Skip to main content

Posts

Showing posts with the label राजस्थान

मुख्यमंत्री गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा कोविड-19 पॉज़िटिव

बीकानेर बुलेटिन जयपुरः राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. कोरोना की इस गंभीर दस्तक से अब हर कोई चिंतित नजर आ रहा है. क्या सचमुच कोरोना वापस लौट आया है ? जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना पॉजिटिव हो गए है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में देशभर में कोविड के मामले बढ़े हैं.  मैं स्वयं भी हल्के लक्षणों के साथ कोविड से संक्रमित हो गया हूं. डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अगले कुछ दिन निवास से ही कार्य जारी रखूंगा.  आप सब सावधानी बरतें एवं कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर अपील की है कि संपर्क में आने वाले लोग कोरोना की जांच करवाएं. इससे पहले राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी ट्वीट कर कोरोना पॉजिटिव की जानकारी दी. वसुंधरा राजे ने कहा कि कोविड की जांच में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. चिकित्सकों की सलाह पर मैं पूर्ण रूप से आइसोलेशन में हूं. जो लोग मेरे संपर्क में रहे, वे अपनी जांच करवाएँ और सावधानी बरतें.

Breaking News: सीपी जोशी बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

बीकानेर बुलेटिन बीजेपी ने विधानसभा चुनाव से आठ महीने पहले राजस्थान संगठन में बड़ा बदलाव कर चौंकाया है। सतीश पूनिया की जगह चित्तौड़गढ़ से सांसद सीपी जोशी को बीजेपी का नया प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। पूनिया अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और उन्हें एक्सटेंशन भी दे दिया गया था। करीब-करीब तय था कि इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव तक पूनिया ही प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे। एबीवीपी से राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले सीपी जोशी संघ के नजदीक माने जाते हैं। सतीश पूनिया भी RSS बैकग्राउंड से ही आते हैं, अब उनकी जगह उन्हीं जैसे सियासी बैकग्राउंड के नेता को राजस्थान में संगठन की जिम्मेदारी दी गई है। 58 साल के पूनिया के मुकाबले जोशी(47) यंग भी हैं। बताया जा रहा है कि पूनिया को अब राष्ट्रीय संगठन में जगह मिल सकती है। राजस्थान बीजेपी में सीएम फेस की लड़ाई के बीच संगठन में इस बड़े बदलाव की चर्चाएं शुरू होने लगी हैं। सियासी जानकार इसके मायने निकाल रहे हैं। अब नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति भी जल्द होने के आसार हैं। गुलाब चंद कटारिया के राज्यपाल बनाए जाने के बाद से यह पद खाली ...

राजस्थान विधानसभा से इस वक्त की बड़ी खबर, राइट टू हेल्थ बिल विधानसभा में पारित

बीकानेर बुलेटिन जयपुर: राजस्थान विधानसभा में राइट टू हेल्थ बिल पारित हुआ. राजस्थान स्वास्थ्य का अधिकार विधेयक 2022 पारित हुआ.  राइट टू हेल्थ बिल पर मंत्री परसादी लाल मीणा ने जवाब देते हुए कहा कि राइट टू हेल्थ बिल जनता के हित में है. 60 प्रतिशत बजट हमारा मेडिकल एंड हेल्थ में जा रहा है. 90 प्रतिशत परिवार जुड़े हुए हैं चिरंजीवी से. प्रवर समिति के प्रतिवेदन को स्वीकार करने की बात आसन से कही. राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि इसमें मल्टीस्पेशलिटी 50 बेड के अस्पताल को शामिल किया जाए. डॉक्टरों ने आत्मदाह के लिए कहा है. जिनके लिए काम करना चाहते हैं. उन्हें विश्वास में ही नहीं लेकर आए आप लोग हम भी चाहते हैं बिल आये. इस प्रकार से यदि बिल आएगा तो क्या होगा. हमारा खुद का इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है तो ऐसे में निजी चिकित्सालय पर यह बात लादी नहीं जाये. 50 बेड के मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल वाली बात को शामिल किया जाए. सिंगल विंडो रिड्रेसल सिस्टम किया जाए. परसादी लाल मीणा ने राजेंद्र राठौड़ को जवाब दिया. उन्होंने कहा कि हम 50 बेड वाली बात को शामिल करेंगे. निश्चित रूप से शामिल करेंगे. मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा ...

