Skip to main content

Posts

Showing posts from May 8, 2021

कोरोना अपडेट:कोरोना को शनि लगा,राहत भी पर ...

बीकानेर बुलेटिन कुल सेम्पल- 2605 पॉजिटिव- 833 रीकवर-. 744 कुल एक्टिव केस- 9393 इंस्टिट्यूशनल आइसोलेट-22 होम क्वारेन्टइन- 8419 Death- 10 कन्टेन्टमेंट जोन- 9 352 माइक्रो कंटेनमेंट दूसरी सूची में आये संक्रमित बंगला नगर, पवनपुरी, सोनगिरी कुआं, देशनोक, नापासर, कालू, केजी कांपलेक्स के पास, अमर सिंह पुरा, जांगलू, शिवबाड़ी, चौधरी कॉलोनी, खेतेश्वर बस्ती, गंगा शहर, उदासर, साधासर, नोखा, बरसिंगसर, विजय विहार, मुक्ता प्रसाद नगर, कोलायत, लूणकरणसर, पलाना, अंबेडकर कॉलोनी ,सर्वोदय बस्ती, जय नारायण व्यास कॉलोनी, रानी बाजार, करनी नगर, बड़ा बाजार, सादुल कॉलोनी, गजनेर, शेरूना, बज्जू, पांचू, लखासर, लाडेरा, दियातरा, जग्गू, मसूरी इत्यादि क्षेत्रों से हैं सुबह जारी हुई लिस्ट में यहां से मिलें पाॅजिटिव…. पारीक चौक, जस्सूसर गेट , जय नारायण व्यास नगर बोथरो का चौक, लूणकरणसर, नापासर ,उदासर, तिलक नगर ,शास्त्री नग,र केके कॉलोनी ,सुनारों का मोहल्ला, नोखा, इंदिरा कॉलोनी ,शिवबाड़ी ,जयपुर रोड, श्री डूंगरगढ़, मोहता सराय, पूगल, आर्मी एरिया माजीसा की बाड़ी गंगा शहर रानी बाजार पटेल नगर पवन पुरी नापासर रोशनी घर चौराहे के पास...

बीकानेर:जनरल स्टोर सहित दो दुकानें सीज

बीकानेर बुलेटिन कोविड गाइडलाइन अवहेलना पर निगम ने सीज किए 2 संस्थान, वसूला तीन हजार जुर्माना बीकानेर, 8 मई। कोविड एडवाइजरी की अवहेलना पाए जाने पर नगर निगम के प्रवर्तन दल ने शनिवार को 2 संस्थानों को सीज कर तीन हजार रुपए जुर्माना लगाया।   निगम उपायुक्त पंकज शर्मा ने बताया कि आयुक्त एएच गौरी के निर्देशन में की गई कार्यवाही के तहत कोटगेट थाना क्षेत्र में आसाराम कानूराम जनरल स्टोर को पिछले गेट से सामान विक्रय करते पाए जाने पर सीज किया गया। वहीं दूसरी ओर जिन्ना रोड स्थित तारा फुटवियर को गैर अनुमति श्रेणी की होने के बावजूद खुली पाए जाने के कारण सीज किया गया। इस प्रकार निगम द्वारा शनिवार को कुल 2 प्रतिष्ठान सीज कर 3000 की जुर्माना राशि वसूल की गई । कार्यवाही के दौरान प्रभारी अधिकारी जगदीश खीचड़, अशोक व्यास, स्वच्छता निरीक्षक हितेश यादव, किशन व्यास, विनोद स्वामी, होमगार्ड के जवान मौजूद रहे।

बीकानेर:18+ का रविवार को बीकानेर शहर में होगा बम्पर टीकाकरण

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर@ सभी शहरी यूपीएचसी-डिस्पेंसरियों व अस्पतालों पर होगा 18 प्लस आयु वालों का कोविड टीकाकरण । मिली कोविशील्ड की 18000 डोज 18+ ऑनलाइन स्लॉट/ अप्वाइंटमेंट बुकिंग खुलेगी आज रात 9:00 pm

पेयजल समस्याग्रस्त क्षेत्र में टैंकर के माध्यम से पेयजल आपूर्ति हो-डाॅ.कल्ला

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर,07 मई। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डाॅ. बी.डी.कल्ला ने नहर बंदी के दौरान बीकानेर शहर में जल वितरण व्यवस्था की जलदाय विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डाॅ.कल्ला ने कहा कि मौजूदा समय मंे बीकानेर शहर मंे जोनवार एक दिन छोड़कर जो पेयजल की आपूर्ति की जा रही है,उस के तहत यह सुनिश्चित किया जाए कि टेल हैड तक पानी पहुंचे। उन्हांेने कहा कि किसी कारणवश टेल पर पेयजल नहीं पहुंच पाता है, वहां विभागीय अधिकारी टैंकर के माध्यम से पानी आपूर्ति करवाना सुनिश्चित करे। इसके लिए उन्होंने कहा कि पेयजल टैंकर सार्वजनिक स्थान पर खड़ा किया जाए ताकि आसानी से आमजन को पानी मिल सके। उन्होंनेे निर्देश दिए कि विभागीय अधिकारी इस कार्य की निरन्तर माॅनिटरिंग करेंगे।

