Skip to main content

Posts

Showing posts from July 24, 2021

सावन में भगवान शिव के रुद्राभिषेक का विशेष महत्व, जन्म राशि के अनुसार करें रुद्राभिषेक

बीकानेर बुलेटिन जयपुर:  देवों के देव महादेव को प्रसन्न करने का एकमात्र उपाय है महारुद्राभिषेक. सावन के पवित्र माह  में एक बार महारुद्राभिषेक जरूर कराना चाहिए. सावन का महीना सभी के लिए किसी वरदान से कम नहीं होता है और सावन में भगवान शिव से मांगी गई समस्त मनोकामनाएं शीघ्रता से पूर्ण होती है. इस महीने में भगवान शिव के रुद्राभिषेक का विशेष फल मिलता है. सावन के महीने में भगवान शिव के रुद्राभिषेक का विशेष महत्व होता है. सावन के महीने में भक्त सोमवार के दिन शिवालयों में रुद्राभिषेक करते हैं. पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि सावन 25 जुलाई से शुरू हो रहे हैं. इस बार सावन में चार सोमवार होंगे. इस साल सावन का महीना 29 दिन का है. श्रावण मास का सोमवार बहुत ही सौभाग्यशाली एवं पुण्य फलदायी माना जाता है. सावन के सोमवार का भक्तों को बहुत इंतजार रहता है. इस महीने में भोलेशंकर की विशेष अराधना की जाती है. लोग  भोले शंकर का रुद्राभिषेक कराते हैं. राशि के अनुसार अलग-अलग औषधि से रुद्राभिषेक कराने का विशेष महात्म होता है. साधक में शिवत्व रूप सत्यं श...

रोट्रेक्ट क्लब बीकानेर एवं फ्लोरल हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में कल नि:शुल्क हड्डी रोग जांच शिविर

बीकानेर बुलेटिन फ़्लोरल हॉस्पिटल के डॉक्टर पंकज मोहता ने बताया कि 25 जुलाई को फ्लोरल हॉस्पिटल शिव वैली में हड्डी रोग जांच शिविर रखा गया है। इस संदर्भ में प्रकल्प संयोजक रोहित पचीसिया एवं सहसंयोजक गौरव चोधरी ने बताया की इस जांच शिविर में डॉक्टर पंकज मोहता द्वारा परामर्श नि: शुल्क होगा साथ ही उनके द्वारा लिखी गई खून की जांच एवं एक्स-रे भी नि:शुल्क होगा। इसके साथ साथ घुटने दर्द के मरीज के लिए पीआरपी थेरेपी भी निःशुल्क की जाएगी । परामर्श शिविर का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 4 बजे तक का रहेगा । शिविर में केवल 100 मरीज का ही रजिस्ट्रेशन किया जाएगा । रजिस्ट्रेशन के लिए  9928405048  नंबर जारी किए गए हैं ।

इन दो सरकारी बैंकों के प्राइवेटाइजेशन को लेकर आई बड़ी खबर

बीकानेर बुलेटिन सरकार ने दो बड़े सरकारी बैंक के निजीकरण का रास्‍ता साफ कर दिया है. सरकार की तरफ से इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के निजीकरण को लेकर पिछले माह कई बातें हुई थीं. अब इस दिशा में सरकार की तरफ से एक बड़ा कदम उठाया गया है. हाल ही में अल्टरनेटिव मेकैनिज्म के ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स ने एक बैठक की है. इस मीटिंग में वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव और कोल मिनिस्‍टर शामिल थे. इस ग्रुप पर ही बैंकों के निजीकरण को लेकर फैसला लेने की जिम्‍मेदारी है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस फैसले से बैंकों के ग्राहकों पर कोई असर नहीं होगा. उनकी सर्विस पहले की तरह जारी रहेंगी वित्त मंत्री ने बजट में किया था निजीकरण का ऐलान जून माह में खबरें आई थीं कि सरकार ने दो बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन ओवरसीज बैंक के प्राइवेटाइजेशन का रास्ता लगभग साफ कर दिया है. कैबिनेट सचिव की अगुआई में हुई बैठक में इससे जुड़े तमाम नियामकीय और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा हुई थी. अब इसकी मंजूरी के लिए विनिवेश पर गठित मंत्रियों के समूह या वैकल्पिक मैके...

राजस्थान में शिक्षण संस्थाओं को खोलने की तिथि और एसओपी के लिए पांच मंत्रियों की समिति गठित

बीकानेर बुलेटिन जयपुर, 23 जुलाई। राज्य मंत्रिपरिषद की गुरूवार को हुई बैठक में शिक्षण संस्थाओं को पुनः प्रारम्भ करने के लिए हुए सैद्धांतिक निर्णय के बाद मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में शिक्षण संस्थाओं को खोलने की तिथि और एसओपी के संबंध में निर्णय लेने के लिए पांच मंत्रियों की एक समिति गठित की है।  श्री गहलोत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हुई बैठक में कहा कि इस समिति में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा, कृषि मंत्री श्री लालचंद कटारिया, शिक्षा राज्यमंत्री श्री गोविंद सिंह डोटासरा, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री श्री भंवर सिंह भाटी तथा चिकित्सा एवं तकनीकी शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग शामिल होंगे। यह समिति शिक्षण संस्थाओं को खोलने की तारीख एवं इसके लिए विस्तृत एसओपी तैयार करने पर निर्णय करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी की संभावित तीसरी लहर के दृष्टिगत शिक्षण संस्थाओं को खोलने की एसओपी के संबंध में गहन विचार-विमर्श कर निर्णय लिया जाना चाहिए। इसके लिए मंत्रियों की समिति भारत सरकार के स्वास्थ्य तथा मानव संसाधन मंत्रालयों, आई...