007 गैंग का इनामी सरगना राजू मांजू गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन जोधपुर/लोहावट। जिले की ग्रामीण पुलिस की विशेष टीम ने हथियारों के साथ-साथ एमडी व डोडा पोस्त तस्करी में लम्बे समय से फरार 007 गैंग के इनामी सरगना राजू मांजू सहित दो जनों को गुरुवार को लोहावट के जम्भेश्वर नगर में पकड़ लिया। हार्डकोर राजू ठेहट की हत्या के आरोपियों ने हथियारों की खेप इस गैंग को भिजवाई थी। पुलिस ने बताया कि लोहावट के जम्भेश्वर नगर निवासी 007 गैंग सरगना राजू मांजू पुत्र रावलराम बिश्नोई व चन्द्रनगर निवासी राजेश सिहाग पुत्र सुखराम बिश्नोई लम्बे समय से फरार और जिले के चयनित वांटेड में शामिल थे। इन पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित था। इनके जम्भेश्वर नगर में एक गौशाला के पास होने की सूचना मिली। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण धर्मेन्द्रसिंह यादव के निर्देशन में पुलिस की विशेष टीम ने गौशाला के पास दबिश दी, जहां दोनों आरोपी बाइक लेकर खड़े थे। पुलिस को देख दोनों ने बाइक छोड़ी और भागने लगे। पुलिस ने पीछा शुरू किया और मशक्कत के बाद दोनों को दबोच लिया गया। इन्हें थाने लाया गया, जहां पूछताछ के बाद देर रात राजू मांजू व राजेश सिहाग को गिरफ्तार कर लिया गया। ठेहट हत्याकाण्ड के आरोपियों ...

Rajasthan Budget 2023 : गरीबों को मुफ्त राशन, 100 यूनिट बिजली फ्री, पढ़िए बजट की बड़ी घोषणाएं एक क्लिक में

बीकानेर बुलेटिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को अपना दसवां बजट पेश किया। आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने मुफ्त योजनाओं की बाढ़ ला दी। हालांकि सबसे ज्यादा उम्मीदें नए जिलों की घोषणा की थीं, लेकिन गहलोत ने साफ कर दिया है कि 'रामलुभाया' कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद उस पर विचार करेंगे। यह बजट 2028 को टारगेट रखकर पेश किया गया है। तीन घंटे बीस मिनट का सबसे लंबा भाषण अशोक गहलोत ने तीन घंटे बीस मिनट तक बजट भाषण दिया। यह अब तक का सबसे लंबा बजट भाषण है। सबसे लंबे बजट भाषण का रिकॉर्ड अब अशोक गहलोत के नाम है। उन्होंने करीब 12 बजकर 26 मिनट पर भाषण शुरू किया और 3 बजकर 46 मिनट पर खत्म किया। पिछले साल भी उन्होंने डेढ़ घंटे से ज्यादा समय तक भाषण दिया था। पढ़िए, बजट में क्या है खास... बजट की सबसे बड़ी घोषणाएं- 1. 11 लाख किसानों को हर महीने 2 हजार यूनिट तक मुफ्त बिजली। अब तक हर महीने 1000 रुपए की छूट थी, जिसे बढ़ाकर अब 2000 यूनिट तक कर दिया है। 2000 यूनिट हर महीने खर्च होने तक कोई बिल नहीं आएगा। 2. रोडवेज में महिलाओं को अब आधा किराया ही देना होगा। रोडवेज किराए में छूट को 30...

