बीकानेर बुलेटिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आज उत्तर प्रदेश में एलपीजी कनेक्शन सौंपकर उज्ज्वला योजना के दूसरे चरण (प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना - पीएमयूवाई) का शुभारंभ कर दिया है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों से बातचीत भी की। आइए उज्ज्वला योजना के बारे में विस्तार से जानते हैं- क्या है प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सरकार गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले लाभार्थियों को एलपीजी का कनेक्शन बांटती है। इस योजना का लाभ केवल महिलाएं उठा सकती हैं। आवेदक महिला की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए। साथ ही एक ही घर में इस योजना के तहत कोई अन्य एलपीजी कनेक्शन नहीं होना चाहिए। उज्ज्वला 1.0 से उज्ज्वला 2.0 तक की यात्रा वर्ष 2016 में शुरू किए गए उज्ज्वला योजना 1.0 के दौरान, गरीबी रेखा से नीचे जीवन बिताने वाले परिवारों की पांच करोड़ महिला सदस्यों को एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया था। इसके बाद, अप्रैल 2018 में इस योजना का विस्तार कर इसमें सात और श्रेणियों (अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति, पीएमएवाई...
Live news,बीकानेर का लोकल चैनल, हर पल की खबरें आप तक