Skip to main content

Posts

Showing posts with the label व्यपार

Paytm, PhonePe और Mobikwik जैसे मोबाइल वॉलेट यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी

बीकानेर बुलेटिन बहुत जल्द आप एक मोबाइल वॉलेट से किसी दूसरे मोबाइल वॉलेट में पैसे ट्रांसफर कर पाएंगे. इसके लिए आपको यह चिंता नहीं करनी होगी कि आपके मोाबइल वॉलेट का सर्विस प्रोवाइडर कौन है. ऐसा इसलिए संभव होने वाला है क्योंकि भारतीय रिज़र्व बैंक ने आज मौद्रिक नीति की बैठक के बाद एक खास ऐलान किया है. आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति ने आज बताया कि अगर केवाईसी जरूरतों को पूरा कर लिया गया है तो मोबाइल वॉलेट इंटरऑपरेबिलिटी की सुविधा दे सकते हैं. वर्तमान में, ऐसे मोबाइल वॉलेट ऑपरेटर्स की संख्या बहुत कम है, जो एक दूसरे के प्लेटफॉर्म पर फंड ट्रांसफर करने की सुविधा देते हैं. यही कारण है कि बहुत बार ऐसा होता है जब आपके पास मोबाइल वॉलेट में पैसा है लेकिन आप उसे किसी और को ट्रांसफर नहीं कर सकते हैं. हालांकि, सर्विस ऑपरेटर अपने प्लेटफॉर्म पर एक वॉलेट से दूसरे वॉलेट में पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा देते हैं. जैसे – आप पेटीएम से पेटीएफ या फोनपे से फोन के बीच पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं. दो मोबाइल वॉलेट के बीच अभी कैसे पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं? हालांकि, एक मोबाइल वॉलेट से पैसे ट्रांसफर करने के लिए फिलहाल यू...

वाणिज्य कर विभाग की एमनेस्टी स्कीम 2021 का अधिकाधिक उठाएं लाभ : हरिसिंह चारण

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल सचिव वीरेंद्र किराडू, नरेश मित्तल, कुन्दनमल बोहरा एवं दिलीप रंगा ने वाणिज्य कर विभाग के अतिरिक्त आयुक्त प्रशासन हरिसिंह चारण का बीकानेर पदस्थापन पर स्वागत कर जीसटी के सम्बंध में आ रही समस्याओं पर चर्चा की | अतिरिक्त आयुक्त प्रशासन हरिसिंह चारण, उपायुक्त देव कुमार अरोड़ा, सहायक आयुक्त सुनील रिणवा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा बजट 2021 में एमनेस्टी स्कीम 2021 की बहुप्रतीक्षित घोषणा की है ताकि व्यवहारी फर्मों के विरुद्ध बकाया मांग को समाप्त किया जा सके |  व्यपारियों को इस स्कीम के तहत युक्तियुक्त जानकारी देने एवं इस स्कीम से सम्बंधित नियमों से अवगत करवाने हेतु दिनांक 23 मार्च 2021 को शाम 5 बजे बीकानेर जिला उद्योग संघ औद्योगिक क्षेत्र रानीबाजार के कोंफ्रेंस हॉल में व्यवहारियों, औद्योगिक व व्यापारिक संगठनों से संवाद हेतु सेमीनार एवं परिचर्चा का आयोजन रखा गया है | इस पर उपस्थित औद्योगिक व व्यापारिक संगठनों ने अपने स्तर पर सम्बंधित सभी उद्यमी व व्यापारियों को सूचना उपलब्ध करवाकर संवाद कार...

देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में एमएसएमई इकाइयों का महत्त्वपूर्ण योगदान- अशोक गोयल

बीकानेर बुलेटिन   बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल सचिव वीरेंद्र किराडू एवं नापासर के बृजमोहन लखाणी ने जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता अशोक गोयल से मुलाक़ात कर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित सूक्ष्म एवं लघु औद्योगिक इकाइयों के समक्ष आ रही विद्युतीय समस्याओं के बारे में चर्चा की गई |  अधीक्षण अभियंता अशोक गोयल ने बताया कि निगम का यह पूर्ण प्रयास रहा है कि सूक्ष्म एवं लघु औद्योगिक इकाइयों की समस्या निवारण में निगम की और से कोई विलंब ना हो क्योंकि पूरे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में एमएसएमई इकाइयों का महत्त्वपूर्ण योगदान रहता है और साथ ही गोयल ने ग्रामीण क्षेत्रों में निगम की और से आ रही समस्याओं का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि निगम द्वारा किसी भी ईकाई की समस्या समाधान में किसी भी प्रकार की कोताही ना बरती जाए और इन उद्योगों के समक्ष आ रही विद्युतीय समस्याओं का शीघ्रताशीघ्र निस्तारण किया जाए |