Rajasthan Budget 2023: मुख्यमंत्री गहलोत पहुंचे विधानसभा, जिले में विभिन्न स्थानों पर दिखाया जाएगा लाइव, देखे लाइव

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 10 फरवरी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार का आखिरी बजट पेश करने विधानसभा पहुंच गए हैं। वे 11 बजे से भाषण की शुरुआत करेंगे। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी सहित सभी मंत्री-विधायकों के भी पहुंचने का सिलसिला जारी है। आज पेश होने वाला बजट में युवाओं, महिलाओं, किसानों और सामाजिक सेक्टर पर फोकस ज्यादा होगा। बजट में नियमित और संविदा को मिलाकर एक लाख नई भर्तियों की घोषणा होने के आसार हैं। बजट में फ्री स्कीम्स पर भी खासा फोकस रहने की संभावना है। जिले में विभिन्न स्थानों पर इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि ईमित्र प्लस के माध्यम से जिले की समस्त ग्राम पंचायतों के अलावा नगर निगम, पंचायत समिति, राजकीय डूंगर महाविद्यालय तथा स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर लाइव प्रसारण होगा। उन्होंने बताया कि फेसबुक पेज, टि्वटर और यूट्यूब लिंक के माध्यम से युवाओं, किसानों और महिलाओं द्वारा ऑनलाइन अवलोकन किया जाएगा। इसी प्रकार कलेक्ट्रेट सहित अन्य डिजिटल वॉल के माध्यम से भी लाइव प्रसारण होगा। लाइव प्रसारण देखने के लिए ...

साकार हुई देश की बहुरंगी संस्कृति, सजे-धजे ऊंटों के साथ थिरके देशी-विदेशी ‘पावणे’

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर कार्निवल के साथ हुई 29वें अंतराष्ट्रीय ऊंट उत्सव की शुरूआत साकार हुई देश की बहुरंगी संस्कृति, सजे-धजे ऊंटों के साथ थिरके देशी-विदेशी ‘पावणे’ बीकानेर, 13 जनवरी। बीकानेर कार्निवल के साथ शुक्रवार को 29वां अंतराष्ट्रीय ऊंट उत्सव प्रारम्भ हुआ। कार्निवल की शुरूआत लक्ष्मी निवास पैलेस से हुई। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन और जिला कलक्टर ने रंग-बिरंगे गुब्बारे हवा में उड़ाकर और झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। जिला कलक्टर ने उत्सव की शुरूआत की घोषणा की। कार्निवल की शुरूआत मश्क वादन से हुई। इस दौरान पारम्परिक वेशभूषा में सजे-घजे रोबीलों ने राजस्थान की बहुरंगी संस्कृति को साकार किया। बीएसएफ के ऊंटों का दस्ता विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा। इसका नेतृत्व सीआई संजू ने किया। इस दौरान एक हजार मीटर लम्बे साफे का प्रदर्शन किया गया। कार्निवल में टेबूलो थीम के साथ फेस्टिवल के मस्कट ‘फेलिक्स’ ने दर्शकों की वाहवाही लूटी। इस दल में विंटेज कारें और रॉयल इनफील्ड बाइक्स को भी सम्मिलित किया गया। इन पर पारम्परिक वेशभूषा में सज-धज बैठे विदेशी पर्यटकों ने सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। सेठ तोलाराम...

प्रदेश कांग्रेस से बड़ी खबर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष की तीसरी सूची जारी

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।   बहुप्रतीक्षित काँग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों की सूची जारी हो गई है। प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने 46 ब्लॉक अध्यक्षों की सूची जारी की है। श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष मुकननाथ सिद्ध व सूडसर ब्लॉक अध्यक्ष श्रीराम भादू को बनाया गया है। लूणकरणसर में  गोविंद राम गोदारा, नापासर में भंवर लाल परिहार को नियक्ति मिली है।जिले में घोषणा के बाद कांग्रेस में इससे उत्साह का माहौल है व कार्यकर्ता नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई दे रहें है।

बांद्रा से जोधपुर जाने वाली सूर्यनगरी एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतरे,कई यात्रियों को आई चोट, बीकानेर सहित कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेगी

