Skip to main content

बीकानेर में नकली दूध बनाने की फैक्ट्री पर छापा, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर। छत्तरगढ़ के करणीसर बास में नकली दूध बनाकर बेचने की शिकायत पर जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशानुसार औचक कार्यवाही की गई। इस दौरान बड़ी मात्रा में मिलावटी सामग्री बरामद की गई है।जिला कलक्टर ने बताया कि एक मुखबिर द्वारा छत्तरगढ़ में नकली दूध बनाने की शिकायत की गई। इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए गुरुवार देर रात ही छत्तरगढ़ के उपखण्ड अधिकारी राजेन्द्र कुमार को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिसकी अनुपालना में उपखण्ड अधिकारी ने आइएलआर और पटवारी के साथ बीरबल बिस्सू के दो मंजिला आवास पर औचक छापामारी की। इस दौरान मौके पर कुछ मिक्सर पाए गए। इनके माध्यम से असली दूध का फेट निकालकर इसमें कृत्रिम फेट मिलाने की कार्यवाही की जा रही थी। यह कार्य यहां मौजूद दो लड़कों द्वारा किया जा रहा था।



 शुद्ध दूध से फेट निकालने की मशीन भी बरामद हुई। इस मशीन से फेट निकालने के बाद इससे क्रीम अलग किया जा रहा था।देर रात छापामारी के बाद उपखण्ड अधिकारी द्वारा पुलिस थाने के एएसआई अमराराम की मौजूदगी में इस स्थान को सीज कर दिया। शुक्रवार सुबह बीकानेर से खाद्य सुरक्षा अधिकारी सहित पूरी टीम को मौके पर भेजा गया तथा सीज किए स्थान पर आगे की कार्यवाही की गई। इस दौरान मौके पर पंद्रह-पंद्रह लीटर तेल के 34 टिन तथा 25 कट्टे वे पाउडर जब्त किया गया। दूध के प्लास्टिक के 27 केन भी बरामद हुए। वे पाउडर को मिक्सी में डालकर आर्टिफिशियल फेट बनाया जाता है तथा फेट निकाले हुए ऑरिजनल दूध में यह आर्टिफिशियल फेट डालकर फिर इस दूध को सप्लाई किया जाता है।जिला कलक्टर ने बताया कि बताया कि शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत की गई इस औचक कार्यवाही के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा इस दूध के सेम्पल लिए गए हैं। इनकी जांच करवाने के पश्चात् प्रकरण कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में मिलावटखोरी के विरूद्ध सतत छापामारी जारी रहेगी। मिलावट पाई जाने की स्थिति में सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।