Paytm से पेमेंट करना हो गया है महंगा, अब लगेगा ये चार्ज

बीकानेर बुलेटिन कोरोना संकट के बीच देश में डिजिटल वाॅलेट से पेमेंट का प्रचलन काफी तेजी से बढ़ा है। आज लोग किराना दुकान से लेकर सब्जी के ठेलों पर, बीमा पाॅलिसी से लेकर बिजली पानी के बिल, मोबाइल रिचार्ज और बाइक की खरीद तक, हर जगह डिजिटल वाॅलेट से पेमेंट बढ़ा है। भारत में इस बाजार का सबसे पुराना और मजबूत खिलाड़ी पेटीएम है। हर दिन लाखों लोग पेटीएम से छोटे और बड़े पेमेंट करते हैं। लेकिन अब पेटीएम ने ही अपने लाखों यूजर्स को करारा झटका दिया है। अब यदि आप क्रेडिट कार्ड के जरिए पेटीएम वाॅलेट में पैसा डालते हैं और पेमेंट करते हैं तो आपके लिए अब ऐसा करना महंगा हो गया है। पेटीएम ने अपनी वेबसाइट और ब्लाॅग पर इस नए चार्ज के बारे में जानकारी दी है। कंपनी के मुताबिक अब अगर कोई यूजर पेटीएम वॉलेट में क्रेडिट कार्ड से पैसे ऐड करता है तो उसे 2.5 प्रतिशत का अतिरिक्त चार्ज देना होगा। बता दें कि पेटीएम ने यह नया नियम 15 जनवरी 2021 से लागू कर दिया है। यहां ध्यान देना होगा कि यदि आप अमेरिकन एक्सप्रेस के क्रेडिट कार्ड से पैसा ऐड करते हैं तो आपको 3 फीसदी एक्सट्रा चार्ज देना होगा।इससे पहले 15 अक्टूबर 2020 से कोई व्यक...

मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की समीक्षा एवं आमुखीकरण के संबंध में संभाग स्तरीय कार्यशाला

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर जिले में बीकानेर जिला उद्योग संघ में दिनांक 12.01.2021 को श्रीमान् पी.एन.शर्मा, संयुक्त निदेशक, उद्योग, जयपुर की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की समीक्षा एवं आमुखीकरण के संबंध में संभाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला में बीकानेर संभाग के सभी जिले (बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व चुरू) के महाप्रबंधक अपने स्टॉफ सहित एवं जिला अग्रणी बैंक अधिकारी, खादी बोर्ड व खादी कमीशन के संभाग अधिकारी व उद्योगपति आदि उपस्थित थे। श्रीमान् पी.एन.शर्मा, संयुक्त निदेशक, उद्योग, ने कार्यशाला में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम व मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना की विस्तृत जानकारी, जिले वार प्रगति की समीक्षा, योजना के पोर्टल का ऑनलाईन प्रशिक्षण आदि पर चर्चा कर जानकारी दी एवं योजनाओं के ऋण स्वीकृत एवं वितरण को शीघ्र व अधिकाधिक कर युवाओं एवं उद्यमियों को रोजगार उपलब्ध करवाने पर जोर दिया गया। कार्यशाला में जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया ने अपने सुझाव प्रस्तुत किये। बीकानेर जिला...

2 मिनट में 2 लाख तक का लोन देगा पेटीएम

  नई दिल्ली . कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी की इस मुश्किल घड़ी में अगर पैसे की किल्लत हो जाए तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. पसर्नल लोन लेने वालों के लिए यह काम की खबर है. अब देश की अग्रणी डिजिटल पेमेंट सर्विस प्लेटफॉर्म पेटीएम (Paytm) ने इंस्टेंट पर्सनल लोन सर्विस की शुरूआत की है. सिर्फ 2 मिनट में ले सकेंगे लोन पेटीएम की यह सर्विस साल में सभी दिन उपलब्ध होगी. इस सर्विस के जरिए यूजर्स को 2 मिनट में लोन मिलेगा. कंपनी ने लॉन्च के दौरान कहा, “पेटीएम गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) की टेक्नोलॉजी और डिस्ट्रब्यूशन पार्टनर है और उन्हें वेतनभोगियों, छोटे व्यवसाय के मालिकों और प्रोफेशनल्स को लोन की सर्विस पहुंचाने में मदद मिलेगी.ये लोन एनबीएफसी और बैंकों की तरफ के जरिए दिए जाएंगे.” 2 लाख रुपये तक का इंस्टेंट लोन की सुविधा पेटीएम की इस सर्विस जरिए की 2 लाख रुपये तक का इंस्टेंट लोन मिल सकता है. ये लोन क्रेडिट स्कोर और शॉपिंग के पैटर्न के आधार पर मिलेगा. आप ये लोन 18-36 महीनों की ईएमआई में चुका सकते हैं. कैसे मिलेगा लोन? पेटीएम ऐप में ही "पर्सनल लोन" का टैब होगा जहा...

