Skip to main content

तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ी खबर: 48000 पदों पर होगी भर्ती परीक्षा,21 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर। राजस्थान के लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। कर्मचारी चयन बोर्ड ने शिक्षक भर्ती परीक्षा की विज्ञप्ति जारी कर दी है। जिसके तहत प्रदेश में अब 48,000 पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए 21 दिसंबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। जो 19 जनवरी तक चलेगी। वहीं इसके बाद 25 फरवरी से 28 फरवरी तक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

लेवल-2 में बढ़े 1500 पद
दरअसल, 26 सितंबर 2021 को 15 हजार पदों पर आयोजित रीट लेवल-2 का पेपर आउट होने के बाद सरकार ने रद्द कर दिया था। इसके बाद CM गहलोत ने 2022 में कुल 31 हजार 500 पदों पर लेवल-2 की भर्ती निकाली। इसमें लेवल-2 के पुराने 15000 पद भी शामिल थे। लेकिन भर्ती विज्ञप्ति जारी होने के पहले सरकार ने एक बार फिर लेवल-2 के पदों को घटाकर लेवल-1 के पदों में बढ़ोतरी कर दी थी। इसके बाद प्रदेशभर के युवाओं ने सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक इसे लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। युवाओं के विरोध के बाद अब सरकार ने लेवल-2 में भी 1500 पदों की संख्या में इजाफा किया है।



जानिए- ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती प्रक्रिया

राजस्थान में ग्रेड थर्ड टीचर के कुल 48,000 पदों पर भर्ती होगी। इसमें लेवल-1 में 21,000 और लेवल-2 के 26,000 पद शामिल हैं।

लेवल-1 और लेवल-2 के लिए दो चरण में भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसमें पहले चरण की परीक्षा सिर्फ पात्रता के लिए, जबकि दूसरे चरण की परीक्षा का आयोजन टीचर्स के सिलेक्शन के लिए किया जाएगा।
23 और 24 जुलाई को आयोजित हुई पात्रता परीक्षा का रिजल्ट 29 सितंबर को जारी किया जा चुका है।
29 सितंबर को पास किए कैंडिडेट्स का टीचर्स के सिलेक्शन के लिए 25 से 28 फरवरी तक एक और भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जो सब्जेक्ट के आधार पर आयोजित की जाएगी।

जानें, क्या है लेवल-1 और लेवल-2?

राजस्थान में ग्रेड थर्ड टीचर्स के लिए लेवल-1 और लेवल-2 दो अलग-अलग परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें लेवल-1 की परीक्षा में सिर्फ एसटीसी किए हुए उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। इन्हें कक्षा 1 से 5वीं क्लास तक पढ़ाने का मौका मिलेगा। वहीं, लेवल-2 की परीक्षा के लिए सिर्फ बीएड डिग्रीधारी उम्मीदवार ही आवेदन कर सकेंगे। इन्हें कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों को पढ़ने का मौका मिलेगा। लेवल-1 और लेवल-2 दोनों ही परीक्षा के पेपर अलग अलग परियों में आयोजित किए जाएंगे।

रद्द की गई थी लेवल-2 की परीक्षा

दरअसल, राजस्थान में 31 हजार पदों के लिए 25 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों की पिछले साल सितंबर को रीट परीक्षा आयोजित कराई गई थी। इसके 36 दिन बाद रीट का रिजल्ट जारी कर दिया गया था। इसमें से 11 लाख चार हजार 216 को पात्र घोषित किया गया था।

इनमें लेवल-1 के लिए 3 लाख तीन हजार 604 और लेवल-2 के लिए 7 लाख 73 हजार 612 को पात्र घोषित किया गया था। भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद लेवल-2 के पेपर के लीक होने संबंधी विवाद में सरकार ने लेवल-2 की परीक्षा को रद्द कर दिया।


Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...