बीकानेर:खाकी पर भी कोरोना संकट , सीआई का कोरोना से निधन

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर@ आमजन की सेवा में अग्रणी रूप से काम कर रही खाकी पर भी कोरोना संकट आ गया है। जिसके चलते एक सीआई की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सीआई ऋषिराज सिंह का कोरोना से निधन हो गया है। जानकारी मिली है कि बुखार आने के बाद ऋषिराज सिंह अपने गांव चले गये थे। जहां उनका निधन हो गया। निधन के बाद उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया। सिंह के निधन के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। एसपी प्रीति चन्द्रा सहित अनेक पुलिस अधिकारियों ने सिंह के निधन पर शोक जताया।फिलहाल वे रेंज मोबाइल प्रभारी पद पर तैनात थे।

खनन इकाइयों, सेवाओं, उद्योगों की सम्मति, प्राधिकार तथा पंजीकरण की वैधता को 31 जुलाई तक बढ़ाया

बीकानेर बुलेटिन जयपुर, 7 मई। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा प्रदेश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए 18 अप्रेल से 31 जून तक समाप्त होने वाली सभी खनन इकाइयों, सेवाओं, उद्योगों की सम्मति, प्राधिकार तथा पंजीकरण की वैधता को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। मंडल के सदस्य सचिव डॉ. गोबिंद सागर भारद्वाज ने बताया कि यह महत्वपूर्ण निर्णय कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण राज्य सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के परिणामस्वरूप उद्योगों को सम्मति/प्राधिकार/पंजीकरण के लिए आवेदन/प्राप्त करने में हो रही कठिनाईयों के कारण लिया गया है। उन्होंने बताया कि ऎसी सभी इकाइयां 31 जुलाई 2021 तक राज्य मंडल में सम्मति/प्राधिकार/पंजीकरण के लिए आवेदन करेंगी। सम्मति की समाप्ति के उपरांत, 31 जुलाई तक आवेदन करने वाली इकाईयों पर कोई जुर्माना नहीं लगाया जाएगा। राज्य मंडल ने स्पष्ट किया है कि सभी इकाइयां वायु और जल प्रदूषण नियंत्रण के निर्धारित मानकों का पालन करेंगी और यह सुनिश्चित करेंगी कि प्रदूषण नियंत्रण के सभी उपाय लागू हाें, ताकि किसी भी स्थिति में पर्यावरण को कोई नुकसान न पहुंचे, अन्यथा उन पर परिय...

बीकानेर:विवाह समारोह में गाइडलाइंस अवहेलना पड़ी भाड़ी,लगा जुर्माना

बीकानेर बुलेटिन श्रीडूंगरगढ़ में कोरोना के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है तो प्रशासन इसके लिए लगातार जागरूकता के साथ कोरोना एडवायजरी व सरकारी गाइडलाइन की पालना के लिए समझाइस कर रहे है इसके बावजूद लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। शुक्रवार शाम विवाह आयोजनकर्ता को कोरोना गाइडलाइन की अवहेलना करना भारी पड़ गया और इसकी शिकायत एसडीएम डॉ. दिव्या चौधरी के पास पहुंची तो एसडीएम ने तुरन्त पालिका अधिशाषी अधिकारी को निर्देश देकर कार्रवाई करने की बात कही। जिस पर पालिका ईओ भवानीशंकर व्यास टीम के साथ कस्बे के आडसर बास स्थित महेश्वरी सेवा सदन पहुंचे तो वहां कोरोना गाइडलाइन की अवहेलना देखने को मिली जिस पर विवाह आयोजनकर्ता पर 25 हजार रूपये जुर्माना लगाकर राशि वसूल की गई।

Covid-19 Vaccine को लेकर रहे सावधान ! कोविन पोर्टल पर अब नहीं होगी डेटा एंट्री में गलती, आज से नया OTP सिस्टम शुरू

बीकानेर बुलेटिन नई दिल्ली: कोरोना टीकाकरण के लिए कोविन पोर्टल को अब पहले से ज्यादा सुरक्षित बना दिया गया है. आज से कोविन पोर्टल में एक नया फीचर शुरू कर दिया गया है. सिस्टम में आज से चार अंकों का ओटीपी वाला नया फीचर जोड़ा गया है ताकि टीकाकरण की स्थिति के बारे में डेटा एंट्री खामियों को कम किया जा सके.  मंत्रालय ने बताया, कुछ मामलों में यह बात सामने आई है कि कोविन पोर्टल के माध्यम से टीकाकरण के लिए समय लेने वाले कुछ लोग टीका लगवाने के लिए तय तारीख पर नहीं पहुंच सके. लेकिन उन्हें एसएमएस से जानकारी मिल गई कि उन्हें टीका लगाया जा चुका है. ऐसा मुख्यत: इसलिए होता है क्योंकि टीका लगाने वाले शख्स ने गलत तरीके से नागरिक का टीकाकरण दिखा दिया. ये टीका लगाने वाले की तरफ से डेटा एंट्री में खामी की घटना है. मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, 'इस तरह की खामियों को खम करने और नागरिकों को होने वाली असुविधा को दूर करने के लिए कोविड प्रणाली में आठ मई से चार अंकों वाले सुरक्षा कोड की शुरुआत की जा रही है.' टीका लगाने से पहले बताना होगा सुरक्षा कोड अब टीका लगाने वाला व्यक्ति लाभार्थी से चार अंकों का ओटीपी...