Skip to main content

Posts

Showing posts from July 20, 2022

संभागीय आयुक्त के निर्देश पर डीजे सीज

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 20 जुलाई। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन के निर्देशानुसार परिवहन विभाग की टीम ने एक डीजे सीज किया। विभाग द्वारा यह कार्यवाही जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में की गई। संभागीय आयुक्त ने कहा कि जिले में डीजे का संचालन पूर्णतया बैन किया गया है। ऐसे में इसके अवैध संचालन को किसी भी स्तर पर सहन नहीं किया जाएगा तथा ऐसा करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने परिवहन विभाग को ऐसी कार्यवाही सतत रूप से करने के निर्देश दिए।

4 प्रतिष्ठानों से मावा पेड़ा, घी, रसगुल्ला व भुजिया के लिए नमूने शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अंतर्गत कार्यवाही

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 20 जुलाई। शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अंतर्गत उपखंड अधिकारी बीकानेर अशोक विश्नोई के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग द्वारा नापासर में कार्यवाही की गई। विभिन्न क्षेत्रों के 4 प्रतिष्ठानों से 4 नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए।  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बनवारी लाल मीणा ने बताया कि एसडीएम बीकानेर के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के दल द्वारा 4 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। यहां से घी, मावा पेड़ा, रसगुल्ला व भुजिया के नमूने संग्रहित किए गए। दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी महमूद अली, डेंटल हाइजीनिस्ट संजय शर्मा व सुखदेव शामिल रहे। लिए गए नमूनों की जांच जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला बीकानेर मेंं होने के पश्चात आवश्यकता अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

मिशन अगेंस्ट डेंगू: सीएमएचओ मीणा पहुंचे लक्ष्मीनाथ जी मंदिर, परिसर में मच्छरों की फेक्ट्रियां करवाई बंद, किया जन जागरण

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 20 जुलाई। मिशन अगेंस्ट डेंगू के तहत सीएमएचओ डॉ. बी.एल. मीणा के नेतृत्व में स्वास्थ्य दल द्वारा लक्ष्मीनाथ जी मंदिर परिसर व आस-पास एंटी लार्वा गतिविधियाँ करते हुए बड़ी तादाद में पनप रहे मच्छरों के लार्वा नष्ट कर जन जागरण किया गया। मौके पर उपस्थित पुजारियों व आम जन से अपने घर व आस-पास मच्छरों की रोकथाम की अपील की तथा शहर में इस मिशन को गति देने हेतु अधिकारीयों से विमर्श किया। स्वास्थ्य विभाग के दल में शामिल डॉ अनिल वर्मा व एपिडेमियोलोजिस्ट नीलम प्रतापसिंह द्वारा सघन एंटी लार्वा गतिविधियाँ करते हुए मच्छरों की फेक्ट्रीयों को बंद करवाया गया। डॉ. मीणा ने आम जन को हिदायत दी कि वे किसी सरकारी कर्मचारी द्वारा मच्छर मारने का इंतजार करने की बजाय इस आसान से कार्य को नियमित रूप से स्वयं करें। पशुओं की पानी की कुण्डियों में खाद्य तेल डाला गया और हर सप्ताह इसे दोहराने का संकल्प दिलाया गया।  "गत वर्ष देश भर में डेंगू का प्रकोप रहा है। इसके मद्देनजर हमें वर्षा ऋतु मे अत्यधिक सावधानी बरतनी होगी और मच्छरों को पनपने से रोकना होगा। विभाग अपना पूरा जोर लगा रहा है, आमजन को भी जु...