बीकानेर बुलेटिन बांद्रा से जोधपुर जाने वाली सूर्य नगरी एक्सप्रेस की 11 बोगियां, सोमवार सुबह बेपटरी हो गईं. इस हादसे में करीब दस लोगों को चोट आई है. हालांकि इसमें किसी जनहानि की सूचना नहीं है. रेलवे ने जोधपुर से एक दुर्घटना राहत ट्रेन भेजी है.  राजकियावास-बोमादरा में पटरी से कुछ डिब्बों के पटरी से उतरने के मामले में पाली कलेक्टर नमित मेहता लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हे. घटना की जानकारी मिलने के साथ ही एक्टिव हो गए है. फायर ब्रिगेड व एंबुलेंस और अन्य एजेंसी के अधिकारियों के साथ खुद कॉर्डिनेट कर रहे है. इस हादसे में लगभग आधा दर्जन से अधिक घायलों को बांगड अस्पताल पहुंचाया गया है. सूर्यनगरी एक्सप्रेस गाडी संख्या 12480, बांद्रा टर्मिनस के डिब्बे पटरी से उतरे थे. जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस के 8 डिब्बे आज प्रातः 03:27 बजे पटरी से उतरे थे. जोधपुर मंडल के राजकियावास-बोमादरा रेलखंड के मध्य डिरेल हो गए थे. किसी प्रकार की कैजुअल्टी हासमें नही बताई जा रही है. रेल अधिकारियों के मौके पर पहुंचने का सिलसिला जारी है. रेलवे के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे है. पुलिस अधीक्षक गगनदीप भी लगातार मॉनिटरिंग कर ...

CM अशोक गहलोत का बड़ा फैसला, स्काउट्स एवं गाइड्स को मिलेगी रोडवेज किराये में 50 प्रतिशत छूट

बीकानेर बुलेटिन जयपुर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 4 जनवरी से पाली के रोहट में शुरू हो रही राष्ट्रीय स्काउट्स एवं गाइड्स जम्बूरी में भाग लेने वाले स्काउट्स एवं गाइड्स को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों के किराए में 50 प्रतिशत छूट देने का फैसला किया है.  परिवहन खर्च भी कम होगा: प्रस्ताव अनुसार जम्बूरी के आयोजन स्थल तक पहुंचने तथा वापस आने के लिए निगम द्वारा पाली एवं जोधपुर से रोहट के बीच विशेष बस सेवा चलाई जाएगी. जम्बूरी में भाग लेने वाले स्काउट्स एवं गाइड्स को इन बसों में यात्रा करने पर किराए में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी, जिससे उनको आवागमन में सुगमता होगी तथा परिवहन खर्च भी कम होगा. उल्लेखनीय है कि पाली जिले के रोहट में 4 जनवरी से 10 जनवरी तक 18वीं राष्ट्रीय जम्बूरी का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के 35 हजार से अधिक स्काउट्स एवं गाइड्स भाग लेंगे.

प्रदेश में 75 लाख परिवार को 500 रुपए में मिलेगा सिलेंडर

बीकानेर बुलेटिन राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने सोमवार को अलवर के मालाखेड़ा में जरुरतमंदों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर मुहैया कराने की घोषणा की। गहलोत की इस घोषणा के बाद राजस्थान सहित पूरे देश में इस घोषण की चर्चाएं होने लग गई हैं। देशभर का बड़ा वर्ग इस पहल का स्वागत कर रहा है। वहीं, एक हिस्सा इसे जमीनी तौर पर टेस्ट करने की बात कर रहा है। मगर सियासी जानकारों का कहना है कि इससे अशोक गहलोत ने एक तीर से कई निशाने साधे हैं। यदि यह योजना लागू हुई तो गहलोत की इस घोषणा का आम जनता, राजस्थान की सरकार, कांग्रेस, बीजेपी और प्रदेश की राजनीति पर असर पड़ेगा। जानते हैं कैसा रहेगा गहलोत का यह सियासी स्ट्रोक और क्या हैं इसके मायने? पहले जानते हैं कि इस योजना में किन लोगों को फायदा होगा। दरअसल, यह योजना सिर्फ उन ग्राहकों के लिए है जो राजस्थान में बीपीएल श्रेणी में हैं या फिर केंद्र की उज्जवला योजना के तहत एलपीजी गैस सिलेंड लेते हैं। ऐसे ग्राहकों को यह सिलेंडर 500 रुपए में राजस्थान सरकार मुहैया कराएगी। फिलहाल साधारण तौर पर सिलेंडर राजस्थान में लगभग 1050 रुपए में मिलता है। ऐसे में 1 अप्रैल 2023 से आधी से भी क...

तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ी खबर: 48000 पदों पर होगी भर्ती परीक्षा,21 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। राजस्थान के लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। कर्मचारी चयन बोर्ड ने शिक्षक भर्ती परीक्षा की विज्ञप्ति जारी कर दी है। जिसके तहत प्रदेश में अब 48,000 पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए 21 दिसंबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। जो 19 जनवरी तक चलेगी। वहीं इसके बाद 25 फरवरी से 28 फरवरी तक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। लेवल-2 में बढ़े 1500 पद दरअसल, 26 सितंबर 2021 को 15 हजार पदों पर आयोजित रीट लेवल-2 का पेपर आउट होने के बाद सरकार ने रद्द कर दिया था। इसके बाद CM गहलोत ने 2022 में कुल 31 हजार 500 पदों पर लेवल-2 की भर्ती निकाली। इसमें लेवल-2 के पुराने 15000 पद भी शामिल थे। लेकिन भर्ती विज्ञप्ति जारी होने के पहले सरकार ने एक बार फिर लेवल-2 के पदों को घटाकर लेवल-1 के पदों में बढ़ोतरी कर दी थी। इसके बाद प्रदेशभर के युवाओं ने सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक इसे लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। युवाओं के विरोध के बाद अब सरकार ने लेवल-2 में भी 1500 पदों की संख्या में इजाफा किया है। जानिए- ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती प्रक्रिया राजस्थान में ग्रेड थर्ड टीच...

राजस्थान में फिर बड़ा गैंगवार, हिस्ट्रीशीटर राजू ठेहट की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन सीकर: राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में आंतक मचाने वाले गैंगस्टर राजू ठेहट की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. ऐसे में राजस्थान में एक बार फिर बड़े गैंगवार की वारदात सामने आई है. जानकारी मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद है. फायरिंग की यह घटना सीकर में पिपराली रोड पर हुई है. हालांकि राजू ठेहट की अभी तक मौत होने की पुष्टि नहीं हुई है. राजू ठेहट के 3 गोली लगने की जानकारी मिल रही है. फायरिंग की वारदात के बाद पुलिस ने पूरे जिले में नाकाबंदी करवाई है.लॉरेन्स विश्नोई गैंग के रोहित गोदारा ने ली हत्याकांड की जिम्मेदारी राजस्थान में गैंगस्टर्स राजू ठेहट और आनंदपाल सिंह में करीब दो दशक वर्चस्व की लड़ाई चली थी. लेकिन आनंदपाल के एनकाउंटर के बाद राजू ठेहट वर्चस्व बढ़ने लगा था. जेल में बंद होने के दौरान भी उसके फिरौती मांगकर संरक्षण देने के कई मामले सामने आए थे. हाल ही में जेल से बाहर आने के बाद राजू ठेहट गैंग को बढ़ाने में लगा है.  गैंगस्टर्स राजू ठेहट लग्जरी लाइफ जीने का शौकीन है. वह महंगी कार और बाइक पर काफिले के साथ घूमता है. गैंगस्टर राजू ठेहट को सीकर बॉस के ...

खाटूश्याम मंदिर आगामी आदेश तक बंद,मंदिर कमेटी ने जारी किया आदेश

बीकानेर बुलेटिन सीकर का खाटूश्यामजी मंदिर रविवार रात 10 बजे से अगले आदेशों तक बंद रहेगा। मंदिर कमेटी ने यह आदेश जारी किया है। फाल्गुन मेले से पहले मंदिर में व्यवस्थाएं बढ़ाईं जाएंगी। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शंभू सिंह ने बताया है कि भक्तों के लिए आसान दर्शन व्यवस्था करने के लिए 13 नवंबर 2022 को रात 10 बजे से खाटूश्याम मंदिर को अगले आदेशों तक दर्शनों के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। अगले आदेश होने के बाद ही भक्त मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे। 10 नवंबर को खाटूश्याम मंदिर और कस्बे में व्यवस्थाओं का विस्तार करने के लिए जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव और एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने मंदिर कमेटी और अधिकारियों की बैठक ली थी। इसमें कई निर्णय हुए। ऐसे में अब मंदिर और कस्बे में व्यवस्था बदलने के लिए काम शुरू होगा। रोज करीब 20 हजार श्रद्धालु दर्शन करते हैं मंदिर में आम दिनों में भी करीब 20,000 श्रद्धालु दर्शन करते हैं। वीकेंड और हॉलिडे के दिन भीड़ ज्यादा रहती है। देवउठनी एकादशी के मौके पर खाटूश्याम बाबा का जन्मदिन होता है। ऐसे में करीब 10 लाख लोगों ने दर्शन किए थे। बता दें खाटूश्याम मंदिर में गत आ...

