Skip to main content

Posts

Showing posts from September 9, 2022

जलालाबाद विस्फोट का मास्टरमाइंड की बीकानेर से गिरफ्तारी, NIA द्वारा घोषित था 2 लाख का इनाम

बीकानेर बुलेटिन पंजाब के जलालाबाद में हुए विस्फोट के मुख्य आरोपी को पकड़ने में बीकानेर और पंजाब पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। बीकानेर के जामसर थाना पुलिस, डीएसटी व पंजाब पुलिस के संयुक्त कार्रवाई में विस्फोट के मुख्य आरोपी गुरुचरण और चन्ना को खारा गांव से गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आए विस्फोट के मुख्य आरोपी की तलाश एनआईए को थी जिस पर 2 लाख रुपए का इनाम भी घोषित था। डीएसटी, जामसर और पंजाब पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया मुख्य आरोपी चन्ना 3 महीने से खारा गांव में एक दाल मिल में मजदूर बनकर रह रहा था। इस दौरान उसने अपना हुलिया भी बदल लिया था ताकि पुलिस की पकड़ से वह बच सके। लेकिन खुफिया इनपुट मिलने के बाद में पुलिस ने जलालाबाद विस्फोट के इस मुख्य आरोपी को धर दबोचा है। बीकानेर जिला पुलिस अधीक्षक योगेश यादव ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की तलाश एनआईए को थी जिस पर 2021 में मामला दर्ज हुआ था। गुरुचरण पर ₹200000 का इनाम भी घोषित किया गया था जिसे बीकानेर जिले की जामसर थाना पुलिस डीएसपी और पंजाब पुलिस के संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया है।

बीकानेर में भाई ने की भाई की हत्या, दो गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर के नाल में एक युवक पवन की हत्या के मामले में पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। महज चौबीस घंटे में पुलिस ने दो युवकों काे गिरफ्तार कर लिया है। चौंकाने वाला खुलासा ये हुआ है कि चुन्नीलाल नामक पवन के रिश्तेदार ने ही उसकी हत्या कर दी थी, वो भी सिर्फ इसलिए कि चुन्नीलाल को शादी से पहले पवन ने अपनी पत्नी के बारे में सारी जानकारी नहीं दी थी। चुन्नीलाल का आरोप था कि पवन को उसकी पत्नी के बारे में शादी से पहले से पता था फिर भी उसने बताया नहीं। दरअसल, पवन और चुन्नीलाल रिश्ते में भाई-भाई है। चुन्नीलाल अपनी पत्नी से नाराज था। उसका आरोप है कि पवन को शादी से पहले ही चुन्नीलाल की पत्नी के बारे में सारी जानकारी थी, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। इसी कारण दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ। पहले भी उसकी हत्या करने का प्रयास किया गया था। सफलता नहीं मिली तो गुरुवार की रात कोडमदेसर पैदल जा रहे पवन को रास्ते से ही अपनी बाइक पर बिठा लिया। तब चुन्नीलाल के साथ कैलाश नामक युवक भी था। दोनों ने पवन को जबरन अपनी बाइक पर बिठाकर कहा कि पैदल नहीं जाएंगे बल्कि बाइक पर ही मंदिर जाएंगे। ऐसा कहकर उसे शराब पिलाने का ...

चोरी, लूट और दुष्कर्म जैसी घटनाओं पर सात RPS अधिकारियों सहित करीब एक दर्जन अधिकारियों को नोटिस, बीकानेर के सीओ सिटी, सीओ सदर...

