Skip to main content

Posts

Showing posts from August 13, 2022

बीकानेर में एक किलोमीटर लंबा तिरंगा:जोश के साथ निकला तिरंगा, बच्चों ने दी सलामी, हाथ लगाने की मची होड

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।  घर घर तिरंगा अभियान के तहत शनिवार को बीकानेर में करीब एक किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकली। इस दौरान एक किलोमीटर लंबा तिरंगा लोग हाथ में लेकर चले, बच्चों ने सलामी दी तो बड़ों ने हाथ लगाकर ही खुद को गौरवान्वित महसूस किया। यहां एमएम स्कूल मैदान से जस्सूसर गेट से आगे सहारण पेट्रोल पंप तक तिरंगे को लेकर हजारों लोग आगे बढ़े। एक रोल में लगे इस तिरंगे को बड़े सम्मान के साथ एमएम ग्राऊंड से रवाना किया गया। यहां सैकड़ों की संख्या में पहुंचे युवाओं ने राष्ट्रगान किया तो हर कोई सावधान मुद्रा में नजर आया। इसके बाद एमएम ग्राऊंड से सहारण पेट्रोल पंप तक लोग दोनों तरफ कतार लगाकर खड़े थे। इतने लंबे तिरंगे को देखने और उसे छूने की जैसे होड मची हुई थी। कई स्कूली छात्रों ने भी कतारबद्ध खड़े होकर तिरंगे को सलामी दी और अपने हाथ से कुछ दूरी तक तिरंगा लेकर गए। इसमें विंग्स इंटरनेशनल स्कूल और बेसिक इंग्लिश स्कूल के स्टूडेंट्स ने खास रुचि दिखाई। भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष वेद व्यास के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता भी इस यात्रा में शामिल हुए। भाजपा नेता भी यात्रा में न...

बस व स्कोर्पियो की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, एक अन्य घायल

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। इंदिरा गांधी नहर की आरडी 945 पर बस व स्कोर्पियो की आमने सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। बस में सवार किसी भी यात्री को चोट नहीं आई लेकिन स्कोर्पियों में सवार तीनों यात्री चोटिल हुए। जैसलमेर से बज्जु आ रही एक निजी बस और बज्जू से नाचना की ओर जा रही एक स्कॉर्पियो दोपहर करीब सवा दो बजे आमने सामने भिड़ंत हुई। स्कॉर्पियो में तीन लोग सवार थे। तीनों को जबर्दस्त चोट लगी। इन्हें गंभीर अवस्था में ही बज्जू सीएचसी पहुंचाया गया जहां रामकिशोर पुत्र उगाराम जाट निवासी सेंदनी नागौर उम्र 40 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। वहीं रामप्रकाश पुत्र अणदाराम जाट निवासी जोरावरपुरा (38) और रामस्वरूप पुत्र मोहनराम बिश्नोई निवासी रोटू नागौर उम्र 40 वर्ष को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया। रास्ते में रामप्रकाश जाट ने दम तोड़ दिया। रामस्वरूप बिश्नोई का इलाज चल रहा है। पहचान मुश्किल से हुई तीनों घायलों की पहचान करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। घायलों के फोटो के साथ कुछ लोगों ने वॉयस मैसेज वायरल किए। इसके बाद गाड़ी के नंबर से पता चला कि ये नागौर की है। इस...

घर मे घुसकर युवती के साथ नगदी जेवरात ले जाने का मामला दर्ज

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। घर में घुसकर युवती को उठा ले जाने और सोने चांदी के जेवरात ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में लूणकरणसर थाने में परिवादी ने विष्णु शर्मा पुत्र जगदीश, सरताज पुत्र अहमद, गुलाम रसूल पुत्र अब्दुल गफ्फार,रामयन पुत्र प्रतापङ्क्षसह,जगदीश प्रसाद उर्फ जुगल किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरेापी एकराय होकर 9 अगस्त की रात को उसके घर पर आए। जिसके बाद आरेापियों ने एकराय होकर उसकी बेटी को उठा ले गए साथ ही आरोपियों ने उसके घर से सोने-चंादी के जेवरात,58000 नगद भी ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्वाधीनता दिवस समारोह का महाभ्यास आयोजित

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 13 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस समारोह का महाभ्यास शनिवार को डॉ. करणीसिंह स्टेडियम में आयोजित हुआ।  जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया तथा मार्च पास्ट की सलामी ली। स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले मार्च पास्ट के पूर्वाभ्यास में प्लाटून ने कदम से कदम मिलाकर देश की एकता एवं अखण्डता का संदेश दिया। मार्च पास्ट में आरएसी की तीसरी व दसवीं बटालियन, राजस्थान पुलिस, राजस्थान महिला पुलिस,  राजस्थान अरबन होमगार्डस, एनसीसी की सात राज.बटालियन महारानी सुदर्शना कन्या महाविद्यालय स्कॉउट गाइड, बीबीएस तथा  सोफ़िया स्कूल के कैडेट्स की टुकड़ियां शामिल हुई। परेड का नेतृत्व वृताधिकारी पुलिस दीपचंद ने किया। इस दौरान आरएसी तथा राजस्थान पुलिस के बैण्ड ने सुमधुर स्वर लहरिया बिखेरी। राजस्थान पुलिस एवं एनसीसी की सातवीं राज. बटालियन के जवानों ने घुड़सवारी का हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। व्यायाम प्रदर्शन में बारह विद्यालयों के 440 विद्यार्थियों, योगा प्रदर्शन में दो विद्यालयों के 300 विद्यार्थियों,भारतीयम में चार विद्यालयों की 460 छात्राओं, आत्मरक्षा तकनीक प्रद...

