Skip to main content

Posts

Showing posts from January 24, 2023

शहर में एक बार फिर दिन दहाड़े फ़ायरिंग की घटना, युवक को मारी गोली

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। मंगलवार दोपहर जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके में उस समय हडक़ंप मच गया जब बदमाशों ने एक युवक पर पिस्तौल से जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी, जिससे युवक घायल हो गया। तुरंत घायल को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर व अस्पताल पहुंची है, घायल के बयान के बाद ही पता चलेगा कि गोली मारने वाले लोग कौन थे और क्यों फायरिंग की।

एक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस लेकर घूम रहा था, पुलिस ने पकड़ा तो देशी कट्‌टा भी मिला

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर में अवैध हथियार रखने का शौक इतना बढ़ गया है कि आए दिन युवकों की गिरफ्तारी हो रही है, इसके बाद भी युवक समझने काे तैयार नहीं है। अब नयाशहर पुलिस ने मुक्ता प्रसाद में रहने वाले महज 25 साल के युवक को गिरफ्तार किया है, जिससे देशी कट्‌टा, पिस्टल और चार जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। उसे अब स्थानीय अदालत में पेश किया जा रहा है। मुक्ता प्रसाद नगर में रहने वाले 25 साल के महेंद्र बिश्नोई पुत्र मनफूल बिश्नोई के पास हथियार होने की सूचना पुलिस के पास थी। पिछले दिनों हथियार बरामद करते हुए जो धरपकड़ हुई,संभवत: उसी दौरान पुलिस को महेंद्र बिश्नोई का नाम मिला था। उसे सोमवार शाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक अवैध पिस्टल और चार जिंदा कारतूस मिले। कुछ और छानबीन करने पर एक देशी कट्‌टा भी उसके कब्जे से मिला है। महेंद्र सिंह पर जानलेवा हमला करने का मामला भी पहले से दर्ज है। उस प्रकरण में भी कई गंभीर आरोप उस पर लगे हुए हैं। मुक्ता प्रसाद से कई गिरफ्तारी हथियार रखने के मामले में पुलिस ने पिछले दिनों जो गिरफ्तारियां की है, उसमें मुक्ता प्रसाद नगर और आसपास की बस्तियों के कई...