Skip to main content

Posts

Showing posts from December 15, 2022

नाकाबंदी से पहले भागने की फिराक में था,पुलिस को देख कार छोड़ के हुवे फरार,80 किलो से अधिक....

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। अवैध नशीली सामग्री बेचने व खरीदने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज होता जा रहा है। गुरुवार को लूणकरनसर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक कार चालक से अस्सी किलो डोडा पोस्त बरामद किया। हालांकि पुलिस कार चालक को गिरफ्तार करने में नाकामायब रही, बल्कि डोडा पोस्त और कार को जब्त कर लिया गया। लूणकरणसर थानाधिकारी चंद्रजीत सिंह ने बताया कि इस बड़ी कार्रवाई में अस्सी किलो अवैध डोडा पोस्त जब्त कर एक लग्जरी कार को भी बरामद किया। रात में पुलिस थाना के सामने नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान हर आने-जाने वाली गाड़ी को रोककर देखा गया। इसी दौरान नाकाबंदी को देखकर एक कार चालक ने नाकाबंदी से लगभग एक सौ मीटर पहले ही इंगांनपाकॉलोनी गेट के पास कार को साइड में रोककर लाइट बंद कर दी। इस दौरान पुलिस की नजर पड़ गई। शक होने पर पुलिसकर्मी कार के पास पहुंचे। अंधेरा होने के कारण कार में सवार तस्कर कार को वहीं छोड़ फरार हो गए। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो कार में चार थैले अवैध डोडा पोस्त से भरे हुए मिले। पुलिस कार में मिली आई डी के आधार पर मामला दर्ज करने की कार्रवाई कर रही हैं। लूणकरणसर पुलिस...

बीकानेर नगर निगम आयुक्त एक बार फिर सुर्खियों में किया निलंबित

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। लम्बे समय से विवादों में चल रहे निगम आयुक्त गोपाल राम बिरदा को आज निलंबित कर दिया गया हे। इस सम्बंध में संयुक्त शासन सचिव देवेन्द्र कुमार ने आदेश जारी किया गया है। जिसमें बताया गया है कि नगर निगम बीकानेर के आयुक्त गोपाल राम बिरदा के खिलाफ विभागीय जांच प्रस्तावित है। जिसके चलते बिरदा को तुरंत प्रभाव से निलंबित किया जाता है। इस दौरान उनका मुख्यालय कार्मिक विभाग जयपुर होगा। बता दे कि बिरदा लम्बे समय से विवादों में चल रहे है। आज भी बिरदा पर व्यापारी ने मारपीट के आरोप लगाया था। जिसके बाद भाजपा-कांग्रेस के नेताओं ने एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की थी । आज सादुलगंज एरिया में घर के आगे निर्माण कार्य करवा रहे एक जने के साथ मारपीट को लेकर हंगामा हो गया है। समाज के लोगों का आरोप है कि संजय जैन नामक व्यक्ति के साथ निगम आयुक्त गोपालराम बिरदा ने मारपीट की और बिना किसी अपराध के उसे सदर थाने के हवाले कर दिया। इस घटना को लेकर भाजपा नेता, कांग्रेस के नेता, जैन समाज के गणमान्य जनों ने जिला कलेक्टर व एसपी से मुलाकात कर रोष जताया है और निगम आयुक्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मां...

अवैध गैस रिफिलिंग को लेकर रसद विभाग अलर्ट मोड पर, एक साथ 4 जगहों से 17 सिलेण्डर जब्त

बीकानेर बुलेटिन अवैध रिफलिंग पर 4 प्रकरण दर्ज, 17 सिलेण्डर जब्त एलपीजी गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण और दुरुपयोग पर होगी कार्यवाही विवाह और समारोह स्थलों पर सुरक्षा मानकों का रखा जाएगा ध्यान बीकानेर, 15 दिसंबर। अवैध गैस रिफिलिंग की रोकथाम के लिए गठित जांच दल ने कार्यवाही करते हुए गुरुवार को चार प्रकरण दर्ज किए और 17 सिलेंडर जब्त किए। जिला रसद अधिकारी भागू राम महला ने बताया कि जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशानुसार गठित टीमों ने यह कार्यवाही की। प्रवर्तन निरीक्षक संदीप झांकल प्रवर्तन निरीक्षक एंव पवन सुथार ने श्री जी पेट्रोल पम्प के पास वाली गली, मेहरों का मोहल्ला में ओमेंदर मेहरा द्वारा स्थापित अवैध एलपीजी भराव केन्द्र का निरीक्षण किया। मौके पर ओमेंदर मेहरा के पास वाहन में एलपीजी गैस भरने के लिए एक इलेक्ट्रिक मोटर, इलेक्ट्रोनिक कांटा एवं 2 घरेलू एलपीजी गैस सिलेण्डर (14.2 किलो) जब्त किए गए।  झांकल ने पण्डित धर्म कांटा, गजनेर रोड़ के पास 'मिलन फ्लोवर्स के सामने एक खण्डहरनुमा कमरे में इस्लाम पुत्र बरकत अली को अवैध एलपीजी गैस भरता हुआ पाया। मौके पर 8 एलपीजी घरेलू गैस सिलेण्डर (14...