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर संभाग में बढ़ती चोरी, लूट और दुष्कर्म जैसी घटनाओं से जहां एक और जनता त्रस्त है, वहीं दूसरी ओर पुलिस विभाग भी काफी परेशान है। अब ऐसे पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है, जिनके सर्किल व थाना एरिया में ऐसी घटनाएं ज्यादा हो रही है। बीकानेर संभाग के पुलिस अधीक्षकों के साथ क्राइम मीटिंग करते हुए आईजी ओमप्रकाश ने सात आरपीएस अधिकारियों सहित करीब एक दर्जन अधिकारियों को नोटिस थमा दिए हैं। पुलिस ने बताया कि चोरी, नकबजनी, दुष्कर्म, छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामलों में बढ़ोतरी पर नाराजगी जताई गई। तय संख्या से अधिक अपराध होने पर बीकानेर के सीओ सिटी दीपचंद, सीओ सदर पवन भदौरिया, नोखा सीओ भवानी सिंह इंदा के अलावा हनुमानगढ़ के संगरिया सीओ, श्रीगंगानगर के सीओ सिटी, पुलिस उप अधीक्षक, एस.आई.यू.सी.ए.डब्लयू को चोरी, नकबजनी, बलात्कार, पोक्सो एक्ट, एससी / एसटी व बकाया मामलों का निपटारा समय पर नहीं करने और कमजोर सुपरविजन से नाराज होकर आईजी ने कारण बताओ नोटिस (शो - काज) जारी किया गया है। इसके अलावा रेंज के कई थानेदारों को भी कारण बताओ नोटिस दिया गया है। रेंज के...

बीकानेर में नकली दूध बनाने की फैक्ट्री पर छापा, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। छत्तरगढ़ के करणीसर बास में नकली दूध बनाकर बेचने की शिकायत पर जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशानुसार औचक कार्यवाही की गई। इस दौरान बड़ी मात्रा में मिलावटी सामग्री बरामद की गई है।जिला कलक्टर ने बताया कि एक मुखबिर द्वारा छत्तरगढ़ में नकली दूध बनाने की शिकायत की गई। इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए गुरुवार देर रात ही छत्तरगढ़ के उपखण्ड अधिकारी राजेन्द्र कुमार को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिसकी अनुपालना में उपखण्ड अधिकारी ने आइएलआर और पटवारी के साथ बीरबल बिस्सू के दो मंजिला आवास पर औचक छापामारी की। इस दौरान मौके पर कुछ मिक्सर पाए गए। इनके माध्यम से असली दूध का फेट निकालकर इसमें कृत्रिम फेट मिलाने की कार्यवाही की जा रही थी। यह कार्य यहां मौजूद दो लड़कों द्वारा किया जा रहा था।  शुद्ध दूध से फेट निकालने की मशीन भी बरामद हुई। इस मशीन से फेट निकालने के बाद इससे क्रीम अलग किया जा रहा था।देर रात छापामारी के बाद उपखण्ड अधिकारी द्वारा पुलिस थाने के एएसआई अमराराम की मौजूदगी में इस स्थान को सीज कर दिया। शुक्रवार सुबह बीकानेर से खाद्य सुरक्षा अधिकारी सहित पूरी टीम को म...

पैदल यात्री पर चाकू से जानलेवा हमला, मौत

बीकानेर बुलेटिन श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां कस्बे के कालुबास निवासी एक युवक की तोलियासर कांकड़ भेरूजी मंदिर के पास चाकू मार कर हत्या कर दी गई है। अभी तक प्राप्त सूचना के आधार पर युवक कालुबास निवासी सांवरमल पुत्र ओंकारमल सुथार तोलियासर गया था। और रास्ते मे कांकड़ मंदिर के पास उसे चाकू मारा गया। घायल युवक को आपणो गांव सेवा समिति की एम्बुलेंस द्वारा चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हॉस्पिटल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई है। विदित रहे कि क्षेत्र में शुक्रवार को तोलियासर मंदिर में मेला लगा हुवा है और श्रीडूंगरगढ़ से हजारो की संख्या में लोग पैदल जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसी पैदल यात्रा में बदमाश लड़की छेड़ रहे थे और युवक ने मना किया तो उसे चाकू मार दिया गया। मौके पर सीओ, सीआई सहित पुलिस पहुंच चुकी है।

