Skip to main content

लावारिस गौवंश के लिए गौ भक्त कर रहे हैं सराहनीय कार्य

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर। गौवंश में तेजी से फैल रहा लंपी स्किन डिजीज से सैकड़ों गौवंश शिकार हो गए हैं शनिवार को श्री मल्लीनाथ गौ सेवा सीमित खारिया बास गौ सेवा संस्थान टीम असहाय मुक गोधन कि सेवा में लगा हुआ है सीमित के सदस्य सम्पत कुमार विश्नोई ने बताया कि हमारे क्षेत्र में लंम्पी स्क्रीन वायरस नामक महामारी बहुत ही तेज गति से फैली हुई है जिसे प्रतिदिन हमारे क्षेत्र में  सेकडौ गौ माता की मृत्यु होती जा रही है इस महामारी से निजात दिलाने हेतु हमारी टीम के गौ भक्त श्री मल्लीनाथ दोनों सेवा संस्थान टीम के सदस्य रामस्वरूप महीराम हड़मानाराम चंदू राम नरसिंह रमेश पृथ्वीराज शिवलाल बुधराम मांगीलाल देवेंद्र संपत रामेश्वर जीतू सिंह मनोज धनपत राधेश्याम विकास मांगीलाल हीरालाल सुभाष मोहनलाल प्रेम एवं अन्य सदस्य टीम के सदस्यों द्वारा पिछले 10 दिनों से टीकाकरण व देसी इलाज के द्वारा देशी घी हल्दी काली मिर्च गिलोय बाय बिगड़ काला जीरा अजवाइन आदि का लड्डू बनाकर गौमाता को खिलाना पिलाना का किया जा रहा है टीम के सदस्यों द्वारा सुबह से शाम तक कड़ी मेहनत के साथ गौ माता का ईलाज करने में लगे हुए हैं तथा टीम के सदस्य वन्य जीवों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।



पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता आने लगी है इसी कड़ी में युवा समाजसेवी प्रहलाद जोशी ने अपने 20 वे जन्मदिन पर विभिन्न किस्म के 21 पौधे लगाने के साथ उनका संरक्षण करने का संकल्प लिया जोशी ने अपने मित्रों, परिचितों व सहयोगियों को भी पौधे भेंट कर पौधारोपण व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है प्रहलाद जोशी ने कहा कि गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज ने इस छोटी सी पहल को सार्थक बताया जोशी ने पर्यावरण सरंक्षण की दिशा में सकारात्मक प्रयास बताते हुए सभी को शुभ अवसरों पर फिजूलखर्ची की बजाय पौधारोपण करने पर जोर दिया जोशी के जन्मदिन पर विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर अमरूद, बेलपत्र, शीशम, नीम, अनार, आम, पीपल आदि के पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल का संकल्प भी लिया गया प्रहलाद जोशी ने बताया कि हमारी टीम द्वारा घर-घर एक पौधा लगाने का अभियान शुरू किया जाएगा युवाओं को पौधारोपण के लिए आगे आना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।