Skip to main content

Posts

Showing posts with the label चुनाव

एडवोकेट किशन सांखला निर्विरोध अध्यक्ष घोषित 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।  बार एसोसियेशन बीकानेर के सत्र 2023 मुख्य चुनाव अधिकारी बच्छराज कोठारी एवं सहायक चुनाव अधिकारी सुरेन्द्र कुमार पुरोहित द्वारा श्री किशन सांखला एडवोकेट को बीकानेर बार एसोसियेशन बीकानेर को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए किशन लाल माली (सांखला), मनीराम कासनिया एवं मनीष गौड ने अध्यक्ष पद के चुनाव में अपने अपने पर्चे दाखिल किये थे। लेकिन आज दिनांक 19.01.2023 को मनीराम कासनिया एवं मनीष गौड़ ने अपनी स्वेच्छा से अपने पर्चे वापिस ले लिये तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा श्री किशन सांखला को अध्यक्ष घोषित कर दिया। मौके पर वरिष्ठ अधिवक्तागण राम कृष्ण दास गुप्ता, गणेश चौधरी, रविकान्त वर्मा, सुरेन्द्रपाल शर्मा, नरेश श्रीमाली, ओम भादाणी, जयचन्द सारस्वत, अजय पुरोहित, संतनाथ योगी, सतपाल साहू भागीरथमान आदि बडी तादाद में अधिवक्तागण उपस्थित थे, सभी ने नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री किशन सांखला को बधाई दी ।

दो साल बाद कॉलेजों की सरकार, कही निर्विरोध निर्वाचित, तो कही छात्राओं द्वारा अनोखे अंदाज में नामांकन

बीकानेर बुलेटिन   बीकानेर।  दो साल बाद कॉलेजों की सरकार के लिये 26 अगस्त को होने वाले चुनावों के लिये कल छात्र प्रतिनिधियों ने बड़े उत्साह से नामांकन दाखिल किये। एमजीएसयू,श्रीडूंगर कॉलेज व महारानी कॉलेजों, जैन कन्या सहित जिले की सरकारी व गैर सरकारी कॉलेजों में प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ रैली के रूप में कॉलेजों में पर्चा दाखिल करने आएं। इस दौरान कई प्रत्याशियों ने छात्र संगठन एनएसयूआई,एबीवीपी के बैनर तले नामांकन किया तो कईयों ने निर्दलीयों के रूप में ताल ठोकी है। नामांकन के दौरान कॉलेज परिसर में प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की खासी भीड़ रही। वहीं लिंगदोह कमेटी के तय मापदंड़ों की भी खूब धज्जियां उड़ी। नाम दाखिल करने की प्रक्रिया के दौरान संबंधित थानों की पुलिस व अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की गतिविधियों को कैमरों में कैद करते नजर आएं। नामांकन पत्रों की जांच के बाद बिन्नाणी कॉलेज में डिम्पल राठी अध्यक्ष व भूमिका आचार्य उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुई है। वहीं नेहरू शारदापीठ से राजेश साध महासचिव,बेसिक पीजी कॉलेज से खूशबू रामावत महासचिव व अ...

सुप्रीम कोर्ट के अहम निर्देश: सांसदों-विधायकों के खिलाफ मामला हाईकोर्ट की मंजूरी के बगैर वापस नहीं होगा

बीकानेर बुलेटिन सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवारों के अपराधीकरण से जुड़े एक मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। इसके तहत अब सभी राजनीतिक पार्टियों को उम्मीदवारों के एलान के 48 घंटे के भीतर मुकदमों की जानकारी जारी करनी होगी। सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि सांसदों और विधायकों के खिलाफ कोई आपराधिक मामला संबंधित हाईकोर्ट की मंजूरी के बगैर वापस नहीं लिया जा सकता है। शीर्ष अदालत के इस फैसले का उद्देश्य राजनीति में अपराधीकरण को कम करना है। जस्टिस आरएफ नरीमन और बीआर गवई की पीठ ने इस संबंध में अपने 13 फरवरी, 2020 के फैसले में निर्देश को संशोधित किया है। बता दें कि पीठ बिहार विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के आपराधिक इतिहास को प्रकाशित करने में विफलता का आरोप लगाते हुए दायर अवमानना याचिकाओं में अपना फैसला सुना रही थी। गौरतलब है कि फरवरी 2020 के फैसले के पैरा 4.4 में, सुप्रीम कोर्ट ने सभी राजनीतिक पार्टियों को आदेश दिया था कि उम्मीदवारों के चयन के 48 घंटों के भीतर या नामांकन दाखिल करने की पहली तारीख से कम से कम दो सप्ताह पहले उनका विवरण प्रकाशित करना होगा। लेकिन आज के फ...

