Skip to main content

स्वाधीनता दिवस समारोह का महाभ्यास आयोजित

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर, 13 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस समारोह का महाभ्यास शनिवार को डॉ. करणीसिंह स्टेडियम में आयोजित हुआ। 
जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया तथा मार्च पास्ट की सलामी ली। स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले मार्च पास्ट के पूर्वाभ्यास में प्लाटून ने कदम से कदम मिलाकर देश की एकता एवं अखण्डता का संदेश दिया। मार्च पास्ट में आरएसी की तीसरी व दसवीं बटालियन, राजस्थान पुलिस, राजस्थान महिला पुलिस,  राजस्थान अरबन होमगार्डस, एनसीसी की सात राज.बटालियन महारानी सुदर्शना कन्या महाविद्यालय स्कॉउट गाइड, बीबीएस तथा सोफ़िया स्कूल के कैडेट्स की टुकड़ियां शामिल हुई। परेड का नेतृत्व वृताधिकारी पुलिस दीपचंद ने किया। इस दौरान आरएसी तथा राजस्थान पुलिस के बैण्ड ने सुमधुर स्वर लहरिया बिखेरी। राजस्थान पुलिस एवं एनसीसी की सातवीं राज. बटालियन के जवानों ने घुड़सवारी का हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। व्यायाम प्रदर्शन में बारह विद्यालयों के 440 विद्यार्थियों, योगा प्रदर्शन में दो विद्यालयों के 300 विद्यार्थियों,भारतीयम में चार विद्यालयों की 460 छात्राओं, आत्मरक्षा तकनीक प्रदर्शन में पंद्रह विद्यालयों की 750 छात्राओं, सामूहिक गीत एवं नृत्य में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महर्षि दयानंद मार्ग की छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) पंकज शर्मा, नगर निगम उपायुक्त सुमन शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) सुरेन्द्र सिंह भाटी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय पुरोहित एवं ज्योति प्रकाश रंगा ने किया।

सांस्कृतिक संध्या रविवार को
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिला प्रशासन द्वारा सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, शिक्षा विभाग तथा मेलबोर्न स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार सायं 5.15 बजे रविंद्र रंगमंच पर सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बारह विद्यालयों के बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के जेलवेल टंकी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीपल गट्टे के पास कपिल राजपुरोहित युवक कुत्तों को दूध पिला रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा युवक के गर्दन, पीठ और गाल पर चाकू से वार किये है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पीबीएम अस्पताल ट्रोम सेंटर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह मय टीम के साथ पीबीएम पहुंचे हैं, जहां घायल युवक से घटना की जानकारी ले रहें हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि हमला करने वाले युवक कौन थे और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।