पीबीएम में लापरवाही पर बरपा हंगामा, प्रसूता की तबीयत बिगडऩे के बाद मौत

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।  संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल में एक बार फिर हंगामा बरप गया। जब एक प्रसूता की तबीयत बिगडऩे के बाद मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सकीय स्टाफ की लापरवाही के कारण प्रसूता अकाल मौत का शिकार हुई है। बताया जा रहा है कि लूणकरणसर निवासी जामा मस्जिद इमाम साजिद की पत्नी फरजाना को  मंगलवार रात डिलेवरी हुई। जिसके बाद उन्हें आज सुबह वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। जहां दोपहर में उसे सांस लेने में तकलीफ के बाद परिजनों ने वहां मौजूद नर्सिग स्टाफ को सीनियर चिकित्सक को बुलाने की लगातार गुहार लगाई। इस दौरान करीब एक घंटे बाद चिकित्सक आने पर उसे ऑक्सीजन लगाकर आईसीयू में शिफ्ट करने को कहा। किन्तु चिकित्सक की सलाह के पांच घंटे बाद भी सुनवाई नहीं हुई। हालात यह रहे कि किसी नर्सिगकर्मी को ऑक्सीजन लगाना नहीं आने के चलते आईसीयू में पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजन दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए वार्ड में हंगामा करने लगे। बाद में पूर्व महापौर मकसूद अहमद ने वार्ता कर मामला शांत करवाया।

फर्जी पुलिसकर्मी बन किसान के साथ ठगी, पैसों की जगह थमा दिए कागज के टुकड़े

बीकानेर बुलेटिन लूणकरनसर में दिन दहाड़े चोरी और लूट की घटनाएं हो रही है। कल एक किसान के बेग को चीरकर चालीस हजार रुपए निकालने के बाद बुधवार को दूसरे दिन पचास हजार रुपए की ठगी हो गई। दो दिन में नब्बे हजार रुपए दो किसानों से निकल गए, लेकिन पुलिस के हाथ पूरी तरह खाली है। बुधवार को किसनासर गांव का चेतराम झोरड़ मंडी से रुपए लेकर आया था। उसके पास करीब पचास हजार रुपए थे। इस बीच वो आईसीआईसीआई बैंक में चला गया। वहां से बाहर निकलकर पांच सौ मीटर दूरी पर ही ठगी हो गई। यहां सीनियर सैकंडरी स्कूल के पास उसे एक युवक ने रोककर पूछताछ शुरू कर दी। खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए छानबीन करने लगा। उसका बैग भी संभाला। किसान ने स्वयं के पास पचास हजार रुपए होने की बात कही तो पचास हजार रुपए बिना सिक्योरिटी ले जाने के लिए डांटने लगा। इसी दौरान ठग का एक और साथी पहुंचा और वो भी डांटने लगा कि रुपए ऐसे खुले क्यों ले जा रहे हो। चोर-उच्चके घूम रहे हैं। उसने एक लिफाफे में रुपए डालकर देने का नाटक किया। किसान लिफाफा लेकर आगे बढ़ गया। कुछ दूरी पर जब उसने लिफाफा देखा तो उसमें कागज के टुकड़े थे। वो पलटकर वापस आया तो वहां कोई नहीं था...

संभागीय आयुक्त ने किया सिंगल यूज़ प्लास्टिक बैन करने का आवाहन, रोट्रेक्ट बीकानेर रहा प्रेरणास्त्रोत, से नो टू सिंगल यूज़ प्लास्टिक ऑनलाइन ड्राइव का हुआ संचालन

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। रोट्रेक्ट क्लब बीकानेर के अध्यक्ष गौरव चौधरी एवं सचिव प्रिन्स करनाणी ने बताया कि क्लब साथियों द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक का बहिष्कार करने हेतु क्लब की साप्ताहिक सभा में आवाहन किया गया। प्रकल्प संयोजक मेहुल पुरोहित ने बताया की डिजिटल मार्केटिंग के जमाने में जहां सभी काम ऑनलाइन हो रहे हैं, इसे देखते हुए से नो टू सिंगल यूज़ प्लास्टिक की ऑनलाइन ड्राइव क्लब द्वारा शुरू की गयी जिसका बैनर विमोचन संभागीय आयुक्त आईएएस श्री नीरज के पवन ने किया। श्री नीरज के पवन ने रोट्रेक्ट क्लब की सोच ओर नज़रिए की तारीफ़ की एवं अपने स्टाफ़ सदस्यों को भी सिंगल यूज़ प्लास्टिक का बहिष्कार करने हेतु आग्रह किया एवं क्लब सदस्यों ने रोटरी इंटेरनेशनल के प्रकल्पों के बारे में संभागीय आयुक्त से चर्चा की। इस अवसर पर अभिमन्यु जाजड़ा, ललित स्वामी, भानु जिंदल, चंद्रेश अग्रवाल, कमल राठी, सत्यम अग्रवाल संग अनेक सदस्य उपस्थित रहे। विदित रहे कि समय समय पर रोट्रेक्ट क्लब, बीकानेर अनेक मुद्दों पर समाज को जागरुक करने हेतु अनेक ऑनलाइन ड्राइव का संचालन करता रहा है।