रिकवरी में फिलहाल टॉप पर चल रहा राजस्थान,फिर ना बढ़ें उन्हीं स्थितियों की ओर

बीकानेर बुलेटिन जयपुर. देश की तीसरी लहर की आशंका के बीच राजस्थान में पंचायत चुनावों की जल्दबाजी यहां कोविड नियंत्रण के लिए किए गए कार्यों को फिर से मुश्किल में डाल सकती है। दरअसल, अभी तक प्रदेश मृत्यु दर और रिकवरी दर के लिहाज से देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों में हैं, यानि यहां नियंत्रण अच्छा है। लेकिन तीसरी लहर आने और चुनावों जैसी गतिविधियां होने पर यहां के लोगों के लिए फिर से मुश्किलें खड़ी हो सकती है। देश के सभी राज्यो और केन्द्र शासित प्रदेशों में दादरा एवं नागरा हवेली को छोड़कर राजस्थान की रिकवरी दर सबसे बेहतर है। यहां रिकवरी दर 99.04 और दादरा में 99.89 प्रतिशत है। वहीं, रिकवरी दर में भी प्रदेश एक प्रतिशत से कम वाले 11 राज्यों में शामिल है। प्रदेश की यह दर 0.94 है, जबकि सबसे कम 0.04 दादरा की है। सर्वाधिक 2.11 प्रतिशत मृत्यु दर महाराष्ट्र की है। देश भर में अभी तक कुल 3,11,39,457 मरीज स्वस्थ हुये रिकवरी दर वर्तमान में 97.40 प्रतिशत है पिछले 24 घंटों के दौरान 39,686 रोगी रिकवर हुए भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान 35,499 नए मामले दर्ज किए गए भारत में...

कोरोना के चलते राहुल गांधी ने रद्द की बंगाल में अपनी सभी चुनावी रैलियां

बीकानेर बुलेटिन देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ा फैसला किया है। पश्चिम बंगाल में बचे हुए बाकी चरणों के चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक भी चुनावी रैलियां नहीं करेंगे। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल में होने वाली अपनी सभी रैलियों को रद्द कर दिया है। साथ ही उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से इस पर विचार करने की सलाह दी है। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी है।  राहुल गांधी ने पहले अंग्रेजी में ट्वीट करते हुए कहा, ‘कोविड की स्थिति को देखते हुए मैं पश्चिम बंगाल में अपनी सभी सार्वजनिक रैलियों को स्थगित कर रहा हूं। मैं सभी राजनीतिक नेताओं को सलाह दूंगा कि मौजूदा परिस्थितियों में बड़ी सार्वजनिक रैलियों के आयोजन के परिणामों पर गहराई से विचार करें।' वहीं उन्होंने हिन्दी में ट्वीट करते हुए लिखा- कोविड संकट को देखते हुए, मैंने पश्चिम बंगाल की अपनी सभी रैलियां रद्द करने का निर्णय लिया है। राजनैतिक दलों को सोचना चाहिए कि ऐसे समय में इन रैलियों से जनता व देश को कितना ख़तरा है।' पश्चिम बंगाल विधानसभा का ...

