प्रयोग किया है। खाजूवाला पुलिस ने बताया कि युवती ने बताया कि प्रीतसिंह, लवप्रितसिंह, गगनदीप कौर, जगदीप, अमनदीप, कमलसिंह, राजेश आचार्य, कमलसिंह, कुलविन्द्र सिंह ने अलग अलग नंबरों से फोन कर तंग किया व अश्लील भाषा का प्रयोग कर जाति सूचक गालिया निकालकर अपमानित किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच अंजूम कायल को दी गई है।

बीकानेर: 6 माह से फ़रार आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन जसरासर पुलिस ने अवैध रूप से डोडा पोस्त सप्लाई करने का आरोपी जो कि 6 माह से फरार चल रहा था को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी करमीसर के पीछे गुरु नानक नगर निवासी 33 वर्षीय सुभाष चंद्र पुत्र राम गोपाल विश्नोई को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में जसरासर थाना अधिकारी देवीलाल, हेड कांस्टेबल सागरमल, कानि. सतीश कुमार, ओम प्रकाश, बलवीर, रामनिवास व साइबर सेल के हैड कांस्टेबल दीपक यादव शामिल रहे ।

बीकानेर: आज सिर्फ दूसरी डोज के लिए लगेंगे 35 टीकाकरण सत्र,कल 4,691 बुजुर्गों सहित 7,521 ने लगवाई कोविड वैक्सीन

बीकानेर बुलेटिन कोविड-19 टीकाकरण महा अभियान के अंतर्गत सभी प्राथमिकता वाले वर्गों का टीकाकरण एक साथ जारी है। टीकाकरण में बुजुर्गों ने जवानों को भी पीछे छोड़ा हुआ है। जहां पुलिस, होमगार्ड, आरएसी, बीएसएफ के जवानों सहित समस्त फ्रण्टलाईनर्स को मिलाकर कुल 1,103 व्यक्तियों ने टीके लगवाए वहीं 60 या अधिक आयु के 4,691 बुजुर्ग टीकाकरण करवाने अस्पताल पहुंचे। इनमे कई तो 90 वर्ष से भी ज्यादा आयु के थे। जिला कलेक्टर नमित मेहता के निर्देशानुसार सोमवार को जवानों के लिए पुलिस लाइन यूपीएचसी, बीछवाल व यूपीएचसी तिलक नगर में विशेष कोवैक्सीन वाले सत्र आयोजित किए गए थे क्योंकि इन्हें पहली डोज कोवेक्सीन की ही लगी थी।  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुकुमार कश्यप ने बताया कि जिले भर में शहर से लेकर गांव तक 6 निजी अस्पतालों सहित कुल 74 टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे जहां कुल 7,521 व्यक्तियों को कोविड वैक्सीन दी गई। उन्होंने बताया कि 86 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली डोज व 238 को दूसरी डोज दी गई। 110 फ्रंटलाइनर्स को पहली व 669 को दूसरी डोज दी गई। इसी प्रकार कोई गंभीर बीमारी से ग्रसित 45 वर्ष से अधिक आयु के 1,...