गुरुवार को आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी जलापूर्ति

बीकानेर बुलेटिन शोभासर जलाशय पर रख-रखाव के कारण गुरुवार को आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी जलापूर्ति बीकानेर, 20 जुलाई । शहर के शोभासर जलाशय से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में गुरुवार को जलापूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिशाषी अभियंता विजय वर्मा ने बताया कि शोभासर के स्वच्छ जल पम्पिंग स्टेशन और रॉ वाटर पम्पिंग स्टेशन पर पम्प मोटर संधारण कार्य करवाने के कारण सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक मरमत व संधारण का कार्य होगा, इसलिए जलापूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी।

REET 2022 के एडमिट कार्ड जारी:23 और 24 जुलाई को चार पारियों में होंगे एग्जाम, अगर केंद्र पर...

बीकानेर बुलेटिन राजस्थान में रीट भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिसे अभ्यर्थी की रीट की ऑफिशियल वेबसाइट reetbser2022.in से डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान में 46,500 पदों के लिए 23 और 24 जुलाई को 2 दिन चार पारियों में पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पहली पारी की परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू होगी। जबकि दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 3 बजे शुरू होगी। रीक्षा केंद्र में पहली पारी के अभ्यर्थी को 9 बजे जबकि दूसरी पारी के अभ्यर्थी को 2 बजे तक ही एंट्री दी जाएगी। ऐसे में कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा से 1 घंटे पहले तक अगर केंद्र पर नहीं पहुंच पाया। तो उसे प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बता दें कि प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान एडमिट कार्ड 10 से 7 दिन पहले जारी कर दिए जाते हैं। पिछले साल रीट परीक्षा में हुई धांधली की वजह से इस बार परीक्षा से सिर्फ 3 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। इस बार दो दिन चार परीक्षा में होने वाली भर्ती परीक्षा में कुल 15,66,992 लाख अभ्यर्थी भाग लेंगे। इनमें से 13,65,831 लाख राजस्थान से है। जबकि, 2,01,161 लाख अभ्यर्थी अन्य दूसरे राज्यों से परीक्षा देने राजस्थान आ...

घर के आगे खेलते-खेलते नाली में गिरने से डेढ़ साल के मासूम की मौत

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर के रघुनाथसर कुएं के पास डेढ साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। बच्चा घर के आगे खेलते हुए औंधे मुंह नाली में जा गिरा। काफी देर तक घर वालों ने संभाला ही नहीं। जब उसकी याद आई तो आसपास पड़ौस में ढूंढने लगे। घर की कुंडी भी संभाली लेकिन तीन साल की बहन ने बताया कि वो नाली में गिरा पड़ा है। उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। मूल रूप से जनता प्याऊ के पास रहने वाले इस परिवार ने कुछ समय पहले ही रघुनाथसर कुएं के पास घर किराए पर लिया था। पीयूष नाम का डेढ़ साल का बच्चा काफी चंचल था तो पड़ौसी भी उसे खिलाने ले जाते थे। बुधवार रात करीब आठ बजे घर वालों ने देखा कि पीयूष नजर नहीं आ रहा है। उसे ढूंढते हुए पड़ौसियों के यहां पहुंचे लेकिन कहीं नही मिला। अनहोनी की आशंका में कुंडी भी देखी लेकिन पीयूष वहां नहीं था। किसी का भी ध्यान घर के आगे उस नाली पर नहीं गया, जहां वो औंधे मुंह गिरा पड़ा था। पीयूष की तीन साल की बहन ने सबसे पहले उसे देखा। उसी ने घर वालों को बताया कि वो वहां गिरा पड़ा है। इस पर परिजन उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर द...