राजस्थान विधानसभा उपचुनाव: तीनों सीटों पर 60.71% मतदान दर्ज

बीकानेर बुलेटिन राज्य की तीनों विधानसभा सीटों के लिए 60.71 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है. सबसे ज्यादा वोटिंग राजसमंद विधानसभा में हुई है, यहां जहां 67.18 फीसद मतदाताओं ने वोट डाले हैं. वहीं, सहाड़ा विधानसभा में 56.56 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले, सुजानगढ़ विधानसभा में कुल 59.20 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड हुआ है

बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुदुचेरी में चुनावी तारीखों का एलान

बीकानेर बुलेटिन नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुदुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए आज एलान कर दिया गया. मुख्य चुनाव आयुक्त सुनिल अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्यवार तारीखों की घोषणा की. सभी राज्यों में दो मई को मतों की गिनती होगी. तमिलनाडु, केरल और पुदुचेरी में 6 अप्रैल को एक चरण में वोट डाले जाएंगे. वहीं पश्चिम बंगाल में आठ और असम में तीन चरणों में वोटिंग होगी. असम और बंगाल में 27 मार्च से मतदान की शुरुआत होगी. मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि चार विधानसभा चुनावों में 824 सीटों के लिए 2.7 लाख मतदान केंद्रों पर करीब 18.68 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. चुनाव आयोग ने कहा कि असम में 126 सीटों, तमिलनाडु में 234 सीटों, पश्चिम बंगाल में 294 सीटों, केरल में 140 सीटों और पुडुचेरी में 30 सीटों के लिए चुनाव होगा. चुनाव आयोग ने कहा कि चुनाव के दौरान कोरोना गाइडलाइंस का पालन किया जाएगा. आयोग ने कहा कि टीकाकरण से चुनाव के लिए अनुकूल माहौल बना है, चुनाव ड्यूटी पर तैनात सभी लोगों को टीकाकरण अभियान के लिए अग्रिम मोर्चे का कर्मी घोषित किया गया है . पश्चिम...

देशनोक नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस ने फहराया अपना परचम,अध्यक्ष बने ओम प्रकाश मूंदड़ा

बीकानेर बुलेटिन देशनोक नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस ने फहराया अपना परचम मंत्री भंवर सिंह भाटी का चला जादू देशनोक नगर पालिका के अध्यक्ष बने ओम प्रकाश जी मूंदड़ा को बीकानेर देहात कांग्रेस आईटी सेल के संयोजक मनोज चौहान ने दी बधाई  और माला पहना कर उनका स्वागत किया।

नोखा ,श्रीडूंगरगढ़ और देशनोक में आये पालिकाध्यक्ष के चुनाव परिणाम

बीकानेर बुलेटिन नोखा डूंगरगढ़ और देशनोक में नगर पालिकाध्यक्ष को लेकर सुबह मतदान हुए थे। श्रीडूंगरगढ़ में बीजेपी ने नगर पालिका में कमल खिला दिया है। मानमल शर्मा को 23 वोट मिले और वही प्रीति शर्मा को 17 वोट से ही संतुष्ट होना पड़ा। वही नोखा में विकास मंच के नारायण झंवर फिर एक बार पालिकाध्यक्ष बने नारायण झंवर को 30 वोट मिले वही बीजेपी को 15 वोट ही मिले। देशनोक में कड़े मुकाबले के बीच आखिरकार कांग्रेस के खाते में पालिकाध्यक्ष के रूप में ओमप्रकाश के माथे जीत का सेहरा बंधा

नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए मतदान रविवार को

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 6 फरवरी । नगरीय निकाय आम चुनाव के तहत जिले की देशनोक, नोखा व श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए मतदान रविवार को प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात मतगणना होगी।

