Skip to main content

Posts

Showing posts with the label उत्तराखंड

Kumbh 2021: पीएम मोदी की अपील

बीकानेर बुलेटिन उत्तराखंड के हरिद्वार में चल रहे कुंभ के आयोजन के बीच कोरोना विस्फोट हो गया. श्री पंच निर्वाणी अखाड़े के महामंडलेश्वर कपिल देव दास का कोरोना से निधन हो गया जबकि कई संत कोरोना पॉजिटिव हैं. हरिद्वार में बेकाबू होते कोरोना संक्रमण को लेकर पीएम मोदी ने कुंभ को लेकर अपील की है. पीएम मोदी ने कोरोना संक्रमण के कारण कुंभ को प्रतीकात्मक रखने की अपील की है.  मोदी ने शनिवार को एक ट्वीट किया. इसमें उन्होंने बताया कि आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि जी से आज फोन पर बात की है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, "सभी संतों के स्वास्थ्य का हाल जाना. सभी संतगण प्रशासन को हर प्रकार का सहयोग कर रहे हैं. मैंने इसके लिए संत जगत का आभार व्यक्त किया. मैंने प्रार्थना की है कि दो शाही स्नान हो चुके हैं और अब कुंभ को कोरोना के संकट के चलते प्रतीकात्मक ही रखा जाए. इससे इस संकट से लड़ाई को एक ताकत मिलेगी." पीएम से बातचीत के बाद बोले स्वामी अवधेशानंद प्रधानमंत्री से बातचीत के बाद स्वामी अवधेशानंद ने भी लोगों से भारी संख्या में कुंभ का स्नान करने के लिए हरिद्वार नहीं पहुंचने और सभी नियम...

उत्तराखंड में फिर आई तबाही,चमोली में ग्लेशियर टूटा,कई लोगों के बहने की आशंका..देखे वीडियो

बीकानेर बुलेटिन उत्तराखंड के चमोली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चमोली में नंदादेवी ग्लेशियर टूटने बादल फटने की वजह से कई इलाकों में तबाही आ गई है. उत्तराखंड के मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने कहा कि त्रासदी में अभी तक 100 से 150 लोगों तक के मारे जाने की आशंका है. तबाही में कई लोगों के बहने की खबरें आ रही हैं. इसके अलावा इस तबाही में भारी आर्थिक नुकसान की भी आशंका जताई जा रही है. जोशीमठ से आगे ग्लेशियर टूटने की घटना पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत लगातार आपदा प्रबंधन चमोली के जिलाधिकारी से जानकारी प्राप्त कर रहे हैं. लोगों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी निर्देश दिए जा रहे हैं. चमोली में ग्लेशियर टूटने की घटना के बाद प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है. अलकनंदा नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सचेत कर दिया गया है. लोगों से अपील की गई है कि वे नदियों से दूरी बनाकर रखें. ग्लेशियर टूटने के बाद सभी संबंधित जिलों को भी अलर्ट कर दिया गया है. चमोली जिला प्रशासन, एसडीआरएफ के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं. प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है कि वे गंगा नदी के किनारे न जाएं. खबरों के मुताब...