जोधपुर में एक के बाद एक गैस सिलेण्डर में विस्फोट, हादसे में चार की मौत हुई,16 घायल, मुख्यमंत्री गहलोत ने जताया हादसे पर दुख

बीकानेर बुलेटिन जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर जिले के कीर्ति नगर क्षेत्र में गैस के 6 सिलेंडर फटने की वजह से 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में करीब 16 घायलों को महात्मा गांधी अस्पताल लाया गया. 6 घायलों की हालत गंभीर बनी हुई.घरेलू गैस सिलेंडर से अवैध रूप से गैस भरी जा रही थी इसी दौरान सिलेंडर ने आग पकड़ ली और 8 से ज्यादा सिलेंडरों में ब्लास्ट हुवा जिसके बाद आसपास के घरों में भी आग लग गयी। जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचे. डीसीपी अमृता दुहन और महापौर कुन्ती परिहार मौके पर पहुंची.  इस घटना पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुख जताया है. मुख्यमंत्री गहलोत ने घटना को बेहद दुखद बताया. मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि स्थानीय प्रशासन से पूरी घटना की जानकारी ली है. घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ है. ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें. दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं. हादसे में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 201 RAS अफसरों के तबादले,बीकानेर में इनका हुआ तबादला, देखे सूची

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। राजस्थान सरकार द्वारा आज राजस्थान प्रशासनिक अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापना की बंपर सूची जारी की है। राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग द्वारा 201 राजस्थान प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी की है: देखें सूची

खाटू श्याम के भक्तों के लिए मौत बनकर आए थे 'किन्नर' 500 मीटर तक फैल गए शवों के चीथड़े

बीकानेर बुलेटिन राजस्थान की सीकर जिले से दुखद खबर सामने आई है। जहां खाटू श्याम जी दर्शन करने जा रहे श्याम भक्तों ने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। जिसके चलते दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रेन में किन्नर आ गए थे जो उनको परेशान कर रहे थे। इससे बचने के लिए उन्होंने छलांग लगा दी। खाटू श्याम जी के दरबार में जा रहे श्याम भक्तों के साथ गंभीर हादसा हुआ। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में जब वे लोग खाटू जाने के लिए बैठे तो ट्रेन में कथित किन्नर आ पहुंचे। उन्होनें मारपीट और लूटपाट करने की कोशिश की तो उनसे डरकर दो लोग धीमी चलती ट्रेन से कूद गए। लेकिन दोनो के कूदते ही पास वाले ट्रेन से आ रही दूसरी ट्रेन ने दोनो को रौंद दिया। घटना देर रात करीब दो बजे के बाद सवाई माधोपुर जिले की है। मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। दोनो मृतक सवाई माधोपुर जिले के चौधरी मौहल्ले के रहने वाले हैं। दो दोस्तों की मौत आखों के सामने देखकर सदमें में आ गया तीसरा दोस्त  मामले की जांच पड़ताल कर रही पुलिस ने बताया कि देर रात करीब दो बजे के बाद सवाई माधोपुर स्टेशन से खाटू जाने के लिए ट्रेन में अनिल, फूल...

जिस मंच पर सीएम अशोक गहलोत ने भाषण दिया, उसी मंच पर कुछ घंटों बाद अश्लीलता के ठुमके लगे, मंत्री खुद लगे व्यवस्था बनाने में