देशनोक पालिका चुनाव देखे परिणाम

बीकानेर बुलेटिन देशनोक में कांग्रेस ने 25 में से 11 सीटें जीत ली लेकिन बहुमत से दो सीट दूर रह गई। यहां भाजपा बहुमत से तीन सीट दूर है, उसे दस सीट मिली है। वार्ड संख्या विजेता पार्टी 1 मनोज कुमार कांग्रेस 2 कांता देवी कांग्रेस 3 प्रियंका चारण भाजपा 4 शांतिलाल भूरा भाजपा 5 सीतादान कांग्रेस 6 आवड दान भाजपा 7 चंपालाल कांग्रेस 8 रमेश निर्दलीय 9 ओमप्रकाश कांग्रेस 10 हंसाराम कांग्रेस 11 गोपाल निर्दलीय 12 शहस्त्रकिरण कांग्रेस 13 मीना देवी कांग्रेस 14 पवन कुमार भाजपा 15 मनोज सिंह भाजपा 16 जगदीश कांग्रेस 17 गजानंद कांग्रेस 18 मधुदान निर्दलीय 19 ललितादेवी भाजपा 20 चांदीदान प्रगतिमंच 21 राधा देवी भाजपा 22 मीना बानो भाजपा 23 नथमल भाजपा 24 भंवरीदेवी भाजपा 25 सीमा देवी कांग्रेस

रविवार को होने वाली मतगणना के दौरान कानून व्यवस्था संधारित करने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

बीकानेर बुलेटिन तीन नगरपालिका क्षेत्र के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त बीकानेर, 30 जनवरी । जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता ने एक आदेश जारी कर जिले की देशनोक, नोखा और श्री डूंगरगढ़ में 31 जनवरी रविवार को होने वाली मतगणना के दौरान कानून व्यवस्था संधारित करने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए। आदेशानुसार राजस्थान प्रशासनिक सेवा के तीन वरिष्ठ अधिकारियों व तीन विकास अधिकारियों को विभिन्न मतगणना स्थल के अंदर और बाहर कानून व्यवस्था संधारित रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट के आदेश अनुसार राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी कन्हैया लाल सोनगरा को नोखा नगरपालिका की मतगणना के दौरान कानून व्यवस्था संधारित रखने के लिए राजकीय मांगीलाल बागड़ी महाविद्यालय में मतगणना स्थल के भीतरी क्षेत्र के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है वहीं विकास अधिकारी दिनेश चंद्र मिश्रा को मतगणना स्थल के बाहर के लिए कार्यपालक मजिस्टेªट लगाया है। देशनोक नगरपालिका के विभिन्न वर्गों की मतगणना राजकीय करणी उच्च माध्यमिक विद्यालय में होगी। ...

तीनों नगर पालिका में शांतिपूर्वक मतदान हुआ संपन्न जिला निर्वाचन अधिकारी मेहता ने पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा के साथ किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 28 जनवरी । जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा के साथ जिले की नोखा और देशनोक नगर पालिका में मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पूरी तरह से मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। मेहता ने बताया कि मतदान केंद्रों पर कोविड-19 एडवाइजरी के अनुपालना के साथ लोगों ने उत्साह पूर्वक वोट डाले। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजकीय करणी उच्च माध्यमिक विद्यालय देशनोक का निरीक्षण किया और मतदान प्रतिशत जाना। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केन्द्र में मतदाताओं ने मास्क लगाया है या नहीं इसका अवलोकन किया। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि अगर कोई मतदाता बिना मास्क लगाए मतदान करने आए तो उसे मास्क लगाने को कहा जाए। साथ ही उन्होंने बीएलओ और चिकित्सा विभाग के कार्मिक के पास अतिरिक्त मास्क है या नहीं इसकी जानकारी ली। दोनों ही अधिकारियों ने देशनोक के विभिन्न वार्डों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर कानून व्यवस्था जानी। जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने गट्टानी बालिका विद्यालय नोखा में बने ...

39 मतदान केन्द्र संवेदनशील घोषित, अतिरिक्त पुलिस जाब्ते की रहेगी तैनाती, गुरूवार को प्रातः 8 से शाम 5 बजे तक डाले जाएंगे वोट

