Skip to main content

007 गैंग का इनामी सरगना राजू मांजू गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन




जोधपुर/लोहावट। जिले की ग्रामीण पुलिस की विशेष टीम ने हथियारों के साथ-साथ एमडी व डोडा पोस्त तस्करी में लम्बे समय से फरार 007 गैंग के इनामी सरगना राजू मांजू सहित दो जनों को गुरुवार को लोहावट के जम्भेश्वर नगर में पकड़ लिया। हार्डकोर राजू ठेहट की हत्या के आरोपियों ने हथियारों की खेप इस गैंग को भिजवाई थी।

पुलिस ने बताया कि लोहावट के जम्भेश्वर नगर निवासी 007 गैंग सरगना राजू मांजू पुत्र रावलराम बिश्नोई व चन्द्रनगर निवासी राजेश सिहाग पुत्र सुखराम बिश्नोई लम्बे समय से फरार और जिले के चयनित वांटेड में शामिल थे। इन पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित था। इनके जम्भेश्वर नगर में एक गौशाला के पास होने की सूचना मिली। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण धर्मेन्द्रसिंह यादव के निर्देशन में पुलिस की विशेष टीम ने गौशाला के पास दबिश दी, जहां दोनों आरोपी बाइक लेकर खड़े थे। पुलिस को देख दोनों ने बाइक छोड़ी और भागने लगे। पुलिस ने पीछा शुरू किया और मशक्कत के बाद दोनों को दबोच लिया गया। इन्हें थाने लाया गया, जहां पूछताछ के बाद देर रात राजू मांजू व राजेश सिहाग को गिरफ्तार कर लिया गया।

ठेहट हत्याकाण्ड के आरोपियों से ली थी हथियारों की खेप
गत वर्ष सीकर में राजू ठेहट की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में इनसे सामने आया था कि आरोपियों ने बीकानेर निवासी पंकज सारस्वत के मार्फत हथियारों की खेप जम्भेश्वर नगर निवासी मनीष बिश्नोई को भिजवाई थी। मनीष, हनुमान उर्फ लादेन, महिपाल व राजेश ने 8 दिसम्बर को फलोदी में पंकज से हथियार लिए थे  

बीकानेर पुलिस ने 16 दिसम्बर की अल-सुबह भोजाकोर में दबिश देकर हनुमान लादेन को पकड़ा था।उससे हॉकी बट बंदूक व चार जिंदा कारतूस जब्त किए गए थे। पुलिस ने हनुमान व पंकज सारस्वत व मनीष शेखाणी को गिरफ्तार किया था। महिपाल बिश्नोई, जूड निवासी श्यामलाल बिश्नोई, इमरत व राजू मांजू फरार हो गए थे।

एसयूवी से जब्त की थी 3 किलो एमडी ड्रग्स
हनुमान उर्फ लादेन से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने 16 दिसम्बर की अल-सुबह मनीष शेखाणी के मकान में दबिश दी थी, जहां ढाणी के बाहर खड़ी एसयूवी से 3.3 किलो एमडी ड्रग्स जब्त की गई थी

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

मौसम सुहाना:बीकानेर सहित कई जिलों आंधी के बाद बारिश

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर मानसून को आने में अभी तीन हफ्ते से ज्यादा का समय बचा है, पर प्री मानसून से प्रदेश के अधिकांश हिस्से तरबतर हो रहे हैं। शुक्रवार सुबह हिल स्टेशन माउंट आबू की नक्की झील व आसपास के एरिया में बादलों की आवाजाही रही। जैसलमेर में मचाई थी तबाही इससे पहले राजस्थान में बीते दो-तीन दिनों से अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश और आंधी चलने का दौर जारी है। गुरुवार रात पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर में आए अंधड़ ने जमकर तबाही मचाई। करीब 70KM की गति से आए इस अंधड़ से कई पेड़ धराशायी हो गए और कच्चे मकानों के टीन शेड-छप्पर उड़ गए। पूरे जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में सैकड़ों बिजली के पोल गिरने व उन पर लगे तार टूटने की शिकायते आई हैं। बताया जा रहा है कि पिछले माह अरब सागर से आए ताऊ-ते तूफान में जितनी गति से आंधी चली थी, उससे भी ज्यादा तेज आंधी चली। पूरा शहर देर रात धूल के गुबार से ढंक गया। इस तूफान का असर बाड़मेर में भी देखने को मिला। बाड़मेर में भी गुरुवार को तेज गति से हवाएं चलीं। बीकानेर में उमस से राहत बीकानेर में सुबह से बादल छाए हुए हैं और हल्की गति से हवा चल रही है। बीकानेर में गुरुवार रात न्...

मोबाईल की बैटरी फटने से झौपड़े में लगी आग, दो नवजात बच्चे और एक युवक आग में झुलसे

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। जिले की नजदीकी लूणकरणसर तहसील के हंसेरा में एक ढाणी के झूंपे (खींप से बनी झोंपड़ी ) के अंदर चार्जिंग पर लगे मोबाइल की बैटरी में ब्लास्ट होने से 3 महीने की एक बच्चे सहित तीन जने झुलस गए। जिनका उपचार बीकानेर में किया जा रहा है। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बैटरी में ब्लास्ट से घर में आग लग गई और काफी सामान भी जलकर राख हो गया। इसमें सोने-चांदी के जेवर भी बताए जा रहे हैं। घटना के समय घर के अंदर 2 बच्चे सो रहे थे। तीन महीने की बच्ची की हालत गंभीर है। वह 35 प्रतिशत तक झुलसी है। दोनों बच्चों को बचाने में एक युवक के दोनों हाथ झुलस गए हैं। हंसेरा में रहने वाले सोहन राम मेघवाल के दो जवाई मुकेश और रमेश हैं। ये दोनों सगे भाई हैं। दोनों जवाई फसल कटाई के लिए आए थे। शनिवार सुबह परिवार सहित दोनो जमाई ढाणी से कुछ दूरी पर स्थित खेत में फसल काट रहे थे। मुकेश और रमेश की बहन सुलोचना भी साथ आई हुई थी। ढाणी के पास ही बने झोपड़े में पुराने मोबाइल चार्ज पर लगे थे। सुलोचना ढाणी में खाना बना रही थी। ढाणी के झोपड़े से अचानक एक 4 वर्ष का बच्चा दौड़ते हुए बाहर आया।...