लावारिस गौवंश के लिए गौ भक्त कर रहे हैं सराहनीय कार्य

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। गौवंश में तेजी से फैल रहा लंपी स्किन डिजीज से सैकड़ों गौवंश शिकार हो गए हैं शनिवार को श्री मल्लीनाथ गौ सेवा सीमित खारिया बास गौ सेवा संस्थान टीम असहाय मुक गोधन कि सेवा में लगा हुआ है सीमित के सदस्य सम्पत कुमार विश्नोई ने बताया कि हमारे क्षेत्र में लंम्पी स्क्रीन वायरस नामक महामारी बहुत ही तेज गति से फैली हुई है जिसे प्रतिदिन हमारे क्षेत्र में  सेकडौ गौ माता की मृत्यु होती जा रही है इस महामारी से निजात दिलाने हेतु हमारी टीम के गौ भक्त श्री मल्लीनाथ दोनों सेवा संस्थान टीम के सदस्य रामस्वरूप महीराम हड़मानाराम चंदू राम नरसिंह रमेश पृथ्वीराज शिवलाल बुधराम मांगीलाल देवेंद्र संपत रामेश्वर जीतू सिंह मनोज धनपत राधेश्याम विकास मांगीलाल हीरालाल सुभाष मोहनलाल प्रेम एवं अन्य सदस्य टीम के सदस्यों द्वारा पिछले 10 दिनों से टीकाकरण व देसी इलाज के द्वारा देशी घी हल्दी काली मिर्च गिलोय बाय बिगड़ काला जीरा अजवाइन आदि का लड्डू बनाकर गौमाता को खिलाना पिलाना का किया जा रहा है टीम के सदस्यों द्वारा सुबह से शाम तक कड़ी मेहनत के साथ गौ माता का ईलाज करने में लगे हुए हैं तथा टीम के सदस...

आज़ादी का अमृत महोत्सव:बीकानेर हुआ तिरंगामय, भाजपा नेता महावीर रांका के नेतृत्व में निकाली गयी तिरंग यात्रा, जनता ने किया भव्य स्वागत

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।  बारिश की बूंदें, आसमां में लहराता तिरंगा और हजारों लोगों के मुख से निकलता भारत माता की जयकार का दृश्य देशभक्ति के भावों को साकार कर रहा था। दृश्य था भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका द्वारा निकाली गई वाहन रैली का। भीनासर के मुरलीमनोहर मनोहर मैदान से वंदे मातरम् के उद्षोघ से रवाना हुई रैली गंगाशहर बाजार, कोचर सर्किल, गोगागेट सर्किल, स्टेशन, लालजी होटल से राजीव गांधी मार्ग, कोटगेट, केईएम रोड, जूनागढ़, कीर्ति स्तम्भ होते हुए दीनदयाल सर्किल पर पहुंची। करीब एक दर्जन से अधिक स्थानों पर पुष्पवर्षा से तिरंगा वाहन रैली का स्वागत किया गया। पं. दीनदयाल सर्किल पर यूआईटी पूर्व चैयरमेन महावीर रांका, भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेशप्रताप सिंह, बीकानेर प्रभारी ओम सारस्वत ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान महावीर रांका ने वाहन रैली में शामिल हजारों लोगों से 13 से 15 अगस्त तक अपने घर, स्कूल, कॉलेज, कोचिंग, कार्यालयों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने की अपील की।  रांका ने बताया कि लोगों में तिरंगा अभियान के प्रति जागरुकता आए इसी उद्देश...

पाणेचा का जिलाध्यक्ष पद पर मनोनयन

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। अखिल भारतीय पंचायत परिषद  के विधान में प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष वाल्मीकि प्रसाद सिंह के निर्देशानुसार राजस्थान राज्य पंचायत परिषद के  अध्यक्ष सुभाष पाराशर की अभिशंसा पर मगनलाल पाणेचा को जिला अध्यक्ष पद पर शुशोभित किया गया है। पाणेचा के चयन से पंचायतीराज की संस्थाओं व ग्राम सभाओं के आयोजन में बल मिलेगा। पाणेचा जी पूर्व में भी खींवसर नागौर में चुनाव प्रभारी के रूप में भी अपनी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कर चुके है। कोरानाकाल में भी सामाजिक सरोकार  की भावना के तहत जन जन को राहत दिलाकर अग्रणी भूमिका निभाई।