बीकानेर बुलेटिन मंत्री के बेटे के जन्मदिन पर जमकर नाची विदेशी बालाएं राजस्थान सरकार में सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा के बेटे के बर्थडे पर अश्लील डांस करने का मामला सामने आया है। रात 10 बजे तक लड़कियों ने डांस किया। खास बात ये है कि इस दौरान मंत्री गुढ़ा भी मंच पर मौजूद थे। मामला झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी कस्बे में लिबट्री फार्म हाउस का 9 सितंबर का है। दरअसल, 9 सितंबर को मंत्री गुढ़ा के बेटे शिवम का बर्थडे था। बर्थडे पर बड़ा भोज भी आयोजित किया गया था। भोजन के बाद रात को 8 बजे अश्लील डांस शुरू हुआ। कार्यक्रम में अलग-अलग डांसर्स बुलाई गईं। इनमें विदेशी युवतियां भी मौजूद थीं। कुल 10 युवतियां डांस के लिए बुलाई गईं थी। बता दें कि शुक्रवार को राजेंद्र सिंह गुढ़ा के बेटे शिवम गुढ़ा के बर्थडे पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। इस दौरान उदयपुरवाटी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह भी किया गया। इसमें विजेता और उप विजेता टीम को ट्रॉफी और अन्य पुरस्कार दिए गए थे। मंत्री गुढ़ा का कहना है कि गम का माहौल तो था नहीं, खुशी का माहौल था और किसी समर्थक ने पार्टी बुक कर दी थी। मैं खुद मं...

राजस्थान रेप के मामले में देश में तीन साल से टॉप पॉजिशन पर

बीकानेर बुलेटिन महिलाओं-युवतियों के प्रति यौन अपराध के मामले में राजस्थान ने देश के सभी राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। दुनिया के नक्शे पर अलग पहचान रखने वाले प्रदेश के लिए ये आंकड़े शर्मिंदगी वाले हैं। हाल ही में जारी राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB ) के आंकड़ों के अनुसार राजस्थान रेप के मामले में देश में पहले नंबर पर है। रेप के मामलों में राजस्थान ने मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और असम को भी पीछे छोड़ दिया है। राजस्थान में साल 2021 में रेप के इतने केस दर्ज हुए हैं, जितने तीन बड़े राज्यों में मिलाकर भी दर्ज नहीं हुए। राजस्थान में साल 2021 में कुल 6,337 रेप के मामले सामने आए, जो साल 2020 के 5,310 के मुकाबले एक हजार ज्यादा हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 2020 और 2021 में राजस्थान में सबसे अधिक रेप के मामले सामने आए हैं। राजस्थान के बाद मध्यप्रदेश में रेप के मामले दर्ज हुए। वहां पर 2020 में 2,339 मामले थे, जबकि 2021 में ये नंबर बढ़कर 2,947 हो गए। राजस्थान में रोज 17 महिलाओं-युवतियों से रेप:देश में सबसे ज्यादा दुष्कर्म; तीन साल से टॉप पॉजिशन पर जयपुर25 मिनट पहले महिलाओं-युवतियों के प्रति यौन अपराध के...

आजादी के 75 साल बाद भी दलित बच्चे को जातिवाद का शिकार होना पड़ा, पानी की मटकी को छूने पर मिली मौत, ये कैसी आज़ादी!

बीकानेर बुलेटिन दलित छात्र ने स्कूल में पानी की मटकी क्या छू ली, टीचर ने उसे इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। पिछले करीब 24 दिन से बच्चे का अहमदाबाद में इलाज चल रहा था। इससे पहले उदयपुर में भी इलाज चला था। घटना राजस्थान के जालोर जिले के सायला थाना क्षेत्र के सुराणा गांव की है। पिता का आरोप है कि 20 जुलाई को तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले उनके 9 साल के बेटे इंद्र मेघवाल ने पानी की मटकी को छू ली थी। इसके बाद टीचर छैल सिंह ने इतनी पिटाई की थी कि उसकी हालत गंभीर हो गई। पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज किया है। उस मटकी से सिर्फ टीचर पानी पीते थे बच्चे के पिता देवाराम ने बताया कि स्कूल में जातिवाद के नाम पर मेरे बेटे की पिटाई की गई। सामान्य दिनों की तरह 20 जुलाई को भी इंद्र स्कूल गया था। सुबह करीब साढ़े दस बजे उसे प्यास लगी। उसने स्कूल में रखी मटकी से पानी पी लिया। उसे नहीं पता था कि यह मटकी स्कूल के टीचर छैल सिंह के लिए रखी गई है। इससे सिर्फ छैल सिंह ही पानी पीते हैं। छैल सिंह ने इंद्र को बुलाया और जमकर पीटा। इतना पीटा की उसकी दाहिनी आंख और कान पर अंदरुनी चोटें आईं। छैल सिंह ने जातिसूचक शब्दों ...