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 27 जनवरी । जिले की तीन नगरपालिकाओं में गुरूवार को होने वाले मतदान में 1 लाख 3 हजार 671 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता ने यह जानकारी दी। शांतिपूर्ण और व्यवस्थित मतदान के लिए 5 रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, वही संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता तैनात रहेगा। मतदान प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि देशनोक नगरपालिका क्षेत्र में 29 मतदान केन्द्रों पर 14 हजार 748 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे, जिसमें 7 हजार 662 पुरूष मतदाता एवं 7 हजार 86 महिला मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका क्षेत्र में 79 मतदान केन्द्रों पर 42 हजार 636 मतदाता वोट डाल सकेंगे, जिसमें 22 हजार 115 पुरूष मतदाता एवं 20 हजार 519 महिला मतदाता तथा 02 थर्ड जेण्डर मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि नोखा नगर पालिका क्षेत्र में 82 मतदान केन्द्रों पर कुल 46 हजार 287 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे, जिसमें 23 हजार 732 पुरूष मतदाता एवं 22 हजार 555 महिला मतदाता हैं। 39 मतदान केन्द्र...

मतदान दल के सदस्य किसी का आतिथ्य स्वीकार ना करें-मेहता

बीकानेर बुलेटिन – नगर पालिका चुनाव के लिए सभी व्यवस्थाए पूरी – मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण देकर किया रवाना बीकानेर,27 जनवरी । जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता ने श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका के चुनाव के मद्देनजर बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में बने मतदान केंद्रों का निरीक्षण और अधिकारियों को दिषा-निर्देष दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा ने मतदान दलों के अंतिम प्रषिक्षण में कार्मिकों को मतदान के दौरान ध्यान में रखने वाली बातों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि नगर पालिका चुनाव के मतदान केन्द्रों पर सभी आवश्यक प्रबंध किए गए है। सभी कार्मिक भयमुक्त होकर, शान्तिपूर्वक मतदान सम्पन्न कराए। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्र पर पहुंचने के बाद किसी का आतिथ्य स्वीकार नहीं करेंगे। साथ ही आपके व्यवहार में निष्पक्षता झलकनी चाहिए। उन्होंने सभी को चुनाव से जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया और कोविड-19 पालना करने के बात कही। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आप सभी ने पूर्व में बहुत बेहतर ढ़ंग से चुनाव करवाए हैं। उसी शिद्दत के साथ यह चुनाव भी आप संपादि...

निकाय चुनाव:- देशनोक पालिका चुनाव में इस बार बागियों का बोलबाला

बीकानेर बुलेटिन देशनोक पालिका चुनाव में इस बार बागियों का बोलबाला खुलकर सामने आया है। नामांकन दाखिल के आखिरी दिन से नामांकन वापसी तक भाजपा व कांग्रेस बागियों की मान मनुहार करती रही। लेकिन बागी मानने के बदले चुनावी मैदान में डटकर ताल ठोक रहे है। दूसरी ओर तीसरी पार्टी देशनोक प्रगति मंच की एंट्री से भाजपा व कांग्रेस के दिग्गजों के पसीने छूट रहे है। गर्माते राजनीतिक माहौल में बागी “कोढ़ में खुजली” का काम कर रहे है। मंगलवार को मात्र तीन नामांकन पत्र विड्रॉल हुए है। वार्ड आठ से दुर्गादेवी, वार्ड 14 से कमल नाहटा व वार्ड 23 जुगल ने नामांकन विड्रॉल किया है। वार्ड 20 से भाजपा प्रत्यासी बादल सिंह का पर्चा कांग्रेस की शिकायत पर खारिज़ होने से वार्ड ही नही पूरे कस्बे में चर्चा का दौर शुरू हो गया। मतदाता अपने अपने अंदाज में आंकलन करने लगे।वार्ड 20 से चुनाव लड़ रहे देशनोक प्रगति मंच के प्रत्यासी चंडी दान को मनाकर कांग्रेस प्रत्यासी ने निर्विरोध का भी प्रयास किया लेकिन सफलता नही मिली। भाजपा ही नही कांग्रेस के भी कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। दोनों ही राजनीतिक दलों के चैयरमेन पद के भावी उम्मीदवार व...