यूआईटी क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट संबंधित शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, 48 घंटे में होगी कार्यवाही

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 15 दिसंबर।  नगर विकास न्यास क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट संबंधित शिकायत के लिए मोबाइल नंबर 74270-06039 तथा दूरभाष नंबर 0151-3553791 पर संपर्क किया जा सकता है। इस पर प्राप्त शिकायत पर 48 घंटे में कारवाई की जाएगी। नगर विकास न्यास सचिव यशपाल आहूजा ने बताया कि जिला कलक्टर तथा नगर विकास न्यास अध्यक्ष भगवती प्रसाद कलाल ने मंगलवार को आयोजित न्यास की बैठक में इस संबंध में दिशा निर्देश दिए थे । जिसकी अनुपालना में यह हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

गैंगस्टर राजू ठेहट की हत्या मामला गंगाशहर से एक आरोपी को किया दस्त्याब, रोहित गोदारा के भाई का वीडियो आया सामने, कहा- न समझें उसे कोई भी रोल मॉडल

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। गैंगस्टर राजू ठेहट हत्याकांड में लगातार आरोपियों की धरपकड़ जारी है। बीकानेर पुलिस ने इस मामले में एक और आरोपी डिटेन किया है। यह कार्रवाई गंगाशहर थाना क्षेत्र के किश्मीदेसर से हुई है। जहां से पुलिस ने उमेश माली नाम के युवक को डिटेन किया है। जिसके बाद आरोपी युवक को सीकर पुलिस को सुपूर्द कर दिया गया है। इस मामले में पहले ही 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बता दे कि 3 दिसम्बर को सीकर के पीपराली क्षेत्र में लारेंस गैंग के शूटरों ने गैंगस्टर राजू ठेहट की घर के आगे हत्या कर दी थी। इस सम्बंध में बातचीत करते हुए एसपी योगेश यादव ने बताया कि उमेश नाम के युवक को डिटेन किया गया है। जिसको सीकर पुलिस को सुपूर्द कर दिया गया है। इधर गैंगस्टर रोहित गोदारा उर्फ रोहित स्वामी के बड़े भाई हनुमान स्वामी का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह युवाओं से मार्मिक अपील करता नजर आ रहा है। वह कह रहा है कि युवा बदमाशों को नहीं, आइएएस-आइपीएस व समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को अपना आइकन बनाएं। उसने कहा कि उसका भाई रोहित जब उनके परिवार का नहीं हुआ, तो तुम्हारा कैसे होगा। गुंडागर्दी का अंत ब...

बोलेरो और बाइक की टक्कर में युवक की मौत

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।  नोखा -  नागौर रोड पर बुधवार देर शाम को बोलेरो गाड़ी व बाइक की टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नोखा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर होने पर बीकानेर रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक नोखा के वार्ड 26 में इंद्रा कॉलोनी निवासी राजू (25) पुत्र मोडाराम नायक और मनोज (23) पुत्र भगवानाराम नायक दोनों बाइक पर सवार होकर खेत में जा रहे थे। नागौर रोड पर भट्टड़ पेट्रोल पंप के पास बोलेरो व बाइक में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार राजू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मनोज गंभीर रुप से घायल हो गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना पर सीआइ ईश्वर प्रसाद जांगिड़ भी अस्पताल में पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

मालगाडी के आगे कूद कर एक महिला ने दी अपनी जान

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। श्री डूंगरगढ़ में आज सुबह बिग्गा की तरफ से श्री डूंगरगढ़ आ रही मालगाडी के आगे कूद कर एक महिला ने अपनी जान दे दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सुबह लगभग 9 बजे की की है मालगाडी जब श्री डूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन से पहले रेलवे फाटक के पास पहुंची तब एक महिला ने अचानक आगे कूद कर जान दे दी। मृतक महिला का शव श्री डूंगरगढ़ अस्पताल ले जाया गया। महिला की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।