Skip to main content

निकाय चुनाव:- देशनोक पालिका चुनाव में इस बार बागियों का बोलबाला

बीकानेर बुलेटिन



देशनोक पालिका चुनाव में इस बार बागियों का बोलबाला खुलकर सामने आया है। नामांकन दाखिल के आखिरी दिन से नामांकन वापसी तक भाजपा व कांग्रेस बागियों की मान मनुहार करती रही। लेकिन बागी मानने के बदले चुनावी मैदान में डटकर ताल ठोक रहे है। दूसरी ओर तीसरी पार्टी देशनोक प्रगति मंच की एंट्री से भाजपा व कांग्रेस के दिग्गजों के पसीने छूट रहे है। गर्माते राजनीतिक माहौल में बागी “कोढ़ में खुजली” का काम कर रहे है। मंगलवार को मात्र तीन नामांकन पत्र विड्रॉल हुए है। वार्ड आठ से दुर्गादेवी, वार्ड 14 से कमल नाहटा व वार्ड 23 जुगल ने नामांकन विड्रॉल किया है।

वार्ड 20 से भाजपा प्रत्यासी बादल सिंह का पर्चा कांग्रेस की शिकायत पर खारिज़ होने से वार्ड ही नही पूरे कस्बे में चर्चा का दौर शुरू हो गया। मतदाता अपने अपने अंदाज में आंकलन करने लगे।वार्ड 20 से चुनाव लड़ रहे देशनोक प्रगति मंच के प्रत्यासी चंडी दान को मनाकर कांग्रेस प्रत्यासी ने निर्विरोध का भी प्रयास किया लेकिन सफलता नही मिली। भाजपा ही नही कांग्रेस के भी कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। दोनों ही राजनीतिक दलों के चैयरमेन पद के भावी उम्मीदवार वार्ड में ही घिरते नजर आ रहे है।

देशनोक पालिका चुनाव की तैयारियों को लेकर मंगलवार को रिटर्निंग अधिकारी मीनू वर्मा ने प्रशासनिक अमले के साथ मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। देशनोक पालिका चुनाव को लेकर निर्धारित सभी 29 मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र व बूथों का चिन्हितिकरण कर सूची बनाई गई है। अतिसंवेदनशील बूथों पर शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाए की जायेगी।

ये है अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र

रिटर्निंग अधिकारी मीनू वर्मा ने अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की जानकारी देते हुए बताया कि 9 मतदान केंद्रों को अतिसंवेदनशील चिन्हित किया गया है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय नेहरू बस्ती(वार्ड नं 1),श्री चारण सेवा सदन नेहड़ी जी रोड़(वार्ड नं 2),राजकीय बालिका उमावि(वार्ड नं 4,5,22),राजकीय कासट उप्रावि (वार्ड नं 8,10,11),महेश भवन(वार्ड नं 9),राजकीय करणी उमावि(वार्ड नं 18,19),राजकीय दुग्गड़ उप्रावि(वार्ड नं 22,23,24),अम्बेडकर भवन इंदिरा कॉलोनी(वार्ड नं 25) व राजकीय करणी उमावि दक्षिण भाग(वार्ड नं 6) को अतिसंवेदनशील के रूप में चिन्हित किया गया है।

रिटर्निंग अधिकारी मीनू वर्मा द्वारा मतदान केंद्रों के निरीक्षण के दौरान बीकानेर तहसीलदार सुमन शर्मा, नोखा वृत्ताधिकारी नेमसिंह चौहान, प्रशिक्षु प्रेम कुमार, देशनोक एसएचओ जगदीश सिंह शेखावत सहित प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के जेलवेल टंकी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीपल गट्टे के पास कपिल राजपुरोहित युवक कुत्तों को दूध पिला रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा युवक के गर्दन, पीठ और गाल पर चाकू से वार किये है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पीबीएम अस्पताल ट्रोम सेंटर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह मय टीम के साथ पीबीएम पहुंचे हैं, जहां घायल युवक से घटना की जानकारी ले रहें हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि हमला करने वाले युवक कौन थे और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।