पीड़ितों को हक दिलाने सड़क पर उतरा जनसैलाब, प्रशासनिक अधिकारियों पर जम कर बरसे देवी सिंह भाटी, देखे वीडियो
बीकानेर बुलेटिन जोधपुर। जोधपुर के शेरगढ़ कस्बे में भूंगरा गांव में हुए गैस हादसे के बाद पीड़ित परिवारों को हक दिलाने के लिए हजारों की तादाद में लोग सड़क पर उतरे। काले झंडे लहराकर प्रदर्शन किया और पीड़ितों के आवाज उठाई। सर्व समाज की ओर से जोधपुर अस्पताल के बाहर धरना जारी है। आपको बता दें कि पिछले दिनों शादी समारोह में गैस सिलेंडर में ब्लास्ट की घटना में 33 मौतें हो चुकी है। कई घायल अब भी अस्पताल में जिंदगी के साथ संघर्ष कर रहे हैं। पीड़ितों को विशेष आर्थिक पैकेज व सरकारी नौकरी दिलाने की मांग को लेकर जिलेभर से लोग जोधपुर आए। इन लोगों ने मांग की है कि मृतकों के परिवार को पचास पचास लाख की आर्थिक सहायता दी जाए और एक सदस्य को सरकारी मिले। घायलों को 25 लाख रुपए दिए जाएं। इसी मांग को लेकर जोधपुर में रैली भी निकाली गई। रैली में शामिल लोग काले झंडे लेकर आए थे जिनको वो विरोध स्वरूप लहराते रहे। कई लोगों ने हाथों पर काली पट्टी बांधी थी। इस रैली में सहयोग के लिए प्राइवेब बस संचालकों ने भी मदद की। उन्होंने गांवों से शहर तक आने जाने का किराया नहीं लिया। विशेष पैकेज की मांग को लेकर आक्रोश रैली पहुंची कल...