तीन नगर पालिका के 110 वार्ड में 467 उम्मीदवारों ने नामाकंन प्रस्तुत किए

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 15 जनवरी।  जिले की तीन नगर पालिका के 110 वार्ड के लिए 467 उम्मीदवारों ने अपने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए। जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता ने बताया की नामांकन पत्रों की संवीक्षा 16 जनवरी शनिवार सुबह 10.30 बजे से की जाएगी। मेहता ने बताया कि जिले की देशनोक नगर पालिका चुनाव में 77 उम्मीदवार ने नाम निर्देशन पत्र भरे है,ं इसी तरह श्रीडूंगरगढ़ में 187 उम्मीदवारों ने तथा जिले की नोखा नगरपालिका क्षेत्र के लिए 203 उम्मीदवारों ने अपने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया है।   उन्होंने बताया अभ्यर्थी अपना नाम वापस मंगलवार 19 जनवरी 3 बजे तक ले सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि देशनोक के 25 वार्ड, श्रीडूंगरगढ़ के 40 तथा नोखा नगरपालिका के 45 वार्डों के लिए गुरुवार 28 जनवरी को प्रातः 8 बजे से सांय 5 बजे तक मतदान होगा।

नामांकन निर्देशन प्रस्तुत करने के चौथे दिन हुए 88 नामांकन

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 14 जनवरी। नगर पालिका आम चुनाव 2021 के लिए चौथे दिन 88 नामांकन दाखिल हुए। जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता ने बताया कि गुरूवार को जिले के नगर पालिका नोखा में 49 तथा श्रीडूगंरगढ़ नगरपालिका में 35 तथा देशनोक नगर पालिका में 4 नामांकन दाखिल हुए।

नगर पालिका आम चुनाव 2021 के नाम निर्देशन प्रस्तुत करने के तीसरे दिन तीन नगर पालिका क्षेत्रों में 27 नामांकन दाखिल

बीकानेर बुलेटिन जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता ने बताया कि बुधवार को नगर पालिका नोखा से 14, श्रीडूगंरगढ़ नगरपालिका से 11 तथा देशनोक नगरपालिका से 2 नामांकन दाखिल हुए। देशनोक में पहली बार बुधवार को दो नामांकन दाखिल किए गए हैं। नाम निर्देश प्रस्तुत करने वाले अभ्यर्थी को प्रस्तुत करने होंगे विभिन्न दस्तावेज- जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता ने बताया कि नगर पालिका चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थी को विभिन्न प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार की आर्हता संबंधी शर्ते पूर्ण होनी होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उम्मीदवार संबंधित नगर पालिका का मतदाता हो व उसकी आयु संवीक्षा के दिन न्युनतम 21 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए तथा उम्मीदवार के दो से अधिक संतान (जुड़वा संतान को एक गिना जाएगा) नहीं होनी चाहिए। मेहता ने बताया कि उम्मीदवार नगरपालिका अधिनियम एवं निर्वाचन नियमों के अधीन अयोग्य नहीं हो तथा आरक्षित सीट की स्थित में उसी आरक्षित वर्ग से होना चाहिए।         जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एक अभ्यर्थी एक वार्ड से अधिकतम चार नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत कर स...

नगर पालिका चुनाव का प्रशिक्षण 19 जनवरी से

बीकानेर बुलेटिन जिले की तीन नगर पालिकाओं में चुनाव को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए अधिकारियों का प्रशिक्षण 19 जनवरी से आयोजित होगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी बलदेवराम धोजक ने बताया कि यह प्रशिक्षण स्थानीय रविन्द्र रंगमंच पर आयोजित होंगे। सेक्टर आॅफिसर का प्रशिक्षण 19 जनवरी को सुबह 10 प्रारंभ होगा। इसी प्रकार से पीआरओ/पीओ-1 को 21 व 22 जनवरी को प्रशिक्षण दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि 23 जनवरी को ईवीएम को तैयार करने तथा उसे सील करने का प्रशिक्षण दिया जायेगा। चुनाव कार्मिकों को दूसरी ट्रेनिंग 27 जनवरी को दी जायेगी। इसी दिन मतदान दलों को  सुबह 8 बजे मतदान करवाने के लिए रवाना किया जायेगा।