ट्रैन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर के जामसर पुलिस थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जगदेवाला के पास एक व्यक्ति ट्रेन के चपेट में आ गया जिससे की उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर जामसर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक की शिनाख्त बाबूलाल के रूप में हुई है।

गाड़ी पर सवार होकर आए, लाठी कुल्हाड़ी से हमला कर खड़ी सिफ्ट गाड़ी को लगाई आग

बीकानेर बुलेटिन जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में रोल चांदावतान निवासी जितेंद्र सिंह, किसनसिंह,मालमसिंह, जयपालसिंह, संतोष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना नोखागांव में 19 जुलाई की दोपहर को डेढ़ बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने एकराय होकर उसके साथ मारपीट की। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसे गाली गलौच की ओर जब प्रार्थी ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने लाठी, कुल्हाड़ी से उस पर जानलेवा वार किए। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने इस दौरान उसकी स्विफ्ट कार में आग लगा दी। जिससे गाड़ी भी जल गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हमले में घायल युवक ने तोड़ा दम

बीकानेर बुलेटिन ईद पर बहन घर नहीं आई तो भाई उससे मिलने ससुराल पहुंच गया। जहां बहनोई और उनके भाईयों के बीच हुए झगड़े में गंभीर घायल हो गया। सोमवार देर रात हुए इस झगड़े में घायल युवक ने बुधवार रात पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में दम तोड़ दिया। दरअसल, खाजूवाला में दो सौतेले भाईयों के बीच सोमवार की रात झगड़े में एक भाई का साला अमीर खान घायल हो गया था, जिसका इलाज ट्रोमा सेंटर में चल रहा था। उसकी मंगलवार देर रात मौत हो गई। अब इस मामले में हत्या की धारा जोड़ते हुए पुलिस नए सिरे से जांच करेगी। दरअसल, दो जुलाई को सियासर चौगान के 7 SSM में जमीन विवाद को लेकर दो भाईयों में झगड़ा हो गया था। इस दौरान गफूर खान और अमीर खान दोनों गंभीर घायल हो गए। अमीर खान के शरीर पर में धारदार हथियार से हमला किया। जिससे वो गंभीर घायल हो गया। गफूर और अमीर खान साले-बहनोई हैं। अमीर अपने बहनोई गफूर के पास गया हुआ था, जहां गफूर का अपने भाई के साथ झगड़ा हो गया। इस दौरान अमीर भी वहां झगड़ा निपटाने में लगा था, लेकिन इस दौरान हमले में अमीर घायल हो गया। खाजूवाला पुलिस थाने में अपहरण व 12 बोर की बंदूक से फायर का मामला दर्ज है। प्रकरण...

डिलीवरी बॉय को पुलिस जीप ने मारी टक्कर, पैर के ऊपर से निकली गाड़ी

बीकानेर बुलेटिन पीबीएम अस्पताल के पास स्थित मेजर पूर्णसिंह सर्किल पर पुलिस की जीप ने बाइक सवार के ऊपर से गाड़ी निकाल दी। डिलीवरी बॉय के रूप् में काम करने वाले इस युवक का पैर बुरी तरह कुचला गया। उसे देर रात पीबीएम अस्पताल से जयपुर रैफर कर दिया गया। देर रात करीब दो बजे तक पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में हंगामा होता रहा। आरोप है कि पुलिस के जवान नशे में धुत्त थे, उनका मेडिकल मुआयना करवाने की मांग उठी तो सदर पुलिस ने दोनों सिपाहियों को वहां से रवाना कर दिया। पवनपुरी में रहने वाला चालीस वर्षीय पवन पड़िहार एक दुकान पर काम करता है और शाम को डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता है। वो किसी सामान की डिलीवरी के बाद वापस पवनपुरी लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही अनिंयत्रित पुलिस जीप ने पहले टक्कर मारी और बाद में उसके पैर के ऊपर से जीप निकाल दी। इससे एक पैर पूरी तरह कुचला गया। घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने उसे अस्पताल ले जाने के बजाय एंबुलेंस का इंतजार करने को कहा। बाद में स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों पर नाराजगी जताई तो उसे पुलिस जीप में ही पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर ले गए। जहां सामान्य उपचार ...