आरबीआई ने बजाज फाइनेंस पर लगाया 2.5 करोड़ का जुर्माना

  नई दिल्ली@ रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने रेग्युलेटरी नियमों का उल्लंघन करने पर देश की सबसे बड़ी नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) पर 2.5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। केंद्रीय बैंक ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी। बैंक के मुताबिक बजाज फाइनेंस ने रिस्क मैनेजमेंट और एक खास फेयर प्रैक्टिस कोड का उल्लंघन किया। आरबीआई ने कहा कि कंपनी को एक कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था कि नियमों का पालन नहीं करने पर उस पर जुर्माना क्यों नहीं लगाया जाना चाहिए। नोटिस पर कंपनी के जवाब पर गौर करने के बाद व्यक्तिगत सुनवाई के दौरान मामले की और पड़ताल की गई। इसके बाद केंद्रीय बैंक इस नतीजे पर पहुंचा कि कंपनी ने उसके दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया और इस कारण उस पर जुर्माना लगाने की जरूरत है। कंपनी का शेयर गिरा केंद्रीय बैंक ने कहा कि कंपनी पर जुर्माना रेग्युलेटरी अनुपालन में खामियों के कारण किया गया है और इसका कंपनी द्वारा अपने ग्राहकों के साथ किए गए किसी भी लेनदेन या समझौते से कोई लेनादेना नहीं है। इस बीच मंगलवार को बजाज फाइनेंस का शेयर 1.83 फीसदी की गिरावट के सा...

इनकम टैक्स रिटर्न भरने की तारीख, अब 10 जनवरी तक जमा कर सकेंगे रिटर्न

  नई दिल्ली@ टैक्सपेयर्स को राहत देते हुए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए रिटर्न फाइल करने की तारीख को फिर से बढ़ाने का फैसला किया है. अब इंडिविजुअल टैक्सपेयर्स के पास 10 जनवरी 2021तक रिटर्न फाइल करने का मौका है. पहले की डेडलाइन 31 दिसंबर 2020 तक थी. COVID-19 महामारी के कारण करदाताओं को हो रही दिक्कतों के मद्देनजर सरकार ने इनकम टैक्स भरने की तारीखों का विस्तार किया है. अब इंडिव्यूजल रिटर्न 10 जनवरी तक रिटर्न भर सकेंगे. वही कारोबारियों के लिए ऑडिटेड रिटर्न की तारीख बढ़ाकर 15 फरवरी कर दी गई है. इसके अलावा GST रिटर्न फाइलिंग की डेट भी बढ़ाई गई है. GST एक्ट 2017 के तहत सालाना रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर से बढ़ाकर 28 फरवरी 2021 तक कर दी गई है.

भयमुक्त होकर व्यापार करें : गंगाशहर-भीनासर कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में एसपी से मिले कारोबारी बोथरा

  बीकानेर।  उपनगर गंगाशहर-भीनासर की कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में बुधवार को एसपी प्रहलाद कृष्णिया से कन्हैयालाल बोथरा व रिषभ बोथरा ने मुलाकात की। उन्होंने एसपी का गुलदस्ता देकर वेलकम भी इस अवसर पर किया। बोथरा ने बताया कि आम नागरिक, व्यापारियों में धीरे-धीरे भय कम हो रहा है व पुलिस के प्रति सही भावनाएं आ रही है। साथ ही उन्होंने रात्रि गश्त को मजबूत करने की बात कही। एसपी ने कहा कि पुलिस आमजन में भरोसा पैदा करने की कोशिश में है व अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा तथा रात्रि गश्त को और अधिक मजबूत किया जा रहा है व व्यापारियों से आग्रह किया कि भयमुक्त होकर व्यापार करें, किसी तरह की बाधा नहीं आने दी जाएगी।