टैक्सी ओर बोलेरो की टक्कर में एक की मौत, अन्य घायल

बीकानेर बुलेटिन श्रीडूंगरगढ़ थानान्तर्गत जैतासर गांव के बस स्टैण्ड पर हुए सडक़ हादसे में एक जने की मौत हो गई। जबकि हादसे में चार-पांच अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे है। जहां उनका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक जैतासर गांव में सवारियों से भरी हुई टैक्सी हाइवे पर चढ़ रही थी। इसी दौरान बोलेरो गाड़ी ने टैक्सी को टक्कर मार दी। हादसे में कोजूराम (55) पुत्र नानक राम की मौत हो गई। जबकि टैक्सी में चार-पांच अन्य लोग घायल हो गए। इसकी इत्तिला मिलने के बाद मौके पर पहुंचे श्रीडूंगरगढ़ थाने के एएसआई पूर्णराम ने बताया कि बोलेरो चालक को पकड़ लिया गया है।

शहरी बेरोजगारों को 100 दिन के रोजगार की गारंटी देने वाली योजना शुरू,80 वार्डों में 15 करोड़ के कार्य स्वीकृत

बीकानेर बुलेटिन इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना जिला कलक्टर ने हर्षोलाब तालाब में खुदाई कार्य के साथ किया आगाज शहर के 80 वार्डों में 15 करोड़ के कार्य स्वीकृत, जिले में बने साढे चार हजार जॉब कार्ड:जिला कलक्टर बीकानेर, 9 सितम्बर। शहरी क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों को रोजगार मुहैया करवाने की राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना’का शुक्रवार को शुभारम्भ हुआ। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने शहर के ऐतिहासिक हर्षोलाब तालाब में खुदाई कार्य करते हुए योजना की शुरूआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योजना के तहत शहरी श्रमिकों को मांग के आधार पर कानूनन सौ दिन का रोजगार मिलेगा। यह देशभर की अनोखी योजना है, जिसके महत शहरी क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों को अपना परिवार चलाने के लिए किसी और की तरफ देखना नहीं पड़ेगा। इससे श्रमिक परिवारों को आर्थिक संबल भी मिलेगा तथा उनकी क्षमता का उपयोग शहर की आधारभूत सुविधाओं के विकास में किया जा सकेगा। जिला कलक्टर ने बताया कि इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत शहरी क्षेत्र में नर्सरी विकसित करना, पौधारोपण, जल संरक्षण क्षेत्रों क...

न्यूड वीडियो बना किया ब्लैकमेल, रिटायर्ड ऑफिसर से 13 लाख हड़पे, आप भी रहे सचेत

बीकानेर बुलेटिन बिना जान पहचान के किसी अज्ञात व्यक्ति का वीडियो कॉल ऑन करना कितना खतरनाक हो सकता है, ये बीकानेर के बुजुर्ग रिटायर्ड एलआईसी ऑफिसर से पूछा जा सकता है। इन्होंने वीडियो कॉल ऑन क्या किया अब तेरह लाख रुपए मांग कर ब्लैकमेल किया जा रहा है। हालांकि हिम्मत दिखाते हुए इस बुजुर्ग ने जेएनवीसी पुलिस थाने में मामला दर्ज करा दिया है। पीड़ित ने पुलिस काे बताया कि उसके पास 28 अगस्त को अनजान नंबर से वीडियो कॉल आया। युवती ने फोन उठाने के बाद उससे अश्लील बातें शुरू कर दी। बातों में लेकर युवती ने न्यूड होकर उसका अश्लील वीडियो रिकार्ड कर लिया, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए रुपए की डिमांड करने लगी। पीड़ित ने उसके नंबर ब्लॉक कर दिए तो दिल्ली से किसी संजय और और एसएन श्रीवास्तव ने क्राइम ब्रांच अफसर बन कर पीड़ित को धमकाया। करीब महीने भर तक सिलसिला जारी रहा। आरोपियों ने पीड़ित काे धमकाकर उससे 13 लाख 29 हजार 500 रुपए ऑनलाइन वसूल लिए। जेएनवीसी पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले मैसेज, फिर कॉल आमतौर पर ये गैंग लोगों को वॉट्सऐप पर मैस...