गंगाशहर निवासी से सोना लेकर फरार मनोज सोनी पुलिस के हत्थे चढ़ा

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।  बीते सप्ताह लक्जरी बस में जयपुर से बीकानेर आ रहे गंगाशहर रामेदव कॉलोनी निवासी एक स्वर्णकार दिनेश सोनी को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके बैग से 280 ग्राम सोना लेकर फरार हुआ गोपेश्वर बस्ती निवासी मनोज सोनी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। गंगाशहर पुलिस सरगर्मी से उसकी तलाश में जुटी हुई थी,जिसे देर रात नोखा कस्बे में एक रिश्तेदारा के घर से दबोचा और पुलिस की कड़ी पूछताछ करने पर उसने वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने उसकी निशादेही पर नोखा में उसके एक रिश्तेदार के यहां से 280 ग्राम सोना बरामद भी कर लिया है। फिलहाल पुलिस मनोज सोनी का अपराधिक रिकॉर्ड खंगालने में जुटी हुई है। सीआई लक्ष्मण सिंह ने बताया कि आरोपी मनोज सोनी को निगरानी में ले लिया गया है,उससे पुछताछ चल रही है । जानकारी में रहे कि गंगाशहर के बाबा रामदेव नगर निवासी दिनेश सोनी ने गंगाशहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गत दिनों वह जयपुर से सोना खरीदकर प्राइवेट बस में बीकानेर आ रहा था। उसी बस में सवार मनोज सोनी ने मेरे साथ दोस्ती कर ली और फिर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। जिससे मैं बेहोश हो गया और इसी दौरान आरोप...

गंगाशहर, भीनासर, सुजानदेसर एवं घड़सीसर क्षेत्र में स्वच्छ शिक्षा क्रांति मिशन की हुई शुरुआत, संभागीय आयुक्त डॉ नीरज के पवन ने किया फोल्डर का लोकार्पण

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर । गंगाशहर, भीनासर, सुजानदेसर एवं घड़सीसर क्षेत्र में संचालित समस्त मान्यता प्राप्त प्राईवेट स्कूल्स के संयुक्त आयाम स्वच्छ शिक्षा क्रांति मिशन द्वारा प्रकाशित अभिभावक जागृति सूचना फोल्डर का लोकार्पण बीकानेर के संभागीय आयुक्त डॉ नीरज के पवन ने किया। इस अवसर पर डॉ नीरज ने कहा कि ये बहुत अच्छी पहल है और इस मिशन के लिए प्रशासन द्वारा यथोचित सहयोग दिया जाएगा। इस अवसर पर गिरिराज खैरीवाल, उमानाराम प्रजापत, प्रभुदयाल गहलोत, जगमाल सिंह, चंपालाल प्रजापत व शिव कुमार शर्मा उपस्थित रहे तथा मिशन के संबंध में संभागीय आयुक्त को विस्तार से जानकारी दी। 4 पृष्ठ के इस फोल्डर में पहले पेज पर अभिभावकों के लिए ग्यारह बिंदुओं में सूचना प्रकाशित की गई है। फोल्डर के दूसरे व तीसरे पृष्ठ पर गंगाशहर, भीनासर, सुजानदेसर एवं घड़सीसर क्षेत्र में संचालित समस्त मान्यता प्राप्त प्राईवेट स्कूल्स का विवरण दिया गया है। चौथे पृष्ठ पर अवैधानिक शिक्षण संस्थाओं के संचालकों को अनुरोध पूर्वक चेतावनी दी गई है कि वे शीघ्र ही शिक्षा विभाग के नियमानुसार मान्यता लेकर ही स्कूल संचालित करें अन्यथा स्वच्छ शिक्षा क...