Skip to main content

गैंगस्टर राजू ठेहट की हत्या के बाद रोहित गोदारा की तलाश में बीकानेर पुलिस, जगह-जगह दी दबिश

बीकानेर बुलेटिन



सीकर में गैंगस्टर राजू ठेहट की हत्या के बाद बीकानेर संभाग में पुलिस हाई अलर्ट पर है। रेंज में ए कैटेगरी की नाकाबंदी करने के साथ ही गांवों में जगह-जगह दबिश दी जा रही है। वहीं, लूणकरनसर में रोहित गोदारा के घर के आसपास भी पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस को रोहित का तलाश है।

रोहित लूणकरनसर के कपुरीसर गांव का मूल निवासी है। काफी समय से उसका परिवार एक बीएचएम में रहता है। ऐसे में पुलिस ने दोनों ही जगह अपनी गश्त बढ़ा दी है। एक बीएचएम सहित आसपास के गांवों में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। दरअसल, इस हत्याकांड से रोहित गोदारा को जोड़कर देखा जा रहा है। रोहित अर्से से अपने गांव में नहीं आया है।

माना जा रहा है कि परिवार के लोगों से उसका संपर्क बना हुआ है। ऐसे में पुलिस उनसे भी पूछताछ कर सकती है। रोहित ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर राजू ठेहट को मारने की जिम्मेदारी ली थी। लॉरेंस ग्रुप से जुड़े रोहित की पोस्ट पर पुलिस सकते में आ गई। बीकानेर पुलिस को अलर्ट किया गया। आईजी ओमप्रकाश खुद एक्टिव मोड पर है।

शहर में भी गश्त

उधर, बीकानेर शहर के मुख्य मार्गों पर भी गश्त की जा रही है। राजू ठेहट की हत्या के संदिग्धों के बीकानेर की ओर आने की आशंका में ए कैटेगरी का अलर्ट जारी किया गया है। जयपुर रोड, गंगानगर सर्किल सहित अनेक क्षेत्रों में हथियारबंद पुलिस तैनात की गई है। आने-जाने वाले हर वाहन को गंभीरता से चैक किया जा रहा है। न सिर्फ मुख्य मार्गों पर बल्कि गांवों की ओर जाने वाले रास्तों में भी पुलिस की गाड़ियां दौड़ रही है।

बीकानेर में है ठिकाने

आनंदपाल और राजू ठेहट दोनों के ही बीकानेर में ठिकाने रहे हैं। खासकर आनंदपाल से जुड़े कई गुर्गे बीकानेर के ग्रामीण क्षेत्रों में रहते आए हैं। जब पुलिस आनंदपाल को ढूंढ रही थी, तब भी बीकानेर के बज्जू सहित अनेक क्षेत्रों में उसके होने का शक था। आनंदपाल से जुड़े कई गुर्गों के तार बीकानेर, खाजूवाला, बज्जू, पूगल सहित अनेक क्षेत्रों में जुड़े रहे हैं। राजू ठेहट से जुड़े कई गुर्गे भी बीकानेर के ग्रामीण क्षेत्रों में शरण लेते रहे हैं। अब रोहित गोदारा की तलाश भी बीकानेर में हो रही है।

फिर भी जेल में ढिलाई

इस बड़े गैंगवार के बाद भी बीकानेर जेल में मोबाइल मिलने की घटनाएं आम है। कुछ समय पहले ही यहां नुकीले हथियार भी बैरक में मिले थे। जेल में रहने वाले बंदी कई आपत्तिजनक सामान अपने पास छिपाकर रखते हैं। जेल में मोबाइल सहित अनेक सामान पहुंचाने के मामले में सुरक्षा प्रहरियों पर भी कार्रवाई होती रही है।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।